Tuesday, December 14, 2021

New Bride Problems: शादी के तुरंत बाद नई दुल्हन जरूर फेस करती है ये परेशानियां, अगर आपकी भी हुई है नई शादी तो कर पाएंगी Relate

Marriage Problems: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जब भी किसी लड़की की शादी होती है तो उसकी पूरी जिंदगी ही बदल जाती है. उसका रहन-सहन, उसका रूटीन सब कुछ बदल जाता है और वो एक ऐसी जगह आ जाती है जो उसके लिए पूरी तरह से नई होती है अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है तो आप भी इन परेशानियों से दो-चार जरूर हो रही होंगी.

हैवी कपड़े और ज्वैलरी कैरी करने की परेशानी-

शादी के बाद नई बहू से मिलने हर रोज कोई न कोई रिश्तेदार आते ही रहते हैं और इसलिए उसे हर दिन हैवी ज्लैवरी और हैवी लहंगा या साड़ी पहन कर बैठना पड़ता है और उस वक्त नई दुल्हन इतना अनकंफर्टेबल फील करती है कि उसके जहन में बस एक ही बात आती है कि वो किसी तरह से इन सभी से छुटकारा पा ले और एकदम आरामदायक कपड़ों में बैठे.

ये भी पढ़ें- Marriage Advice : Love Marriage करना ही प्यार की आखिरी मंज़िल नहीं, इन चुनौतियों का भी करना होगा डटकर सामना

कैसे सोऊं?

ये एक नई दुल्हन की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि इतने लोगों के बीच वो जब भी थकी-हारी हो, सो सकती है या नहीं. दरअसल वो काफी फॉर्मेलिटी फील करती है कि वो इतने लोगों के बीच कैसे सोए, लोग क्या सोचेंगे. शादी में इतनी थकावट होने के बाद भी वो सोने के लिए तरस जाती है.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice : Engagement के बाद Wedding तक इन बातों का रखें खयाल, वरना टूट सकता है रिश्ता

किसे-किस नाम से बुलाया जाए?

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नई दुल्हन की एक टेंशन ये भी होती है कि किसे कैसे बुलाया जाए, यानी किसे नाम से बुलाएं और किसे दीदी या भैया के नाम से. सबसे ज्यादा कंफ्यूजन तो इस बात को लेकर होती है कि अपने से छोटों को क्या कह कर बुलाया जाए क्योंकि भारतीय संस्कृति में कई रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिन्हें छोटा होने पर भी वैसा ही सम्मान देना होता है जैसा कि बड़ों को. यकीन मानिए नई दुल्हन आधे समय तो इसी बात को सोचा करती है कि किसे कैसे बुलाना चाहिए.
lifestyle https://ift.tt/30s7THU

Monday, December 13, 2021

Health Tips: सर्दियों में वजन घटाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का जरूर करें सेवन

Winter Weight Loss Diet Tips: ठंड के मौसम (Winter Season) में कई बार लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है. इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर की निष्क्रियता (Laziness) और ज्यादा तला भुना खाना. ठंड के कारण लोग घंटों रजाई में रहते हैं और तली भुनी चीजें खाना पसंद करते हैं. अगर आपका भी इस कारण वजन बढ़ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ वजन कम करने (Dry Fruits for Weight Loss) में भी मदद करता है. ड्राई फ्रूट्स शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा (Good Cholesterol) को बढ़ाकर वजन कम करने में मददगार होते हैं. तो चलिए जानते हैं किन ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आप वजन को कम कर सकते हैं-

बादाम से घटाएं वजन

बादाम वजन कम करने में बहुत मददगार होता है. बादाम में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है. इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. इसके साथ ही यह  बेली फैट और ओवरऑल बॉडी वेंट को भी कम करने में मदद करता है. इसमें भारी मात्रा में  मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है. यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालकर गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को शरीर में बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3dJnhm6 Care Tips: सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? नारियल पानी की मदद से पाएं ग्लोइंग और मुलायम बाल

अखरोट को करें डाइट में शामिल

अखरोट प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स का बहुत अच्छा सोर्स है. इसमें भारी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है. इस कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है. लंबे वक्त तक भूख ना लगने के कारण यह वजन बढ़ने से भी रोकता है.

काजू की मदद से करें वेट लॉस

वजन कम करने में काजू भी मददगार होता है. लेकिन, जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर यह उल्टा असर भी कर सकता है. यह प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है और हड्डियों को भी मजबूत करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3DPqtau Tips: सूखा अदरक यानी 'सोंठ' के हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स, जानें इसे यूज करने का सही तरीका

मूंगफली का करें सेवन

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. इन फैटी एसिड्स के कारण शरीर की सूजन कम होती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा रखती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3pP5saR

Travel Ideas: परिवार के साथ बिताना चाहते हैं छुट्टियां तो इन जगहों पर जाएं, शानदार हैं ये शहर

Travel Tips: सर्दियों का मौसम छुट्टियों का मौसम माना जाता है और अगर आप भी इस मौसम में अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे बड़ी कंफ्यूज़न यही होगी कि आखिर जाएं तो जाएं कहां, जहां अच्छे से शानदार तरीके से अपने हॉलिडेज़ मनाए जा सकें. अगर आप भी इसी सिचुएशन में फंसे हैं तो चलिए आपको कुछ जगह सजेस्ट करते हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं.

जयपुर-

राजस्थान का खूबसूरत शहर जयपुर जहां आप अपनी फैमिली के साथ आराम से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं. अगर आप दिल्ली या हरियाणा या फिर आस-पास रहते हैं तो जयपुर आपको काफी पास भी पड़ेगा. यहां घूमने के लिए आप हवा महल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Travel Diaries: North India की ये जगहें सर्दियों में आपके ट्रैवल को बना देंगी शानदार, आज ही कर लें तैयारी

उदयपुर-

उदयपुर भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यहां न सिर्फ आप फोर्ट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं बल्कि बोटिंग के अलावा बड़ा महल, नेहरू गार्डन, भारतीय लोक कला म्यूजियम और अंबराई घाट जैसी जगहों पर अपनी छुट्टियों का मज़ा उठा सकते हैं

महाबलेश्वर-

अगर आप महाराष्ट्र के आस-पास कहीं रहते हैं तो महाबलेश्वर घूमने का प्लान अपनी फैमिली के साथ बना सकते हैं और मौसम जब सर्दियों का हो तो इसकी बात ही निराली है. यहां पर लोग अपनी फैमिली के साथ पिकनिक मनाने अक्सर आया करते हैं.

ये भी पढ़ें- Travel Ideas: Honeymoon पर जाना चाहते हैं Andaman, जानें कैसे अपने बजट से भी आधे खर्चे में घूम आएंगे आप

ऊटी-

ऊटी परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक शानदार लोकेशन है और आप वादियों में जाकर खूबसूरत नज़ारों का मज़ा ले सकते हैं. रोज गार्डन , कलहट्टी झरना , सुई रॉक व्यू-पॉइंट यहां के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है.

मसूरी-

मसूरी लोगों की फेवरिट डेस्टिनेशन्स में से एक है. फैमिली के साथ घूमने के लिए मसूरी शानदार जगह है. केम्प्टी फॉल्स और लाल टिब्बा जैसी खूबसूरत जगहों के साथ ये जगह नेचर से भरी हुई है. आप वीकेंड में यहां के लिए फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
lifestyle https://ift.tt/3pOQ3HO

Relationship Advice : Engagement के बाद Wedding तक इन बातों का रखें खयाल, वरना टूट सकता है रिश्ता

Relationship Tips : शादी ज़िंदगी का एक खूबसूरत रिश्ता होता है जिसमें बंधने से पहले ही हम अपने जीवनसाथी से एक जुड़ाव सा महसूस करने लगते हैं. रिश्ता जैसे ही ऑफीशियल होता है यानि जैसे ही हमारी सगाई होती है हम भविष्य के सपने संजोने में लग जाते हैं. ऐसे में अगर आपकी भी सगाई हो चुकी है और आप भी किसी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं तो कुछ खास बातों का खयाल आपको ज़रूर रखना है ताकि आपकी आने वाली ज़िंदगी में कभी कोई दिक्कत न आए.

कभी न बनें बॉस-
भले ही आपकी सगाई हो गई हो लेकिन आपको इस बात का खयाल रखना है कि आपका लाइफ पार्टनर आपका गुलाम नहीं है, ऐसे में उसपर हुकुम चलाने की कोशिश भी न करें. ऐसा करने से वो आपसे दूर होने लग जाएंगे और बात आपका रिश्ता टूटने पर भी आ सकती है. ऐसे में अपने पार्टनर के साथ पूरी इज्जत से पेश आएं.

ये भी पढ़ें- Travel Diaries : Rajasthan की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप, Budget Friendly Trip में आएगा भरपूर मज़ा

ज़्यादा मिलने से बचें-
भले ही आप सगाई के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन आपको इस बात का खयाल रखना है कि आप बहुत ज़्यादा अपने पार्टनर से मिलना-जुलना न रखें क्योंकि जब हम किसी से ज़्यादा मेल-जोल करते हैं तो कई बार हमारे मुंह से ऐसी बात निकल जाती है जो शायद हमारे रिश्ते में दरार डाल सकती है. ऐसे में सगाई के बाद और शादी से पहले अपने पार्टनर से कम ही मिलें तो बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें- Goa Trip : New Year पर गोवा की Trip कीजिए प्लान, 15,000 रुपये में Explore कीजिए Favorite Place

पार्टनर का करें सम्मान-
आपको इस बात का खास खयाल रखना है कि आप जो आपकी मंगेतर है कल को वही आपकी जीवनसंगिनी बनने जा रही है ऐसे में अपने पार्टनर को पूरी इज्जत दें, उन्हें हमेशा ये फील होना चाहिए कि आप उन्हें प्यार से ज़्यादा उनका सम्मान करते हैं. ऐसे में आपकी इमेज भी आपके पार्टनर की नज़रों में शानदार होगी.
lifestyle https://ift.tt/3GDKlix

Travel Diaries : Rajasthan की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप, Budget Friendly Trip में आएगा भरपूर मज़ा

Travel Ideas : राजस्थान, एक खूबसूरत जगह है और यहां घूमने का सबसे सटीक मौसम सर्दियां हैं. अगर आप भी इस सर्दी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. बस आपको अपनी ट्रिप तरीके से प्लान करनी है ताकि आप इस प्रदेश की खूबसूरती को अपनी आंखों में बसा सकते हैं. जयपुर और उदयपुर यहां की सबसे खूबसूरत जगह हैं जो आप अच्छे से और आसानी से एक्प्लोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Travel Diaries : South India की इन जगहों को ज़रूर करें Explore, सर्दियों में आपके Holidays बीतेंगे शानदार

जयपुर ट्रिप ऐसे करें प्लान-
ये राजस्थान के खूबसूरत शहरों में से एक है जिसकी भव्यता देखते ही बनती है. लोग दूर-दूर से इस जगह को देखने के लिए आते हैं. आप यहां बिरला टेम्पल, चोखी प्लेस देखने जा सकते हैं. वहीं यहां पर किलों की सुंदरता देखते बनती है और महल ऐसे हैं कि नज़र टिक कर रह जाए. आप आमेर का किला , जयगढ़ का किला और नाहरगढ़ का किला जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं.

जयपुर में घूमने के लिए मंदिरों की भी कमी नहीं है. एक से बढ़कर एक शानदार मंदिर आपको यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते नज़र आ जाएंगे. वहीं शॉपिंग का शौक रखने वालों के लिए यहां की मार्केट किसी वरदान से कम नहीं है .

ये भी पढ़ें- Goa Trip : New Year पर गोवा की Trip कीजिए प्लान, 15,000 रुपये में Explore कीजिए Favorite Place

उदयपुर घूमने में आएगा मज़ा-
अगर आप सर्दियों में कहीं जाने का विचार कर रहे हैं तो उदयपुर आपके लिए एक काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है क्योंकि ये मौसम इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए सबसे सटीक है. सबसे पहले तो यहां के मशहूर जग मंदिर आप ज़रूर जाएं ताकि यहां की भव्यता को आप देख सकें वहीं बगोरे की हवेली को देखना आप बिल्कुल भी न भूलें. साथ ही अगर आप उदयपुर गए हैं तो यहां का सिटी पैलेस आपने नहीं देखा तो समझ लीजिए आपने उदयपुर की सबसे शानदार चीज़ मिस कर दी है. यहां की लोकल मार्केट आपका दिल जीत लेने के लिए काफी है.
lifestyle https://ift.tt/3dLvpmk

Benefits Of Turnip: विटामिन और मिनरल्स का खजाना है शलजम, सलाद और सब्जी के रूप में जरूर करें इस्तेमाल

Turnip Vegetable For Health: सर्दियों में ऐसे कई फल और सब्जियां आती हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. शलजम भी उन्हीं में से एक है. शलजम कई जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है. शलजम में काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर पाया जाता है. शलजम लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है. शलजम को डाइट में शामिल करने से वजन घटाने में मदद मिलती है. कैंसर के खतरे को भी शलजम से कम किया जा सकता है. यानि शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए शलजम फायदेमंद है. शलजम में विटामिन ए, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जानते हैं शलजम खाने के फायदे.

शलजम खाने के फायदे

1- शलजम में भरपूर मात्रा में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व जल्दी खत्म हो जाते हैं. बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है.
2- पेट के लिए भी शलजम फायदेमंद है. शलजम खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है. पेट से संबंधी कई बीमारियों पर लगाम लगाने का काम करती है शलजम.
3- शलजम में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है इसे खाने से खून की कमी नहीं रहती है. एनीमिया जैसे बीमारियों में शलजम खाने से फायदा मिलता है.
4- शलजम में विटामिन बी और फोलेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे ब्लड लेवल सही बना रहता है.
5- शलजम में विटामिन बी के अलावा विटामिन सी भा पाया जाता है. इसे खाने से बाल झड़ने, टूटने, नाखूनों से जुड़ी समस्याएं कम होती है.
6- अगर आप मोटापे से परेशान है तो आपको डाइट में शलजम जरूर शामिल करनी चाहिए. शलजम को आप सलाद या सब्जी किसी भी रुप में खा सकते हैं. इससे शरीर में फैट की मात्रा पर कंट्रोल किया जा सकता है.
7- शलजम विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करती है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर को रोकने में मदद मिलती है.
8- शलजम कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. इसे खाने से हड्डियों की बीमारियां दूर हो जाती हैं.
9- रोज़ाना एक कच्चा शलजम खाने से चेहरे की रंगत में निखार आता है और स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं.
10- जिन लोगों को पेशाब की परेशानी होती है. उन्हें शलजम खाने से फायदा मिलता है. इससे लीवर की समस्या भी खत्म हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: सूखा अदरक यानी 'सोंठ' के हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स, जानें इसे यूज करने का सही तरीका
lifestyle https://ift.tt/3GyLtUw

Kitchen Hacks: मेहमानों के आने पर बनाएं हरे मटर की कचौड़ी, ऐसा मजेदार स्वाद पहले नहीं चखा होगा

Matar Ki Kachori Recipe: सर्दियों में हरे मटर का सीजन होता है. मार्केट में आपको एकदम कच्ची और मीठे दानों की हरी मटर मिल जाएगी. ठंड में लोग मटर-पनीर, आलू मटर, पुलाव और मटर का निमोना जैसी सब्जियां बनाते हैं. अगर आप पराठे या कचौड़ी के शौकीन है तो हरे मटर से स्वादिष्ट कचौड़ी भी बना सकते हैं. गर्मागरम कचौड़ी में हरे मटर का स्वाद बहुत अच्छा लगता है. मटर की कचौड़ी आप किसी मेहमान के आने पर बना सकते हैं. कभी स्नैक्स में या फिर किसी छुट्टी वाले दिन हरे मटर की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं. मटर की कचौड़ी खाने में जितनी टेस्ट लगती हैं बनाना उतना ही आसान है. जानते हैं लजीज मटर की  कचौड़ी बनाने की रेसिपी.

मटर की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

2 कप गेहूं का आटा
2 कप मैदा
1 स्पून नमक
ऑयल फ्राई करने के लिए

मटर की भरावन बनाने के लिए सामग्री

2 कप हरी मटर के दाने
1 स्पून कटा हुआ अदरक
3 बारीक कटी हरी मिर्च
1 चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक

हरी मटर की कचौड़ी बनाने की रेसिपी (Peas kachori Recipe)

1- सबसे पहले एक बर्तन में आटा और मैदे को मिला लें. अब इसमें नमक और 2 चम्मच ऑयल डालकर अच्छी तरह से मसलते हुए मिक्स कर लें.
2- अब हल्का गुनगुना पानी डालते हुए नर्म आटा गूंथ लें और इसे आधा घंटे के लिए ढ़क कर रख दें.
3- मटर के दानों को 7-8 मिनट के लिए मीडियम आंच पर उबाल लें.
4- इसके बाद पानी से दानों को निकाल कर किसी छन्नी में रख दें जिससे पूरा पानी निकल जाए.
5- अब उबली मटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें.
6- अब किसी पैन में तेल गर्म करें मटर में हींग का तड़का लगाएं.
7- मटर के पेस्ट को करीब 5 मिनट तक मीडियम आंच पर भूनकर गैस बंद कर दें और भरावन को ठंडा होने दें.
8- अब गैस पर किसी कड़ाही में तेल गर्म कर लें और आटे से छोटी लोई लेकर बेल लें.
9- अब इसमें भरावन को भरते हुए बंद कर दें और हल्के हाथ से गोल कचौड़ी बेल लें.
10- कचौड़ी को तेल में डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें. आपको फ्लेम मीडियम और स्लो ही रखनी है.
11- कचौड़ियों को प्लेट में पेपर नेपकिन पर निकालकर रखते जाएं.
12- तैयार हरी मटर की कचौड़ियों को आप चटनी या सॉस के साथ खाएं.

ये भी पढ़ें: Christmas 2021: क्रिसमस के मौके पर घर पर बनाएं कप केक, जानें इसकी बेहद आसान रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3m2GaF9