Showing posts with label foods. Show all posts
Showing posts with label foods. Show all posts

Wednesday, May 19, 2021

भूलकर भी न करें नाश्ते में इन 5 चीजों का सेवन, हो जाएंगे बीमार !


डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आपके डाइट में सबसे ज्यादा जरुरी हैं आपका नाश्ता। नाश्तें का हेल्दी होने के साथ-साथ सही होना बेहद जरुरी है। कई बार हम सुबह-सुबह कुछ ब्रेकफास्ट के तौर पर ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप भी ऐसी कोई गलती कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि हो सकता हैं कि, आप धीरे-धीरे बीमार पड़ जाए। हम आपको बताएंगे ऐसी 5 चीजों के बारें में, जिनका आपको भूलकर भी सुबह सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में भी बताएंगे, जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में ऐड कर सकते है और वो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

फलों के रस का सेवन

  • बहुत से ऐसे लोग होते हैं,जो ब्रेकफास्ट में जूस यानि कि फलों का रस पीते है।
  • लेकिन क्या आपको पता हैं, ऐसा करना सही नहीं है।
  • जी हां, पेट खाली होने के साथ, फलों में फ्रुक्टोज के रूप में चीनी आपके हार्ट पर एक अधिभार का कारण बन सकती है।

अधिक मीठी चीजें

  • ब्रेकफास्ट या फिर खाली पेट कभी भी ज्यादा मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • क्योंकि प्रोसेस्ड शुगर और भी खराब होती है।
  • नाश्ते में मिठाइयों या अधिक मीठी स्मूदी का सेवन सही नहीं है।
  • शुगर फूड्स आपके लिए हानिकारक हो सकते है।

मसाले

  • ब्रेकफास्ट या खाली पेट ज्यादा मसालें के सेवन से बचे।
  • आपको मसाले और मिर्च खाने से जितना हो सके बचना चाहिए।
  • क्योंकि इससे पेट में जलन, गैस और ऐंठन हो सकती है।

खट्टे फलों का सेवन

  • खट्टे फलों को सेवन कभी भी ब्रेकफास्ट या खाली पेट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
  • खाली पेट खट्टे फलों का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

सलाद का सेवन

  • कुछ लोग अपनी डाइट के पक्के होते हैं और सोचते हैं कि, दिन की शुरुआत हेल्दी सलाद के साथ की जाएं।
  • लेकिन क्या आपको पता हैं कि, कभी भी खाली पेट सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कच्ची सब्जियां और सलाद खाली पेट तो बिल्कुल न खाएं।
  • बता दें कि, इनमें बहुत फाइबर होता हैं, जिसकी वजह से खाली पेट पर अधिक भार डाल सकते हैं।
  • इससे आपको पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

क्या खाना चाहिए

  • गुड़- गुड़ को काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए।
  • अगर गुड़ के साथ गुनगुना पानी भी हो तो, इससे शरीर को काफी उर्जा मिलती है और खून साफ होता है।
  • किशमिश- सुबह खाली पेट भीगी हुए किशमिश खाएं फायदेमंद साबित होगी।
  • किशमिश में मौजूद पोषक तत्‍व, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • भीगे बादाम- – भीगे बादाम खाएं। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम आदि पोषक तत्व आते है।
  • बादाम जब भी खाएं इसके छिलके उतारकर खाएं।
  • पोहा- नाश्तें में आप पोहा खा सकते है। 
  • ये सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
  • इटली- इटली भी आपके ब्रेकफास्ट आइटम में फिट बैठती है।
  • ये आपके हेल्दी डाइट में शामिल हो सकती है।
     



.
...


Tuesday, May 18, 2021

भूलकर भी इन चीजों का सेवन करने के तुरंत बाद नहीं पिए पानी, हो सकता हैं रिएक्शन


डिजिटल डेस्क,दिल्ली। पानी हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं क्योंकि ये शरीर को हाईड्रेट रखता है और कई बीमारियों को दूसर करता है। इसलिए हर रोज कम से कम एक व्यक्ति को 6 से 10 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से आपको रिएक्शन हो सकता है और आप बीमार भी पड़ सकते है। चलिए आपको बतातें हैं वो कौन सी चीजें है।

खरबूज या तरबूज 

रात में तरबूज खाना क्यों है खतरे की घंटी? जानना जरूरी है

  • क्या आपको पता हैं कि, तरबूज और खरबूज खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि तरबूज में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है।
  • इसे खाने के बाद अगर आप तुरंत पानी पीते हैं तो आपके अमाशय में गड़बड़ी,एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

खीरा-ककड़ी 

You Should Know Cucumber Benefits In Summer - Cucumber Benefits: त्वचा को निखारने के लिए गर्मियों में खाएं खीरा-ककड़ी | Patrika News

  • खीरा और ककड़ी में भी पानी की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है इसलिए आप इसके सेवन के तुरंत बाद पानी न पीएं।
  • बता दें कि, इसमे करीब 95 फीसदी पानी होता है। जिसे खाने के बाद आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरी होती है 
  • अगर इस खाने के तुरंत बाद iआपने पानी पी लिया तो पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा और डायरिया, दस्त की समस्या हो सकती है।

भुने चने 

health care tips know the benefits of roasted gram eat daily to increase masculine strength | फास्ट फूड की जगह खाएं भुने चने, जानिए- भुने चने के ये चौंकाने वाले फायदे

  • भुने चने या चने की चाट खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए।
  • ऐसा करने से आपके पेट में दर्द हो सकता है।

मूंगफली 

मूंगफली खाने के फायदे और सही तरीका, जानें - right-way-to-eat-peanut-and-his-health-benefits - Nari Punjab Kesari

  • मूंगफली खाने के बाद तुरंत पानी का सेवन न करें क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है।
  • मूंगफली का नेचर भी शुष्क होता है, जिसके चलते आपको खांसी की समस्या हो सकती है।

गर्म दूध 

milk: lifestyle drinking hot milk or cold milk which is better | Navbharat Times Photogallery

  • गर्म दूध या चाय पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
  • इससे आपको नाक से खून आने की समस्या तक हो सकती है।



.
..

Monday, May 3, 2021

तरबूज का ज्यादा सेवन हो सकता हैं नुकसानदायक, जानिए कैसे ?

 ठंड में रंग-बिरंगी सब्जियां तो गर्मी में अलग-अलग प्रकार के फल बिकना शुरु हो जाते है। तरबूज भी उन फलों की लिस्ट में शामिल हैं, जिसकी मार्केट में काफी डिमांड रहती है। तरबूज खाने के बहुत से फायदें हैं लेकिन अगर इसे जरुरत से ज्यादा खाया गया तो इसके नतीजें डराने वाले हो सकते है।  तरबूज खाकर आप फाइबर और पानी आसानी से हासिल कर सकते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि, शरीर में ज्यादा पानी की मात्रा से सोडियम लेवल कम हो जाता है और चक्कर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।





क्या कहते हैं विशेषज्ञ

  • तरबूज में फाइबर और पानी के अलावा पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन ए, बी-6, सी, लाइकोपीन, पोटैशियम भी पाए जाते है। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी इंसान के शरीर में पानी होना बहुत जरुरी है लेकिन जरुरत से ज्यादा नहीं।
  • शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से सोडियम का लेवल कम हो जाता है, जिसके चक्कर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • तरबूज के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ सकती है और पानी का स्राव न होने और ज्यादा दबाव के कारण खून का प्रेशर बढ़ जाता है, जिसके चलते पैरों में सूजन, थकावट, किडनी का कामकाज प्रभावित होने की शिकायत हो सकती है। 
  • विशेषज्ञों का कहना हैं कि, सौ ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी और 6 ग्राम शुगर की मात्रा पाई जाती है। इसलिए किसी भी इंसान को एक दिन में सिर्फ आधा किलो तरबूज का सेवन करना चाहिए।


.
..