Friday, December 3, 2021

Health Tips: ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे यह जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

Health Benefits of Mushroom in Winter: मशरूम (Mushroom) एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चे से लेकर बड़े हर कोई बड़े चाव से खाता है. यह सर्दियों से लेकर गर्मियों तक हर मौसम में मार्केट में मिलती है. यह स्वाद के साथ-साथ सेहत (Health Benefits of Mushroom) के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इस हर इलाके में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. इसमें भारी मात्रा में पोटेशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर, विटामिन आदि तत्व मौजूद होते है. इसे खाने से सेहत को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं. सर्दियों के मौसम (Winter Season) में मशरूम का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं ठंड के मौसम में मशरूम के सेवन से होने लाभ के बारे में.

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता करता है मजबूत
आपको बता दें कि मशरूम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करता है. इसमें मौजूद सेलेनियम इम्यून सिस्टम के रिस्पॉन्स को अच्छा करने में मदद करता है. यह ठंड में होने वाली सर्दी, खांसी, बुखार जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है.

2. वेट लॉस (Weight Loss Tips) में करता है मदद
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो यह आपको वेट लॉस करने में भी मदद करता है. वजन घटाने के लिए आप मशरूम को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें. इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है.

3. मसल्स को बनाता है मजबूत
आपको बता दें कि मशरूम के रेगुलर सेवन से आपके मसल्स मजबूत होते हैं. यह याददाश्त को भी मजबूत करने में मदद करता है. यह मसल्स को मजबूत कर उन्हें एक्टिव बनाने में मदद करता है.

4. हड्डियों को बनाता है मजबूत
बता दें कि मशरूम के रेगुलर सेवन से शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है. मशरूम विटामिन डी का बेहद शानदार सोत्र मान जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही घुटनों में होने वाले दर्द को भी दूर करने में मदद करता है.

5. ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को करता है कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके कम मात्रा में  कार्बोहाइड्रेट्स पाएं जाते हैं. इससे यह वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3ojfMIT Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम

<a href="https://ift.tt/3Gde01J Tips: कद्दू के बीज के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, इसे कभी न फेंकें
lifestyle https://ift.tt/3Ih2fJt

Omicron Variant: कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट से खुद को रखना चाहते हैं सुरक्षित, इन बातों का रखें खास ख्याल

Corona New Omicron Variant: साल 2020 में हम सबकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की दस्तक के बाद अब तक देश ने कोरोना की दो लहरें झेली है. बहुत से लोगों ने कोरोना में अपनों को खोया है. अब दुनियाभर में वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है. यह वेरिएंट सबसे पहले साउथ अफ्रीका (South Africa) में मिला है और उसके बाद तेजी से दूसरे देशों में भी फैल रहा है. भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने इसके दो केस कन्फर्म कर दिए हैं. इस नए वेरिएंट से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कुछ उपाय बताएं हैं. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिससे आप खुद को ओमिक्रोन वेरिएंट से सुरक्षित रख सकते हैं-

वैक्सीन जरूर लगवाएं
कई हेल्थ एक्सपर्ट का यह मानना है कि कोरोना से इस जंग में वैक्सीन बहुत कारगर उपाय साबित हो सकता है. भारत समेत कई देशों में तेजी से वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है. ऐसे में आपको जरूरत है कि आप अपने परिवार और आस पास के लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें. कोरोना से बचाव के वैक्सीन का बहुत अहम योगदान है.

मास्क जरूर पहनें
आपको बता दें कि कोरोना के ऑमिक्रोन वेरिएंट से खुद के बचाव के लिए मास्क का उपयोग जरूर करें. डॉक्टरों के अनुसार घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें. कोरोना से बचाव में यह बेहद प्रभावी है. आप चाहें तो खुद को बेहतर सुरक्षित रखने के लिए  डबल मास्किंग भी कर सकते हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
कोरोना से बचाव में सबसे प्रभावी उपायों में से एक है सोशल डिस्टेंसिंग. किसी भी जगह पर जाएं कोशिश करें कि सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें. खुद को भीड़ भाड़ वाली जगहों से खुद को दूर रखें, दुकान पर भीड़ करने से बचें. स्कूल और ऑफिस में सामाजिक दूरी का पालन करें.

हाथों को रखें साफ
कोरोना से बचाव के लिए हाथों को ठीक तरह से साफ करना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप हैंड सैनिटाइजर या साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. कोशिश करें कि हाथों को साबुन या हैंड सैनिटाइजर से साफ करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3ojfMIT Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम

<a href="https://ift.tt/32PhKIp C In Food: सर्दियों में Fit रहना है तो खाएं विटामिन सी से भरपूर ये फल और सब्जियां, Immunity होगी मजबूत
lifestyle https://ift.tt/3rxCL4U

Winter Tips: ठंड के मौसम में यह चार योगासन जरूर करें, शरीर को मिलेगी गर्माहट, जानें इसे करने का सही तरीका

Yoga Asana For Winter Season: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में उत्तर भारत में ठंड (Winter Season) तेज होने लगी है. ऐसे में इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी रहता है. इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने (Health Tips for Winter) के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. लोग अलग-अलग तरह के सूप और हर्बल टी (Herbal Tea for Winter) भी ट्राई करते हैं. लेकिन, क्या आपको पता हैं कि सर्दियों में आप खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के योग आसन ट्राई (Yoga for Winter) कर सकते हैं. यह ना केवल वजन कम करने में मदद करता है बल्कि शरीर में गर्माहट लाने में मदद करता है. तो चलिए जम आपको सर्दियों में 4 ऐसे  योगासनों के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपके शरीर को गर्माहट मिलेगी. यह शरीर को नेचुरली गर्म रखने में मदद करेंगे. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

1. नौकासन (Naukasana)
नौकासन को बोट पोज (Boat Pose) के नाम से जाना जाता है. इसे करने के लिए सबसे पहले आप दोनों पैरों को फैलाएं और ऊपर की तरफ उठाएं. इसके बाद पैरों की मदद से 45 डिग्री के कोण पैर फर्श से रहें. इसके बाद कमर को ऊपर की तरफ उठाएं. इसके बाद हाथ सीधा फैलाएं. ध्यान रखें कि आपकी पोजीशन  n उल्टे A जैसी होनी चाहिए.

2. वशिष्ठासन (Vasisthasana)
वशिष्ठासन को साइड प्लैंक पोज़ के नाम से भी जाना जाता है. इसे करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर योगा मैट बिछाएं और पैर सीधा करके बैठ जाएं. इसके बाद इसके बाद हाथ की ताकत की मदद से आप शरीर को अपनी तरफ उठाएं और शरीर  45 डिग्री कोण पर हो. इके बाद दूसरा पैर हवा में सीधा उठाएं और दूसरे पैर को फर्श पर टिका कर संपर्क करें. 20 सेकंड बाद पोज बदलें.

3. शवासन (Shavasana)
शवासन को कॉर्प्स पोज (Corpse Pose) भी कहा जाता है. इस आसन में शरीर को आराम देना होता है और शरीर पर ध्यान केंद्रित करना होता है. इस पर आपको सिर से पैरों की उंगलियों तक ध्यान केंद्रित करना होता है. इससे शरीर की सारा स्ट्रेस निकल जाता है. कोशिश करें की इस पोजीशन में कम से कम 10 मिनट रहें. यह शरीर के साथ-साथ मन को भी शांत करने में मदद करता है.

4. शीर्षासन (Sirsasana)
शीर्षासन के  हेड स्टैंड (Headstand Pose) भी कहा जाता है. इस योग को करने के लिए आप दीवार का सहारा भी लें सकते हैं. सबसे पहले अपनी  कोहनियों को फर्श पर टिकाएं और सिर बीच में डाल दें. इसके बाद शरीर के नीचले शरीर खीचें और इसके बाद शरीर को दीवार के साथ सटा दें. इसके बाद खुद को संतुलित रखें और फिर दिवार को छोड़ खुद को संतुलित रखने की कोशिश करें. इसी पोजिशन में कम से कम 5 मिनट रहें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3ojfMIT Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम

<a href="https://ift.tt/3Gde01J Tips: कद्दू के बीज के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, इसे कभी न फेंकें
lifestyle https://ift.tt/3Dl8xo3

Nutrela Natural Vitamin C And Zinc से मजबूत होगी इम्यूनिटी, शरीर में बढ़ने लगेंगे एंटीबॉडी

Nutrela Natural Vitamin C And Zinc: विटामिन सी और जिंक शरीर को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी का मजबूत बनाने में मदद करते है. खासतौर से कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग जिंक और विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे हैं. हालांकि कई बार डाइट से शरीर को सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में लोग जरूरी पोषक तत्वों को सप्लीमेंट के तौर पर ले लेते हैं. लोग फिट रहने के लिए मल्टी विटामिन का सेवन करने लगे हैं. शरीर में जिंक और विटामिन सी की कमी होने पर Nutrela Natural Vitamin C + Zinc आपके लिए एक अच्छा सप्लीमेंट है. खास बात ये है कि इसमें आपको दोनों पोषक तत्व मिल जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं. विटामिन सी और जिंक की कमी से प्रतिरक्षा प्रणाली पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. कोविड में खुद को सुरक्षित रखने के लिए और संक्रमण और बीमारियों से बचने के लिए आपको विटामिन सी और जिंक से भरपूर Nutrela Natural Vitamin C + Zinc का सेवन जरूर करना चाहिए. ये पूरी तरह से नेचुरल सोर्स से निर्मित प्रोडक्ट है. इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

यहां से खरीदें: NUTRELA VIT C+ ZINC NATURAL 45 GM

1- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc के सेवन से आप विटामिन सी और जिंक दोनों की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं.

2- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Strong) बढ़ाने में मदद मिलती है.

3- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है, वहीं जिंक आपके हार्ट, ब्लड शुगर, स्किन और बालों को हेल्दी रखता है.

4- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc से शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इससे बॉडी को डिटॉक्स करने और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.

5- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc कोशिकाओं को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है. जिंक की कमी से एंटीबॉडी के प्रोडक्शन में भी कमी आती है.

6- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc एक नेचुरल प्रोडक्ट है. इसमें रोजहिप (गुलाब का डंठल) का उपयोग किया गया है, जिससे जिंक और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं.

7- इसमें सभी आयुर्वेदिक और हर्बल एक्सट्रेक्ट का इस्तेमाल किया गया है. Nutrela Natural Vitamin C + Zinc में आंवला एक्सट्रेक्ट का उपयोग किया गया है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.

8- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc का सेवन वीगन डाइट फॉलो करने वाले भी कर सकते हैं.

9- बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी Nutrela Natural Vitamin C + Zinc एक अच्छा सप्लीमेंट है. बच्चे भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं.

10- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc सप्लीमेंट को किसी भी उम्र को लोग खा सकते हैं. कोरोना काल में स्वस्थ रहने के लिए ये अच्छा सप्लीमेंट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Bone Health Natural से हड्डियां बनेंगी मजबूत, शरीर को मिलेंगे सभी विटामिन और मिनरल्स
lifestyle https://ift.tt/3rriqy6

Vitamin C In Food: सर्दियों में Fit रहना है तो खाएं विटामिन सी से भरपूर ये फल और सब्जियां, Immunity होगी मजबूत

Vitamin C Health Benefits: सर्दियों में फल और सब्जियां भरपूर मिलती हैं. हरी सब्जियों में ब्रोकली से लेकर संतरा और अमरूद का सीजन भी यही होता है. ये सभी फल और सब्जियां आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने में मदद करती हैं. ठंड में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आपको विटामिन सी (Vitamin C Diet) से भरपूर खाद्य पदार्थों को सेवन करना चाहिए. विटामिन सी शरीर को मजबूत बनाने, बढ़ती उम्र को रोकने और शरीर को संक्रमण के खतरे से बचाने का काम करती है. विटामिन सी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) पाए जाते हैं, जिससे बॉडी डिटॉक्स (Detox) होती है. बाल और त्वचा (Vitamin C for Skin And Hair) के लिए भी विटामिन डी जरूरी है. ऐसे में आपको विटामिन सी से भरपूर इन फल और सब्जियों (Natural Source of Vitamin-C) का सेवन जरूर करना चाहिए.

विटामिन सी से भरपूर फल (Vitamin C Fruits)

1- संतरा- संतरा विटामिन सी से भरपूर फल हैं. संतरे में फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम बहुत कम होता है. संतरा खाने से हार्ट और आंखें स्वस्थ रहती हैं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

2- अमरूद- विटामिन सी का सस्ता और अच्छा स्रोत है अमरूद. अमरूद में संतरे से कही अधिक विटामिन सी पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. एक मीडियम अमरूद में 200 ग्राम पोषक तत्व होते हैं.

3- पपीता- पपीता पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. पपीता में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

4- अनानास- विटामिन सी के लिए आप अनानास भी खा सकते हैं. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है. अनानास में मैंगनीज भी पाया जाता है जो फलों में काफी कम होता है. 1 कप अनानास में करीब 79 मिलीग्राम विटामिन सी होता है.

5- कीवी- विटामिन सी के लिए कीवी भी अच्छा फल है. एक कीवी आपको करीब 85 मिलीग्राम विटामिन सी देता है. इसके अलावा कीवी में विटामिन के और ई भी काफी मात्रा में पाया जाता है.

विटामिन सी से भरपूर सब्जियां (Vitamin C Vegetables)

1- टमाटर- टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. सब्जी या सलाद में टमाटर का इस्तेमाल करने से आप रोजाना की विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

2- ब्रोकोली- हरी सब्जियों में भी विटामिन सी पाया जाता है. ब्रोकोली विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. ब्रोकोली में विटामिन सी के अलावा फोलेट, आयरन और विटामिन ए भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

3- आलू- आलू में भी विटामिन सी पाया जाता है. आलू सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है. आलू में पोटैशियम की मात्रा भी हाई होती है.

4- आंवला- सब्जियों में आवंला को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आवंला में विटामिन सी का भंडार पाया जाता है. मीडियम साइज के आवंला में करीब 600 मिग्रा विटामिन सी होता है.

5- नींबू- आप खाने में रोज नींबू का इस्तेमाल जरूर करें. नींबू में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है. इसके सेवन से आप रोजोना की विटामिन सी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin For Bone: कैल्शियम और विटामिन डी नहीं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये पोषक तत्व
lifestyle https://ift.tt/3ryFj2C

Zinc In Food: जिंक की कमी दूर करने के लिए सर्दियों में खाएं तिल और मूंगफली, जानिए जिंक की कमी के लक्षण

Zinc Health Benefits: सर्दियां आते ही तिल और मूंगफली से बनी चीजें खूब खाते हैं. तिल की गजक और मूंगफली की पट्टी लोगों को खूब पसंद आती है. मूंगफली और तिल तासीर में गर्म होते हैं जो ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं. मूंगफली और तिल जिंक (Zinc) से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं. ऐसे में आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. जिंक एक ऐसा मिनरल है जो इम्यूनिटी को मजबूत (Strong Immunity) बनाने में मदद करता है. हमारा शरीर जिंक नहीं बनाता इसके लिए हमें जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ (Foods For Zinc) या सप्लीमेंट का सेवन करना होता है. आप डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो जिंक के भरपूर हों. जानते हैं जिंक की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

ज़िंक से भरपूर खाद्य पदार्थ (Food Source Of Zinc)

1- जिंक की कमी होने पर डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं. मशरूम में जिंक की अच्छी मात्रा पायी जाती है.

2- मूंगफली में जिंक, आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई और मैग्नीशियम पाया जाता है.

3- तिल को जिंक का अच्छा सोर्स माना जाता है. तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिड और बी कॉम्प्लेक्स भी होता है.

4- जिंक की कमी को दूर करने के लिए अंडे का पीला हिस्सा खाएं. अंडे की जर्दी में जिंक पाया जाता है.

5- दही में भी जिंक होता है. दही खाने से पेट हेल्दी रहता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है.

6- जिंक की कमी होने पर रोज लहसुन की एक कली खाएं. लहसुन में विटामिन ए, बी और सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व होते हैं.

7- जिंक के लिए डाइट में सफेद छोले भी जरूर शामिल करें. छोले में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं.

8- सीड्स में तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक, पोटैशियम और कॉपर होता है.

9- ड्राई फ्रूट्स में काजू में काफी मात्रा में जिंक होता है काजू में कॉपर, विटामिन K, विटामिन A और फोलेट भी पाया जाता है.

10- सब्जी में फलियों को जरूर शामिल करें. सेम, बीन्स या दूसरी फलियों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है.

जिंक की कमी होने पर लक्षण (Zinc Deficiency Symptoms)
1- कमजोरी महसूस होना
2- बार-बार दस्त होना
3- भूख कम लगन
4- वजन कम होना
5- मानसिक स्वास्थ्य पर असर
6- स्वाद और गंध का पता नहीं चलना
7- घाव देरी से भरना
8- बालों का झड़ना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ
lifestyle https://ift.tt/32PxKu1

Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम

Dry Cough Home Remedies: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में इस ठंडे मौसम में अक्सर लोग सर्दी और खांसी (Cough and Cold) का शिकार हो जाते है. देखा गया है कि आमतौर पर किसी भी व्यक्ति को दो तरह की खांसी हो सकती है. वह है सूखी खांसी (Dry Cough) और गीली खांसी. सूखी खांसी में  कफ या बलगम नहीं बन पाता है वहीं सूखी खांसी में बलगम बनता है. बता दें कि सूखी खांसी वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) के कारण होते हैं. इसका कारण है वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, फ्लू आदि. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में  (Dry Cough Remedies in Hindi) जिससे आप सूखी खांसी से मुक्ति पा सकते हैं. वह उपाय हैं-

शहद का करें सेवन-
शहद सूखी खांसी में बहुत लाभकारी माना जाता है. शहद में एंटी बैक्टीरियल (Antibacterial) गुण जाते हैं जो गले के आराम दिलाने में मदद करता है. इसे यूज करने के लिए आप सबसे पहले पानी गर्म कर लें और उसमें नींबू और 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं. शहद का आप दिन में दो बार सेवन जरूर करें. कुछ ही दिनों में खांसी, सर्दी जैसी समस्याओं को दूर करने में  मदद करता है.

अदरक का करें सेवन-
सूखी खांसी यानी ड्राई कफ दूर करने के लिए अदरक बहुत फायदेमंद होता है. बहुत ज्यादा खांसी होने पर सुबह अदरक की चाय का सेवन करें. यह आपको खांसी से जल्दी ही छुटकारा दिलाने में मदद करेगा.

मुलेठी है फायदेमंद-
मुलेठी सूखी खांसी में बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आप लंबे समय से सूखी खांसी से परेशान है तो मुलेठी की चाय पिएं. यह खांसी से तुरंत आराम दिलाने में मदद करता है. इसके आलावा आप मुलेठी की सूखी जड़ को मग में डाल दें और उबालें. इसके बाद 10 से 15 मिनट इसका भाप लें. दिन में दो बार भाप लें. कुछ ही दिनों में आपको आराम महसूस होगा.

हल्दी दूध का करें सेवन-
हल्दी दूध सूखी खांसी में बहुत फायदेमंद माना जाता है. हल्दी दूध बनाने के लिए सबसे पहले गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं. यह इम्यूनिटी (Immunity) और पाचन तंत्र (Digestion) को सही रखने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3Gde01J Tips: कद्दू के बीज के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, इसे कभी न फेंकें

<a href="https://ift.tt/32WvjpG Tips: दिल का रखना है ख्याल तो म्यूजिक से करें प्यार, जानें म्यूजिक सूनने के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3dvsApn