Monday, December 13, 2021
Health Tips: सर्दियों में वजन घटाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का जरूर करें सेवन

Winter Weight Loss Diet Tips: ठंड के मौसम (Winter Season) में कई बार लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है. इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर की निष्क्रियता (Laziness) और ज्यादा तला भुना खाना. ठंड के कारण लोग घंटों रजाई में रहते हैं और तली भुनी चीजें खाना पसंद करते हैं. अगर आपका भी इस कारण वजन बढ़ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ वजन कम करने (Dry Fruits for Weight Loss) में भी मदद करता है. ड्राई फ्रूट्स शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा (Good Cholesterol) को बढ़ाकर वजन कम करने में मददगार होते हैं. तो चलिए जानते हैं किन ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आप वजन को कम कर सकते हैं-

बादाम से घटाएं वजन

बादाम वजन कम करने में बहुत मददगार होता है. बादाम में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है. इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. इसके साथ ही यह बेली फैट और ओवरऑल बॉडी वेंट को भी कम करने में मदद करता है. इसमें भारी मात्रा में मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है. यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालकर गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को शरीर में बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3dJnhm6 Care Tips: सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? नारियल पानी की मदद से पाएं ग्लोइंग और मुलायम बाल

अखरोट को करें डाइट में शामिल

अखरोट प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स का बहुत अच्छा सोर्स है. इसमें भारी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है. इस कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है. लंबे वक्त तक भूख ना लगने के कारण यह वजन बढ़ने से भी रोकता है.

काजू की मदद से करें वेट लॉस

वजन कम करने में काजू भी मददगार होता है. लेकिन, जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर यह उल्टा असर भी कर सकता है. यह प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है और हड्डियों को भी मजबूत करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3DPqtau Tips: सूखा अदरक यानी 'सोंठ' के हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स, जानें इसे यूज करने का सही तरीका

मूंगफली का करें सेवन

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. इन फैटी एसिड्स के कारण शरीर की सूजन कम होती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा रखती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3pP5saR
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment