Friday, December 3, 2021
Zinc In Food: जिंक की कमी दूर करने के लिए सर्दियों में खाएं तिल और मूंगफली, जानिए जिंक की कमी के लक्षण

Zinc Health Benefits: सर्दियां आते ही तिल और मूंगफली से बनी चीजें खूब खाते हैं. तिल की गजक और मूंगफली की पट्टी लोगों को खूब पसंद आती है. मूंगफली और तिल तासीर में गर्म होते हैं जो ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं. मूंगफली और तिल जिंक (Zinc) से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं. ऐसे में आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. जिंक एक ऐसा मिनरल है जो इम्यूनिटी को मजबूत (Strong Immunity) बनाने में मदद करता है. हमारा शरीर जिंक नहीं बनाता इसके लिए हमें जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ (Foods For Zinc) या सप्लीमेंट का सेवन करना होता है. आप डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो जिंक के भरपूर हों. जानते हैं जिंक की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

ज़िंक से भरपूर खाद्य पदार्थ (Food Source Of Zinc)

1- जिंक की कमी होने पर डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं. मशरूम में जिंक की अच्छी मात्रा पायी जाती है.

2- मूंगफली में जिंक, आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई और मैग्नीशियम पाया जाता है.

3- तिल को जिंक का अच्छा सोर्स माना जाता है. तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिड और बी कॉम्प्लेक्स भी होता है.

4- जिंक की कमी को दूर करने के लिए अंडे का पीला हिस्सा खाएं. अंडे की जर्दी में जिंक पाया जाता है.

5- दही में भी जिंक होता है. दही खाने से पेट हेल्दी रहता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है.

6- जिंक की कमी होने पर रोज लहसुन की एक कली खाएं. लहसुन में विटामिन ए, बी और सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व होते हैं.

7- जिंक के लिए डाइट में सफेद छोले भी जरूर शामिल करें. छोले में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं.

8- सीड्स में तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक, पोटैशियम और कॉपर होता है.

9- ड्राई फ्रूट्स में काजू में काफी मात्रा में जिंक होता है काजू में कॉपर, विटामिन K, विटामिन A और फोलेट भी पाया जाता है.

10- सब्जी में फलियों को जरूर शामिल करें. सेम, बीन्स या दूसरी फलियों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है.

जिंक की कमी होने पर लक्षण (Zinc Deficiency Symptoms)
1- कमजोरी महसूस होना
2- बार-बार दस्त होना
3- भूख कम लगन
4- वजन कम होना
5- मानसिक स्वास्थ्य पर असर
6- स्वाद और गंध का पता नहीं चलना
7- घाव देरी से भरना
8- बालों का झड़ना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Calcium For Bone Health: कैल्शियम से बनाएं हड्डियों को मजबूत, ये हैं कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ
lifestyle https://ift.tt/32PxKu1
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment