Friday, July 30, 2021
Naag panchami 2021 : सिर्फ एक दिन खुलने वाले इस मंदिर में दर्शन से मिट जाता है सर्प दोष

Naag panchami 2021 : मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के परिसर में ही नागचंद्रेश्वर मंदिर है. यह मंदिर पूरे वर्ष में सिर्फ एक बार नागपंचमी को ही भक्तों को दर्शनों के लिए खुलता है. पौराणिक महत्व और मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने वाले भक्त हमेशा के लिए सांपों के भय से मुक्त हो जाता है. इसके बाद वह सर्पदोष से मुक्त हो जाता है. इस दिन यहां आने वाले हजारों श्रद्धालु कुंडली में कालसर्प दोष दूर कराने के लिए विशेष पूजा भी करवाते हैं.

श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग पंचमी कही जाती है. इस दिन सांपों की पूजा का ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है. इस दिन शिव भक्त तमाम मंगलकामनाओं के साथ कालसर्प दोष दूर करने के लिए विधि-विधान से नाग देवता के दर्शन कर पूजा करते हैं. इस बार नाग पंचमी 12 अगस्त को दोपहर 03:24 बजे शुरू होकर 13 अगस्त 2021 की दोपहर 01:42 बजे तक रहेगी.

केरल के सर्प मंदिर में दर्शन मात्र से भरती है सूनी गोद
नाग पूजा के लिए केरल का एक मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां नागों की हजारों प्रतिमाएं बनी हैं. लोग इसे स्नेक टेम्पल भी पुकारते हैं. केरल के अलेप्पी जिले के जंगल में स्थित इस मंदिर को नागों का महातीर्थ कहा जाता है, यहां पूजा से लोगों की सूनी गोद भर जाती है और सुंदर संतान मिलती है. इसी तरह प्रयागराज के नाग मंदिर में भी कालसर्प दोष की विशेष पूजा को लोग काफी दूर से आते हैं.

नागों को चढ़ाएं ये प्रसाद
नाग पूजन के लिए सिंवई और चावल जैसे ताजा भोजन बनाएं, कुछ जगहों पर नागपंचमी से एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लिया जाता है तो कुछ जगह बासी यानी ठंडा भोजन इस्तेमाल होता है. नागपूजा के लिए दीवार पर गेरू पोतकर पूजा स्थल बनाया जाता है.

व्रतधारी खुद के लिए बनाए ये भोजन
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि नाग पंचमी व्रत रखने वाले व्यक्ति को इस दिन आटे या मिट्टी का नाग बनाना चाहिए. फिर रंगों से सजाकर अक्षत्, फूल, दीप, खीर और नारियल अर्पित कर पूजा करनी चाहिए. पंचमी की पूजा में भुने जौ और चने का प्रसाद बांटा जाता है.

इन्हें पढ़ें
Sawan 2021: श्रीराम ने बनाया था यह शिवलिंग, इसकी पूजा से एक करोड़ गुना ज्यादा मिलता है फल

Kamika Ekadashi Vrat: कामिका एकादशी व्रत में क्यों है पीले रंग का विशेष महात्म्य, जानें
lifestyle https://ift.tt/2V5BCU7
Hariyali Amavasya 2021: सावन में हरियाली अमावस्या कब है? जानें डेट, टाइम और शुभ मुहूर्त

Hariyali Amavasya 2021 Date: हिंदू धर्म में श्रावण यानि सावन के महीने का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. सावन का महीना बीते 25 जुलाई से आरंभ हो चुका है. सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है. इस पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा, उपासना की जाती है.

चातुर्मास में सावन मास का महत्व (Significance of Sawan month in Chaturmas)
चातुर्मास चल रहे हैं. सावन का महीना चातुर्मास का पहला महीना है. चातुर्मास में भगवान विष्णु शयन करते हैं और संपूर्ण पृथ्वी की बागड़ोर भगवान शिव के हाथों में सौंप देते हैं. मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव, माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इसीलिए शिवभक्त वर्षभर सावन के महीने का इंतजार करते हैं. पवित्र कांवड यात्रा सावन के महीने में ही निकाली जाती है. इसके साथ ही सावन में सोमवार और शिवरात्रि का विशेष महत्व है. इसके साथ प्रदोष व्रत को भी विशेष माना गया है. ये सभी पर्व भगवान शिव को समर्पित हैं.

श्रावण अमावस्या (Hariyali Amavasya 2021)
श्रावण अमावस्या को हरियाली अमावस्या और सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. हरियाली अमावस्या पितृ पूजा, पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए उत्तम माना गया है. वहीं इस दिन नए पौधों को रोप सकते हैं. इस दिन पौधों को लगाना अच्छा माना गया है.

हरियाली अमावस्या का महत्व (Significance of Hariyali Amavasya)
हरियाली अमावस्या का पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व को बताता है. सावन के महीने में वर्षा होती है जिस कारण हमारे आसपास हरियाली छा जाती है. हरियाली आंखों और मन को शांति प्रदान करती है. वृक्ष, पौधे पर्यावरण को बेहतर और सुदंर बनानते हैं. हरे भरे पेड़-पौधे हमारे में जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं. पर्यावरण हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में भी विशेष भूमिका निभाते हैं.

हरियाली अमावस्या पर पीपल और तुलसी की पूजा की जाती है. इस दिन पौधा लगाना चाहिए. हरियाली अमावस्या के दिन आम, आंवला, पीपल, बरगद और नीम आदि के पौधे लगाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त (Hariyali Amavasya Puja Time)
हरियाली अमावस्या- 08 अगस्त 2021, रविवार
अमावस्या तिथि का प्रारम्भ- 07 अगस्त 2021, शनिवार को शाम 07 बजकर 11 मिनट से.
अमावस्या तिथि का समाप्त- 08 अगस्त 2021, रविवार को शाम 07 बजकर 19 मिनट पर.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: सावन के पहले शनिवार को शनि देव की पूजा का है विशेष योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Surya grahan 2021: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लग रहा है? जानें डेट और सूतक काल
lifestyle https://ift.tt/3jkxoQX
Diabetes Control: क्या डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं? मधुमेह में इन 5 चीजों से करें परहेज

Diabetes Control Tips: डायबिटीज के मरीज को अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है. मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो कई दूसरी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है. डायबिटीज हमारे शरीर में इंसुलिन लेवल (Insulin Levels) को प्रभावित करती है. ऐसे में मरीज को दवाओं के साथ-साथ डाइट का बहुत ख्याल रखना पड़ता है. ऐसे लोगों को हेल्दी ब्लड शुगर लेवल (Healthy Blood Sugar Leve) को मेंटेन रखने के लिए अपनी डाइट को बैलेंस करना आना चाहिए. मधुमेह का सीधा असर हमारे भोजन से जुड़ा होता है. अगर आपको ब्लड शुगर लेवल को मैनेज (Manage Blood Sugar Level) करना है तो अपने खाने को मैनेज करना आना चाहिए. हालांकि डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि वो क्या खा सकते हैं क्या नहीं? कई लोग ये जानना चाहते हैं कि डायबिटीज होने पर किशमिश खा सकते हैं या नहीं. आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको क्या खाना चाहिए क्या नहीं?

डायबिटीज के मरीज इन फूड्स से करें परहेज

1- किशमिश- डायबिटीज के मरीजों को ड्राईफ्रूट्स में किशमिश खाने से परहेज करना चाहिए. किशमिश मीठी होती है ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को किशमिश के परहेज रखना चाहिए. ड्राई फ्रूट्स ताजा फलों का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है. अंगूर और किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा में काफी अंतर होता है. इसलिए किशमिश को अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए.

2- चीकू- डायबिटीज के पेशेंट को फलों में चीकू खाने से भी परहेज करना चाहिए. चीकू खाने में बेहद मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा बढ़ा हुआ होता है. इसलिए शुगर के मरीजों को चीकू नहीं खाना चाहिए.

3- व्हाइट ब्रेड- डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. ऐसे में आपको खाने में व्हाइट ब्रेड बिल्कुल नहीं खानी चाहिए. आपको जिस खाने में स्टार्च ज्यादा हो वो नहीं खाना चाहिए. सफेद ब्रेड, मैदा, पास्ता और दूसरी स्टार्च वाली चीजें नहीं खानी चाहिए. ऐसी चीज़ों में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.

4- फुल क्रीम दूध- दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए दूध को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको फुल फैट मिल्क नहीं पीना चाहिए. ज्यादा फैट से इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है. इसकी जगह आप लो फैट दूध का उपयोग करें.

5- आलू- मधुमेह के रोगियों को आलू का सेवन भी बहुत कम मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा आलू खाना शुगर पेशेंट्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है. आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी बहुत होती है. आलू खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: इन फूड्स को कच्चा खाने से सेहत को मिलते हैं खूब फायदे, जानिए इनके बारे में
lifestyle https://ift.tt/3rGkxvS
Kitchen Hacks: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर पर बनाएं मथुरा का पेड़ा, किसी भी व्रत-उपवास में खाएं

Mathura Peda Recipe: आपने पेड़े तो कई जगह खाए होंगे, लेकिन मथुरा के जैसे पेड़े कहीं नहीं मिलते. कृष्ण की नगरी मथुरा के पेड़े पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. मथुरा के पेड़े जैसा स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा. कोई अगर एक बार इसका स्वाद चख ले तो बस खाए बिना नहीं रह सकता है. लोग कृष्ण जन्माष्टमी पर पेड़े खाना और भगवान को भोग लगाना पसंद करते हैं. भगवान कृष्ण को दूध-दही और उनसे बनी चीजें खूब पसंद थी, इसीलिए लोग पेड़े और माखन का भोग लगाते हैं. खास बात ये है कि आप पेड़े किसी भी व्रत उपवास में भी खा सकते हैं. सावन के सोमवार व्रत में भी आप पेड़े खा सकते हैं. आज हम आपको घर पर बड़ी आसानी से पेड़े बनाना बता रहे हैं. जानते हैं मथुरा के पेड़े बनाने की रेसिपी

कैसे घर पर बनाएं मथुरा के पेड़े

1 सबसे पहले आप दूध से मावा तैयार कर लें. आप चाहें तो मार्केट से भी मावा खरीदकर पेड़े बना सकते हैं.

2 कोशिश करें कि मावा जो खरीद रहे हैं या बना रहे हैं वो दानेदार हो.

3 अगर घर पर दूध से मावा बना रहे हैं तो पहले मावा बना लें फिर इसे 1-2 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह ब्राउन होने तक भून लें.

4 मावा कड़ाही में चिपके नहीं इसके लिए भूनते समय बीच-बीच में थोड़ा घी डालते रहें.

5 जब मावा अच्छी तरह से ब्राउन कलर का हो जाए तो गैस बंद कर दें और मावा को ठंडा होने दें.

6 आपने अगर 250 ग्राम मावा लिया है यानि करीब एक कप तो आपको इसमें 200 ग्राम मोटा बूरा या तगार डालना है.

7 आपको इसमें करीब 5-6 हरी इलाइची पीसकर मिलानी हैं.

8 अब तगार, इलाइची और मावा को अच्छी तरह हाथ से मसलकर मिश्रण बना लें.

9 थोड़ा- थोड़ा मिश्रण लें और हाथ गोल करके, उसे थोड़ा दबा दें. जिससे पेड़े जैसी शेप बन जाए.

10 अब सभी पेड़े बनाकर प्लेट में रख लें इनके ऊपर थोड़ा बूरा डाल दें. तैयार हैं आपके स्वादिष्ट मथुरा वाले पेड़े.

ये भी पढ़ें:  चुटकियों में हो जाएगा आपके पूरे किचन का काम, अपनाएं ये सिंपल टिप्स
lifestyle https://ift.tt/3rGCTwO
Friendship Day 2021 Shayari: दोस्ती पर सबसे खास हैं ये शेर, फ्रेंडशिप डे पर इन्हें भेजकर करें अपने दोस्त को विश

Friendship Day 2021 Shayari: दोस्ती का रिश्ता हर इंसान के दिल के बहुत करीब होता है. ये एक ऐसा रिश्ता माना जाता है जिसमें किसी तरह का कोई मिलावटी इरादा नहीं होता. इस रिश्ते को साफ दिल से निभाया जाता है. इसी दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए हर साल अगस्त के महीने में पहले रविरार को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाता है.

इस दिन दोस्त एक दूसरे को लेकर अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं. साथ ही एक दूसरे के साथ वक्त गुजार कर, तोहफे देकर, जश्न मनाकर फ्रेंडशिप डे को मनाते हैं. ऐसे में आप भी इस दिन अपने खास दोस्त को शेर के जरिए इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

ये शायरी भेजकर आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप डे विश कर सकते हैं

दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से

हफ़ीज़ होशियारपुरी

दोस्ती ख़्वाब है और ख़्वाब की ता'बीर भी है
रिश्ता-ए-इश्क़ भी है याद की ज़ंजीर भी है
अज्ञात

मुझे दोस्त कहने वाले ज़रा दोस्ती निभा दे
ये मुतालबा है हक़ का कोई इल्तिजा नहीं है
शकील बदायुनी

दोस्ती क्या है फ़क़त दोस्त समझ सकता है
जिस ने मतलब से किया याद नहीं समझेगा

अज्ञात

अगर तुम्हारी अना ही का है सवाल तो फिर
चलो मैं हाथ बढ़ाता हूँ दोस्ती के लिए
अहमद फ़राज़

तलाश-ए-दोस्त को इक उम्र चाहिए ऐ दोस्त
कि एक उम्र तिरा इंतिज़ार हम ने किया
हफ़ीज़ होशियारपुरी

फ्रेंडशिप डे का क्या है महत्व
ये ऐसा रिश्ता माना जाता है कि अगर दोस्ती गहरी और सच्ची हो तो वो इमानदारी के साथ निभाई जाती है. दोस्तों की जिंदगी में ये दिन काफी खास होता है. दोस्त हर तरीके से एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते दिखाई देते हैं.

दोस्त की मौत से एक शख्स ने की थी आत्महत्या
इतिहास के मुताबिक, फ्रेंडशिप डे की शुरुआत सन्न 1935 में अमेरिका में हुई थी. बताया जाता है कि अगस्त महीने में पहले रविवार को अमेरिकी सरकार ने एक शख्स को मार दिया था. शख्स की मौत से उसका दोस्त सदमे में चला गया और उसने इस गम में आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मानाने का फैसला लिया.
lifestyle https://ift.tt/3rIXL6K
Sawan Shivratri 2021 : मासिक शिवरात्रि पर जानिए किस काल में सर्वाधिक फलदायी है पूजा

Sawan Shivratri 2021: आमतौर पर हर महीने कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि मासिक शिवरात्रि कही जाती है, जिसका कई राशियों के लोग व्रत रखते हैं. मगर सावन में शिव आराधना के महत्व को देखते हुए श्रावण शिवरात्रि पर इस व्रत पूजन की विशिष्टता काल विशेष में पूजा करने से ही कई गुना तक बढ़ जाती है. इस बार श्रावण की शिवरात्रि छह अगस्त शुक्रवार को पड़ रही है. इस दिन शिवजी के अभिषेक की विशेष मान्यता है. इस दिन शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ती है. लोग दूध, दही, शहद से अभिषेक के अलावा भस्म आरती में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं.

तिथि आरंभ
चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ छह अगस्त की शाम 06:28 बजे से हो जाएगा और सात अगस्त शाम 07:11 बजे तक चतुर्दशी तिथि का समापन होगा. मान्यता है कि सावन की शिवरात्रि में शिव पूजन शाम को ही किया जाना अधिक फलदायक है, इसलिए बहुसंख्यक श्रद्धालु छह अगस्त को ही व्रत रख सकते हैं.

पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में करने का नियम है, जो मध्यरात्रि का होता है. पूजा के लिए इस बार शुभ समय छह अगस्त की रात 12:06 बजे से रात 12:48 बजे के बीच करीब 42 मिनट का है.

6 अगस्त का शुभ समय
शाम 07:08 बजे से रात 09:48 बजे तक
रात 09 : 48 बजे से देर रात 12 :27 बजे तक
देर रात 12:27 बजे से तड़के 03 : 06 बजे तक

पारण का मुहूर्त
07 अगस्त की सुबह 05:46 बजे से दोपहर 03:47 बजे के बीच पारण किया जा सकता है, जिसमें व्रतधारी को सात्विक भोजन की करना चाहिए.

इन्हें पढ़ें
Sawan 2021: श्रीराम ने बनाया था यह शिवलिंग, इसकी पूजा से एक करोड़ गुना ज्यादा मिलता है फल

Kamika Ekadashi Vrat: कामिका एकादशी व्रत में क्यों है पीले रंग का विशेष महात्म्य, जानें
lifestyle https://ift.tt/3yi4ebd
वक्त पर खाना और, नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना, बस यही है Rekha की खूबसूरती और फिटनेस का राज

Rekha Fitness and Beauty Secret: 70 और 80 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी और अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की खूबसूरती के आज भी लाखों लोग कायल हैं. उन्हें देखकर कोई भी रेखा की उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित रेखा, अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. रेखा ने ‘माइंड एंड बॉडी टेम्पल’ नाम का एक वीडिया भी शेयर किया था. हर कोई रेखा की खूबसूरती और फिटनेस का सीक्रेट जानना चाहता है. वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि रेखा का फिटनेस मंत्र काफी सिंपल है और वो अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

66 साल की उम्र में भी हर मौके पर अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं. रेखा ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनका खाना शुद्ध शाकाहारी होता है. खाने के अलावा वो इस उम्र में भी अपनी फिटेनस का अच्छी तरह से ध्यान रखती हैं. रेखा का मानना है कि फिट रहने से आपका मन भी शांत रहता है. फिट रहने के लिए रेखा योग का सहारा लेती हैं. साथ ही उन्हें वॉक करना काफी पसंद है. खुद को हाइड्रेट रखने के लिए और चमकती हुई स्किन के लिए रेखा अपनी डाइट में फ्रेश जूस और नारियल पानी को जरूर शामिल करती हैं. रेखा फ्रेश सब्जियां खाती हैं, साथ ही वो सलाद और मिल्क प्रोडक्ट्स को भी डाइट में शामिल करती हैं. रेखा को चावल खाना नहीं पसंद लेकिन वो रोटी जरूर खाती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

अपनी स्किन के लिए रेखा क्लींजर, टोनिंग, मॉइस्चंराइजिंग का इस्तेमाल करती हैं और साथ ही वो बिना मेकअप रिमूव किए नहीं सोती हैं. इसके अलावा रेखा अरोमाथैरेपी और स्पा ट्रीटमेंट के जरिए भी अपनी स्किन को पैंपर करती हैं. अपने बालों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए दही, शहद और अंडे से बनाया हुआ हेयर पैक लगाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा 7:30 बजे से पहले डिनर कर लेती हैं, जिसकी वजह से वो खुद को बेहद हल्का फील करती हैं. फिट रहने का एक सबसे आसान तरीका है.

यह भी पढ़ेंः

Radhe Shyam Release Date: इस तारीख को धमाका लेकर आ रहे हैं प्रभास, ये है राधे श्याम की रिलीज डेट

राज कुंद्रा के एंटीसिपेटरी बेल पर दो अगस्त को फैसला देगी मुंबई सेशन कोर्ट, क्राइम ब्रांच से अलग Maharashtra Cyber सेल कर रही है अश्लील मामले की जांच
lifestyle https://ift.tt/3lqqsEz
Subscribe to:
Posts (Atom)