Thursday, April 29, 2021

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर शेफ ने छोले भटूरा खाते हुए शेयर की तस्वीर, भारत के संकट पर कही ये बात

कोविड-19 के मामले देश भर में अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के रिकॉर्ड नंबर और मौत सामने आए हैं, जिसने स्वास्थ्य सुविधाओं को घुटनों के बल ला दिया है. संकट के समय कई बाहरी देश जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए एक साथ आए हैं. दुनिया भर से मशहूर हस्ती और नेता भी अपनी एकजुटता चुनौतीपूर्ण समय में देश के साथ जाहिर कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियन शेफ ने शेयर की भारत भ्रमण की पुरानी यादें

ऑस्ट्रेलियन मास्टर शेफ गेरी मेगन ने भी इंस्टाग्राम पर खुद की तस्वीर शेयर की है. उसमें शेफ दिल्ली के सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्ट्रीट-फूड का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. भारत के बारे में कोविड-19 संकट पर उनके भावनात्मक पोस्ट के साथ छोले भटूरे की तस्वीर है.

[insta]https://ift.tt/3u32ErH>
कोविड-19 संकट की घड़ी के जल्द खत्म होने की कामना

अपने पोस्ट में शेफ ने स्पष्ट किया, "दिल्ली की गलियों में खूबसूरत समय..हमेशा की तरह खाते हुए! तीखा काबुली चना और नरम फूला हुआ ब्रेड की पंजाबी डिश का ये 'छोला भटूरा' है. भारत से अपने संबंध और अपनी भारत यात्रा के दौरान अद्भुत यादों को बयान करते हुए उन्होंने लिखा, "भारत में मेरे कई अच्छे दोस्त हैं और अभी चीजें असंभव लग रही हैं. मैं आपके बारे में सोच रहा हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि आप और आपके परिजन ठीक होंगे."

मशहूर ऑस्ट्रेलियन शेफ ने  आगे लोगों को सुरक्षित और अच्छे दिनों की वापसी की खातिर मजबूत रहने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने लिखा, "सुरक्षित रहें और मैं सिर्फ यही उम्मीद कर सकता हूं कि स्वतंत्रता और हमसे छिन ली गई मामूली खुशी जल्द ही वापस लौट सकेगी."

कोरोना वायरस: बीते 10 दिनों में नारियल पानी के दाम में हुआ दो गुना इज़ाफा, जानें क्या हैं इसके फायदे

<a title="Disha Patani हैं यूथ फिटनेस आइकन, खुद को मेंटेन करने के लिए दिन में 2 बार जाती है जिम" href="https://ift.tt/3eBJlPO Patani हैं यूथ फिटनेस आइकन, खुद को मेंटेन करने के लिए दिन में 2 बार जाती है जिम
lifestyle https://ift.tt/3gNEy04

Wednesday, April 28, 2021

कोरोना वायरस: बीते 10 दिनों में नारियल पानी के दाम में हुआ दो गुना इज़ाफा, जानें क्या हैं इसके फायदे

नई दिल्ली: बीते करीब 10 दिनों में नारियल पानी पीने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इस दौरान नारियल पानी के दाम में भी इज़ाफा होता जा रहा है. जो नारियल पानी 10 दिन पहले 40 से 50 रुपये का मिलता था, वो अब 70 से 80 रुपये का बिक रहा है.

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही नारियल पानी की खरीदारी में तेजी आई है, क्योंकि बीमारी से अपना बचाव करने के लिए या होम आइसोलेशन में इलाज कर रहे लोगों के लिए नारियल पानी का सेवन करना बेहद लाभकारी है, क्योंकि नारियल पानी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और इससे संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है.

गाजियाबाद में नारियल पानी बेच रहे दुकानदार राशिफ खान कहते हैं कि पिछले 10 दिनों में नारियल खरीदने वाले लोगों की संख्या दो गुनी हो गई है. पहले लोग एक या दो नारियल ले जाते थे, लेकिन बीमारी के बढ़ने के साथ ही लोग नारियल भी ज्यादा से ज्यादा पैक करा कर ले जा रहे हैं. दुकानदार शशि कहते हैं कि पिछले हफ्ते उन्होंने  मंडी से 75 रुपये प्रति नारियल खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने 80 रुपए प्रति नारियल बेचा था.

नारियल पानी के गुण

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे थकान या कमजोरी लगने पर ताजा महसूस होता है. एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है.

हमारे शरीर को रोजाना 2,600 मिलीग्राम से 3,400 मिलीग्राम तक पोटेशियम की आवश्यकता होती है. लिहाजा अन्य फल सब्जियों के अलावा अगर आप एक दिन में एक या दो नारियल पानी पीने की आदत डाल लेते हैं, तो आपको कई रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती रहेगी. डाक्टर की सलाह के मुताबिक रोजाना नारियल पानी को खाने के साथ पिया जा सकता है.

नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है, लेकिन इसके अधिक सेवन से लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि सही मात्रा में नारियल पानी लिया जाए.

सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत घटाई, अदार पूनावाला ने किया एलान
lifestyle https://ift.tt/3ntWU7O

Disha Patani हैं यूथ फिटनेस आइकन, खुद को मेंटेन करने के लिए दिन में 2 बार जाती है जिम

Fitness Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधे को लेकर चर्चाओं में है. दिशा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस (Fitness) को लेकर सबसे ज्यादा खबरों में रहती हैं. दिशा अक्सर अपनी बोल्ड पिक्चर्स और ब्यूटीफुल फिगर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं. दिशा अपने वर्कआउट, फैशन और ब्यूटी रूटीन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं.

दिशा पटानी की डाइट- दिशा सिर्फ स्लिम बॉडी के लिए ही नहीं, ऐब्स की स्ट्रेंथ के लिए भी वर्कआउट करती हैं. इसके लिए दिशा वर्कआउट, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखती हैं. दिशा अपनी डाइट का भी बहुत ख्याल रखती हैं. खाने में वो फ्रूट्स, सलाद, हाई प्रोटीन और कार्ब्स का संतुलन रखती हैं.

दिशा पाटनी का वर्कआउट- बात करें दिशा के वर्कआउट रूटीन की तो दिशा डांसिंग, पिलाटेज, स्विमिंग, वेट ट्रेनिंग और योग करती हैं. वो डांसिंग को सबसे बेहतरीन फिटनेस मोड मानती हैं. दिशा ने डांस का एक नया तरीका स्क्वायर डांस सीखा है और इसके रिलैक्सिंग और सुकून देने वाले असर को वो काफी लाइक करती हैं.

सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट निखिल वत्स के मुताबिक ‘दिशा पाटनी का Physic Ectomorph Category में आता है. ऐसे लोग लंबे और स्लिम रहते हैं. लेकिन अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए इन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ती है. दिशा खुद को फिट रखने के लिए किक बॉक्सिंग, डांसिंग, योगा, स्ट्रेचिंग और वेट एक्सरसाइज करती हैं. दिशा ने एब्स बनाने के लिए काफी मेहनत की है.'

अपनी फिटनेस से हर किसी को इंस्पायर करने वाली दिशा ऐब्स को मेंटेन करने के लिए बहुत मेहनत करती हैं. दिशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐब्स बनाने से ज्यादा मुश्किल उन्हें मेंटेन करना होता है. अगर ठीक से वर्कआउट नहीं किया जाए तो एक दिन में ऐब्स गायब भी हो जाते हैं. इसलिए वो ऐब्स को शेप करने के लिए डेली ऐब्स से जुड़ी एक्सरसाइज करती हैं.

आपको बता दें दिशा अपने आप को फिट रखने के लिए दिन में 2 बार जिम जाती हैं. दिशा रोज कार्डियो और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं. इसके अलावा वो हर सुबह एक घंटे योग भी करती हैं. वो हमेशा खुद को एक्टिव रखना पसंद करती हैं.

ये भी पढ़ें: प्राणायाम को काफी अहम मानती हैं Shilpa Shetty, जानिए इसके फायदे
lifestyle https://ift.tt/3u4SI0E

उम्र बढ़ने के साथ शरीर को फिट रखना है जरूरी, युवाओं जैसी एनर्जी पाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बढ़ती उम्र के साथ अगर आपको जल्दी थकान महसूस होने लगती है, शरीर में एनर्जी की कमी लगने लगती है, कुछ करने को मन नहीं करता, तो ये आपकी लाइफस्टाइल और खान पान से जुड़ी आदतों की वजह से है. हालांकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है आपके शरीर में कुछ बदलाव भी आने लगते हैं. जिसकी वजह से ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है और आप जल्दी थकान महसूस करते हैं.

लेकिन अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो आपकी एनर्जी हमेशा बरकरार रहेगी. अगर आप चाहते हैं कि आपको अपनी जवानी के वक्त वाली एनर्जी वापस मिल जाए तो आपको हमारी दी गई टिप्स जरूर फॉलो करनी चाहिए. हम आपको बढ़ती उम्र के लिए सही डाइट, एक्सरसाइज और कुछ काम की बातें बता रहे हैं जिन्हें अमल में लाने से आप अपनी बॉडी में पहले वाला लचीलापन ला सकते हैं

एक्सरसाइज करें
एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए सबसे जरूरी है फिट रहना. इसके लिए आपको एक्सरसाइज की अहमियत को समझना होगा. एक्सरसाइज से हमारे शरीर का ब्लड फ्लो अच्छी तरह काम करता है और मांसपेशियां भी अच्छे से काम करती है. इसके लिए आप नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, योगा, प्राणायाम, ध्यान या थोड़ी बहुत एक्सरसाइज जरूर करें. व्यायाम करने से मसल्स मजबूत होती हैं और हड्डियों को ताकत मिलती है. बढ़ती उम्र में आप जितने एक्टिव रहेंगे आप उतने ही फिट रहेंगे और खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. रोज एक्सरसाइज करने से मूड भी ठीक रहता है.

डाइट पर ध्यान दें
उम्र के साथ-साथ आपको अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. आप भले ही कम मात्रा में खाएं लेकिन जो भी खाएं वो पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए. दरअसल, एक उम्र के बाद आपके शरीर की खाने को एनर्जी में बदलने की क्षमता कम होने लगती है और आपका वजन बढ़ने लगता है. इसलिए आपको खाने में मैदा, जंक फूड, चावल और कार्बोहाइड्रेट की संतुलित मात्रा का ख्याल रखना चाहिए. अगर आप लंबे समय से एक जैसी डाइट जैसे ज्यादा चीनी या ऑयली खाना खा रहे हैं तो ये आपके एनर्जी लेवल को कम कर सकता है.

खाने में मैग्नीशियम जरूर लें
एक अच्छी डाइट में आपको विटामिन और खनिज मिल जाएंगे. लेकिन शरीर में मैग्नीशियम की भी कमी नहीं होनी चाहिए. एक महिला को प्रतिदिन करीब 300 मिलीग्राम मैग्नीशियम की जरूरत होती है जबकि पुरुष के शरीर को 350 मिलीग्राम की. शरीर में मैग्नीशियम कम होने पर भी एनर्जी घटने लगती है. इसलिए आपको अपने खाने में हर रोज एक मुट्ठी बादाम, मिक्स नट्स, साबुत अनाज, खासकर चोकर अनाज, मछली अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए. इससे आपकी बॉडी पूरे दिन एक्टिव फील करेगी.

पर्याप्त नींद है जरूरी
अगर आप एक्टिव रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अच्छी नींद लेने की जरूरत है. रोजाना पर्याप्त मात्रा में आराम करना जरूरी है. रिसर्च हालांकि ये भी कहती हैं कि 60 मिनट की हेल्दी पावर नैप ले ली जाए, तो ये 7 घंटे की नींद के मुकाबले हेल्दी है. इसलिए ये जरूरी है कि आप दिनभर के आपने काम काज के बाद रात को एक अच्छी और पर्याप्त नींद जरूर लें. नींद से आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी और आप पूरा दिन एक्टिव रहेंगे. आपका शरीर एनर्जेटिक फील करेगा.

गुस्सा और तनाव कम करें
उम्र के साथ गुस्सा कम कर देना आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान है. गुस्सा और टेंशन शारीरिक ऊर्जा का सबसे बड़ा दुश्मन हैं, जो लोग इस उम्र में तनाव में रहते हैं वो उम्र से ज्यादा बूढ़े लगने लगते हैं. तनावग्रस्त रहने को मेडिकल भाषा में 'ऊर्जा जैपर' भी कहते हैं. चिंता की वजह से तनाव बढ़ता है और चिंता चिता के समान होती है. ये आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से कमजोर कर देती है. भले आप पूरा दिन आराम करें और आपको कोई टेंशन है तो ये आपकी पूरी एनर्जी खत्म कर देगी. इसलिए आप खुद को तनाव मुक्त रखें.

ब्लड सेल काउंट और थायराइड टेस्ट कराए
अगर आपको ऊपर दी गई सारी बातों को करने के बाद भी थकान महसूस होती है तो आपको थायराइड और ब्लड सेल काउंट टेस्ट कराना चाहिए. अक्सर बच्चे होने के बाद और पेरिमोनेपॉज के बाद महिलाओं में थायराइड की बीमारी हो जाती है. वहीं ब्लड सैल काउंट टेस्ट से शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है. कहीं आप एनेमिक तो नहीं? एनीमिया की वजह से आपकी बॉडी में एनर्जी कम हो जाती है और आप जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं.
lifestyle https://ift.tt/3nEAyRj

कोरोना में घर पर जरुर रखें पल्स ऑक्सीमीटर, जानिए फायदें

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरु हो चुकी है, जिसकी वजह से सबसे ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन की कमी हो रही है।  ऐसे में स्वास्थ्य विभाग हल्के लक्षणों वाले कई मरीजों को घर पर ही रहकर होम आइसोलेशन में ही रिकवर होने की सलाह दे रहा है। इन सब के बीच देशभर के डॉक्टर्स लगातार मरीजों के ऑक्सीजन लेवल पर ध्यान दे रहे है। ताकि ये पता चल सके कि मरीज की हालात कैसी है। ऐसे में ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर का होना बेहद जरूरी है।

क्या होता हैं पल्स ऑक्सीमीटर

• पल्स ऑक्सीमीटर एक छोटी सी मशीन होती है, जिसे आप अपनी उंगली पर लगाकर इस बात का पता लगा सकते हैं कि, आपके शरीर का ऑक्सीजन लेवल कैसा है।
• इसी मशीन का इस्तेमाल देशभर के डॉक्टर्स कर रहे है।
• इस डिजिटल मशीन की मदद से खून में ऑक्सीजन का सैचुरेशन लेवल कितना है इसे मापा जा सकता है।
• ऑक्सीजन सैचुरेशन का मतलब हैं कि, लाल रक्त कोशिकाएं कितना ऑक्सीजन यहां से वहां ले जा रही हैं।
• बता दें कि, खून में ऑक्सीजन के प्रवाह से ही सभी अंग सही तरीके से काम करते हैं।
• सबसे खास बात कि, इस मशीन को जब आप अपनी उंगलियों में लगाएंगे तो आपको जरा सा भी दर्द नहीं होगा।
• कभी भी एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में 96 फीसदी ऑक्सीजन होना ही चाहिए। लेकिन अगर ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे जाता है तो यह खतरे की निशानी हो सकता है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.

Know about benefits of pulse oximetry and how it is work

https://ift.tt/2S6cQ4t

खांसी से हैं परेशान, तो ऐसे करें शहद का सेवन

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सर्दी-खांसी का होना कोरोना वायरस का सबसे अहम लक्षण है। लेकिन हर बार सर्दी या खांसी होने पर आप संक्रमित हो ये जरुरी नहीं है। फिर भी आपको अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। एक स्टडी के अनुसार, 1 से 5 साल के बच्चों को रात में सोने से पहले 2 चम्मच शहद देने पर उन्हें रात में खांसी कम और नींद अच्छी आती है। शहद सिर्फ बच्चों के गलों को आराम नहीं देता बल्कि आपको भी दे सकता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे, शहद के इस्तेमाल से आप गले में दर्द,खराश या खांसी से कैसे निजात पा सकते है।

• विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि कि,  WHO ने भी गले में खराश की समस्या के लिए शहद को सबसे अच्छा और फायदेमंद माना है।
• बता दें कि, शहद में एंटीमाइक्रोबियल या घाव भरने की क्वालिटी होती है, जिस वजह से ये गले में दर्द या सूजन को कम करने में तेजी से मदद करता है और इससे खांसी या फिर गले में मौजूद किसी भी समस्या से निजात मिल सकता है।
• 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीना काफी फायदेमंद साबित होता है।अगर इसमें नींबू भी मिलाकर पिया जाए तो आपका वजन तेजी से घटता है।
• चाय में भी चीनी की जगह शहद मिलाकर पिया जा सकता है। इससे आपका वजन नही बढ़ेगा और चाय भी मीठी लगेगी।
• रात में सोते समय 2 चम्मच शहद का सेवन कर से गले में दर्द,सूजन और खांसी में राहत मिलेगी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.

Honey has antibacterial properties and can also help to coat the throat

https://ift.tt/2PsZbU6

क्या डायबिटीज स्किन समस्या की वजह बन सकती है? आपको जानने की इसलिए है जरूरत

डायबिटीज कुछ चुनिंदा की बीमारी नहीं रही है, बल्कि ये जीवनशैली की मुख्य धारा की बीमारी बन गई है जिससे लाखों महिलाएं, पुरुष और बच्चे दुनिया भर में प्रभावित हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ब्लड में अनियंत्रित शुगर लेवल न सिर्फ बुरी तरह शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है, बल्कि स्किन को भी?

दुनिया भर में 75 फीसद से ज्यादा लोग टाइप 2 डायबिटीज संबंधित स्किन समस्या से पीड़ित होते हैं. डायबिटीज नई स्किन समस्या की वजह बन सकती है और पुरानी बीमारी को बदतर करती है. स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रिंकी कपूर के मुताबिक, "प्री डायबिटीज या डायबिटीज की स्थिति वाले ज्यादातर लोग कुछ स्किन मुद्दों को होते देखते हैं या उनके जीवन के किसी समय स्किन की खराबी होती है. कुछ मामलों में आपको स्किन पर दिखाई देनेवाली तब्दीली डायबिटीज की शुरुआत का संकेत हो सकता है या अगर आपको पहले ही डायबिटीज है, तो इसका मतलब है कि आपके डोज को व्यस्थित किए जाने की जरूरत है."

समस्या की कैसे दखभाल करें
स्किन को साफ और सूखा रखें विशेषकर समस्या वाली जगहों में
अपने शरीर को किसी भी समस्या के लिए नियमित चेक करें
अत्यधिक गर्म शॉवर के इस्तेमाल करने से परहेज करें
जख्म का फौरन इलाज करें, लिप बाम का इस्तेमाल करें
खूब पानी पीएं, जख्म और घाव का फौरन इलाज करें
जामुन, एलोवेरा, टमामटर आंवला, दही, दालचीनी खाएं

देसी इलाज
आधा चम्मच हल्दी के साथ दो चम्मच शहद से बने स्किन पैक का इस्तेमाल करें
होंठ और उसके आसपास घी लगाएं, गर्म स्नान में एक चौथाई बेकिंग सोडा डालें
डायबिटीज के साथ सही स्किन प्रबंधन को जानने के लिए अपने विशेषज्ञ से मिलें
लंबे समय तक स्किन समस्या की लापरवाही से इलाज करना मुश्किल हो जाता है

स्किन रोग विशेषज्ञ से कब मिलें- डायबिटीज बहुत सारी अन्य स्किन की समस्याओं की वजह बन सकती है. ज्यादातर स्किन की समस्या नुकसान पहुंचानेवाली नहीं होती हैं, लेकिन एक मामूली समस्या भी उन लोगों में गंभीर हो सकती है जिनको डायबिटीज है. डायबिटीज के कारण होनेवाली स्किन की समस्या को एक विशेषज्ञ ही पहचान सकता है और उसका प्रबंध करने में मदद कर सकता है.

क्या आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं? अगर हां तो खाएं ये फूड और देखें असर

प्राणायाम को काफी अहम मानती हैं Shilpa Shetty, जानिए इसके फायदे
lifestyle https://ift.tt/2R5sNaC