Monday, November 29, 2021
Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Benefits of Eating Papaya: पपीता उन फलों की लिस्ट में शामिल है जो पूरे साल आता है. वहीं ये लोगों का पसंदीदा फल भी है. ये फल स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी खूब फायदेमंद है. पपीते में मौजूद जादुई एंजाइम पपैन आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. लेकिन क्या आपको पता है कई गुणों से भरपूर पपीता वजन कम करने में भी मदद करता है. आज हम यहां आपको बताएंगे कि पपीता वजन कम करने में कैसे मदद करता है. चलिए जानते हैं.

कैसे करें पपीता डाइट को फॉलो-

नाश्ता- डाइट ब्रेकफास्ट से ही शुरू होनी चाहिए. इसके लिए आप डाइल्यूट किया हुआ या फिर ओट मील खा सकते हैं. इसमें आपको दिन भर को लिए पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलेगा. इसके लिए सुबह ब्रेकफास्ट में पपीते की सलाद खाएं. ऐसे में आपके दिन की शुरुआत पौष्टिक स्वस्थ तरीके से होगी.

लंच- लंच में साबुत अनाज का सलाद खाएं. जिसमें टमाटर, पालक, लहसुन, नमक और नींबू हो. इसे चावल के साथ खा सकते हैं. इसके बाद एक ग्लास पपीते का जूस पिएं. पपीते का जूस आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है.

मिड स्नैक्स- आधा पपीता और अनानस के दो स्लाइस को मिलाकर स्मूदी तैयार करें और इसे मिड स्नैक्स में पी सकते हैं. ये बहुत देर तक आपका पेट भरा रखने में मदद करता है.

डिनर- पपीते को आप अपने डिनर के साथ भी शामिल कर सकते हैं. इसके लिए डिनर करने के बाद इसका सेवन करें जो कि एक मिठाई के रूप में काम करेगा. पपीता फैट कम करने और बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. जिसकी वजह से ये आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सोते समय पिएं ये ड्रिंक्स, बिना एक्सरसाइज के बॉडी होगी स्लिम-ट्रिम

Health Care Tips: सुबह उठते ही शरीर में होता है दर्द? हो सकती है ये वजह, जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3ri6FK9
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment