Monday, October 4, 2021

इस Salt Scrub से करती हैं Shilpa Shetty खुद को De-stress, किचन इंग्रीडिएंट्स से हो जाता है तैयार

Shilpa Shetty uses this salt scrub to relax her mind and body: कहते हैं कि जब मन स्वस्थ होता है तभी शरीर में चमक दिखती है. अगर दिमाग शांत नहीं या किसी प्रकार की चिंता और स्ट्रेस है तो त्वचा पर ये साफ दिखाई देता है. सितारों की जीवन शैली भी ऐसी होती है कि उन्हें तनाव होता ही रहता है. ऐसे में बॉलीवुड ब्यूटी शिल्पा शेट्टी एक खास प्रकार के सॉल्ट स्क्रब का इस्तेमाल करके खुद की बॉडी और माइंड को रिलैक्स करती हैं. जानते हैं विधि.

इस सॉल्ट स्क्रब का करती हैं इस्तेमाल –

शिल्पा का ये स्क्रब मोहितो स्क्रब की श्रेणी में आता है. इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी.

1 कप पाउडर्ड रॉक सॉल्ट

¼ कप नारियल या बादाम या जैतून का तेल

थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां, बारीक क्रश की हुई

आधे नींबू के ऊपर का छिलका कद्दूकस करके

एक चम्मच नींबू का रस

ऐसे करें अप्लाई –

इस मिक्सचर को एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं साथ ही तुरंत बनाकर भी अप्लाई कर सकते हैं. इसे लगाने के लिए बाथरूम बेस्ट जगह होगी. सबसे पहले बदन गीला करें और कुछ मात्रा में स्क्रबर लेकर सर्कुलर मोशन में अपने शरीर पर लगाएंग. एक जगह पर कुछ देर घिसने के बाद दूसरी जगह पर मूव करें. इसे कुछ देर लगा रहने दें और हल्के हाथों से मालिश जैसी करें. अब सादे पाने से धो लें.

स्क्रब के बाद रखें इन बातों का ख्याल –

चूंकि स्क्रब करने के बाद स्किन की डेड स्किन हट जाती है और पोर्स खुल जाते हैं इसलिए स्क्रब करने के बाद हमेशा अच्छे से मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इसकी लेयर से स्किन को प्रोटेक्शन मिलेगा. इसके बाद सनस्क्रीन लगाकर स्किन को सेफ करें. पोर्स ओपेन होने के बाद ऐसे ही बाहर निकलेंगे तो फायदे की जगह नुकसान होगा. कोशिश करें कि ये स्किन केयर रूटीन जिस दिन फॉलो करें उस दिन बाहर का कोई काम न रखें.

यह भी पढ़ें:

How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हा आपकी इन समस्याओं का समाधान

Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय
lifestyle https://ift.tt/3mjy76l

Fasting के दिनों में Exercise करते समय रखें कुछ बातों का ध्यान, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं

Exercise during fasting: नवरात्र आ रहे हैं और अधिकतर लोग इस समय फास्ट रखते हैं. कुछ लोग तो त्योहार हो या न हो हफ्ते के कुछ दिन फास्ट रखते ही हैं. ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि फास्ट के दौरान एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं या किस प्रकार की एक्सरसाइज करनी चाहिए. जानते हैं विस्तार में.

एक्सरसाइज के पहले थोड़ा सा खा लें –

अगर आप ऐसा व्रत रखते हैं जिसके दौरान कुछ भी नहीं खाते तो बेहतर होगा कि आप एक्सरसाइज न करें या बहुत हल्की करें. इसके उलट अगर आप थोड़ा-बहुत खाते हैं तो एक्सरसाइज के कुछ देर पहले कुछ खा लें. ये फल या थोड़े से ड्रायफ्रूट कुछ भी हो सकता है. इससे आपको एनर्जी मिलेगी और आप ठीक से वर्कआउट कर पाएंगे.

हाइड्रेट रहें –

कुछ नहीं भी खा रहे हैं तो व्रत के दौरान हाइड्रेट रहें. यही बात एक्सरसाइज के दौरान भी लागू होती है. अपने पास पानी रखें और बीच-बीच में जहां पानी सिप करें व एक्सरसाइज खत्म होने के बाद कुछ देर ठहरकर खूब सारा पानी पिएं. शरीर में पसीना आने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो इसलिए नारियल पानी या नींबू पानी लें.

हल्की एक्सरसाइज करें और इंटेनसिटी लो रखें –

ऐसे वर्कआउट का चुनाव करें जो लो इंटेसिटी हो और जिसमें बहुत मेहनत न लगे. आप इस दौरान वॉकिंग, रीस्टोर्टेटिव योगा या पाइलेट्स (जिन्हें जेंटली किया जा सके) कर सकते हैं.

अपनी बॉडी की सुनें –

एक्सरसाइज करनी है या नहीं या कितनी करनी है ये मुख्य तौर पर इस बात पर निर्भर करता कि आपका शरीर कैसे रिएक्ट कर रहा है. अगर एक्सरसाइज करते समय सिर घूम रहा है, चक्कर आ रहा है या अनईजी महसूस हो रहा है तो वहीं रुक जाइये. हर किसी का एक्सपीरियंस एक सा नहीं होता. कुछ लोग व्रत के बावजूद वर्कआउट कर लेते हैं तो कुछ को बहुत दिक्कत होती है. आपको जैसा अनुभव हो, वैसा करें किसी की नकल या सलाह पर न चलें.

यह भी पढ़ें:

How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हा आपकी इन समस्याओं का समाधान

Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय
lifestyle https://ift.tt/3FpR1RM

Relationship Advice: Single Mother हैं तो Dating से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Single mother dating tips: सिंग्ल मदर या सिंग्ल पैरेंट होने पर अक्सर इंसान बच्चों में उलझकर रह जाता है क्योंकि घर से लेकर बाहर तक की सारी जिम्मेदारी एक के ही सिर पर होती है. बच्चे की जिम्मेदारी उठाते हुए अगर कभी उसके जीवन में फिर से प्यार की आहट होती है तो उसके लिए फैसला लेना मुश्किल हो जाता है कि कहीं ये रिश्ता भी न चला तो या कहीं इस रिश्ते से बच्चे को कोई तकलीफ हुई तो. किसी की भी हर शंका का समाधान नहीं हो सकता लेकिन कुछ बातों पर जरूर काम किया जा सकता है.

न तो मन में गिल्ट रखें न ही बच्चे की बात छिपाएं –

किसी को डेट करते समय अपने अंदर किसी प्रकार का गिल्ट न रखें. सिंग्ल मदर होने का ये मतलब नहीं है कि आपकी अपनी इमोशनल नीड्स और डिजायर्स नहीं हैं. इसलि सबसे पहले अपने मन से किसी भी प्रकार का गिल्ट निकाल दें.

जैसे बच्चा होने के बाद आपको डेट करने में कोई शर्म नहीं वैसे ही अपने पार्टनर को शुरू में ही अपने बच्चे के बारे में बताने में भी शर्म न करें. शुरुआत सच्चाई से होनी चाहिए क्योंकि इसी पर आपके रिश्ते का भविष्य टिका है. अपने पार्टनर को जितना जल्दी हो सके बच्चे के बारे में बताएं.

धीरे-धीरे आगे बढ़ें और बैलेंस बनाकर रखें –

रोमांस और पैरेंटिंग के बीच बैलेंस बनाकर चलें. दोनों को ऐसे हैंडल करें ताकि दूसरा इग्नोर न हो. अगर आपका बच्चा बड़ा है तो वह पहले ही समझने लगेगा कि किसी नए के आते ही आप बदल गए और छोटा होगा तो आप खुद गिल्ट में आएंगे. इसलिए दोनों को संभालें.

दूसरी जरूरी बात कि किसी भी रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ें. किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें. पहले खुद श्योर हों और जब सब ठीक लगे तो बच्चों को इंट्रोड्यूज कराएं. बच्चों के साथ भी कुछ समय बीतने के बाद ही रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करें.

यह भी पढ़ें:

How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हा आपकी इन समस्याओं का समाधान

Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय
lifestyle https://ift.tt/3uDJ2eO

Navratri Vrat 2021: व्रत के दौरान Low फील होता है, बॉडी में Energy नहीं रहती, तो बचें इन गलतियों से

How to feel energetic during fast: नवरात्र आने वाले हैं और साथ ही आने वाला है व्रत का मौसम. इस दौरान छोटे से बड़ों तक, होम मेकर से लेकर प्रोफेशनल तक बहुत से लोग व्रत रखते हैं. ऐसे में कई बार कुछ लोगों को व्रत के दौरान एनर्जी महसूस नहीं होती. उनसे कोई काम ठीक से नहीं होता और हर बात में चिढ़ मचती है. यूं तो नवरात्र के व्रत श्रद्धा का विषय हैं लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस दौरान भी एनर्जिक महसूस कर सकते हैं.

क्षमता के अनुसार चुनें व्रत –

व्रत किसी के लिए केवल पानी पीना होता है, किसी के लिए केवल फल, किसी के लिए हल्का भोजन और किसी के लिए कुछ भी नहीं. आप व्रत का जो भी तरीका चुनें उसे अपनी क्षमता और खासकर लाइफस्टाइल के हिसाब से चुनें. अगर आपको काम के लिए बहुत भागादौड़ी करनी पड़ती है या धूप में रहना पड़ता है तो आप बिना पानी या लिक्विड के व्रत से बचें.

कम और हल्का खाएं –

हमारे यहां पारंपरिक तौर पर व्रत का मतलब और दिनों से भी भारी खाना होता है. घी में तली पूड़ियां, आलू, मिठाई, लस्सी वगैरह. इस तरह के खाने से आपको सुस्ती भी आएगी और शरीर को कोई लाभ नहीं होगा. अगर आप व्रत में भोजन करते हैं तो इसका पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें यानी छोटी मील्स लें और हल्का भोजन करें.

पानी और जूस की मात्रा बढ़ाएं –

अगर आप केवल पानी पीकर या जूस पीकर व्रत रहते हैं तो इसे सही मात्रा में लें और फलों में विटमिन सी वाले फल चुनें. इसमें अलग से शक्कर या नमक न डालें. सब्जियों के जूस से और भी फायदा होगा.

हल्की एक्सरसाइज करें –

जिस दिन या जितने दिन आपका फास्ट हो, उस दौरान हल्की एक्सरसाइज़ करें जैसे वॉक. खुद को बहुत न थकाएं ताकि व्रत के दौरान समस्या न आए. एक्सरसाइज के दौरान भी पसीना बहुत बहे तो पानी पीते रहें. कमजोरी लगे तो एक्सरसाइज बंद कर दें.

व्रत के पहले और बाद में ये खाएं –

जिन दिनों में आप फास्ट नहीं कर रहे हैं, उन दिनों प्रोटीन युक्त भोजन लें और होल फूज खाएं यानी साबुत अनाज. इससे बॉडी में एनर्जी स्टोर होती है जो बाद में फास्ट के दिनों में मदद करती है.

ऐसे न तोड़ें व्रत –

व्रत तोड़ने के समय भारी और बहुत सारा भोजन न खाएं बेहतर होगा व्रत तोड़ने की शुरुआत किसी जूस या नारियल पानी के साथ की जाए. अधिक भोजन आपकी पूरी एनर्जी चूस लेगा.

अगर आप व्रत के दौरान कुछ खाते-पीते हैं तो कोशिश करें कि इस दौरान फलों की मात्रा अधिक लें. साबुत फल खाएं ताकि आपके शरीर को फाइबर भी मिले.

यह भी पढ़ें:

How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हा आपकी इन समस्याओं का समाधान

Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय
lifestyle https://ift.tt/3uELodx

High Cholesterol: अगर आपके पैरों में है तकलीफ तो हो जाएं सावधान, हो सकता है हाई कोलेस्ट्रोल का खतरा

These are signs of high cholestrol: आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी है कि लोग अक्सर बीमारियों का शिकार होते रहते हैं. कभी हाई बीपी तो कभी हाई शुगर तो कभी हाई कोलेस्ट्रोल. इन्हें लाइफस्टाइल डिसीज भी कहते हैं क्योंकि ये मुख्यतः खराब लाइफस्टाइल की वजह से जन्म लेती हैं. हाई कोलेस्ट्रोल भी इन्हीं में से एक है. अगर आपको भी आए दिन पैरों में अलग-अलग तरह की तकलीफ रहती है तो ये बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल का संकेत हो सकती है. जानते हैं हाई कोलेस्ट्रोल के लक्षणों को पैरों में तकलीफ से किस प्रकार पहचानें.

पैरों में तकलीफ –

कोलेस्ट्रोल बिल्ड-अप की सबसे बड़ी खराबी ये है कि ये कोई लक्षण नहीं दिखाती जब तक कि डेंजरस लेवल पर नहीं पहुंच जाती. हालांकि कुछ बातों से इसका हिंट मिलता है, जो इस प्रकार हैं.

जब कोलेस्ट्रोल के कारण पैरों की नशे ब्लॉक हो जाती हैं तो वहां सही से ऑक्सीजन नहीं पहुंचता. इस कारण से नीचे के पैरों और कई बार पिंडलियों में बहुत दर्द होता है.

हाई कोलेस्ट्रोल में व्यक्ति को अक्सर क्रैम्प्स पड़ते हैं. वह रात को सोते समय अचानक पैरों में क्रैम्प पड़ने से उठ खड़ा होता है. जब ब्लड फ्लो नीचे पहुंचता है तब आराम मिलता है.

ब्लड फ्लो ठीक से न होने के कारण पैरों की उंग्लियों के नाखूनों का कलर बदलने लगता है और स्किन का रंग भी अजीब सा हो जाता है.

मौसम चाहे जैसा भी हो ऐसे लोगों के पैर हमेशा ठंडे रहते हैं. आप गर्मी में भी इनके पैर छुएंगे तो वे ठंडे पड़े होंगे. इनमें से कोई भी लक्षण अगर लंबे समय तक आप में दिखाई दे तो सावधान हो जाएं और अपने डॉक्टर से विचार विमर्श करें.

यह भी पढ़ें:

How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हा आपकी इन समस्याओं का समाधान

Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय
lifestyle https://ift.tt/3mqIghB

Fasting के दौरान खाएं Kareena Kapoor का फेवरेट स्नैक, Weight Loss में करेगा हेल्प और देगा एनर्जी

Eat this snack during fast: फास्टिंग के दौरान क्या न खाएं से भी ज्यादा जरूरी होता है कि क्या खाएं. कई बार हम फास्ट के नाम पर हाई कैलोरी फूड कंज्यूम कर लेते हैं जो वेट गेन का कारण बनता है. आज हम आपके लिए एक स्नैक लाए हैं जिसे करीना कपूर भी लेती हैं और व्रत के दौरान इसका सेवन न केवल आपको एनर्जी देगा बल्कि वेट लूज़ करने में भी मदद करेगा.

करीना को पसंद है मखाने खाना –

फिल्म के सेट से लेकर आउटिंग तक, करीना के बैग में हमेशा रोस्टेड मखाने का एक डब्बा रहता है. चाहे चाय के साथ लेना हो या ऊट-पटांग समय की भूख मिटानी हो, करीना मखाने खाना बहुत पसंद करती हैं. इससे एनर्जी मिलती है, कैलोरीज़ नाममात्र की जाती है और पेट भी भरता है.

व्रत के दौरान करें सेवन –

आप भी व्रत के दौरान इसका सेवन कर सकते हैं. हल्के से घी में इन्हें कुछ देर भूनें और सेंधा नमक (अगर नमक खाते हैं) डालकर खाएं. ये स्नैक के रूप में बहुत ही हेल्दी होते हैं और डायबिटीज़ को नियंत्रित रखने के साथ ही वेट कंट्रोल करने में भी हेल्प करते हैं.

पोषण से भरे होते हैं मखाने –

मखानों में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मिलता है साथ ही इसमें बहुत से माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी होते हैं. अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण इन्हें खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती और दिन की ऊट-पटांग भूख या स्नैकिंग के लिए ये बेस्ट माने जाते हैं.

मखाने में मैग्नीशियम होता है जो दिल की सेहत भी अच्छी रखता है. इसे दिन के किसी भी समय लिया जा सकता है. खाली पेट एक मुट्ठी मखाने शुगर में अच्छा काम करते हैं. ये ग्लूटेन फ्री होते हैं और इनमें एंटी एजिंग एंजाइम्स भी होती हैं. इसलिए व्रत के दौरान बिंदास इनका सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हा आपकी इन समस्याओं का समाधान

Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय

lifestyle https://ift.tt/2WDyiAt

Whey Protein: व्हे प्रोटीन के 10 फायदे, मसल्स को मजबूत बनाएं और वजन घटाएं

Benefits Of Whey Protein: आजकल लोग अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देने लगे हैं. हर कोई चाहता है कि उसका शरीर स्वस्थ और मजबूत बने. हालांकि इसके लिए आपको खान-पान का भी ख्याल रखने की जरूरत होती है. अगर आप वर्कआउट करते हैं तो शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है. प्रोटीन से शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिलती है. प्रोटीन से मांसपेशियों को ताकत मिलती है और नई सेल्स बनती हैं. वजन कम करने और बढ़ाने के लिए प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करना जरूरी है. आप खान-पान से प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं. जो लोग मसल्स बनाने या बॉडी-बिल्डिंग का शौक रखते हैं, उनके लिए प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है. जिम जाने वाले कई लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी लेते हैं.

दरअसल भोजन से मिलने वाले प्रोटीन के साथ फैट और कार्ब्स भी शरीर में जाता है. ऐसे में सिर्फ प्रोटीन लेने के लिए व्हे प्रोटीन (Whey Protein) अच्छा सप्लीमेंट है. इसे सबसे फायदेमंद प्रोटीन सप्लीमेंट माना जाता है. जानते हैं व्हे प्रोटीन से शरीर को मिलने वाले 10 फायदे.

1- व्हे प्रोटीन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं. व्हे प्रोटीन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.

2- Whey Protein से शरीर में प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता हैं. इससे वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है. व्हे प्रोटीन में कैलोरी बहुत कम होती है और इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है.

3- जिम जाने वाले या एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन की कमी को पूरा करता है. व्हे प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद करता है.

4- व्हे प्रोटीन से शरीर में सभी जरूरी एमिनो एसिड्स की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. व्हे प्रोटीन में सबसे अहम ग्लूटाथियोन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो एमिनो एसिड से बनता है.

5- डायबिटीज होने पर कार्ब्स कम और प्रोटीन ज्यादा लेने की सलाह दी जाती है. व्हे प्रोटीन के सेवन से इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने और ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है. इससे शरीर में कार्ब्स और फैट बिल्कुल नहीं जाता, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है.

6- व्हे प्रोटीन को क्रोहन्स और कोलाइटिस जैसी बीमारियों से लड़ने में अहम माना जाता है. इसके सेवन से इंफ्लेमेशन की समस्या कम हो जाती है.

7- व्हे प्रोटीन को पचाना काफी आसान है. इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. व्हे प्रोटीन नेचुरल तरीके से इंफ्लेमेशन को कम करता है. आपको अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए.

8- व्हे प्रोटीन में ट्रिप्टोफैन नाम का एक तत्व होता है, जिससे नींद अच्छी आती है. व्हे प्रोटीन के सेवन से मानसिक तनाव भी दूर होता है. इससे मस्तिष्क को कूल करने और सेरोटोनिन के निर्माण में मदद मिलती है. सेरोटोनिन बढ़ने से तनाव दूर होता है.

9- ब्लड प्रेशर और हार्ट के रोगों को दूर करने में व्हे प्रोटीन मदद करता है. एक रिसर्च में ये पाया गया है कि व्हे प्रोटीन से दिल की बीमारियों का खतरा और स्ट्रोक का खतरा कम होता है.

10- व्हे प्रोटीन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इससे एलडीएल का स्तर भी कम होता है. व्हे प्रोटीन के सेवन से बच्चों में अस्थमा की समस्या को कम किया जा सकता है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग, इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से पूरी करें कमी

lifestyle https://ift.tt/3Daacx2