Monday, May 31, 2021
Health Tips: कोलेस्ट्रॉल कम करेंगे ये ड्राइफ्रूट्स और हर्ब्स, आज ही अपनी डाइट में शामिल करें
Virat Kohli Diet Plan: 7 चीजों में छुपा है विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट, जानिए पूरा डाइट प्लान
शारीरिक और मानसिक रुप से टूट गईं थी Malaika Arora, बयां किया कोरोना का दर्द
Health Tips: दही और चीनी खाना सिर्फ शुभ ही नहीं, पेट के लिए भी है बहुत फायदेमंद, जानिए कैसे
Health Tips: शरीर में दिखने लगें ये लक्षण, तो हो सकती है विटामिन C की कमी
Health Tips: गर्मी में ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज और मोटापा भी रहेगा दूर
Black Fungus: कोरोना से रिकवरी के बाद भी हो सकता है ब्लैक फंगस का खतरा, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
अजवाइन, सौंफ और जीरा से कहवा बनाने की जानिए रेसिपी, पीने से सेहत को मिलेगा हैरतअंगेज फायदा
Covid-19: कोरोना काल और गर्मी के मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी पिएं या नहीं, जानिए
हैले बेरी को 30 सालों तक कीटो डाइट पर क्यों रहना पड़ा? हॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद खोला राज
प्राकृतिक रोशनी आपके शरीर के लिए क्यों है बेहद जरूरी? जानिए इसके हैरतअंगेज फायदे
Weight loss: क्या आपकी हाई प्रोटीन डाइट वजन कम करने के बजाए बढ़ा रही है, जानिए
Vastu Tips: हवन करने से दूर होते हैं सभी वास्तु और ग्रह दोष, जानें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
Vastu Tips: यदि रखें इन बातों का ध्यान तो जूते भी बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें कैसे
Covid-19 India: देश में कम होने लगा दूसरी लहर का असर, 24 घंटे में सामने आए डेढ़ लाख मरीज, 3 हजार की मौत - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का बड़ा असर पूरी दुनिया में देखने को मिला है। हालांकि अच्छी खबर यह कि कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब कुछ कम होते नजर आने लगा है। भारत में बीते दिनों जहां प्रतिदिन नए मामलों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गयी थी, वह अब घटकर डेढ़ लाख के करीब आ पहुंची है। बात करें बीते 24 घंटों की तो यहां कोविड-19 के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 12 करोड़ 80 लाख 47 हजार 534 हो गई है।
हालांकि, देखा जाए तो नए मामलों की संख्या बीते 50 दिनों में सबसे कम है, जो यह दर्शाता है कि देश में नए मामलों में कमी आई है। वहीं मौतों के आंकड़ों पर गौर करें तो यह अब भी 3 हजार प्रतिदिन के करीब बना हुआ है। 24 घंटे में देश में 3,128 लोगों ने अपनी जिंदगी खो दी है। इसी के साथ देश में कोरोना के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 29 हजार 100 हो गई है।
महाराष्ट्र में अब 15 जून तक लॉकडाउन, ज़रूरी सामान की दुकान खोलने का वक्त बढ़ाया गया
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 1 लाख 52 हजार 734 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3 हजार 128 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अच्छी बात यह कि इसी समय में 2 लाख 8 हजार 022 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में बीमारी से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 2 करोड़ 56 लाख 92 हजार 342 हो गई है। हालांकि अभी 20 लाख 26 हजार 092 सक्रिय मामले हैं।
India reports 1,52,734 new #COVID19 cases, 2,38,022 discharges & 3,128 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) May 31, 2021
Total cases: 2,80,47,534
Total discharges: 2,56,92,342
Death toll: 3,29,100
Active cases: 20,26,092
Total vaccination: 21,31,54,129 pic.twitter.com/FVhbrhYMgY
क्या कहते हैं आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या कुल मामलों का 7.22 प्रतिशत है। वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 91.60 प्रतिशत हो गई है। जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है।
रोजाना आने वाले नए मामलों की दर अब 9.07 प्रतिशत है, जो लगातार सात दिनों से 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 9.04 प्रतिशत हो गई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.