Wednesday, April 28, 2021

खांसी से हैं परेशान, तो ऐसे करें शहद का सेवन


डिजिटल डेस्क,मुंबई। सर्दी-खांसी का होना कोरोना वायरस का सबसे अहम लक्षण है। लेकिन हर बार सर्दी या खांसी होने पर आप संक्रमित हो ये जरुरी नहीं है। फिर भी आपको अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। एक स्टडी के अनुसार, 1 से 5 साल के बच्चों को रात में सोने से पहले 2 चम्मच शहद देने पर उन्हें रात में खांसी कम और नींद अच्छी आती है। शहद सिर्फ बच्चों के गलों को आराम नहीं देता बल्कि आपको भी दे सकता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे, शहद के इस्तेमाल से आप गले में दर्द,खराश या खांसी से कैसे निजात पा सकते है।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि कि,  WHO ने भी गले में खराश की समस्या के लिए शहद को सबसे अच्छा और फायदेमंद माना है।
  • बता दें कि, शहद में एंटीमाइक्रोबियल या घाव भरने की क्वालिटी होती है, जिस वजह से ये गले में दर्द या सूजन को कम करने में तेजी से मदद करता है और इससे खांसी या फिर गले में मौजूद किसी भी समस्या से निजात मिल सकता है।
  • 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीना काफी फायदेमंद साबित होता है।अगर इसमें नींबू भी मिलाकर पिया जाए तो आपका वजन तेजी से घटता है।
  • चाय में भी चीनी की जगह शहद मिलाकर पिया जा सकता है। इससे आपका वजन नही बढ़ेगा और चाय भी मीठी लगेगी।
  • रात में सोते समय 2 चम्मच शहद का सेवन कर से गले में दर्द,सूजन और खांसी में राहत मिलेगी।
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Honey has antibacterial properties and can also help to coat the throat
.
.
.
https://ift.tt/2PsZbU6

No comments:

Post a Comment