Monday, December 13, 2021
Travel Diaries : Rajasthan की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप, Budget Friendly Trip में आएगा भरपूर मज़ा

Travel Ideas : राजस्थान, एक खूबसूरत जगह है और यहां घूमने का सबसे सटीक मौसम सर्दियां हैं. अगर आप भी इस सर्दी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. बस आपको अपनी ट्रिप तरीके से प्लान करनी है ताकि आप इस प्रदेश की खूबसूरती को अपनी आंखों में बसा सकते हैं. जयपुर और उदयपुर यहां की सबसे खूबसूरत जगह हैं जो आप अच्छे से और आसानी से एक्प्लोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Travel Diaries : South India की इन जगहों को ज़रूर करें Explore, सर्दियों में आपके Holidays बीतेंगे शानदार

जयपुर ट्रिप ऐसे करें प्लान-
ये राजस्थान के खूबसूरत शहरों में से एक है जिसकी भव्यता देखते ही बनती है. लोग दूर-दूर से इस जगह को देखने के लिए आते हैं. आप यहां बिरला टेम्पल, चोखी प्लेस देखने जा सकते हैं. वहीं यहां पर किलों की सुंदरता देखते बनती है और महल ऐसे हैं कि नज़र टिक कर रह जाए. आप आमेर का किला , जयगढ़ का किला और नाहरगढ़ का किला जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं.

जयपुर में घूमने के लिए मंदिरों की भी कमी नहीं है. एक से बढ़कर एक शानदार मंदिर आपको यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते नज़र आ जाएंगे. वहीं शॉपिंग का शौक रखने वालों के लिए यहां की मार्केट किसी वरदान से कम नहीं है .

ये भी पढ़ें- Goa Trip : New Year पर गोवा की Trip कीजिए प्लान, 15,000 रुपये में Explore कीजिए Favorite Place

उदयपुर घूमने में आएगा मज़ा-
अगर आप सर्दियों में कहीं जाने का विचार कर रहे हैं तो उदयपुर आपके लिए एक काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है क्योंकि ये मौसम इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए सबसे सटीक है. सबसे पहले तो यहां के मशहूर जग मंदिर आप ज़रूर जाएं ताकि यहां की भव्यता को आप देख सकें वहीं बगोरे की हवेली को देखना आप बिल्कुल भी न भूलें. साथ ही अगर आप उदयपुर गए हैं तो यहां का सिटी पैलेस आपने नहीं देखा तो समझ लीजिए आपने उदयपुर की सबसे शानदार चीज़ मिस कर दी है. यहां की लोकल मार्केट आपका दिल जीत लेने के लिए काफी है.
lifestyle https://ift.tt/3dLvpmk
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment