Monday, November 29, 2021
Weight Loss Exercise: पेट की चर्बी और Belly Fat से परेशान हैं तो आज से ही शुरू करें ये 3 एक्सरसाइज

Belly Fat Loss Tips: आजकल कंप्यूटर और लैपटॉप पर बैठकर घंटो काम करने से पेट और बेली फैट सबसे पहले बढ़ता है. लोगों का फिजिकल वर्क बहुत कम हो गया है. ऐसे में जो खाओ सब फैट में कनवर्ट हो जाता है. यही वजह है कि लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. मोटापा आपकी हेल्थ पर भी असर डालता है. अगर आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो बिना जिम जाए घर पर सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन कम कर सकते हैं. इन एक्सरसाइज से पेट और बेली फैट गायब हो जाता है. जानते हैं सबसे तेजी से फैट बर्न करने वाली एक्सरसाइज कौन सी हैं.

फैट बर्न करने वाली 3 एक्सरसाइज
आप इन तीनों एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं इऩ्हें करने से आप न सिर्फ पतले होंगे बल्कि एक्टिव और सेहतमंद भी रहेंगे. इन तीन एक्सरसाइज में स्कवैट्स, पुश अप्स और पुल अप्स एक्सरसाइज शामिल हैं. इसके अलावा आप चाहें तो बॉडीवेट एक्सरसाइज, योगा, डांसिंग, जम्प रोप वर्कआउट के जरिए भी अपना वजन कम कर सकते हैं. जानते हैं इन 3 एक्सरसाइज को करने का तरीका.

1- पुश अप्स एक्सरसाइज- आप घर में आसानी से पुश-अप्स कर सकते हैं. पुश-अप्स करने से तेजी से वजन कम होता है और मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है. पुश अप्स करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. पुश अप्स करने से शरीर की ऊपरी मांसपेशियां मजबूत होती हैं. पुश-अप्स से तेजी से कैलरी बर्न होती हैं.

2- पुल-अप्स एक्सरसाइज- अगर आप जिम नहीं जा रहे तो घर पर रहकर पुल- अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है और शरीर लचीली भी होता है. ये एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मांसपेशियां को मजबूत करती है. इस एक्सरसाइज को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शेप में आती हैं. बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए भी पुल-अप्स अच्छी एक्सरसाइज है.

3- स्कवैट एक्सरसाइज- अगर आपको कम समय में तेजी से वजन कम करना है तो स्कवैट आपके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है. स्क्वैट को काफी आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज है. आप इसे बिना ट्रेनर की मदद के भी आसानी से घर पर कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है. इससे आपकी मांसपेशियों भी मजबूत होती हैं और कम समय में आप ज्यादा चर्बी बर्न कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, तुरंत दिखेगा असर
lifestyle https://ift.tt/3Ie2tRZ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment