Tuesday, November 30, 2021

Monthly Horoscope December 2021: दिसंबर माह में इन राशियों पर बरसने वाली है लक्ष्मी जी की कृपा, जानें अपना राशिफल

Rashifal, Masik Rashifal December, Monthly Horoscope December 2021: दिसंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस महीने सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. मेष से मीन राशि के लोगों के लिए ये महीना कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष- इस माह लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का  इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें. विवाद रहित स्थितियां बन सकती है. ऑफिस में फिजूल की बाते करने वाले लोगों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. व्यापारियों का यदि किसी सरकारी अधिकारी के साथ नोक-झोंक की स्थिति बने तो उसे टाल दीजिए, क्योंकि विवाद होने पर आप का ही नुकसान होगा. विद्यार्थियों अपने नोट्स को संभाल कर रखें 14 तारीख के बाद चोरी व मिस्प्लेस होने की आशंका है. सेहत में जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित दिक्कत रहती है उनको डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लेनी चाहिए. घर में मेहमान आ सकते है उनके स्वागत सत्कार में कोई कसर नहीं छोडनी है. प्रेमी युगल परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं.

वृष- इस माह के शुरुआती दिनों में आपको  कुछ अकेलापन सा महसूस होगा तो वहीं कार्यों की जिम्मेदारी केवल आप पर ही होने की वजह से मन उदास हो सकता है. लेकिन मध्य में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. ऑफिशियल कार्यों का भार अधिक रहने वाला है इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रिलैक्स भी करते चलें.फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए माह बड़े मुनाफे लेकर आएगा साथ ही कोई बकाया धन भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. हेल्थ में यूरिन इंफेक्शन को लेकर अलर्ट रहें पानी का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए. ननिहाल पक्ष में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं. प्रेम में चल रहें लोग छोटी-छोटी बातों को तूल न दें.

मिथुन- इस माह आपका स्वभाव स्पष्ट बोलने का है इसलिए ध्यान रखिए कि किसी की कमी भी अगर बताइए तो बहुत मधुरता के साथ बताइए क्योंकि कई बार स्पष्ट बात लोगों को खराब लग जाती है. कर्मक्षेत्र में काम करने के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ाना होगा अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो, इसका प्रयास करते रहें.  व्यापारियों की विनम्र पूर्ण बातों से ग्राहक उनकी ओर आकर्षित होंगे साथ ही ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती दिखाई देगी. हेल्थ में मौसमी बीमारी जैसे- सर्दी, जुकाम को लेकर अलर्ट रहना होगा अन्यथा 10 तारीख के बाद यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं. जीवनसाथी यदि कई दिनों से नाराज है तो उनको मनाने में ही घर का फायदा है. प्रेम संबंध में अनावश्यक शंका रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है.

कर्क- इस माह एक बात का ध्यान रखें  की वाणी बहुत मधुर रखते हुए अपने काम को करते चलना होगा क्योंकि जितना मीठा बोलेंगे उतना मीठा फल प्राप्त होने की संभावना है. ऑफिस में आपकी बात को वरीयता दी जाएगी साथ ही  13 तारीख के बाद किसी नये प्रोजेक्ट के लिए आपको शामिल भी किया जा सकता है.बड़े कारोबारियों को व्यापार विस्तार के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है अगर ऐसी स्थिति बने तो उसे अगले माह के लिए न टालें. सेहत में  हल्का व सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें. पारिवारिक आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है लेकिन सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद मिलने से इस स्थिति से थोड़ी राहत मिलेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच यदि तनाव चला है तो उससे बात कर दूर करना चाहिए.

सिंह- इस माह किसी भी बात को लेकर कुंठित या मन में कोई गिल्टी न रखें अगर आप ऐसा करते हैं, और लंबे समय से कर रहें हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है मन की गांठ तने तक आती है.ऑफिस में कार्यों को लेकर कोई भी लापरवाही करने से बचें. बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी तरीके का अविश्वास न आने दें. युवाओं को पिता से धन संबंधित लाभ हो सकता है. सेहत की बात करें तो शरीर में कोई चोट व इंफेक्शन है जिसके वजह से सूजन होने की आशंका है. माता के सुख सुविधाओं का ध्यान रखें उनकी जरूरतों को पूरा करें इस समय माता को खुश रखना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है. माह के मध्य से प्रेमी युगल संबंधों में आंच न आने दें.

कन्या- इस माह मस्तिष्क का प्रयोग करते हुए चुनौतियों पर आप विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे. 10 तारीख के बाद से बीमा का कार्य करने वालों के लिए माह अच्छा है अपने टारगेट को पूरा करेंगे.वहीं ऑफिस में जितना ज्यादा प्रेशर लेकर आप संतुलित रहते हुए काम करेंगे, उतनी ही आपकी उन्नति सुनिश्चित हो जाएगी. व्यापारी वर्ग ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान दें क्योंकि यह समय  अच्छे ग्राहक आने की संभावना है. सेहत को लेकर सजग रहें कोई भी भारी सामान उठाने से परहेज करें, क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति बैकपेन देने वाली बनी हुई है. पिता से वैचारिक मतभेद तनाव दे सकता है, वर्तमान समय में उनकी प्रसन्नता और आशीष आपके आत्मबल में वृद्धि करेगा.प्रेम प्रसंग में रहने वालों को लिए समय अच्छा है.

तुला- इस महीने न कुछ बहुत अच्छा होगा न ही बहुत खराब, लेकिन फिर भी इसको बेहतर करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए.नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए माह  महत्वपूर्ण है  वहीं जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनको भी अपने लिंक्स से संपर्क साधना चाहिए. व्यापारियों को माह के मध्य में आर्थिक लाभ होगा लेकिन 24 तारीख के बाद  व्यापार विस्तार में कुछ बाधाएं आ सकती है. सेहत की बात करें तो माह के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन  मास के अंत तक आपका मन प्रसन्न व रोगों से मुक्ति मिलेगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार के लोग तथा संबंधियों का सहयोग मिलेगा. घर के खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेमी युगल अपने बिगड़े संबंधों को सुधार पाएंगे.

वृश्चिक-  इस महीने मानसिक तौर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है इसलिए कुछ देर आंख बन्द करके शांति से बैठें. ऑफिस में आपके कद, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तो वहीं 15 तारीख का बाद से  अपनी प्रबंधन क्षमता दिखाने में भी सफल रहेंगे. खुदरा व्यापारियों के लिए माह लाभ भरा रह सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखो तो अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से आप पीड़ित हैं  तो 19 तारीख के बाद से उसमे आराम देखने को मिलेगा क्योंकि ग्रह आपको रोगों से लड़ने के लिए पूर्ण क्षमता दे रहे हैं. माह के मध्य के बाद आमदनी कम और खर्च अधिक हो सकता है जिससे परिवार में कलह व मन अशांत रहेगा. प्रेम संबंध में अनावश्यक शंका रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है.

धनु- इस महीने संतोषजन स्थितियां रहेंगी. वहीं कर्मक्षेत्र में जो लोग काफी लंबे समय से किसी एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहें हैं उनको 20 तारीख के बाद  प्रोजेक्ट जुड़े कुछ  शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.  व्यापारियों के लिए माह मिला-जुला रहने वाल है तो वहीं छोटे-मोटे निवेश भी कर सकते है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा जिससे सफलता प्राप्त हो सकती है. हेल्थ में किसी भी दवाई का प्रयोग करते समय उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य चेक कर लें नहीं तो आपको एलर्जी हो सकती है साथ ही  सौंदर्य प्रसाधन का प्रयोग भी सावधानी से करें. दाम्पत्य जीवन और संतान को सुख मिलेगा, परंतु मन किसी कारणवश चिंतित रहेंगे. मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे. प्रेमी संबंध से जुड़े लोग अहंकार के टकराव से बचे.

मकर- इस माह धैर्य का परिचय देना होगा कुछ काम बनते -बनते रुक भी सकते हैं लेकिन परेशान नहीं होना है एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि प्रभु यदि कोई काम रोक रहे हैं तो उसमें भी आपका भला है. कर्मक्षेत्र में विरोधी बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकते हैं इसलिए उन पर नजर बनाएं रखें. व्यापारियों को 16 तारीख के बाद अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे थकावट के कारण शारीरिक कष्ट भी हो सकता है.  युवा वर्ग अपने समान पर्स मोबाइल आदि का ध्यान रखें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी 17 तारीख के बाद नेत्र रोगी, ब्लड-प्रेशर तथा हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें. परिवार के साथ अच्छा व्यवहार रखें मन अशांत रहेगा और उलझने बढ़ सकती है. प्रेम संबंध में चल रहे, लोग एक दूसरे को तीखा न बोले.

कुंभ- इस महीने किसी कार्य की शुरुआत करने का प्लान कर रहें है तो कर सकते है, भाग्य आपके साथ है.ऑफिस में कार्य को लेकर नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है इससे खुश होकर लेना चाहिए.व्यापारियों के लिए माह लाभ से भरा रहने वाला है 15 तारीख के बाद कोई बड़ी डील भी हो सकती है.  युवा वर्ग बड़ों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें अन्यथा उनके समक्ष आपकी छवि खराब हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है  18 तारीख के बाद इस ओर थोड़ा सचेत ही रहना चाहिए .बड़े भाई के साथ मतभेद बढ़ने न दें. उनकी भावनाओं का आदर करें और साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा.प्रेम प्रसंग से जुड़े लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है.

मीन- इस माह आपका मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा ऐसे में स्वभाव यानी मूड से अलर्ट रहना है. कर्मक्षेत्र के कार्यों में जी-तोड़ मेहनत करनी है और 12 तारीख बाद इस बात का भी ध्यान रखें कि आराम करने का मौका बहुत ही कम मात्रा में मिलेगा. किसी व्यापारिक परियोजना अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हो तो 18 तारीख के बाद  समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. सेहत के मामले में कोई कंप्रोमाइज नहीं करना है, और माह के मध्य में खानपान को लेकर भी सतर्कता बरतें. यदि कोई तनाव है तो इसे जीवनसाथी और मित्रों से शेयर करें इससे आप हल्का महसूस करेंगे. प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने के लिए माह अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें
आखिर क्यों रहते हैं परेशान? जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, जानें

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3xB65Zg

Relationship Advice: Partner अगर कर रहा है ऐसी हरकत तो हो जाएं सावधान वरना पड़ सकता है पछताना

Relationship Advice: प्यार एक बहुत खूबसूरत एहसास है. जिसे भी ज़िंदगी में ये हासिल हो जाता है वो अपने आप को बहुत खुशनसीब मानता है, लेकिन ज़िंदगी में एक पार्टनर का होना ही आपकी खुशी के लिए काफी नहीं है, बहुत ज़रूरी है आपके पार्टनर का आपके लिए केयरिंग होना, आपके बारे में दिल से सोचना, लेकिन अगर आपको ये एहसास हो रहा है कि आपका पार्टनर आपको अपने हिसाब से चलाने की कोशिश कर रहा है तो आपको सावधान हो जाने की ज़रूरत है.

पार्टनर कर रहा है आपको हर बात पर कंट्रोल करने की कोशिश?

अगर आपका पार्टनर आपको हर छोटी से छोटी बात पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है तो आपको सतर्क हो जाने की ज़रूरत है. वो अगर चाह रहे हैं कि हर चीज़ आप उनके मन मुताबिक करें तो यहां आपको ये समझ जाना चाहिए कि आपका रिश्ता ज़्यादा लंबा नहीं चल पाएगा और आपका अपने पार्टनर से दूरी बना लेना ही बेहतर होगा.

आपके पहनावे तक से जब होने लगे दिक्कत-

अगर आपके पार्टनर को आपके कपड़ों तक से दिक्कत हो रही है तो आप थोड़ा सतर्क हो जाएं. अगर वो आपको आपके पहनावे के लिए टोक रहे हैं या ये चाह रहे हैं कि आप उनके मन मुताबिक कपड़े पहनें तो समझ लीजिए कि वो आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं.

जब आपकी सलाह लगनी लग जाए बेकार-

अगर आप किसी बात पर अपने पार्टनर को कोई सलाह देने की कोशिश कर रही हैं और वो आपकी बात को या तो इग्नोर करें या ऐसा दिखाने की कोशिश करें कि आपकी बात की कोई अहमियत नहीं है तो समझ लें कि वो ऐसा सोचते हैं कि उनकी सोचने का तरीका सबसे बेहतर है. ऐसे रिश्ते को, जहां साथी की बात का कोई सम्मान न हो खत्म कर देना ही बेहतर है.

ये भी पढ़ें- Relationship Goals: Abhishek Bachchan ने नहीं की Aishwarya से उनकी खूबसूरती की वजह से शादी! असली वजह हर कपल को जाननी चाहिए

Good Health Care Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाना खाने के बाद ये गलतियां?
lifestyle https://ift.tt/3pdleMr

Kitchen Hacks: न उफनेगा न चिपकेगा, दूध उबालते वक्त इन सिंपल टिप्स को जरूर अपनाएं

Milk Boil Tips: दूध उबालना जितना आसान लगता है उतना होता नहीं है. दूध उबालना किसी टास्क से कम नहीं है. घंटों किचन में अलर्ट होकर खड़े रहना पड़ता है. ज़रा सी नज़र हटी कि दूध उफान मार कर बाहर निकल जाता है. कई बार दूध को उबालते समय दूध बर्तन में नीचे से जलने लगता है. जिससे दूध में गंध आने लगती है. कई बार लोग गैस पर दूध उबलने के लिए रख देते है और फिर भूल जाते है. ऐसे में जब दूध फैल जाता है या जलने लगता है तो याद आती है कि दूध गैपर पर रखा है. जिससे काम भी बढ़ता है और नुकसान भी हो जाता है. आज हम आपको दूध उबालने के टिप्स बता रहे हैं जिससे दूध न उफनेगा और न ही पैन में चिपकेगा.

1- आप जिस पैन या पतीले में दूध उबालने जा रहे हैं सबसे पहले उसकी तली को गीला करे लें, यानि उसमें आधा कप पानी डालकर घुमा दें. इससे आपका दूध बर्तन में नीचे चिपकेगा नहीं और आपका काम आसान हो जाएगा.

2- दूसरा तरीका है जब आप दूध को उबालने के लिए रखें तो उसमें कोई चमचा डाल दें इससे दूध उफन कर बाहर नहीं निकलेगा.

3- तीसरा उपाय है कि जब भी आप दूध गरम करें दूध के पैन के ऊपर कोई लकड़ी की चम्मच या स्पैचुला को रख दें. इससे दूध ऊपर नहीं निकल पाएगा उसकी भाप निकलती रहेगी.

4- इसके अलावा आप दूध में उबालते वक्त आधा चम्मच sodium bicarbonate मिला सकते हैं. इससे अगर आप फ्रिज में दूध रखना भूल जाते हैं तो दूध खराब नहीं होगा.

5- दूध को बाहर निकलने से रोकने के लिए एक और अच्छा तरीका है कि आप जिस भी बर्तन में दूध उबालें उसके किनारों पर मक्खन लगा दें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में चावल की नहीं बल्कि गोभी की खीर बनाएं, स्वाद में लगेगी रबड़ी जैसी
lifestyle https://ift.tt/3EcyYNO

Good Health Care Tips: आपकी इन आदतों से हो सकता है Joint Pain, न करें नजरअंदाज

Joint Health: जोड़ों का दर्द के किसी भी हिस्से में परेशानी को दर्शाता है. ये समस्या बुजुर्गों में आमतौर पर होती है. सामान्य तौर पर शरीर के विभन्न अंगों में होने वाले इस दर्द को किसी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है. ये अचानक से आता है और बिना किसी उपचार के चला जाता है. वहीं जब दर्द असहनीय हो जाता है तब तमाम लोग मांसपेशियों में होने वाले दर्द का मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेते हैं. वहीं कई बार इस तरह का दर्द आपकी डेली रूटीन की लाइफ स्टाइल और कुछ आदतों के कारण भी होता है. ऐसे में हम यहां ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताएंगे जो जोड़ों के दर्द का कारण हो सकती हैं.

शरीर का अधिक वजन- अधिक मोटापे से ग्रस्त लोगों में गठिया का अधिक खतरा होता है. ज्यादा वजन बढ़ने से फिटनेस तो बेकार होती है साथ ही शरीर के कई अंगों पर भी बहुत दबाव पड़ता है जिसके कारण दर्द की समस्या शुरू हो जाती है. शरीर का वजन बढ़ने पर अधिक वजन पैरों और जोड़ो पर ही पड़ता है जिसकी वजह से दर्द की समस्या होने लगती है.

लंबे समय तक एक पोजीशन में बैठना- अगर आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठते हैं तो कमर में दर्द हो सकता है. इस तरह से लगातार बैठे रहने से पीठ में भी दर्द होने लगता है. इसलिए अगर आप ऑफिस का काम करते हैं तो थोड़ा खुद को रिलेक्स दें और बीच-बीच में टहलते रहें.

लगातार मोबाइल पर चैटिंग करना- मोबाइल फोन पर लगातार मैसेज टाइप करना भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है .ऐसा इसिलए क्योंकि चैटिंग के दौरान अंगूठे का काफी उपयोग होता है जिसके चलते हाथों में दर्द की समस्या महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3E7WhIF

Relationship Advice: Sharmila Tagore और Soha Ali Khan में इस वजह से है इतनी खास bonding, आप भी अपनी बेटी का इस तरह से जीतें दिल

Mother Daughter Bond: मां-बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है और इसकी बराबरी कोई भी रिश्ता नहीं कर सकता. सोहा-शर्मिला टैगोर (Soha Ali Khan-Sharmila Tagore) को ही देख लीजिए, जिस तरह का वो खास बॉन्ड शेयर करती हैं वो ये दिखाता है कि शर्मिला ने ऐसी बॉन्डिंग बनाने के लिए अभी से नहीं बल्कि सोहा के बचपन से ही कोशिश की है.बचपन से ही उन्हें कई बातों की सीख दी गई है जिसके चलते आज न सिर्फ उनकी बॉन्डिंग स्ट्रांग है बल्कि सोहा काफी मैच्योरिटी से हर सिचुएशन को हैंडिल करती भी नज़र आती हैं. अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी और आपकी बेटी की भी बॉन्डिंग इतनी ही स्पेशल हो तो आपको कुछ आसान से तरीके आज़माने हैं और फिर देखिए कैसे खिल उठेगा आपका और आपकी बेटी का रिश्ता.

समझाएं खुद की ज़िम्मेदारी-

घर एक ऐसी जगह होती है जहां लड़कियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. अगर आपकी बेटी भी अब बड़ी हो रही है तो आपको उसे ये समझाना पड़ेगा कि वक्त आ गया है कि वो खुद की ज़िम्मेदारी समझें. उन्हें समझाएं कि बाहर की दुनिया घर से बहुत अलग होती है और बाहर हर जगह घर के लोग साथ में मौजूद नहीं रह सकते हैं.  ऐसा करने से न सिर्फ आपकी बेटी को ज़िम्मेदारी का एहसास होगा बल्कि उसके दिल में ये भी आएगा कि उसकी मां अब उसपर भरोसा करती है कि वो लोगों का सामना कर सकती है.

ऐसे ही किसी से न करें दोस्ती-

अपनी बेटी को ये ज़रूर समझाएं कि बढ़ती उम्र में दोस्ती भी बहुत संभलकर करने की ज़रूरत होती है. हर किसी को अपना दोस्त बना लेना ठीक नहीं है. दोस्तों का चुनाव करना ज़रूर आना चाहिए ताकि आपकी बेटी हमेशा परख कर ही लोगों को अपनी ज़िंदगी में शामिल करे. ऐसा करने से न सिर्फ आपकी बेटी लोगों को समझकर अपनी ज़िंदगी में शामिल करेगी बल्कि उसे इस बात का भी एहसास होगा कि भले ही आप उसकी हद से ज़्यादा चिंता करती हों लेकिन आप अपने फैसले उसपर थोपती नहीं हैं बल्कि खुद से उसे उसकी लाइफ के बारे में डिसीजन लेने की आज़ादी देती हैं.

लव लाइफ भी करें डिस्कस-

आपको ये भी समझना पड़ेगा कि आपकी बेटी जब बड़ी होती है तो उसकी ज़िंदगी में प्यार का आना स्वाभाविक है. टीनएज से निकलते-निकलते उसकी ज़िंदगी में कोई न कोई शख्स ज़रूर आता है, ऐसे में उससे सख्ती करने से बेहतर है कि आप उसे समझें, उसकी ज़रूरतों को समझें और उसे ये समझाएं कि प्यार बुरा नहीं होता बल्कि ग़लत इंसान से प्यार बुरा होता है. वो बस इस बात का खयाल रखे कि उसका दिल कभी न दुखे. यकीन मानिए आपकी बेटी और आपकी बॉन्डिंग इतनी शानदार हो जाएगी कि लोग आपकी मिसालें देंगे कि मां-बेटी की जोड़ी हो तो ऐसी.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti : चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/3Eaj4mX

Kitchen Hacks: सर्दियों में इस ट्रिक से बनाएं मूली के पराठे, कभी नहीं फटेंगे

Radish Paratha Recipe: सर्दियों में पराठे खाना सभी को खूब पसंद होता है. आप मूली, गोभी, मिक्स वेस, मटर और आलू के पराठे बनाकर खा सकते हैं. ठंड में बथुआ और मेथी के पराठे भी बहुत अच्छे लगते हैं. भरवां पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. बच्चों को नाश्ते में और कभी आप डिनर में भी पराठा खिला सकते हैं. नाश्ते में दही और चटनी के साथ अगर भरवां खाने को मिल जाएं तो मज़ा आ जाता है. मूली के पराठे भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. हालांकि कुछ लोगों के मूली के पराठे बनाते वक्त फट जाते हैं जिससे पराठे का स्वाद और शेप दोनों खराब हो जाती है. आज हम आपको बिना फटे मूली के शानदार पराठे बनाना बता रहे हैं. .

मूली के पराठे बनाने के लिए सामग्री

2 मूली कद्दू कस की हुई
2 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा अदरक कसा हुआ
कटा हुआ हरा धनिया
चाट मसाला
गरम मसाला
नमक स्वादानुसार

मूली के पराठे बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले मूली को छीलकर कद्दू कस कर लें.
2- अब मूली को अच्छी तरह से हाथ से दबा-दबा कर निचोड़ लें.
3- आप चाहें तो मूली को 5-7 मिनट के लिए किसी बर्तन में रखकर पका लें.
4- जब मूली भाप से थोड़ी मुलायम हो जाए तो ठंडी करके मूली को दबाकर निचोड़ लें.
5- अब मूली में मिर्च, धनिया और बाकी सभी मसाले मिला लें.
6- भरवां पराठे बनाते वक्त आपको ध्यान रखना है कि आटा हमेशा फ्रेश और मुलायम लगाएं.
7- इससे पराठे बनाने में आसानी होगी और पराठे कभी नहीं फटेंगे.
8- अब आटे की लोई लें और उसे थोड़ा बेल लें. अब मूली की स्टफिंग लें और अपने हिसाब से भर दें.
9- हल्के हाथ से सूखा आटा लगाते हुए पराठे को बेलकर बड़ा कर लें.
10- दवा पर घी लगाकर परांठे को दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें. मूली के पराठे को आप चटनी, अचार या बटर से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी
lifestyle https://ift.tt/3FWyhZq

Kitchen Hacks: फूलगोभी और पालक में लग गए हैं कीड़े? फॉलो करें ये टिप्स

Tips To Remove Worms From Cabbage And Spinach: अक्सर लोग हरी पत्तेदार सब्जियों को इसलिए नहीं खरीदते हैं क्यों उसमें अक्सर किड़े लग जाते हैं. वहीं फूलगोभी और पालक को भी लोग इसलिए कम खरीदने की कोशिश करते हैं क्योंकि इसमें सफेद और हरे रंग के कीड़े लग जाते हैं, जिन्हें सब्जी बनाने से पहले धोते समय अगर अच्छी तरह साफ न किया जाए तो यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी इसी वजह से हरी सब्जियों को घर लाने से डर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

फूलगोभी से कीड़े निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

फूलगोभी से कीड़े निकालन के लिए आप सबसे पहले गोभी को हिस्सों में काट लें. इसके बाद अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें उसमें एक चम्मच हल्दी मिक्स कर दें. अब पांच मिनट तक इस गर्म पानी मे गोभी को डिप कर दें और गैस बंद कर दें. अब गोभी को बाहर निकालकर एक बार गोभी को नॉर्मल पानी से साफ कर लें. ऐसा करने से कीड़े अपने आप निकल जाएंगे.

पालक से कीड़े निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

अक्सर पालक में कीड़े लग जाते हैं खासकर बारिश के मौसम में. ऐसे में हम इससे दूरी बना लेते हैं. इस समय बाजार में मिलने वाले पालक के पत्तों में छेद होते हैं. इसे साफ करने के लिए आप सबसे पहले पालक को गुनगुने पानी में डाल दें और आधा चम्मच नमक मिक्स कर दें. अब इस पानी में पालक को 10 मिनट के लिए डुबोकर रखने के बाद एक बार फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

Kitchen Hack: घर पर इस तरह बनाएं राज कचौड़ी, जानें बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3I6duEI

Relationship Advice : ऐसे लड़कों की लड़कियां होती हैं दीवानी, क्या आप में है ये खूबियां ?

What Girls Want In Boys : एक लड़के के मन में हमेशा एक बात ज़रूर रहती है कि आखिर लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं, वो किस टाइप के लड़कों को अपना पार्टनर बनाना पसंद करती हैं और वो कौन सी खूबियां हैं जो वो चाहती हैं कि उनके ड्रीम ब्वॉय में ज़रूर हों. ऐसे तमाम सवाल हैं जो लड़कों के मन में घूमते रहते हैं तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो खूबियां जो एक लड़की अपने होने वाले पार्टनर में ढूंढती है.

फिटनेस फ्रीक लड़के होते हैं लड़कियों की पहली पसंद-
लड़कियां अपने ड्रीम ब्वॉय में सबसे पहली खूबी तलाशती हैं फिटनेस की. वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस हो, अपनी सेहत का खयाल रखे, अपनी बॉडी को मेंन्टेन कर के रखे. लड़कों की टोन्ड बॉडी लड़कियों की पहली पसंद होती है.

हल्का-फुल्का मज़ाकिया हो तो क्या बात है-
लड़कियों को एकदम सीरियस लड़के पसंद नहीं होते हैं. वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनसे मज़ाक करे, उनकी सहेलियों से मज़ाक करे ताकि सभी उसकी तारीफ करें. बोरिंग लड़कों से वो दूर रहना ही पसंद करती हैं.

खिलखिलाता चेहरा-
लड़कियां ऐसे लड़कों को प्रिफर करती हैं जो हमेशा मुस्कुराते रहें. कोई भी परेशानी अगर आए तो उससे घबराने या डरने की बजाए उसका डटकर सामना करें वो भी बिना पैनिक हुए. लड़कों की मुस्कुराहट अक्सर लड़कियों का दिल चुरा लेती है और ये खूबी वो अपने ड्रीम ब्वॉय नें ज़रूर ढूंढती हैं.

फ्यूचर को लेकर सीरियस लड़के चुरा लेते हैं दिल-
लड़कियां ऐसे लड़कों से बहुत इंप्रेस होती हैं जो अपने फ्यूचर, अपने करियर को लेकर सीरियस होते हैं. जिन्हें ये पता होता है कि उन्हें अपनी ज़िंदगी में क्या करना है क्या नहीं. उनकी पर्सनालिटी लड़कियों को इतना अट्रैक्ट करती है कि वो बस उनकी ओर खिंची चली आती हैं.

ये भी पढ़ें- Early Breakup : इन वजहों से हो जाता है रिश्ते के शुरुआती दौर में ही ब्रेकअप, कारण जानकर बचा सकते हैं अपना रिलेशनशिप

Relationship Advice : Salman Khan नहीं करते थें Aishwarya के घरवालों की इज्जत, रिश्ता टूटना सिखाता है कई कपल्स को सबक
lifestyle https://ift.tt/3d5cJNL

Good Health Care Tips: सर्दियों में खाएं इन आटों से बनी रोटियां, शरीर रहेगा गर्म

Winter Food: सर्दियों में लोग तमाम तरह के वायरल और संक्रमण का शिकार होते हैं. इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचना है तो हमें अपना इम्युन सिस्टम मजबूत रखना होगा, क्योंकि मौसमी बुखार या एलर्जी हो फिर आम वायरल हमें इन संक्रमणों से लड़ने के लिए एक मजबूत इम्युन सिस्टम की आवश्यकता होती है. इसलिए इस मौसम में हमें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है. वहीं हर सीजन में हम गेंहू के आटे का उपयोग करते हैं, लेकिन इन दिनों इसके अलावा हम दूसरे पोषक तत्वों वाले आटे के व्यंजनों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

इन आटों से बनी चपातियां न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि इनसे आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत रहता है. ऐसे में हम यहां आपको उन आटों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आपको सर्दियों में करना चाहिए. आइए जानते हैं.

बाजरे का आटा- फाइबर और पोटेशियम से भरपूर बाजरा एक ऐस आटा है जिसका सेवन सर्दियों के मौसम में तमाम भारतीय परिवारों के लोग करते हैं. बाजरा आपकी पाचन क्रिया को तो दुरूस्त रखता ही है साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है. बाजरा खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, क्योंकि ये ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है.

ज्वार का आटा- ज्वार एक लस मुक्त आटा है जो  पाचन में सुधार करता है. इसके सेवन से शरीर में शुगर का लेवल नियंत्रित करता है. वहीं दिल के मरीजों के लिए ज्वार का आटा बहुत फायदेमंद होता है. बाजरा की तरह ज्वार भी आपके शरीर को शक्ति प्रदान करता है.

मक्के का आटा- सर्दियों के सीजन में मक्के की रोटी और सरसों का साग एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाला भोजन है. इस आटे का इस्तेमाल खासतौर से सर्दियों में ही किया जाता है.

ये भी पढ़ें

Good Health Care Tips: Coffee और Chocolate में से कौन सी चीज है आपकी सेहत के लिए बेहतर? जानें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/2ZDF2Ql

Kitchen Hacks: घर पर इस तरह बनाएं शाही खोया-मटर, लोग बन जाएंगे आपके फैन

Shahi Khoya Matar Recipe: अभी तक आपने कई तरह के पनीर से बनी डिश खाई होगीं. जैसे मटर पनीर, पालक पनीर, शाही पनीर. वहीं अगर आप भी ये सब खाकर बोर हो गए है और कुछ नया खाना चाहते हैं तो आप शाही खोया मटर ट्राई कर सकते हैं. यह एक ऐसी डिश है जिसकी शादी -पार्टी से लेकर ढाबे तक पर जमकर डिमांड होती है. इसका स्वाद इतना डिफरेंट है कि आप एक बार खाएंगे तो अडिक्शन हो जाएगा. वहीं इसकी खास बात ये भी है कि इसे बनाने के लिए सारे इंग्रीडिएंट्स घर पर ही मिल जाएंगे. वहीं इस डिश को बनाना बहुत आसान भी है. तो चलिए हम यहां आपको शाही खोया मटर बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगें.

शाही खोया मटर बनाने की सामग्री-

तेल, एक चम्मच हींग, एक चम्मच जीरा, 3 लौंग, 4 काली मिर्च, 4 तेज पत्ता,  2 प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच धनिया पाउडर, बारीक कटा टमाटर, एक चम्मच हल्दी,नमक, एक कटोरी मटर, 50 ग्राम खोया.

शाही खोया मटर बनाने की रेसिपी- शाही खोया मटर बनाने के लिए एक बर्तन में तेल में थोड़ा घी मिलाकर गरम करें. इसके बाद इसमें हींग, जीरा, लौंग, काली मिर्च और तेज पत्ता डालें. अब इसमें प्याज का पेस्ट डालें एक मिनट बाद इसमें मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब इसे भून लें. अब इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, डालें. इसके बाद जब मसाला भुन जाए तो इसमें बारीक कटा हा टमाटर जाल दें. इसके बाद समें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें. मसाला जब चिकनाई छोड़ने लगें तो इसमें मावा डालें और अच्छे से चलाएं. अब सबसे लास्ट में इसमें मटर डालें और थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर पकने दें.10 मिनट बाद गैस बंद कर दें.

ये भी पढ़ें

Good Health Care Tips: एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाएगा हल्दी-अजवाइन का ये नुस्खा, जानें बनाने का तरीका

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3FWyiMY

Weight Loss Tips: Breakfast करते वक्त न करें ये गलतियां, हो सकते हैं मोटापे के शिकार

Weight Loss: सही ब्रेकफास्ट करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है. ब्रेकफास्ट आपके दिनभर में लिए जाने वाले खाने का जरूरी भाग है. एक हैल्दी ब्रेकफास्ट करने से आपके दिनभर की शुरुआत बेहतरीन एनर्जी लेवल के साथ होती है. वहीं एक हैल्दी ब्रेकफास्ट आपको लंच में गैरजरुरी कैलोरी लेने से रोकता है. वहीं अनजाने में आप ब्रेकफास्ट से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर जात हैं जो आपके वेट लॉस प्रोसेस पर असर डालती हैं और आपका वजन बढ़ा सकती है. ऐसे में हम यहां बताएंगे कि आपको ब्रेकफास्ट के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

नाश्ते में कैफीन का सेवन नुकसानदेह- कई लोगों के सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है. बहुत ज्यादा कैफीन युक्त ड्रिंक के सेवन से आपको डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए अपने ब्रेकफास्ट में कैफीन को शामिल करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

ब्रेकफास्ट में सिर्फ जूस लेना-जूस में फाइबर नहीं होते हैं. ब्रेकफास्ट में जूस पीने से आपको कुछ समय बाद ही भूख लग जाती है. इसके अलावा पैक्ड जूस में चीनी की अतिरिक्त मात्रा के अलावा बहुत कम पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है. इसलिए ब्रेकफास्ट में केला, सेब, अमरूद, मौसमी जैसे फलों को शामिल करें.

ब्रेकफास्ट में चीनी लेने से बचें- मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता है. मीठा खाने से दिल और दिमाग दोनों खुश हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्स्ट्रा चीनी खाने में एक्स्ट्रा कैलोरी को जोड़ने के साथ-साथ आपके वजन को भी बढ़ाती है, इससे पेट और लिवर के पाल फैट जमा हो जाता है. वहीं चीनी के सेवन से आपको कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए नाश्ते में चीनी से बनी चीजों को लेने से बचें.

ये पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3pbsmJe

Good Health Care Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाना खाने के बाद ये गलतियां?

Health Care Tips: हमारे रोजाना की आदतों का हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है. वहीं अधिक काम के कारण हम अक्सर स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं. इसके कारण हमारे शरीर के कई सिस्टम प्रभावित होने लगते हैं. वहीं कभी-कभी हम खाना नहीं खाते है या बहुत अधिक खा लेते हैं. इससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें समय पर पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए. इसके अलावा भी हमें बहुत सारी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं हेल्दी रहने के लिए हमको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि हमें खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं. चलिए जानते हैं.

फल खाना- फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं लेकिन भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए. इसलिए खाना खाने के एक घंटे बाद ही फल खाना चाहिए.

वर्कआउट- खाना खाने के तुरंत बाद जिम या वर्कआउट करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है. हमारा शरीर एक निश्चित तरीके से बना होता है और हर चीज के लिए एक समय होता है. खाना खान के बाद वर्कआउट करने से सुस्ती और पेट की परेशानी होती है.

धूम्रपान और तंबाकू- भोजन के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है. तंबाकू में मौजूद निकोटीन ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसके अलावा यह आंत के कैंसर की संभावना को भी बढ़ाता है.

भोजन के तुरंत बाद सो जाना-अधिकांश लोग भोजन करने के बाद सो जात हैं लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है.

ये भी पढे़ं

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Good Health Care Tips: Coffee और Chocolate में से कौन सी चीज है आपकी सेहत के लिए बेहतर? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3FWA8gU

Relationship Goals: Abhishek Bachchan ने नहीं की Aishwarya से उनकी खूबसूरती की वजह से शादी! असली वजह हर कपल को जाननी चाहिए

Couple Goals: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी को कई साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों के बीच में प्यार अभी भी वैसा ही है जैसा पहले हुआ करता था. सबसे खास बात ये है कि ऐश्वर्या, अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं लेकिन इन दोनों ने कभी इस बात को अपने बीच की दूरी की वजह नहीं बनने दिया. दोनों बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं और लोगों की नजरें आज भी प्यार में डूबे इस कपल पर टिक ही जाती हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या ने जो उदाहरण लोगों के सामने पेश किया है वो दिखाता है कि प्यार से बड़ा दुनिया में कुछ भी नहीं है. अभिषेक ने एक बार अपनी शादी को लेकर जो बातें कही थीं वो कई कपल्स के लिए एक बड़ी सीख है.

बाहरी सुंदरता नहीं थी शादी की वजह-
अभिषेक ने एक बार बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या से इसलिए शादी नहीं की थी कि वो बहुत खूबसूरत दिखती हैं बल्कि इसलिए की थी क्योंकि वो एक बहुत खूबसूरत इंसान हैं. वो दिल की साफ हैं और यही उनकी खूबसूरती है और इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना. अभिषेक की ये बात एक बहुत बड़ा मैसेज थी कि अपने पार्टनर में आपको बाहरी सुंदरता के साथ-साथ ये जरूर देखना चाहिए कि आपके होने वाले पार्टनर का दिल कितना साफ है.

क्यों जरूरी है अंदरूनी खूबसूरती-
कहते हैं कि हमारी खूबसूरती एक उम्र तक ही हमारा साथ देती है लेकिन हमारा साफ दिल आखिर तक हमारा साथ निभाता है. अगर आप अपने पार्टनर को सिर्फ इसलिए चुन रहे हैं कि वो बहुत सुंदर दिखते हैं तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है क्योंकि आपके पार्टनर के साथ आपको अगर पूरी जिंदगी गुजारनी है तो उनका दिल से सुंदर होना बहुत जरूरी है. वो कैसे आपको ट्रीट करते हैं साथ ही दूसरों के प्रति उनका रवैया कितना अच्छा है, ये वो बाते हैं जो असल में उन्हें खूबसूरत बनाती हैं.

उम्र का फासला महज एक गिनती-
ऐसे कई रिलेशनशिप देखने को मिलते हैं जिनमें लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा होती है लेकिन वो साथ में खुश होते हैं ऐसे में अगर आप भी एक-दूसरे के साथ खुश हैं तो बस यही चीज है जो मैटर करती है. समाज क्या कहता है इससे आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए. आपका दिल क्या कहता है. आपके पार्टनर के साथ वो कितना सहज महसूस करता है बस यही चीज है जो मैटर करती है.

ये भी पढ़ें- Early Breakup : इन वजहों से हो जाता है रिश्ते के शुरुआती दौर में ही ब्रेकअप, कारण जानकर बचा सकते हैं अपना रिलेशनशिप

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3G5AQIV

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन

Weight Loss: आजकल ज्यादातर लोगों की लाइफ भागदौड़ भरी हो गई है. वहीं काम पर निकलने की जल्दबाजी में आप अक्सर खाने-पीने को लेकर लापरवाही कर जाते हैं. नाश्ता न कर पाने की वजह से बाहर का अनहेल्दी फूड कई बीमारियों के साथ मोटापे को भी न्यौता देता है. ऐसे में मोटापा बढ़ने के बाद इसे कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है. वहीं कई लोग मोटापे से निपटने के लिए जिम जाते हैं तो कई लोग महंगे सप्लीमेंट्स खरीद लेते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों को इससे फायदा होने की बजाय नुकसान हो जाता है. ऐसे में हम यहां आपको घर में होने वाली ऐसी छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने में शामिल करके आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

रोजमेरी- ज्यादातर लोगों को लगता है कि रोजमेरी सिर्फ ब्यूटी फेट पैक में ही इस्तेमाल होता है लेकिन आपको बता दें खाने में रोजमेरी के नियमित इस्तेमाल से आपके पेट की चर्बी कम होती. इसलिए अगर आप भी मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.

अजवाइन- आपने सुना होगा कि पेट खराब होने पर अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि खानें में अजवाइन डालने से न सिर्फ खाना आसानी से पच जाता है बल्कि इससे फैट भी जमा नहीं होता है.

पुदीना- पुदीना को चटनी और शिकंजी में इस्तेमाल किया जाता है. वहीं पुदीना खाने को पचाने में भी बहुत असरदायक है. ऐसे में अगर आप अपने पेट पर जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं तो पुदीने का इस्तेमाल आज से ही शुरू कर दें.

नींबू- आप अगर वजन कम करना चाहते हैं तो नींबू पानी का इस्तेमाल आज से ही शुरू कर दीजिए. रोजाना सुबह पानी में नींबू डालकर पीने से आप मोटापे को कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Good Health Care Tips: Bihar में खूब खाया जाता है Dahi Chiwda, जानें किस तरह है सेहत के लिए फायदेमंद

Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/31gViqM

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Green Tea: कई लोग दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करते हैं. वहीं कई लोग इसे नेचुरल डिटॉक्सर की तरह खाली पेट पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट ग्रीन टी पीना सभी को डाइजेस्ट नहीं होता है. खाली पेट ग्रीन टी पीने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है. ऐसे में दूसरों को देखकर ग्रीन टी पीने से पहले इससे होने वाले फायदे और पीने का सही समय आपको पता होता चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएं कि ग्रीन टी पीने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

ग्रीन टी पीने के फायदे-

स्किन इंफेक्शन से बचाव- स्किन के डैमेज सेल्स की भरपाई करने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में होते हैं. वहीं इसका रोजाना सेवन करने से स्किन की सूजन कम होती है, कसाव बना रहता है और मुहांसे कम होते हैं.

वजन कम करने में मदद- ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं. इसको पीने से वसा तेजी से कम होती है. वहीं ग्रीन टी पीने के बाद एक्सरसाइज करने से फैट ऑक्सीडेशन बढ़ता है जो मोटापे को बढ़ने से रोकता है.

कैंसर से बचाव- ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफिनॉल्स, ट्यूमर और कैंसर सेल्स रोकने का काम करते हैं. इसको पीने से ब्रेस्ट औप प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में भी मदद मिलती है.

धमनियां रखें स्वस्थ- नियमित सेवत से धमनियों की ब्लॉकेज दूर रखने में मदद मिलती है. शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है.

कब पिएं ग्रीन टी और क्या है सावधानियां- खाना खाने से कम से कम एक घंटे पहले ग्रीन टी पिएं. इसमें टैनिन होता है. खाने के तुरंत बाद इसे पीने से पेट में दर्द, मिचली और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. वहीं सुबह खाली पेट पीने से बचें. अगर आप सुबह इसे पीना पसंद करते हैं तो ध्यान रहे कि इसके साथ जरूर कुछ खाएं. वहीं दिनभर में तीन कप से अधिक न पिएं. वहीं सोने से तुरंत पहले ग्रीन टी न पिएं. इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है.

ये भी पढ़े

Good Health Care Tips: Bihar में खूब खाया जाता है Dahi Chiwda, जानें किस तरह है सेहत के लिए फायदेमंद

Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/31baExz

Good Health Care Tips: Coffee और Chocolate में से कौन सी चीज है आपकी सेहत के लिए बेहतर? जानें

Coffee Or Chocolate: कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने दिन की शुरुआतत कॉफी से करते हैं और खत्म एक चॉकलेट खा कर करते हैं. इन दोनों ही चीजों का फ्लेवर एक जैसा ही होता है. इसलिए इनको अक्सर एक-दूसरे से जोड़ कर देखा जाता है. हालांकि इनमें से चॉकलेट को एक जंक फूड माना जात है. लेकिन इन दोनों ही चीजों को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. वहां इन दोनों के ही अपने स्वास्थ्य लाभ है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि दोनों में से क्या आपकी सेहत के लिए बेहतर है. चलिए जानते हैं

हॉट चॉकलेट और कॉफी- एक व्यक्ति को 4 कप कॉफी में उतनी ही मात्रा में कैफीन मिलता है जितना उसे 7 चॉकलेट से. इस हिसाब से हॉट चॉकलेट कॉफी से ज्यादा हेल्दी होती है.

कॉफी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ- कॉफी में कैफीन शामिल होता है. जिस कारण यह हमें एनर्जी से भर देता है और थकान को भी काफी हद तक कम कर देता है. जब हम ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं तो हमारे दिमाग को भी बहुत फायदे मिलते हैं. इससे याददाश्त मजबूत होती है और इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होती है. जिस कारण आप की मानसिक सेहत अच्छी रहती है और आपका दिमाग भी सही ढंग से काम करता है. यह आपके मेटाबॉलिक रेट को भी 10 प्रतिशत बढ़ा देती है जिस कारण आपको फैट लॉस होने में बहुत मदद मिलती है और अधिक कैलोरीज भी बर्न होती है.

चॉकलेट खाने के स्वास्थ्य लाभ- डार्क चॉकलेट में फाइबर, आयरन, कॉपर जैसे तत्व होते हैं लेकिन कुछ एडिक्टिव का प्रयोग करने के कारण आपको इसका लाभ नहीं मिल पाता है. डार्क चॉकलेट का सेवन करने से आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है क्योंकि यह हमारी आर्टरीज में होने वाले ब्लड फ्लों को इंप्रूव करता है.

ये भी पढे़ं

Good Health Care Tips: Bihar में खूब खाया जाता है Dahi Chiwda, जानें किस तरह है सेहत के लिए फायदेमंद

Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3pcnX8V

Nutrela Vitamin D2-K Natural से बनाएं हड्डियों को मजबूत, बढ़ेगी रोगप्रतिरोधक क्षमता

Nutrela Vitamin D2-K Natural: विटामिन डी (Vitamin D) दूसरे पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाने का काम करता है. ये फैट में घुलने वाला एक ऐसा पोषक तत्व है जिससे शरीर में कैल्शियम (Calcium) फॉस्फोरस (Phosphorus) और दूसरे जरूरी मिनरल्स (Minerals) को पहुंचाने में मदद मिलती है. विटामिन डी से हड्डियां (Vitamin D for Bones) और दांत मजबूत (Vitamin D for Teeth) बनते हैं. कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

Nutrela Vitamin D2-K Natural से पूरी करें कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप प्राकृतिक स्रोत और खाद्य पदार्थों से भी विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं. विटामिन डी का सबसे प्राकृतिक स्रोत सूरज की रोशनी (Sun Light Vitamin D) है. धूप से हमारी बॉडी खुद विटामिन डी प्रोड्यूस करती है. अगर आप धूप में कम जाते हैं तो विटामिन डी के सप्लीमेंट्स (Supplements) से भी कमी को पूरा किया जा सकता है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप Nutrela Vitamin D2-K Natural का सेवन कर सकते हैं. जानते हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA VIT D2K NATURAL TAB-VANILLA 16 GM

1- Nutrela Vitamin D2-K Natural के सेवन से शारीरिक दर्द में भी आराम मिलता है. इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. शरीर में एनर्जी लाने, सिर दर्द, हड्डियों में दर्द और बदन दर्द को दूर करने के लिए इसमें भरपूर विटामिन डी पाया जाता है.

2- Nutrela Vitamin D2-K Natural आपको गठिया जैसे दर्द में भी आराम पहुंचाता है. उम्र बढ़ने के साथ लोग गठिया के दर्द से परेशान रहते हैं. इसके सेवन से अर्थराइटिस की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी.

3- Nutrela Vitamin D2-K Natural आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने (Boost Immunity) के लिए बहुत जरूरी है. न्यूट्रिला विटामिन डी2 के से शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलता है.

4- Nutrela Vitamin D2-K Natural से हड्डियों को ताकत मिलती है. विटामिन डी के सेवन से शरीर कैल्शियम जैसे खनिज को अव्जॉर्ब कर पाने में सक्षम होता है. इससे दात और हड्डियां मजबूत बनती हैं.

5- Nutrela Vitamin D2-K Natural का इस्तेमाल करने से जोड़ों के दर्द, कमर का दर्द और हड्डियों का दर्द दूर हो जाता है. शरीर में इस तरह के दर्द की वजह विटामिन डी की कमी है जिसे Nutrela Vitamin D2-K Natural से पूरा किया जा सकता है.

6- Nutrela Vitamin D2-K Natural पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोस से निर्मित है. इसे नेचुरल फूड सोर्स से तैयार किया गया है. इसकी वनीला फ्लेवर वाली चबाकर खाने वाली गोलियां है.

7- Nutrela Vitamin D2-K Natural में कई तरह के हर्बल एक्सट्रेक्ट्स और जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल किया गया है. इससे विटामिन डी की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी.

8- Nutrela Vitamin D2-K Natural में किसी तरह के प्रिजर्वेटिव्स या कलर की मिलावट नहीं की कई है. वीगन लोगों के लिए भी ये विटामिन डी का अच्छा सप्लीमेंट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Daily Active से शरीर को मिलेंगे विटामिन और मिनरल, पोषक तत्वों की कमी होगी दूर
lifestyle https://ift.tt/32M7lgL

Vitamin D Benefits: हड्डियों में दर्द और बार-बार बीमार पड़ने की है समस्या, हो सकती है विटामिन डी की कमी

Vitamin D Deficiency Symptoms: शरीर में बढ़ती विटामिन डी (Vitamin D) की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है. विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है. ऐसे में आप जल्दी बीमार पड़ते हैं. विटामिन डी की कमी होने पर सर्दी जुकाम या दूसरे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. एनर्जी में कमी, दिनभर थकान (Weakness) और डिप्रेशन (Depression) जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं. विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द (Bones Problem) और दातों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं और विटामिन डी शरीर के लिए क्यों है जरूरी.

विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms)

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. आप इन लक्षणों से शरीर में विटामिन डी की कमी होने की पहचान कर सकते हैं. आप विटामिन डी की कमी के बारे में टेस्ट के जरिए भी पता लगा सकते हैं, लेकिन इस संकेतों से भी विटामिन डी की कमी को समझा जा सकता है.

1- विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और पीठ में दर्द होने लगता है.
2- अगर मासपेशियों में दर्द होने लगे तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं.
3- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे आप जल्दी बीमार हो जाते हैं.
4- विटामिन डी की कमी से पूरे दिन सुस्ती और आलस महसूस होता है.
5- आपको डिप्रेशन और मन में उदासी छाई रहेगी.
6- विटामिन डी की कमी होने पर घाव देरी से भरता है.
7- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत है.
8- शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.

विटामिन डी के फायदे

1- विटामिन डी आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है.
2- विटामिन डी के सेवन से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद मिलती है.
3- शरीर में विटामिन की सही मात्रा होने पर हड्डियां और दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं.
4- विटामिन डी शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. इससे इंसुलिन (insulin) और शुगर की मात्रा ठीक रहती है.
5- विटामिन डी से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और फेफड़े मजबूत बनते हैं.
6- हार्ट को स्वस्थ रखने और हृदय से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में विटामिन डी हेल्पफुल है.
7- विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को सही तरह से अवशोषित करने में मदद करता है.
8- विटामिन डी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B-12 Benefits: हार्ट, आंख और मस्तिष्क के लिए जरूरी है विटामिन बी-12, जानिए लक्षण और फायदे
lifestyle https://ift.tt/3d43WeY

Vitamin D Rich Diet: शाकाहारी लोग इन चीजों से करें विटामिन डी की कमी पूरी, डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ

Vitamin D Vegetarian Food: स्वस्थ शरीर के लिए डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है. आपको विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और एमिनो एसिड से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए. शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-डी (Vitamin D) बहुत जरूरी है. आजकल लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के शरीर में विटामिन डी की सबसे ज्यादा कमी होने लगी है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको सुबह 11 बजे तक की धूप जरूर लेनी चाहिए. सूरज की किरणों से शरीर में अपने आप विटामिन डी बनता है. अगर धूप नहीं ले पा रहे हैं तो भोजन से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. हालांकि शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ सीमित संख्या में ही हैं. आज हम आपको विटामिन डी से भरपूर शाकाहारी खाद्य पदार्थों (Natural Vegetarian Food Source of Vitamin D) के बारे में बता रहे हैं.

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin D Natural Food Source)

1- दूध- दूध को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. दूध में विटामिन डी और कैल्शियम दोनों होते हैं. अगर आपको गाय का दूध मिल जाए तो और भी अच्छा है. गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. आप रोज 1 ग्लास गाय का दूध पीकर विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं.

2- मशरूम- मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. मशरूम में विटामिन बी1, बी2, बी5, विटामिन सी और मैग्नेशियम काफी पाया जाता है. मशरूम को विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है.

3- दही- रोज दही खाने से न सिर्फ विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि इससे कैल्शियम भी मिलता है. दही से हड्डियां मजबूत बनती हैं. दही खाने से पेट भी फिट रहता है.

4- संतरा- संतरा को लोग विटामिन सी का स्रोत मानते हैं, लेकिन संतरा खाने से शरीर को विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है. आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं. संतरा खाने से आप विटामिन-डी की डेली नीड्स को पूरा कर सकते हैं.

5- साबुत अनाज- ग्रेन्स में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में गेंहू, जौ और दूसरे अनाज शामिल कर सकते हैं. ओट्स में भी अच्छी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 Diet: शरीर में हो रही है विटामिन बी-12 की कमी, इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/3E6lH9n

Aaj Ka Panchang 30 November 2021: आज 'एकादशी' है, जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 30 November 2021 :  30 नवंबर 2021, मंगलवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा. आज के दिन क्या विशेष है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहु काल.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 30 नवंबर 2021, मंगलवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. इस एकादशी की तिथि को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2021) भी कहा जाता है. इसे कन्या एकादशी (Kanya Ekadashi 2021) के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat) सभी पापों का नाश करता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है.

<a href="https://ift.tt/3I7rRbZ Ekadashi 2021: मार्गशीर्ष माह में कब है उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी, जानें एकादशी महत्व और पूजन विधि

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) : 30 नवंबर को पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र है. इस दिन आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है.

आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 30 नवंबर 2021, मंगलवार को राहु काल दोपहर  2 बजकर 46 मिनट से दोपहर 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

30 नवंबर 2021 पंचांग (Panchang 30 November 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण
दिन: मंगलवार
तिथि: एकादशी - 26:16:41 तक
नक्षत्र: हस्त - 20:35:00 तक
करण: बव - 15:21:58 तक, बालव - 26:16:41 तक
योग: आयुष्मान - 24:01:50 तक
सूर्योदय: 06:55:11 AM
सूर्यास्त: 17:23:51 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 14:46:41 से 16:05:16 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:48:34 से 12:30:28 तक
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 09:00:55 से 09:42:50 तक
कुलिक: 13:12:23 से 13:54:17 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 09:00:55 से 09:42:50 तक
यमघण्ट: 10:24:44 से 11:06:39 तक
कंटक: 07:37:06 से 08:19:01 तक
यमगण्ड: 09:32:21 से 10:50:56 तक
गुलिक काल: 12:09:31 से 13:28:06 तक

यह भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/3o2QuON Formula : ऐसी थाली को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए, भीष्म पितामह ने अर्जुन को बताई थी ये बात

<a href="https://ift.tt/318G5IR नवंबर मंगलवार को हनुमान जी की कृपा इन राशियों पर बरसने जा रही है, क्या आप भी शामिल हैं इस लिस्ट में जानें राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3xz4e72

Safalta Ki Kunji: युवावस्था में इन कामों को नहीं करना चाहिए, करियर हो जाता है बर्बाद

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts in Hindi : सफलता की कुंजी कहती है कि युवावस्था जीवन की ऐसी अवस्था है जिसमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है. इस उम्र में एक गलत कदम पूरी जिदंगी को तबाह और बर्बाद कर सकता है. युवावस्था गलत आदतें बहुत जल्द आकर्षित करती हैं. इसलिए इस उम्र में सचेत रहना चाहिए और इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

गलत संगत से दूर रहें- सफलता की कुंजी कहती है कि युवावस्था में व्यक्ति नई-नई चीजों की तलाश में रहता है. ज्ञान और ऊर्जा का सही संतुलन इस उम्र में यदि न हो तो व्यक्त गलत चीजों की तरफ भी अग्रसर हो सकता है. इस उम्र में गलत संगत का हर प्रकार से त्याग करना चाहिए. इस उम्र में गलत संगत पूरा जीवन बर्बाद भी कर सकती है.

नशा न करें- सफलता की कुंजी कहती है कि जीवन में नशा नहीं करना चाहिए. नशा मन, मस्तिष्क को खराब करता है. ये आदत आसानी से नहीं छूटती है. इसलिए इससे दूर रहना ही उचित है.

आलस का त्याग करें- सफलता की कुंजी कहती है कि युवावस्था में हर कार्य को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ करना चाहिए. इस उम्र में आलस का त्याग करना चाहिए. आलस व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है. आलस के कारण व्यक्ति सफल होने के अवसरों के वंचित रह जाता है. गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण आलस से दूर रहकर अनुशासन का पालन करते हुए श्रेष्ठ जीवन जीने का संदेश देते हैं. आलस से गुणों का नाश होता है. कार्य करने की क्षमता समाप्त हो जाती है. दक्षता नष्ट हो जाती है. इसलिए इससे दूर ही रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/3E2kzUi Niti : चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3d85HaZ

Horoscope Today 30 November 2021: इन 5 राशियों को हो सकता है नुकसान, जानें मेष से मीन राशि तक का राशिफल

Horoscope Today 30 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 30 नवंबर 2021 मंगलवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. आज हस्त नक्षत्र है. चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हो रहा है. आज आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष - आज की ग्रहीय स्थितियों के अनुसार आपको अपनी समस्याओं को अपने तक ही रखना होगा, मन हल्का करने के लिए किसी से शेयर की हुई पर्सनल बात आपको परेशानी में डाल सकती है. नौकरी के नए काम करने का अवसर मिल सकता है, ऑफिस में आपके द्वारा दूसरों को सीखने का मौका मिलेगा. आज का दिन महिलाओं के शिक्षा संबंधी नया काम करने के लिए बहुत अच्छा है. व्यापारी वर्ग थोड़ा ध्यान रखें, आज किसी से भी मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें. खानपान का ध्यान रखें, बदलता मौसम आपको इफेक्ट कर सकता है. कोल्ड, एलर्जी से बचें. बड़ी बहन का आर्शीवाद और प्यार आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

वृष- आज की प्लानेटरी पोजीशन, स्वयं की छवि को मजबूत बनाने के लिए स्वभाव में कुछ बदलाव करने की ओर इशारा कर रही है.  चिकित्सा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभ दिलाने वाला है. प्रबल धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है. व्यापारी शांत मन से आज काम करें, अधिक समझदारी और जल्दबाजी आपको मुश्किल में डाल सकती है. पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है, अतः किसी भी प्रकार का स्पाइसी खाना खाने से परहेज करें. शरीर के प्रति जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या पैदा कर सकती है. घर में किसी भी कारण से यदि तनाव की स्थिति बनती है तो मन को प्रफुल्लित रखते हुए माहौल को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए.

मिथुन - मन को शांत रखते हुए आज का दिन व्यतीत करना होगा. अधिक क्रोध और अहंकार मधुर समय और संबंधों को खराब कर सकता है. जिससे आपका मन खराब हो सकता है. अपने से जुड़े छोटे तथा बड़े सभी लोगों से संबंध मधुर रखें. बड़ों का सम्मान करें. व्यापार से जुड़े लोगों के काम बनेंगे. बड़े क्लाइंटों का साथ आपका फायदा करा सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लंबे समय से चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी. मित्रों के साथ यादगार समय बिताएंगे. किसी सगे-संबंधी के अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से अधिक बिजनेस रहेगी. किसी बड़े से मनचाहा उपहार मिल सकता है.

कर्क - बेकार की बात में अधिक विचार आपको स्ट्रेस दे सकता है. इससे बचने की जरूरत है. नौकरी वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी भी कार्य को पूर्ण नियोजित तरीके से करना फायदेमंद साबित होगा. व्यापार को लेकर अधिक सोच विचार की आवश्यकता नहीं है, परेशानी को कम करने के उपाय खोजने चाहिए. इम्यून सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा, इसे बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड आइटम्स को खान-पान में शामिल करना अत्यंत लाभकारी साबित होगा. जीवनसाथी के साथ तनातनी, मूड को खराब कर सकती है. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए उन्हें बाहर खेलने जाने से बचना चाहिए. चोट-चपेट लग सकती है.

सिंह - आपकी अधिक वाचाल प्रवृत्ति आज के दिन आपको नुकसान पहुंचा सकती है. कम बोले, परंतु सोचसमझ कर बोलें. इस बात पर अमल करते हुए अपनी बात को सामने वाले के सामने रखना फायदेमंद साबित होगा. आपका वाचाल नेचर बॉस को भी नाराज कर सकता है. यदि किसी भी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति बनती है तो ऐसी स्थिति में कुछ न बोलना ही समझदारी होगी. नई नौकरी तलाश कर रहें हैं तो कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. व्यापारी वर्ग को सरकारी अधिकारियों के साथ नोक-झोंक से बचना होगा. इनसे विवाद भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है. कान और गले से संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहें. इनसे संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं, जीवनसाथी का ध्यान रखने की आवश्यकता है.

कन्या - आज की प्लानेटरी पोजीशन आपको सत्य की राह पर चलने को प्रेरित कर रही है.आज सत्य का साथ आपको उन्न्नति की ओर ले जा सकता है. आप निराश न हो, मेहनत करते रहे. सफलता के दरवाजे खुल सकते हैं. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचना होगा, वहीं कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं. व्यापारियों को आज कोई भी नई डील नहीं करनी चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. बड़े क्लाइंटों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसी स्थिति होने पर समझदारी से काम लेना चाहिए. खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है. अन्यथा परेशानी हो सकती है. दोस्तों के बीच माहौल खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश करे. आपकी वजह से किसी का मूड ऑफ न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें. परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करे.

तुला - आज के दिन अत्यधिक धैर्य रखने की आवश्यकता है. यदि आपके मन-मुताबिक काम न हो तो दिल छोटा न करें. ऑफिस में अपने कार्य पर ही ध्यान दे. सहकर्मियों के साथ काम को लेकर मनमुटाव हो सकता है. बेकार की बातचीत मन को खराब कर सकती है. सोने-चांदी का व्यापार से जुड़े लोगों लाभ होने की प्रबल संभावना है. महिलाओं को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए. गर्भवती महिला अपना रूटिन चेकअप जरूर करा लें ताकि यदि कोई समस्या हो तो समय पर उसका इलाज किया जा सके. सेहत के प्रति लापरवाही बड़ी समस्या में दाल सकती है. माता-पिता के साथ संबंध मधुर रखें. थोड़ी सी  तना-तनी परेशानी में डाल सकती है.

वृश्चिक- सभी को एक ही नजरिय़े से देखना होगा. दूसरों के साथ तुलनात्मक व्यवहार किसी के मन को ठेस पहुंचा सकता है. सम व्यवहार करें, यही श्रेष्ठ है. किसी को भी बड़ा या छोटा न समझें. मित्रता मन और विश्वास से करें. जहां लाभ हो ऐसी मित्रता आपको नुकसान पहुंचा करती है. नौकरी में सकारात्मकता बनाए रखे. किसी भी प्रकार की नेगेटिव थिंकिंग मन को परेशान कर सकती है. व्यापार को लेकर बड़ा बदलाव करने की न सोचें. ऐसी सोच आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती है. चोट-चपेट से बचना होगा. हड्डी के रोगियों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है. सगे-संबंधियों से संबंध अच्छे बना कर रखें, विवाद हो सकता है.

धनु-  केवल बहुत अधिक चिंतन और प्लानिंग भी अच्छी बात नहीं है. भविष्य के प्रति अनावश्यक चिंता आपके मन को अवसाद दे सकती है. इसलिए आप खुद को व्यस्त रखें. यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो उसे रीमाइंड कराने की आवश्यकता है आपका धन आज आपको वापस मिल सकता है. व्यापारियों को अच्छा प्रॉफिट हो सकता है. ऑफिस में आपके कार्य करने का तरीका बॉस को प्रसन्न कर सकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्य़कता है, अपनी दिनचर्या को बदलकर स्वास्थ्य में ध्यान दे सकते हैं. करीबी मित्रों और सगे-संबंधियों से संपर्क बनाएं रखें. बहुत दिनों से जिनसे बात न हुई हो, आज उनसे संपर्क करके हाल-चाल लेने जरूरत है.

मकर - दिन की शुरुआत अच्छी न होने से मन खराब हो सकता है, मन खराब होने के कारण ऐसा न हो कि आपके जरूरी काम पेंडिंग रह जाएं. जिससे आपके आत्मबल में वृद्धि करते हुए, काम को करें. हो सकता है कि जो कार्य बहुत दिनों से रुके हुए थे, आज की ग्रहीय स्थिति के अनुसार वे पूरा होने की संभावना है. कर्मक्षेत्र को लेकर चल रही प्लानिंग सफल होगी, व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आपको परेशान कर सकती है, कड़ी मेहनत आपको अच्छे परिणाम दिला सकती है. विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई संबंधित कुछ नया कोर्स शुरु करने के लिए अच्छा समय है.  बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में बदलाव की आवश्यकता है. मित्रों को समय दें, उनके साथ कहीं आउटिंग में जाएं. वाद-विवाद से बचें, अपने मन को स्थिर रखें, कुछ ऐसी य़ोजना बनाएं.

कुंभ- पहले की गई मेहनत आज रंग लाएगी, पहले की चीजों से लाभ होने की प्रबल संभावना है. रोजमर्रा जीवन में प्रयोग होने वाली तकनीकी चीजों जैसे - मोबाइल, लैपटॉप या इंटरनेट इत्यादि के खराब होने की आशंका है. ऑफिस विभाग से जुड़े लोगों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है, खासकर आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोग तैयार रहें. कला जगत से जुड़े बच्चों में और अधिक तराशने का समय है. व्यापारिक वर्ग को लाभ होने की संभावना है.यदि काफी समय से कोई नया व्यापार शुरू करने को सोच रहें है तो समय अच्छा हैं. हेल्थ चेकअप कराने का सही समय है. किसी भी बीमारी को अनदेखा करना ठीक नहीं. आगे चलकर यह बड़ी समस्या दे सकती है. मां के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें.

मीन - वर्कलोड और जिम्मेदारी आपको चिंता में डाल सकती है, परंतु बेवजह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. समय आने पर काम स्वतः ही पूर्ण हो जाएंगे. ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें. अधीनस्थों को बेवजह रौब न दिखाएं. कॉस्मेटिक का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा, ग्राहकों के साथ व्यवहार अच्छा रखने की आवश्यकता है. ग्रहीय स्थितियां सेहत में गिरावट कर सकती है. बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें.घर हो या बाहर चोट-चपेट का ध्यान रखें. पड़ोसियों व रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है. घर में विवाह योग्य संतान है तो उसके संबंध के लिए प्रयास करें, जल्द ही  प्रयास सफल होंगे.

यह भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/3E2kzUi Niti : चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3FYcccT

Monday, November 29, 2021

Weight Loss Exercise: पेट की चर्बी और Belly Fat से परेशान हैं तो आज से ही शुरू करें ये 3 एक्सरसाइज

Belly Fat Loss Tips: आजकल कंप्यूटर और लैपटॉप पर बैठकर घंटो काम करने से पेट और बेली फैट सबसे पहले बढ़ता है. लोगों का फिजिकल वर्क बहुत कम हो गया है. ऐसे में जो खाओ सब फैट में कनवर्ट हो जाता है. यही वजह है कि लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. मोटापा आपकी हेल्थ पर भी असर डालता है. अगर आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो बिना जिम जाए घर पर सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन कम कर सकते हैं. इन एक्सरसाइज से पेट और बेली फैट गायब हो जाता है. जानते हैं सबसे तेजी से फैट बर्न करने वाली एक्सरसाइज कौन सी हैं.

फैट बर्न करने वाली 3 एक्सरसाइज
आप इन तीनों एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं इऩ्हें करने से आप न सिर्फ पतले होंगे बल्कि एक्टिव और सेहतमंद भी रहेंगे. इन तीन एक्सरसाइज में स्कवैट्स, पुश अप्स और पुल अप्स एक्सरसाइज शामिल हैं. इसके अलावा आप चाहें तो बॉडीवेट एक्सरसाइज, योगा, डांसिंग, जम्प रोप वर्कआउट के जरिए भी अपना वजन कम कर सकते हैं. जानते हैं इन 3 एक्सरसाइज को करने का तरीका.

1- पुश अप्स एक्सरसाइज- आप घर में आसानी से पुश-अप्स कर सकते हैं. पुश-अप्स करने से तेजी से वजन कम होता है और मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है. पुश अप्स करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. पुश अप्स करने से शरीर की ऊपरी मांसपेशियां मजबूत होती हैं. पुश-अप्स से तेजी से कैलरी बर्न होती हैं.

2- पुल-अप्स एक्सरसाइज- अगर आप जिम नहीं जा रहे तो घर पर रहकर पुल- अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है और शरीर लचीली भी होता है. ये एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मांसपेशियां को मजबूत करती है. इस एक्सरसाइज को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शेप में आती हैं. बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए भी पुल-अप्स अच्छी एक्सरसाइज है.

3- स्कवैट एक्सरसाइज- अगर आपको कम समय में तेजी से वजन कम करना है तो स्कवैट आपके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है. स्क्वैट को काफी आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज है. आप इसे बिना ट्रेनर की मदद के भी आसानी से घर पर कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है. इससे आपकी मांसपेशियों भी मजबूत होती हैं और कम समय में आप ज्यादा चर्बी बर्न कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, तुरंत दिखेगा असर
lifestyle https://ift.tt/3Ie2tRZ

Relationship Tips: रिलेशनशिप को Refresh करेंगी ये बातें, नहीं होगा ब्रेकअप

Good Relationship Tips: प्यार का मतलब यह नहीं है कि हर दिन रोमांस का होगा बल्कि प्यार में कई उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. कभी-कभी तो सिचुएशन इतनी खराब हो जाती है कि आपको लगने लगता है अब रिश्ता टूटने की कगार पर है लेकिन यकीन मानें ऐसे वक्त में आपको प्यार को थोड़ा और समय देने  की जरूरत है. ऐसे में यह भी हो सकता है कि आपका पार्टनर इतना मैच्योर न हो कि रिश्ते का अप एंड डाइन को समझ सके. इस सिचुएशन में आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ आगे साथ निभाना चाहते हैं तो फिर से अपने रिश्ते को रिफ्रेश करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम- आप अपने बिजी रूटीन से कुछ समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. इस दौरान पुरानी अच्छी बातों को याद करें.

पार्टनर के साथ घूमने जाएं-कभी-कभी ऐसा होता है कि एक ही जगह रहते-रहते मन उब जाता है. ऐसे में आपको पार्टनर के साथ कहीं ट्रिप पर जाना चाहिए या फिर आप कही आसपाप रेस्टोरेंट जाकर भी एन्जॉय कर सकते हैं.

अकेले में बात करें-कभी-कभी ऐसा होता है कि पार्टनर आपकी प्यार में कही हुई बातों का भी गलत मतलब निकाल लेता है. ऐसे में आपको अपने पार्टनर से अकेले बात करके गिले-शिकले दूर करने की जरूरत है.

पार्टनर को गिफ्ट दें- आपके रिश्ते को चाहे कितना भी वक्त क्यों ना गुजर गया हो लेकिन फिर भी अपने प्यार में कोई कमी ना आने दें. हमेशा पार्टनर को कोई न कोई गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल फील कराएं. ऐसे करने से आपका पाईटनर स्पेशल फील करेगा और आप दोनो का प्यार फिर से पहले जैसा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

Relationship Tips: शादी के बाद हर कपल को निभाने चाहिए ये वचन

Relationship Tips: शादी के बाद प्रियंका और काजोल को भी आई थी यह परेशानी, जानें कैसे करें एडजस्ट, ये टिप्स आ सकते हैं आपके काम

lifestyle https://ift.tt/3I2EEfG

Good Health Care Tips: वजन कम करने के लिए Dieting करने की जगह फॉलो करें ये टिप्स, जानें

Weight Loss Tips: हर कोई चाहता है कि वह फिट रहे. फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके भी अपनाते हैं. कुछ लोग इसके लिए डाइटिंग करते हैं. वहीं भरपूर नींद और खूब पानी पीने से आपकी हेल्थ अच्छी रह सकती है. फिट रहने के लिए या वजन कम करने के लिए डायटिंग की जरूरत नहीं. आप संतुलित भोजन लेकर भी वजन कम कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं. ऐसे में हम यहां आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बिना डायटिंग के अपना वजन कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

वजन कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी नींद से समझौता करते हैं जो कि बहुत नुकसानदायक है. आपके शरीर को काम करने के साथ-साथ पूरी नींद की भी जरूरत होती है. इसके लिए इंसान को हर दिन कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. इससे आपका शरीर भी स्वस्थ्य रहेगा और दिमाग भी. वहीं अगर आप हेल्दी रहेंगे तो मोटापा भी दूर करनें में मदद मिलेगी.

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है. हाइड्रेशन से आपके शरीर को ताकत, सहन-शक्ति मिलती है. इसके साथ ही आप कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं. इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.

एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना खाने से शरीर को मुकसान होता है. वहीं फिट रहने के लिए हमेशा थोड़ी-थोड़ी देर में कम मात्रा में खाना चाहिए. ऐसा करने से आपका पेट भी भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग के शिकार भी नहीं होते हैं.

रोज एक गिलास जूस का सेवन करें. ये आपको सेहतमंद और जवां रखता है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Good Health Care Tips: सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3rqOMsy

Weight Loss Drink: वजन घटाने के लिए पीएं Apple Cider Vinegar, जानिए पीने का सही तरीका

Apple Cider Vinegar: वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट भी जरूरी है. आपको खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे मोटापा जल्दी कम हो. अगर आप लंबे समय से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वजन कम नहीं हो रहा है तो आप Apple Cider Vinegar का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे सेब का सिरका कहते हैं. वजन घटाने (Weight Loss) और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में ये बहुत मदद करता है. मोटापा कम करने के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीना चाहिए. इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका.

एप्पल साइडर वेनेगर पीने का तरीका
वजन कम करने के लिए आप Apple Cider Vinegar को रोज सुबह खाली पेट पिएं. आपको 2 चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर लेना है इसमें आधा नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच पिंक सॉल्ट जिसे सेंधा नमक कहते हैं. इन चीजों को एक गिलास पानी में डालकर पी लें. आप इसी तरह एक बार रात को खाना खाने से पहले भी पी सकते हैं. इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी.

एप्पल साइडर वेनेगर के फायदे

1- मोटापा घटाए- एप्पल साइडर वेनेगर से वजन कम करने में मदद मिलती. इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. एप्पल साइडर विनेगर पीने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है. आप सलाद या किसी ड्रिंक में डालकर आप इसे पी सकते हैं. नियमित रुप से इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है.

2- डायबिटीज में फायदा- एप्पल साइडर वेनेगर पीने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है. शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल होने से वजन बढ़ता है. अगर आप एप्पल साइडर वेनेगर पीते हैं तो इससे शुगर कम हो जाता है. शरीर में फैट स्टोर करने का काम इंसुलिन हार्मोन करता है और Apple Cider Vinegar इंसुलिन को टैप करने में मदद करता है. इससे वजन भी कम होता है.

3- चर्बी कम करता है- शरीर में मोटापा बढ़ने से कई तरह की बीमारियां शुरु हो जाती हैं. सेब का सिरका शरीर से एक्स्ट्रा फैट को गलाकर कम करने का काम करता है. कई रिसर्च में भी इस बारे में पता चला है कि एप्पल साइजर वेनेगर पीने से शरीर में वसा की मात्रा कम हो जाती है.

4- भूख मिटाता है- एप्पल साइडर वेनेगर से पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती है. सेब के सिरका में एसिटिक एसिड होता है जिससे भूख शांत होती है. इसे पीने से दिमाग में फुल होने के संकते जाते हैं और आप ज्यादा खाने से बचते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Good Health Care Tips: सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
lifestyle https://ift.tt/3D45rVg

Good Health Care Tips: Bihar में खूब खाया जाता है Dahi Chiwda, जानें किस तरह है सेहत के लिए फायदेमंद

Dahi Chiwda: आज के समय में लोग अंग्रेजी नाश्ता खाना ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि समाज का एक ऐसा भी वर्ग है जो दही और चिवड़ा जैस पारंपरिक नाश्ते को पसंद करता है. बिहार में यह इतना पवित्र माना जाता है कि इसका उपयोग धार्मिक प्रसाद के रुप में भी किया जाता है. वहीं दही चिवड़ा सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इसें दही में मिलाकर खाया जाता है. वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में दही चिवड़ा में पके केले को मिलाकर भी खाया जात है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि नाश्ते में दही चिवड़ा खाने के क्या-क्या लाभ है.

पचने में आसान- दही चिवड़ा खाने से पेट पूरी तरह भर जाता है. लेकिन यह उतनी ही तेजी से पचता भी है. सुबह सबसे पहले दही चिवड़ा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. इसके साथ ही पाचन क्रिया को भी आसान बनाता है. और शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करता है.

फाइबर से भरपूर- चिवड़ा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है. यह पाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाता है और आंत को भी स्व्स्थ रखता है. इसलिए लोग सुबह नाश्ते में दही चिवड़ा खाना पसंद करते हैं.

कैलोरी में कम- यदि आप कम कैलोरी का सेवन करके अधिक एनर्जी प्राप्त करना चाहते हैं तो चिवड़ा एक बेहतर नाश्ता है.

पेट ठीक रखे- दही और चिवड़ा पेट खराब होने की समस्या से उबरने में मदद करता है. यह काफी हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. इसके अलावा यह एसिडिटी की समस्या को भी सही करता है.

जानें खाने का तरीका-2 चम्मच पोहा को छलनी में लेकर बहते हुए पानी के नीचे धोकर अच्छी तरह साफ कर लें. फिर इसे 2  मिनट के लिए अलग रख दें. अब जब  ये पोहा फूल जाए तो अपने कटोरे में डालें और इसमें 1 च्म्मच दही मिलाएं. इसके बाद इसमें एक चुटकी कानान नमक मिलाएं. अगर आपको तीखा पसंद है तो आप इसमें हरी मिर्च काटकर डाल सकते हैं. इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाती हैं.

ये भी पढे़ं

Good Health Care Tips: सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं दूध की चाय, कुछ दिनों में ही दिखेगा फर्क

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3o39FYS

Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Cooking Tips: फ्राई फूड्स को हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है. इसलिए ज्यादातर लोग फ्राई फूड्स खाने से परेहज करते हैं. लेकिन फिर भी टेस्ट के लिहाज से देखें तो फ्राई खाने को काफी पसंद किया जाता है. वहीं अगर आप कुछ चीजों को तरीके से फ्राई करते हैं तो उनका स्वाद बढ़ जाता है. ऐसे में हम यहां आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें आप भी अपना सकते हैं. ऐसा करने से आपकी डिश स्वादिष्ट और हेल्दी बनेगी. चलिए जानते हैं.

खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

किसी भी चीज को फ्राई करने से पहले तेल को अच्छी तरह से गर्म करें. ऐसा करने से खानें में कच्चे तेल की महक नहीं आयेगी और आपका खाना भी स्वादिष्ट लगेगा.

तलने से पहले उस चीज का एक छोटा टुकड़ा तेल में डालकर चेक कर सकते हैं कि तेल कितना गर्म हुआ है.

अगर मसाले में नारियल का इस्तेमाल करना है तो नारियल को ज्यादा देर तक न भूनें क्योंकि नारियल को अधिक भूनने पर उसका स्वाद खत्म हो जाता है और नारियल का ऑयल मसाले में आ जाता है.

जब तेल गर्म होने पर धुआं देने लगे तो गैस को धीमा कर सब्जियां तेल में छोड़ें. ऐसा न करने पर तेल की छीटें आपके ऊपर भी आ सकते हैं.

मीट फ्राई करने से पहले फ्राइंग पैन में थोड़ा सा नमक छिड़क लें. इससे मीट पैन में नहीं चिपकेगा.

सरसों तेल की महक कम करने के लिए इसे गर्म करते समय इसमें थोड़ा नमक डाल दें.

तेल को पूरी तरह से गर्म होने के बात ही उसमें कोई भी चीज को फ्राई करें. इससे खाना भी अच्छी तरह से फ्राई होगा.

एक साथ सभी चीजें न डालकर स्टेप बाय स्टेप ही डालें. इससे सब्जी, मसाले अच्छे से भुन जाते हैं.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: ओट्स और दलिया को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक रहेगा सही

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3xBYHg3

Relationship Advice: जब Ranbir Kapoor ने अपनी Ex Katrina Kaif की तारीफ में पढ़े थे कसीदे, देता है कई कपल्स को मेजर गोल्स

Relationship Advice: आज भले की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की दुल्हनिया बनने वाली हैं लेकिन एक वक्त था जब कैटरीना और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक-दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे. दोनों को साथ में हर जगह स्पॉट किया जाता था और दोनों ही एक-दूसरे का हर जगह साथ देते नजर आते थे. जब कैटरीना रणबीर के साथ हुआ करती थीं तो एक बार खुद रणबीर ने कहा था, 'मैं अपनी जिंदगी को कैटरीना के बिना सोच भी नहीं सकता. मुझे जिंदगी के हर पड़ाव पर वो चाहिए.'

आज भले ही दोनों की राहें जुदा हों लेकिन उस वक्त जिस तरह से रणबीर ने कैटरीना की तारीफ की थी वो करना हर किसी के बस की बात नहीं होती क्योंकि कई बार सामने आ जाता है मेन ईगो, जिसके चलते पुरूष महिलाओं की कम ही तारीफ करते हैं लेकिन अगर आप अपनी पार्टनर की तारीफ दुनिया के सामने करते हैं तो उसके कई फायदे होते हैं.

ईगो से जीत जाता है आपका प्यार-
आपका अपनी पार्टनर की तारीफ करना ये दर्शाता है कि आपका प्यार आपके ईगो से बड़ा है. ये न सिर्फ आपके लिए अच्छा होगा बल्कि आपकी पार्टनर को भी इस बात का एहसास होगा कि आपकी जिंदगी में उसकी अहमियत कितनी ज्यादा है.

पार्टनर की नजरों में बढ़ जाती है इज्जत-
अगर आप अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं तो ये बात वो जरूर नोटिस करते हैं. वो इस बात को जहन में रखते हैं कि आपने दुनिया के सामने उनकी तारीफ की, उनकी इज्जत बढ़ाई और ऐसे में आपका सम्मान खुद-ब-खुद उनके दिल में बढ़ जाता है.

आपकी तारीफ से दूसरे भी होते हैं प्रभावित-
अगर आप अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी पार्टनर को खुशी मिलती है बल्कि आप दूसरों के लिए भी एक आदर्श बन जाते हैं. दूसरे भी आपसे प्रेरणा लेते हैं और ऐसे में लोग अपने-अपने पार्टनर का सम्मान करना सीखते हैं

ये भी पढ़ें- Relationship Goals: Kareena Kapoor और Soha Ali Khan में है जबरदस्त प्यार, जानिए कैसे इतना खूबसूरत है ननद-भाभी का रिश्ता

Relationship Advice: ऐसे लड़कों से सख्त नफरत करती हैं लड़कियां, अगर आप में भी हैं ये आदतें तो बदल डालिए
lifestyle https://ift.tt/3CWB4zW

Good Health Care Tips: Cheese खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

Benefits of Eating Cheese: चीज का इस्तेमाल अक्सर कुछ स्पेशल खाने जैसे कि पिज्जा, बर्गर और पास्ता में किया जाता है. वहीं ज्यादातर लोग इसे नुकसानदायक भी मानते हैं. लेकिन चीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा में पाई जाती है. इसके साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है. ऐसे में चीज उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिसमें कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना है. वहीं चीज का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. ऐसे में हम यहां आपको चीज खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे.

चीज को डाइट में कैसे करें शामिल- चीज को अपने खाने में शामिल करने के कई तरीके हैं. बैलेंस डाइट का सेवन करने के लिए सही मात्रा में मेक्रो और माइक्रो न्यूट्रीएंट का होना जरूरी है तो चलिए जानते हैं कि चीज को अपनी डाइट में कैसे शामिल करते हैं.

अगर आप सलाद को अपनी डाइट में खा रहे हैं तो चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सलाद का स्वाद बढ़ जाता है. इसके लिए आप खीरा, टमाटर और सलाद में शामिल करने वाली सब्जी फल के साथ चीज को क्यूब की शेप में काटकर मिक्स करें.

अगर आप अंडा खाते हैं तो आप अपने ऑमलेट में चीज को मिक्स करें. ये हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है ये खाने में पोषण के साथ स्वाद से भी भरपूर होगा.

अगर आप पराठा खाते हैं तो चीज पराठे का सेवन कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान हैं. इसके साथ ही ये स्वाद से भी भरपूर होता है.

वहीं अगर आप नाश्ते में सैंडविच खाते हैं तो इसमें आप चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको चीज को सैंडविच के बीच में रखना होगा.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Good Health Care Tips: सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3pb9lqs