Wednesday, June 2, 2021
Coronavirus: इन वजहों से होती है कोविड मरीजों को सीने में दर्द, आप भी जानिए

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार कम हो रहे हैं. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक हज़ारों लोगों की जिंदगी खत्म कर दी है. दूसरे लहर में कोरोना के बदलते म्यूटेंट (Mutants) की वजह से इसके लक्षण भी पिछली बार से काफी अलग हैं. बुखार, खांसी, गले में खरास, कमजोरी और शरीर में दर्द, ये कोविड के आम लक्षण हैं. लेकिन इस बार लोगों को सीने में दर्द (Chest Pain), सांस में तकलीफ, डायरिया और उल्टी की समस्या भी हो रही है. इस बार लोगों को सांस की तकलीफ सबसे ज्यादा रही जिसकी वजह फेफड़ों में होने वाला संक्रमण (Lungs Infection) है. फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से सीने में दर्द की समस्या भी हो रही है. ऐसे में कुछ लोग सीने में दर्द की समस्या होने पर इसे हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी परेशानी के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन कोरोना के मरीजों को सीने में दर्द होने के पीछे कई दूसरी वजह भी हैं. जानते हैं

1- फेफड़ों में संक्रमण- कोरोना वायरस फेफड़ों को सबसे ज्यादा संक्रमित करता है. ऐसे में संक्रमित व्यक्ति के फेफड़ों में होने वाले संक्रमण की वजह से भी चेस्ट पेन हो सकता है. इस संक्रमण से कुछ लोगों के फेफड़ों में सूजन आ जाती है जिससे सीने में दर्द महसूस हो सकता है. ऐसे मामले में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

2- सूखी खांसी- कोरोना के प्रमुख लक्षणों में से एक है सूखी खांसी होना. मरीजों को लगातार खांसी होने से सीने की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे सीने में दर्द भी हो सकता है. अगर आपको सूखी खांसी है और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही है तो इससे सांस में तकलीफ और सीने में दर्द भी हो सकता है.

3- कोविड निमोनिया- कोरोना मरीजों को सीने में दर्द होने की वजह कोविड निमोनिया भी हो सकती है. संक्रमण के गंभीर होने पर कोविड निमोनिया का खतरा रहता है. दूसरी लहर में कोविड निमोनिया के ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. निमोनिया में फेफड़ों में मौजूद वायु थैली में सूजन आ जाती है, जिससे सीने में दर्द होता है.

4- पल्मोनरी एम्बोलिज्म- पल्मोनरी एम्बोलिज्म होने पर भी आपको चेस्ट पेन हो सकता है. यह एक हार्ट प्रोबलम है जिसमें फेफड़ों तक खून को ले जानी वाली ब्लड वैसेल्स में क्लॉटिंग हो जाती है. जिससे फेफड़ों में सही से खून नहीं पहुंचता और सीने या छाती में दर्द महसूस हो सकता है.

अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं और आपको सीने में किसी भी तरह का दर्द महसूस हो रहा है तो आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. चेस्ट पेन में आपको सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है. इसलिए तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और उन्हें अपनी पूरी स्थिति बताएं. कोरोना संक्रमित हार्ट के मरीजों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: Covid-19 Vaccine: कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद ये काम बिल्कुल न करें, इन बातों का रखें ख्याल
lifestyle https://ift.tt/34EIoBx
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment