Showing posts with label corona. Show all posts
Showing posts with label corona. Show all posts

Wednesday, May 19, 2021

भूलकर भी न करें नाश्ते में इन 5 चीजों का सेवन, हो जाएंगे बीमार !


डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आपके डाइट में सबसे ज्यादा जरुरी हैं आपका नाश्ता। नाश्तें का हेल्दी होने के साथ-साथ सही होना बेहद जरुरी है। कई बार हम सुबह-सुबह कुछ ब्रेकफास्ट के तौर पर ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप भी ऐसी कोई गलती कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि हो सकता हैं कि, आप धीरे-धीरे बीमार पड़ जाए। हम आपको बताएंगे ऐसी 5 चीजों के बारें में, जिनका आपको भूलकर भी सुबह सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में भी बताएंगे, जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में ऐड कर सकते है और वो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

फलों के रस का सेवन

  • बहुत से ऐसे लोग होते हैं,जो ब्रेकफास्ट में जूस यानि कि फलों का रस पीते है।
  • लेकिन क्या आपको पता हैं, ऐसा करना सही नहीं है।
  • जी हां, पेट खाली होने के साथ, फलों में फ्रुक्टोज के रूप में चीनी आपके हार्ट पर एक अधिभार का कारण बन सकती है।

अधिक मीठी चीजें

  • ब्रेकफास्ट या फिर खाली पेट कभी भी ज्यादा मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • क्योंकि प्रोसेस्ड शुगर और भी खराब होती है।
  • नाश्ते में मिठाइयों या अधिक मीठी स्मूदी का सेवन सही नहीं है।
  • शुगर फूड्स आपके लिए हानिकारक हो सकते है।

मसाले

  • ब्रेकफास्ट या खाली पेट ज्यादा मसालें के सेवन से बचे।
  • आपको मसाले और मिर्च खाने से जितना हो सके बचना चाहिए।
  • क्योंकि इससे पेट में जलन, गैस और ऐंठन हो सकती है।

खट्टे फलों का सेवन

  • खट्टे फलों को सेवन कभी भी ब्रेकफास्ट या खाली पेट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
  • खाली पेट खट्टे फलों का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

सलाद का सेवन

  • कुछ लोग अपनी डाइट के पक्के होते हैं और सोचते हैं कि, दिन की शुरुआत हेल्दी सलाद के साथ की जाएं।
  • लेकिन क्या आपको पता हैं कि, कभी भी खाली पेट सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कच्ची सब्जियां और सलाद खाली पेट तो बिल्कुल न खाएं।
  • बता दें कि, इनमें बहुत फाइबर होता हैं, जिसकी वजह से खाली पेट पर अधिक भार डाल सकते हैं।
  • इससे आपको पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

क्या खाना चाहिए

  • गुड़- गुड़ को काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए।
  • अगर गुड़ के साथ गुनगुना पानी भी हो तो, इससे शरीर को काफी उर्जा मिलती है और खून साफ होता है।
  • किशमिश- सुबह खाली पेट भीगी हुए किशमिश खाएं फायदेमंद साबित होगी।
  • किशमिश में मौजूद पोषक तत्‍व, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • भीगे बादाम- – भीगे बादाम खाएं। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम आदि पोषक तत्व आते है।
  • बादाम जब भी खाएं इसके छिलके उतारकर खाएं।
  • पोहा- नाश्तें में आप पोहा खा सकते है। 
  • ये सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
  • इटली- इटली भी आपके ब्रेकफास्ट आइटम में फिट बैठती है।
  • ये आपके हेल्दी डाइट में शामिल हो सकती है।
     



.
...


Thursday, May 6, 2021

क्या नाक में नींबू रस डालने से हो सकता है कोरोना का इलाज? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण और मौत के मामलों में भयावह उछाल ने खौफ पैदा कर दिया है. लोग वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इलाज के तौर पर हर संभावित तरीके अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी लहर अपने साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल पोस्ट भी साथ लाई है, जिसमें देसी उपाय से लेकर आयुर्वेद और यूनानी इलाज का वीडियो और मैसेज वायरल शामिल है. उसके जरिए कोविड-19 के प्रभावी इलाज उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है. इन उपायों या दावों में से कोई भी देश भर में स्वास्थ्य अधिकारियों के जरिए साबित या प्रमाणितनहीं किया गया है, लेकिन लोग निराशा में सुरक्षित रहने या अपने परिजनों को घातक बीमारी से बचाने के लिए प्रभावित हो रहे हैं.
इसी कड़ी में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'नींबू थेरेपी' के नाम से वायरल हो रहा है. इस थेरेपी के मुताबिक आपको अपनी नाक में नींबू का रस उड़ेलने की जरूरत होगी और ये घातक वायरस के संक्रमण का खात्मा कर सकता है. वीडियो में एक शख्स दावा करता है कि नींबू थेरेपी ना सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाती है बल्कि ये कोविड-19 संक्रमण का भी इलाज करती है. वायरल वीडियो में शख्स बताता है कि नींबू रस का 2-3 बूंद नाक में डालना आंख, नाक, गले और यहां तक कि दिल को भी पांच सेकंड के अंदर शुद्ध करेगा. वीडियो में शख्स को सुना जा सकता है कि इससे उन लोगों को भी राहत पहुंचेगी जो सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों का सामना कर रहे हैं.
सच्चाई
वीडियो की सत्यता जांचने की खातिर पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर पेज ने जांच पड़ताल की. विश्लेषण के बाद उसने खुलासा किया कि वीडियो में किया जा रहा दावा फर्जी है. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि कोविड-19 का इलाज किया जा सकता है या नाक में नींबू का रस डालने से दूर किया जा सकता है. पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को 'पूरी तरह फर्जी' ये कहते हुए बताया कि नींबू थेरेपी इम्यूनिटी नहीं बढ़ाती है और न ही कोविड-19 संक्रमण को रोकती है. पीआईबी ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि इस तरह के दावे बेबुनियाद हैं और लोगों को सलाह दी जाती है कि ऐसे उपायों का पालन न करें और उन नियमों और एहतियाती उपायों को अपनाएं जो डॉक्टर या मेडिकल पेशेवर की तरफ से प्रमाणित 
"इन आदतों से जीभ का रंग हो सकता है काला, जानिए इनसे बचने के उपाय"