Wednesday, June 2, 2021
घबराएं नहीं! कोविड वैक्सीन के बाद हो सकता है हल्का बुखार, सिर और मांसपेशियों में दर्द

पूरे देश में 18 साल तक के लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन लगाया जा रहा है. हर रोज लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में ज्यादातर एक जैसे लक्षण ही सामने आ रहे हैं. वैक्सीन के बाद हल्का बुखार, वैक्सीन लगवाने वाले हाथ में दर्द, मांसपेशियों और सिर में हल्का दर्द रहता है. हालांकि कुछ लोगों को इसके अलावा भी कई प्रकार के रिएक्शन हो रहे हैं. जिसमें कई लोगों को वैक्सीन के बाद हल्के और कई लोगों पर गंभीर प्रभाव हो रहे हैं. ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि वैक्सीन लगने के बाद बॉडी किस तरह प्रतिक्रिया देती है. साथ ही वैक्सीन के बाद दिखने वाले कौन से लक्षण सामान्य हैं और कौन से गंभीर की श्रेणी में आते हैं.

वैक्सीन के बाद सामन्य लक्षण
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के रिएक्शन को दो हिस्सों में बांटा गया है. जिसमें कुछ लोगों को वैक्सीन के बाद हल्के और कुछ को गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं. अगर आपको वैक्सीन लगने के बाद वैक्सीन वाली जगह पर दर्द, सूजन या उस जगह का लाल पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ये आम वैक्सीन के बाद नज़र आने वाले हल्के लक्षणों में है. कुछ लोगों को बुखार, सिरदर्द, भूख न लगना और मांसपेशियों में दर्द होने की शिकायत भी हो रही है, लेकिन ये भी हल्के लक्षणों में ही आते हैं. इससे आपके स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं होगा और आप 2-3 दिन में ठीक हो जाते हैं. आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

वैक्सीन के बाद गंभीर लक्षण
एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन के बाद कुछ लोगों के शरीर में गंभीर प्रतिक्रिया भी हो सकती है. कई लोगों को वैक्सीन लगते ही उसका एलर्जिक रिएक्शन होता है. जिसमें शरीर वैक्सीन को सपोर्ट नहीं करता. ऐसे में ये काफी गंभीर मामला हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन के बाद ज्यादा उम्र के लोगों में एलर्जी की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए वैक्सीन लगने के बाद आपको करीब आधे घंटे तक सेंटर पर ही रुकने के लिए कहा जा रहा है. ताकि वैक्सीन के बाद कोई एलर्जी हो या तबियत बिगड़े, तो तुरंत इलाज के लिए भेजा जा सके. कुछ लोग वैक्सीन के बाद निगरानी कक्ष में नहीं रुकते हैं. आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

ऐसे काम करता है वैक्सीन
वैक्सीन को इंजेक्शन के जरिए सीधे शरीर के अंदर डाला जाता है. जिसके बाद वैक्सीन शरीर में मौजूद टी कोशिकाओं को सक्रिय करता है. वैक्सीन शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करती है और स्पाइक प्रोटीन को पहचानने के बाद उसके खिलाफ तेजी से काम करती है. वैक्सीन शरीर में मौजूद बी कोशिका एंटीबॉडीज बनाकर बाहरी पैथोजन को रोकती है. इससे वायरस कमजोर पड़ता हैं और वो शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को नुकसान नहीं पहुंचाता.

ये भी पढ़ें: खाने के बाद टहलना क्यों है जरूरी, वजन और शुगर कम करने के अलावा भी हैं कई फायदे
lifestyle https://ift.tt/3z6PGMy
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment