Tuesday, November 30, 2021
Relationship Goals: Abhishek Bachchan ने नहीं की Aishwarya से उनकी खूबसूरती की वजह से शादी! असली वजह हर कपल को जाननी चाहिए

Couple Goals: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी को कई साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों के बीच में प्यार अभी भी वैसा ही है जैसा पहले हुआ करता था. सबसे खास बात ये है कि ऐश्वर्या, अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं लेकिन इन दोनों ने कभी इस बात को अपने बीच की दूरी की वजह नहीं बनने दिया. दोनों बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं और लोगों की नजरें आज भी प्यार में डूबे इस कपल पर टिक ही जाती हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या ने जो उदाहरण लोगों के सामने पेश किया है वो दिखाता है कि प्यार से बड़ा दुनिया में कुछ भी नहीं है. अभिषेक ने एक बार अपनी शादी को लेकर जो बातें कही थीं वो कई कपल्स के लिए एक बड़ी सीख है.

बाहरी सुंदरता नहीं थी शादी की वजह-
अभिषेक ने एक बार बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या से इसलिए शादी नहीं की थी कि वो बहुत खूबसूरत दिखती हैं बल्कि इसलिए की थी क्योंकि वो एक बहुत खूबसूरत इंसान हैं. वो दिल की साफ हैं और यही उनकी खूबसूरती है और इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना. अभिषेक की ये बात एक बहुत बड़ा मैसेज थी कि अपने पार्टनर में आपको बाहरी सुंदरता के साथ-साथ ये जरूर देखना चाहिए कि आपके होने वाले पार्टनर का दिल कितना साफ है.

क्यों जरूरी है अंदरूनी खूबसूरती-
कहते हैं कि हमारी खूबसूरती एक उम्र तक ही हमारा साथ देती है लेकिन हमारा साफ दिल आखिर तक हमारा साथ निभाता है. अगर आप अपने पार्टनर को सिर्फ इसलिए चुन रहे हैं कि वो बहुत सुंदर दिखते हैं तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है क्योंकि आपके पार्टनर के साथ आपको अगर पूरी जिंदगी गुजारनी है तो उनका दिल से सुंदर होना बहुत जरूरी है. वो कैसे आपको ट्रीट करते हैं साथ ही दूसरों के प्रति उनका रवैया कितना अच्छा है, ये वो बाते हैं जो असल में उन्हें खूबसूरत बनाती हैं.

उम्र का फासला महज एक गिनती-
ऐसे कई रिलेशनशिप देखने को मिलते हैं जिनमें लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा होती है लेकिन वो साथ में खुश होते हैं ऐसे में अगर आप भी एक-दूसरे के साथ खुश हैं तो बस यही चीज है जो मैटर करती है. समाज क्या कहता है इससे आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए. आपका दिल क्या कहता है. आपके पार्टनर के साथ वो कितना सहज महसूस करता है बस यही चीज है जो मैटर करती है.

ये भी पढ़ें- Early Breakup : इन वजहों से हो जाता है रिश्ते के शुरुआती दौर में ही ब्रेकअप, कारण जानकर बचा सकते हैं अपना रिलेशनशिप

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3G5AQIV
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment