Monday, November 29, 2021
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं दूध की चाय, कुछ दिनों में ही दिखेगा फर्क

Milk Tea: अगर आप कई दिनों से वजन कंट्रोल के चक्कर में अपनी देसी दूध वाली चाय को अलविदा कह चुके हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. वजन कम करने के लिए हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाय छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे पीकर वह कभी अपना वेट लॉस नहीं कर पाएंगे तो ऐसे में हम यहां आपको ऐसी विधि बताएंगे, जिससे बनी चाय आप पिएंगे तो आपका वजन ही कम नहीं होगा बल्कि कब्ज, हाई बीपी, और स्ट्रेस भी कंट्रोल में रहेंगे.चलिए जानते हैं.

चाय पीने का सही समय- चाय को पीने का समय भी देखना बहुत जरूरी है. चाय को कभी खाली पेट न पिएं. साथ ही इसे कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद भी न पिएं. चाय आपको तब पीनी चाहिए जब आप पूरी तरह से थका हुआ महसूस कर रहे हों क्योंकि जब जाकर आपका इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं.

वेट लॉस चाय बनाने की सामग्री- चाय की पत्ती, लेमनग्रास स्टेम 2 इंच का टुकड़ा, कोकोआ पाउडर 2 चम्मच, दूध, शुगर फ्री 2 चम्मच, एक कप पानी.

चाय बनाने का तरीका- चाय बनाने के लिए सबसे पहले सॉस पैन में पानी उबलने के लिए चढ़ा दें. अब लेमनग्रास को अच्छी तरह से कूट लें और पानी में मिला दें. वहीं एक अलग कप में कोको पाउडर और चीनी मिलाएं. इसके बाद जब पानी उबलने लगे तब उसमें चाय की पत्ती डालें. फिर दूध डालें और अच्छी तरह पकाएं. अब चाय को उसी कप में छान लें. जिसमें आपने कोको पाउडर और चीनी मिक्स की थी. इसे चम्मच से चलाएं और पी लें. इस चाय को बनाने में लेमनग्रास का इस्तेमाल किया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सोते समय पिएं ये ड्रिंक्स, बिना एक्सरसाइज के बॉडी होगी स्लिम-ट्रिम

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल
lifestyle https://ift.tt/3d16ESF
Cholesterol Control: गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल, तुरंत दिखने लगेगा असर

Increase Good Cholesterol level: अनहेल्दी खाना, फास्टफूड और ज्यादा तेल मसाला खाने से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इस तरह की लाइफस्टाइल से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ जाता है. जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. ऐसे में आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है. हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं, एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल. 'गुड कोलेस्ट्रॉल' को HDL और 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को LDL कहते हैं. गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे हार्ट के लिए फायदेमंद होता है. इससे ब्लड से एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है और धमनियां साफ रहती हैं. हमारा शरीर गुड कोलेस्ट्रॉल खुद से बनाता है. ऐसे में आपको शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. आप इन बातों को ध्यान में रखते हुए शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा सकते हैं.

1- एक्सरसाइज है जरूरी- शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है. आपको रोज करीब आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. आप वॉक, रनिंग, जॉगिंग, स्वीमिंग या जिम जाकर वर्कआउट कर सकते हैं.

2- प्रोसेस्ड फूड कम खाएं- आपको शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड को हटा देना चाहिए. इनमें काफी मात्रा में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.

3- खाने से शुगर को आउट करें- ज्यादा मीठा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता है. इसलिए शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए मीठी चीजों से परहेज करें. आप फल और जूस की नेचुरल शुगर ले सकते हैं.

4- वजन कंट्रोल रखें- शरीर में मोटापा बढ़ने के साथ कई तरह की बीमारियां शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अगर आपका वजन बढ़ता है तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी शुरू हो जाता है. गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए आप अपने वजन को नियंत्रित रखें. खाने में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें लें.

5- धूम्रपान और शराब छोड़ दें- अगर आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो रहा है तो आपको स्मोकिंग, ड्रिकिंग की आदत छोड़ देनी चाहिए. ये दोनों चीजें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं. जितना जल्दी हो सके अपनी इन दोनों आदतों को छोड़ दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 Diet: शरीर में हो रही है विटामिन बी-12 की कमी, इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/3E3lvI9
Good Health Care Tips: सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Milk With Jaggery: सर्दियों में आमतौर पर हर घर में गुड़ का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. गुड़ से कई देशों में अलग-अलग तरह की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं. वहीं दूध में बहुत सारा कैल्शियम, विटामिन-ए और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि गुड़ के साथ दूध पीने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायेद होते हैं.

प्रेग्नेंसी के दौरान फायदे- गर्म दूध और गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है. अगर इसका सेवन रोजाना किया जाएं तो ये खून में हीमाग्लोबिन की मात्रा बढाता है. इसलिए यह एनीमिया को रोकने में कारगर है और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए तो खासतौर पर फायदेमंद है क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर का एनर्जी बढ़ता है और कमजोरी भी दूर होती है.

स्किन को बनाता है खूबसूरत- गुड़ और दूध में कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारी स्किन में कोलेजन बनने में मदद करते हैं. जिससे स्किन नर्म और कोमल होती है. गुड़ और दूध में मौजूद अमीनो एसिड स्किन में मॉश्चराइज का लेवल बनाए रखता है. वहीं दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट हमें वक्त से पहले बूढ़ा होने से रोकता है.

डायजेशन करता है बेहतर- गुड़ और दूध आतों के कीड़े, अपच, कब्ड पेट फूलना जैसी और कई समस्याओं को रोकने में भी कारगर है. गुड़ और दूध डायजेशन सिस्टम तो बेहतर कर हाजमें से जुड़ी समस्याओं को कम करता है. इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से इम्यूनिटी सिस्टम भी बूस्ट होता है.

हड्डियों और दातों में सुधार करता है- दूध के सेवन से कैविटीज और दांतों की सड़न को रोका जा सकता है. दूध में कैल्शिमयम भरपूर मात्रा में होता हैं. जो हड्डियों और दातों को मजबूत बनाने का काम करता है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Skin Care Tips: Pimple के निशानों को हटाने के लिए लगाएं ये Toner, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3o3xNuC
Relationship Goals: Kareena Kapoor और Soha Ali Khan में है जबरदस्त प्यार, जानिए कैसे इतना खूबसूरत है ननद-भाभी का रिश्ता

Relationship Advice: करीना कपूर और सोहा अली खान की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं है. जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के साथ स्पॉट की जाती हैं वो ये बताता है कि ननद-भाभी में कितना प्यार है. सोहा ने एक बार बताया था कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब कैसे करीना ने उनकी देखभाल की थी, कैसे करीना को उनकी चिंता रहती है और इसी समय में निभाया गया साथ उनके रिश्ते को और भी ज्यादा खूबसूरत बना गया. अगर आप भी चाहती हैं कि आपका और आपकी ननद का रिश्ता भी इतना ही स्ट्रांग हो तो आप भी करीना और सोहा की टिप्स को आजमा सकती हैं.

एक-दूसरे की चिंता लाएगी रिश्ते में मजबूती
अगर आप एक-दूसरे की दिल से केयर करती हैं तो अपने आप ही आपस में प्यार पनप जाता है. आपकी केयर ये दर्शाती है कि आपके दिल में सामने वाले के लिए कितना प्यार है. अगर आपकी ननद बीमार है तो उनकी पूरी हेल्प कीजिए, उनकी सेवा कीजिए, दवाओं का ध्यान रखिए. आपकी ये छोटी-छोटी कोशिशें आपको बहुत क्लोज ला देती हैं.

सम्मान होना बहुत जरूरी
सम्मान हर रिश्ते की नींव होता है और रिश्ता अगर ननद-भाभी का हो तो इसकी जरूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है. चाहे आप ननद हों या भाभी आप दोनों के ही दिल में एक-दूसरे के लिए इज्जत होनी चाहिए ताकि आपका रिश्ता समय के साथ और भी ज्यादा मजबूत होता जाए.

पहले से न बनाएं कोई धारणा
कहते हैं हर बार जो दिखता है वो ही सच नहीं होता. कई बार हम किसी के बारे में जैसा सोचते हैं असल में वो इंसान उससे एकदम उलट होता है. अपनी ननद के लिए पहले से ही निगेटिव इमेज न बनाएं. उनको समझें और उन्हें भी आपको समझने का समय दें ताकि आप दोनों की बॉन्डिंग स्ट्रांग हो सके. आपकी कोशिशें ही आपके रिश्ते को खूबसूरत बना सकती हैं और आप भी करीना और सोहा की तरह ननद-भाभी के गोल्स सेट कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice: ऐसे लड़कों से सख्त नफरत करती हैं लड़कियां, अगर आप में भी हैं ये आदतें तो बदल डालिए

Couple Goals: आखिर कैसे रितेश-जेनेलिया बने बॉलिवुड के सबसे लविंग कपल, क्या आपके और आपके पार्टनर में भी हैं ये खूबियां?
lifestyle https://ift.tt/3cUAKaq
Kitchen Hacks: सर्दियों में चावल की नहीं बल्कि गोभी की खीर बनाएं, स्वाद में लगेगी रबड़ी जैसी

Cauliflower Kheer Recipe: आपने चावल, साबूदाना और सेवई की खीर तो खूब खाई होगी, लेकिन गोभी की खीर शायद ही चखी हो. सर्दियों में कई लोग गोभी की खीर बनाकर खाते हैं. फूलगोभी से बनी ये खीर खाने में बहुत टेस्टी लगती है. इसका स्वाद रबड़ी के जैसा लगता है. कुछ लोग सर्दियों में चावल की खीर खाना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि चावल की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में आप ये गोभी की खीर बनाकर खा सकते हैं. गोभी की खीर मध्य प्रदेश में काफी बनायी जाती है. यह खीर स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है. जानते हैं कैसे कम समय में आप फटाफट गोभी की खीर बना सकते हैं.

गोभी की खीर बनाने के लिए सामग्री

1 मीडियम साइज की फूल गोभी
1.5 लीटर दूध
250 ग्राम चीनी
10 काजू
5 बादाम
10-15 किशमिश
चिरौंजी
थोड़ा इलायची पाउडर
3 चम्मच देसी घी

गोभी की खीर बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले फूल गोभी को साफ करके कद्दूकस से बारीक साइड में घिस लें.
2- अब गोभी को किसी कड़ाही या पैन में 2 चम्मच घी डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
3- जब गोभी में सोंधापन आने लगे और हल्की ब्राउन सी हो जाए तो कड़ाही में दूध डाल दें.
4- जब दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डालकर चलाते रहें.
5- खीर को गार्निश करने के लिए काजू, बादाम काट लें. इसमें चिरौंजी और किशमिश भी मिला दें.
6- ध्यान रखें खीर बनाने के लिए मोटे तले का बर्तन ही इस्तेमाल करें.
7- इससे गोभी और दूध बर्तन में चिपकेगा नहीं और खीर जलेगी नहीं.
8- गैस की फ्लेम को भी मीडियम और धीमा ही रखें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में बनाएं गाजर, मूली और गोभी का मिक्स अचार, जानिए सिंपल रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3xwoczk
Skin Care Tips: Pimple के निशानों को हटाने के लिए लगाएं ये Toner, जानें बनाने का तरीका

Best Toner: चेहरे पर ऑयल जमा होने से आपके चेहरे पर पिम्पल की समस्या सामने आ सकती है. इस समस्या से निपटना तब और भी मुश्किल हो जाता है जब पिम्पल ठीक होने के बाद भी इनके निशान रह जाते हैं. ऐसे मे बहुत जरूरी है कि इस परेशानी को शुरुआत में ही रोका जाए. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ तरीकों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इस समस्या से छुटकारा दिलाने में टोनर आपकी मदद कर सकते हैं. टोनर का इस्तेमाल करने से सिर्फ आप तैलीय स्किन से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि इसका इस्तेमाल करने से आप पिम्पल के जिद्दी निशानों से छुटकारा पा सकत हैं. चलिए फिर जानते हैं होममेड टोनर के बारे में.

टोनर क्या है?- टोनर का इस्तेमाल स्किन को साफ करने और पोर्स को सिकोड़ने के लिए किया जाता है. टोनर के इस्तेमाल से स्किन सुंदर और क्लीन बनती है. वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टोनर का इस्तेमाल आपको रोजना करना चाहिए.

गुलाब जल टोनर- जिन्हें एलोवेरा जेल सूट नहीं करता उनके लिए गुलाब जल बेस्ट ऑप्शन है. गुलाब जल में आधा चम्मच ग्लिसरीन डाल लें. इसे भी 15 दिन प्रिजर्व रखने के लिए आप इसमें आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें. इसमें दिन में कम से कम तीन बार चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन से लगाएं.

नीम टोनर- इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें. उस पानी को स्प्रे बॉटल में भर लें. आपको इसे प्रिजर्व रखने के लिए सिर्फ आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर ही डालना है. ये मुहांसे हटाने के लिए सबसे नेचुरल टोनर है. इसका इस्तेमाल दिन में 3 या 4 बार जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से आपकी मुहांसे की समस्या दूर हो जाती है.

ये भी पढ़ें

Health Care Tips: सुबह उठते ही शरीर में होता है दर्द? हो सकती है ये वजह, जानें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सोते समय पिएं ये ड्रिंक्स, बिना एक्सरसाइज के बॉडी होगी स्लिम-ट्रिम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3xzqGNF
Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Benefits of Eating Papaya: पपीता उन फलों की लिस्ट में शामिल है जो पूरे साल आता है. वहीं ये लोगों का पसंदीदा फल भी है. ये फल स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी खूब फायदेमंद है. पपीते में मौजूद जादुई एंजाइम पपैन आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. लेकिन क्या आपको पता है कई गुणों से भरपूर पपीता वजन कम करने में भी मदद करता है. आज हम यहां आपको बताएंगे कि पपीता वजन कम करने में कैसे मदद करता है. चलिए जानते हैं.

कैसे करें पपीता डाइट को फॉलो-

नाश्ता- डाइट ब्रेकफास्ट से ही शुरू होनी चाहिए. इसके लिए आप डाइल्यूट किया हुआ या फिर ओट मील खा सकते हैं. इसमें आपको दिन भर को लिए पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलेगा. इसके लिए सुबह ब्रेकफास्ट में पपीते की सलाद खाएं. ऐसे में आपके दिन की शुरुआत पौष्टिक स्वस्थ तरीके से होगी.

लंच- लंच में साबुत अनाज का सलाद खाएं. जिसमें टमाटर, पालक, लहसुन, नमक और नींबू हो. इसे चावल के साथ खा सकते हैं. इसके बाद एक ग्लास पपीते का जूस पिएं. पपीते का जूस आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है.

मिड स्नैक्स- आधा पपीता और अनानस के दो स्लाइस को मिलाकर स्मूदी तैयार करें और इसे मिड स्नैक्स में पी सकते हैं. ये बहुत देर तक आपका पेट भरा रखने में मदद करता है.

डिनर- पपीते को आप अपने डिनर के साथ भी शामिल कर सकते हैं. इसके लिए डिनर करने के बाद इसका सेवन करें जो कि एक मिठाई के रूप में काम करेगा. पपीता फैट कम करने और बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. जिसकी वजह से ये आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सोते समय पिएं ये ड्रिंक्स, बिना एक्सरसाइज के बॉडी होगी स्लिम-ट्रिम

Health Care Tips: सुबह उठते ही शरीर में होता है दर्द? हो सकती है ये वजह, जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3ri6FK9
Subscribe to:
Posts (Atom)