Friday, December 3, 2021
Vitamin C In Food: सर्दियों में Fit रहना है तो खाएं विटामिन सी से भरपूर ये फल और सब्जियां, Immunity होगी मजबूत

Vitamin C Health Benefits: सर्दियों में फल और सब्जियां भरपूर मिलती हैं. हरी सब्जियों में ब्रोकली से लेकर संतरा और अमरूद का सीजन भी यही होता है. ये सभी फल और सब्जियां आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने में मदद करती हैं. ठंड में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आपको विटामिन सी (Vitamin C Diet) से भरपूर खाद्य पदार्थों को सेवन करना चाहिए. विटामिन सी शरीर को मजबूत बनाने, बढ़ती उम्र को रोकने और शरीर को संक्रमण के खतरे से बचाने का काम करती है. विटामिन सी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) पाए जाते हैं, जिससे बॉडी डिटॉक्स (Detox) होती है. बाल और त्वचा (Vitamin C for Skin And Hair) के लिए भी विटामिन डी जरूरी है. ऐसे में आपको विटामिन सी से भरपूर इन फल और सब्जियों (Natural Source of Vitamin-C) का सेवन जरूर करना चाहिए.

विटामिन सी से भरपूर फल (Vitamin C Fruits)

1- संतरा- संतरा विटामिन सी से भरपूर फल हैं. संतरे में फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम बहुत कम होता है. संतरा खाने से हार्ट और आंखें स्वस्थ रहती हैं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

2- अमरूद- विटामिन सी का सस्ता और अच्छा स्रोत है अमरूद. अमरूद में संतरे से कही अधिक विटामिन सी पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. एक मीडियम अमरूद में 200 ग्राम पोषक तत्व होते हैं.

3- पपीता- पपीता पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. पपीता में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

4- अनानास- विटामिन सी के लिए आप अनानास भी खा सकते हैं. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है. अनानास में मैंगनीज भी पाया जाता है जो फलों में काफी कम होता है. 1 कप अनानास में करीब 79 मिलीग्राम विटामिन सी होता है.

5- कीवी- विटामिन सी के लिए कीवी भी अच्छा फल है. एक कीवी आपको करीब 85 मिलीग्राम विटामिन सी देता है. इसके अलावा कीवी में विटामिन के और ई भी काफी मात्रा में पाया जाता है.

विटामिन सी से भरपूर सब्जियां (Vitamin C Vegetables)

1- टमाटर- टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. सब्जी या सलाद में टमाटर का इस्तेमाल करने से आप रोजाना की विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

2- ब्रोकोली- हरी सब्जियों में भी विटामिन सी पाया जाता है. ब्रोकोली विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. ब्रोकोली में विटामिन सी के अलावा फोलेट, आयरन और विटामिन ए भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

3- आलू- आलू में भी विटामिन सी पाया जाता है. आलू सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है. आलू में पोटैशियम की मात्रा भी हाई होती है.

4- आंवला- सब्जियों में आवंला को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आवंला में विटामिन सी का भंडार पाया जाता है. मीडियम साइज के आवंला में करीब 600 मिग्रा विटामिन सी होता है.

5- नींबू- आप खाने में रोज नींबू का इस्तेमाल जरूर करें. नींबू में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है. इसके सेवन से आप रोजोना की विटामिन सी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin For Bone: कैल्शियम और विटामिन डी नहीं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये पोषक तत्व
lifestyle https://ift.tt/3ryFj2C
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment