Saturday, December 4, 2021

Winter Care Tips: ठंड के मौसम में मेटाबॉलिज्म को रखना चाहते हैं तेज, इन डिटॉक्स ड्रिंक्स को करें अपनी डाइट में शामिल

Detox Drinks for Winters: ठंड के मौसम में बहुत से लोग अपनी ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं. इस कारण चेहरे की ग्लो खत्म हो जाता है. ठंड के कारण स्किन बेजान और रूखी दिखने लगती है. ऐसे में स्किन के खोए हुए चमक को वापस लाने के लिए स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. स्किन को  हाइड्रेट रखने के लिए आपको अपनी डाइट में की तरह के डिटॉक्स ड्रिंक (Winter Detox Drink) जरूर शामिल करना चाहिए. यह डिटॉक्स ड्रिंक (Detox Drinks) हमारे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम (Immune System) को ठीक रखने में भी मदद करता है. तो आइए जानते हैं उन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में-

नींबू ड्रिंक का करें सेवन

ठंड के मौसम में गर्म पानी में नींबू डालकर पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है. यह शरीर को लाइट और एनर्जी युक्त रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह  विटामिन बी, सी और फास्फोरस का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है. यह वजन कम कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है. यह गैस और कब्ज जैसी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है.

ग्रीन टी और पुदीना के ड्रिंक का करें सेवन

आपको बता दें कि ग्रीन टी और पुदीना ठंड में होने वाली खांसी, सर्दी और फ्लू जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. यह शरीर की पाचन शक्ति को ठीक रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह वजन घटाने में भी बहुत कारगर है.

अदरक की चाय का करें सेवन

सर्दियों के मौसम में अदरक की चाय शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती है. इसमें भारी मात्रा में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम आदि तत्व पाएं जाते हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं. यह इस मौसम में होने वाली खांसी, सर्दी, बुखार और एलर्जी जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है.

गर्म पानी और शहद का करें सेवन

ठंड के मौसम में सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी और  शहद का सेवन जरूर करें. यह पेट में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. यह जीवन बढ़ना, एलर्जी आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3ok0mUD Coronavirus: बढ़ रहा है कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा, इस तरह पता करें कितनी स्ट्रॉंग है आपकी इम्युनिटी

<a href="https://ift.tt/3ojfMIT Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम

lifestyle https://ift.tt/3Drq8um

Hair Care Tips: सर्दियों में रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान, इस तरह यूज करें फ्लैक्स सीड्स हेयर मास्क

Flaxseed for Hair Care Tips: ठंड का मौसम भारत में शुरू हो चुका है. ऐसे में सर्द हवाओं के कारण बाल काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं. इसके अलावा इस मौसम में डैंड्रफ की समस्या (Dandruff Problem) भी होने लगती है. ऐसे में सर्दियों में बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. असली में कई ऐसे औषधीय गुणों पाएं जाते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसमें भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant), विटामिन बी (Vitamin-B), आयरन (Iron) और प्रोटीन (Protein) पाया जाता है जो बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.

असली को बालों पर लगाने से आपको रूखे और बेजान बालों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही यह बालों की खोई हुई नमी वापस लौटने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं अलसी हेयर मास्क बनाने के तरीके के बारे में-

असली हेयर मास्क बनाने का तरीका-
नारियल तेल-1 चम्मच
असली के बीच-1 चम्मच
अंडे का सफेद भाग-1
शहद-2 चम्मच
एलोवेरा-1 चम्मच

अलसी हेयर मास्क बनाने का तरीका-
-अलसी का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में असली के बीज और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
-इसके बाद इसे मिक्सी मे डालकर पीस लें.
-इसके बाद इस मिश्रण में नारियल तेल, अंडे का सफेद भाग और एलोवेरा डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.
-इसके बाद इसे बालों पर हल्के हाथों लगाएं और मालिश करें.
-इसे बालों पर 30 से 45 मिनट रहने दें और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें.
-दो बार यूज करने पर आपको बेजान बालों से छुटकारा मिल जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/32LZZK4 Tips: ठंड के मौसम में बेबी का इस तरह रखें ख्याल, अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

<a href="https://ift.tt/3deZXMG Variant: कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट से खुद को रखना चाहते हैं सुरक्षित, इन बातों का रखें खास ख्याल

lifestyle https://ift.tt/3Ga86yA

Baba Ramdev Yog Yatra : जानें रूखी त्वचा का समाधान, कैसे घरेलू उपचार से रखें त्वचा स्वस्थ ?

बाबा रामदेव के साथ योग यात्रा के आज के एपिसोड में जानें रूखी त्वचा का समाधान. कैसे घरेलू उपचार से रखें त्वचा स्वस्थ ?
lifestyle https://ift.tt/3lwxV3O

Weak Immunity: कहीं आपकी भी तो नहीं है कमजोर इम्यूनिटी, इन लक्षणों से करें पहचान

Symptoms of Weak Immunity: कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से जिस बात पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई है वह है इम्यूनिटी (Immunity) यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता. लोग इम्यूनिटी मजबूत (Strong Immunity) रखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन, खाने की गलत आदतों और खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण ऐसा नहीं कर पाते हैं. कई बार हमें अपनी कमजोर इम्यूनिटी (Weak Immunity) के बारे में पता नहीं चल पाता है. तो चलिए जानते हैं कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर क्या-क्या लक्षण शरीर में दिखाई देने लगते हैं.

1. जल्द हो जाता है इंफेक्शन (Infection)
कई एक्सपर्ट्स की यह राय कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें कोई भी बीमारी बहुत जल्दी हो जाती है. वह इंफेक्शन का शिकार बहुत जल्द हो जाते हैं. अगर आपको जल्द खांसी जुकाम हो जाता है और दवा लेने के बाद भी जल्दी ठीक नहीं होता है तो यह संकेत है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है.

गौरतलब है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग कई ऐसे रोग की शिकार हो जाते हैं जो मजबूत इम्यूनिटी वाले लोगों को बिल्कुल नहीं हो सकती है. कमजोर  इम्यूनिटी वाले लोगों को निमोनिया (Pneumonia) और स्किन इन्फेक्शन (Skin Infection) का खतरा अधिक रहता है.

2. पेट से संबंधित की समस्या
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कई तरह की पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है. इसमें शामिल है पेट में दर्द, उल्टी आना, कब्ज की शिकायत आदि. इसके साथ ऐसे लोगों को पेट का इंफेक्शन होने का खतरा भी बहुत अधिक होता है. बैक्टीरिया आसानी से पेट में पहुंच जाते हैं और कई तरह की परेशानियों का कारण बन जाते हैं.

3. हर समय थकावट महसूस करना
अगर आपको हर समय थकावट महसूस होती है तो यह संकेत है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई है. थोड़ा काम करने के बाद दिन भर नींद आना यह सभी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के संकेत है.

4. जन्म के साथ ही कई बीमारी होना
कई लोगों को जन्म के साथ ही की तरह की बीमारियां होती है. ऐसा उन लोगों के साथ होता है जिन्हें जन्म के साथ कई प्रकार के टिके ना लगे हो और उसके साथ ही गर्भावस्था के दौरान खानपान पर ठीक से ध्यान ना रखा गया हो.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3dfZh9X Tips: ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे यह जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

<a href="https://ift.tt/3deZXMG Variant: कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट से खुद को रखना चाहते हैं सुरक्षित, इन बातों का रखें खास ख्याल

lifestyle https://ift.tt/3EnG6XT

Horoscope Today 4 December 2021: कर्क और मकर राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Horoscope Today 4 December 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 4 दिसंबर 2021 शनिवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. आज के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है. आज अनुराधा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है. आज सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है. शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन आर्थिक समस्याओं से जुड़ी दिक्कतें कुछ हल होती दिख रही है. जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है. व्यापार में  पार्टनर से विवाद  या धन-हानि होने की आशंका  बनी हुई है इस ओर आपको सचेत रहने की सलाह है.छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि अचानक बीमार पड़ने की आशंका बन रही है. आप और जीवनसाथी अपनी समस्याओं को एक दूसरे से साझा करें, पारिवारिक फैसले लेते समय दोनों की मंजूरी होना बेहद जरूरी है.

वृष- आज के दिन कि अधिक से अधिक कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर फोकस करें, वर्तमान समय में की गई कठोर मेहनत भविष्य में सफलता की कुंजी होगी. ऑफिस में आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, डटकर मुकाबला करना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले ग्राहक की मांग को ध्यान में रखें.  विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के अलावा रुचि के कार्य भी कर सकते हैं. सेहत में रक्त से संबंधित रोगों के प्रति सजग रहते हुए, अधिक मात्रा में पानी का सेवन करे.पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, वहीं दूसरी ओर मित्रों से बात कर आनंद पूर्ण फील करेंगे.

<a href="https://ift.tt/3ppm8Wr Astrology Tips: इन 'अक्षर' से शुरू होता है जिन लोगों का नाम, नहीं मानते हैं हार, बिना मदद के  हासिल करते हैं जीवन में बड़ा मुकाम

मिथुन- आज के दिन आपको धन खर्च करने के बजाय उसके निवेश पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए,  क्योंकि वर्तमान समय निवेश के लिए उपयुक्त चल रहा है. कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी. मेहनत से सभी चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे और भाग्य भी पूर्ण रूप से साथ देने वाला है. बिजनेस में जो लोग चिकित्सक पेशे से जुड़े हैं, उनको अच्छी आमदनी होगी. सेहत में किसी भी प्रकार की  एलर्जी आपको परेशान कर सकती हैं, बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि समय प्रतिकूल चल रहा है विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

कर्क- आज के दिन इधर-उधर की बातों से खुद को दूर रखते हुए केवल अपने काम पर फोकस करना चाहिए. नौकरी में परिवर्तन को लेकर कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो जल्दबाजी में बड़ा निर्णय लेने से बचें. वहीं महिला कर्मचारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. व्यापारी वर्ग कानूनी दांव-पेंच से बच कर रहें, यदि कोई मुकदमा पहले से चल रहा है तो उसको गंभीरता से लें. युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ प्लान कर सकते हैं, समय उपयुक्त है. हेल्थ में बैक पेन जैसी समस्याएं परेशान करने वाली रहेगी इस ओर सचेत रहें.  बड़ी बहन का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

सिंह- आज के दिन वरिष्ठ एवं गुरुजनों से आपको महत्वपूर्ण राय मिल सकती है. कर्मक्षेत्र में उच्चाधिकारी कार्यों को लेकर मीटिंग कर सकते हैं, इसलिए कार्यों को पूरा रखें. ऑफिस के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है. व्यापारियों की पिछले कई दिनों से चल रही कोई समस्या हल होती नजर आ रही है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहने वाला है.  स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक अशांति के अनुभव के साथ अज्ञात भय रहेगा जिससे स्वास्थ्य में गिरावट भी आ सकती है. पारिवारिक माहौल प्रफुल्लित रखना आपकी जिम्मेदारी है. कहीं से धार्मिक कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भी आ सकता है.

कन्या- आज के दिन किसी कारण वश यात्रा करनी पड़ सकती इसलिए स्वास्थ्य संबंधित मामलों में आपको तैयार रहना चाहिए. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग कठिन कार्य करते समय समझदारी का परिचय दें, क्योंकि इस समय आपकी एकाग्रता में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. जो लोग तकनीकी संबंधित कारोबार करते हैं उनके लिए दिन मुनाफे से भरा हो सकता है.विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना बना रहें है तो उनको इंतजार करना पड़ सकता है.स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो बिगड़ा खान-पान पेट से संबंधित दिक्कत दे सकता है.वर्तमान समय में पड़ोसियों से मधुर संबंध बना कर रखें.

तुला- आज के दिन मन आनंदित रहेगा और चल रही मानसिक चिंता में कुछ राहत मिलेगी.ऑफिस में सहयोगियों को प्रसन्न रखना होगा, क्योंकि उनके सहयोग के बिना कार्य पूर्ण करने में आप असमर्थ हो सकते हैं. गैर कानूनी तौर पर बिजनेस करने वाले सावधान हो जाएं, सरकार द्वारा आर्थिक दंड मिलने की आशंका है.युवा वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे.  हेल्थ में हाई बीपी व शुगर से संबंधित रोगियों को आज विशेष अलर्ट रहना है, साथ ही बेवजह के तनाव से दूर भी रहें. किन्हीं कारणों के चलते दोस्त नाराज रहेंगे, जिससे संबंधों में दरार भी आने की आशंका है.

<a href="https://ift.tt/3rmTk3m Niti: चाणक्य की इन बातों में छिपा है धन का बचत का फार्मूला

वृश्चिक- आज के दिन प्रसन्नता को कम न होने दें, काम न बनने पर उदासी महसूस हो सकती है. कर्मक्षेत्र में आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगें और अपनी सकारात्मक छाप भी दूसरों के दिल पर छोड़ेंगे. व्यापारी वर्ग कल की भांति आज भी कानूनी दांव-पेंच से बच कर रहें, यदि कोई मुकदमा पहले से चल रहा है तो उसे और गंभीरता से लेना होगा, अन्यथा कड़ी कार्यवाही हो सकती है. सेहत में वजन का ध्यान रखते हुए मीठे का सेवन न के बराबर करें या न करें. पारिवारिक वातावरण आनन्दित रहेगा, बच्चों के साथ मिलकर घर में संध्या के समय भजन कीर्तन करना चाहिए.

धनु- आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों की लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए, और नियमबद्ध तरीके से दोपहर तक लगभग सभी कार्यों को पूरा कर लें.ऑफिस में कार्य के चलते उच्चाधिकारियों का दबाव होगा, तो वहीं दूसरी ओर किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन भी मिलेगा. व्यापार की बात करें तो अनाज का कार्य करने वालों को आर्थिक नुकसान की आशंका है. सेहत में हो सकता है आज दिन के अंत तक आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़े,  वहीं बीमार चल रहें लोगों को भी अधिक सचेत रहने की सलाह है. घर के छोटे-मोटे विवादों को सुलझाने में सक्षम होंगे. दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखें.

मकर- आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है. ऑफिस में बेहतरीन काम से अपनी स्थिति को काफी मजबूत करेंगे, टीम को लीड करने का मौका भी मिल सकता है. व्यापारियों का कोर्ट-कचहरी से संबंधित यदि मामला चल रहा है, तो सभी कार्य सावधानी के साथ करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं.  युवाओं को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, इसलिए ध्यान रहे अनावश्यक रूप से  बिल्कुल आलस्य न करें. हेल्थ में चेस्ट कंजेक्सन को लेकर अलर्ट रहना होगा. परिवार के सदस्यों की आर्थिक रूप से किसी योजना में मदद करनी पड़ सकती है, मना कर उनको निराश न करें.

कुंभ- आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और खासतौर से वाहन चलाते समय कोई भी लापरवाही न बरतें, क्योंकि ग्रहों की चाल आपको चोट लगाने के फिराक में है. ऑफिस में काम को पूरा करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करें, समय निकल जाने के बाद कार्य पूरा भी हो जाए, तो उसका कोई फायदा नहीं होगा. जो लोग शेयर बाजार से संबंधित कारोबार करते हैं उन्हें बाजार के तेज-मंदी का रुख लाभ पहुंचा सकता है.स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. वहीं नकारात्मक ग्रहों के एक्टिवेट होने के कारण घनिष्ठ रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है. इसके लिए वाणी में मधुरता रखें ताकि संबंध अधिक खराब न हो.

मीन-आज के दिन खुद के लिए समय निकालना होगा. कई दिनों से कोई कोर्स आदि का प्लान बना रहे थे, तो उसका श्री गणेश कर देना चाहिए. ऑफिस में नए सहयोगी मिल सकते हैं, उनके ट्रेनिंग की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी, वहीं दूसरी ओर अपने कार्य में ईमानदारी से मेहनत करते रहेंगे तो उन्नति भी समय आने पर अवश्य मिलेगी. कपड़ों का व्यापार करने वालों को व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है. सेहत में दांतों की समस्या हो तो डेंटिस्ट से अवश्य सलाह लेनी चाहिए लापरवाही भविष्य के लिए भारी पड़ सकती है.  छोटे भाई-बहनों का पढ़ाई में मार्गदर्शन करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:
<a href="https://ift.tt/3IgdRfP Grahan 2021: 4 दिसंबर को लगने जा रहा है 'सूर्य ग्रहण', जानें इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें
lifestyle https://ift.tt/3ojiaiI

Friday, December 3, 2021

Budget Wedding Outfit: शादियों के सीजन में कम बजट में पुरुष दिखना चाहते हैं स्टाइलिश, इन आसान टिप्स को अपनाएं

Budget Friendly Wedding Outfit for this Season: भारत में शादियों (Wedding Season in India) का सीजन चल रहा है. ऐसे में हर कोई शादी के खास मौके पर स्टाइलिश (Stylish Look) दिखना चाहता है. इस सीजन में सबसे बड़ी टेंशन रहती है बजट की. कई बार यह समझ में नहीं आता है कि कम पैसों में किस तरह खुद को स्टाइलिश और जरा हटके लुक दें. अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप कम पैसों में हर फंक्शन के लिए खुद को बेहद बेहतर ढंग से स्टाइल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में-

नेहरू के साथ खुद को करें स्टाइल
शादी के सीजन में कम बजट में खुद को स्टाइल करना चाहते है तो आप खुद को कुर्ते पजामे में स्टाइल कर सकते हैं. वैसे तो आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी रंग का चुनाव कर सकते हैं लेकिन, अगर आप गाढे कलर के कुर्ते पजामे को चुने तो वह बेहद खूबसूरत लग सकता है. इसके साथ आप इसे और बेहतर बनाने के लिए नेहरू जैकेट को कैरी करना ना भूलें. कुर्ता खरीदते समय ध्यान रखें की वह सिल्क का हो क्योंकि यह बेहद शाइन लुक देता है.

कुर्ते पजामे की मदद से पाएं नए लुक
अगर आप कुर्ते पजामे को नए तरीके से पहनना चाहते हैं तो आप अलग-अलग कलर का कुर्ता लें सकते हैं. ध्यान रखें दोनों सिल्क का हो तो बेहतर होगा. इसके साथ ही कुर्ते का कलर आप डार्क चुन सकते हैं जैसे नेवी ब्लू, मैरून आदि कलर. वहीं पजामे का कलर आप वाइट, क्रीम कलर आदि चुन सकते हैं. आप चाहें तो हाथों पर घड़ी को भी कैरी कर सकते हैं.

शेरवानी से करें खुद को स्टाइल
शेरवानी शादियों का सबसे पसंदीदा ड्रेस माना जाता है. लेकिन, इस बात का खास ख्याल रखें कि शेरवानी के कलर बहुत लाइट होने चाहिए. डार्क कलर की शेरवानी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है. इसके साथ ही नीचे तक बेद शेरवानी के बजाए आप नीचे से खुलने वाली शेरवानी कैरी करें. यह बेहद स्टाइलिश लगती हैं.

जोधपुरी कोर्ट कर सकते हैं कैरी
आजकल जोधपुरी कोर्ट का भी ट्रेड काफी बढ़ गया है. यह बेहद स्टाइलिश लगता है. ध्यान रखें कि अगर आप उम्र अगर कम है तो आप जोधपुरी कोर्ट को इंगनोर करें. इसे पहनकर आप थोड़े mature दिखेंगे. इसे आप डार्क शेड में कैरी कर सकते हैं.

ब्लेजर से करें खुद को स्टाइल
अगर आप एथनिक वियर नहीं कैरी करना चाहते हैं तो सिंपल ब्लेजर भी कैरी कर सकते हैं. ठंड के इस मौसम में यह बेहद स्टाइलिश लगता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3olrmDk Skin Care: आपकी शादी को बचें हैं कुछ ही दिन? स्किन केयर के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

<a href="https://ift.tt/3dfZh9X Tips: ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे यह जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
lifestyle https://ift.tt/3Ggz0VH

Relationship Advice : इस तरह आसानी से Ex को दिल से निकाल फेकेंगे आप, जानिए बेहद आसान तरीके

Relationship Tips : किसी ऐसे शख्स का हमें छोड़ जाना जिसे हम अपनी जान से भी ज़्यादा प्यार करते थे, हमें अंदर तक तोड़ जाता है. अपने प्यार को खोने का सदमा कोई भी आसानी से बर्दाश्त नहीं कर पाता. ब्रेकअप का दर्द एक ऐसा दर्द होता है जो किसी भी कीमत पर कम होने का नाम नहीं लेता है. अगर आपके ऊपर भी दुखों का पहाड़ टूटा है तो ऐसे में आपका खुद को संभालना बहुत ज़रूरी है और यकीन मानिए कि अगर आपने दिल से ठान लिया तो आप न सिर्फ उस शख्स को अपने दिल से निकालने में कामयाब हो पाएंगे बल्कि एक बार फिर से खुलकर जीना सीख जाएंगे वो भी बिना उस खास शख्स के.

दिल से निकालने की करें कोशिश-
ये भले ही आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं है. आपको ये समझना होगा कि आपके एक्स से पहले भी आपकी एक ज़िंदगी थी जिसमें आप खुश थे. उस समय को याद कीजिए, उस समय में वापस जाने की कोशिश कीजिए. ये भले की मुश्किल हो लेकिन अगर आप दिल से ठान लें तो आपके लिए तो एक दिन अपने एक्स को दिल से निकाल फेकेंगे.

मैसेज-फोटोज़ को करें डिलीट-
इस बात दो गांठ बांध लीजिए कि जबतक आपके एक्स की फोटोज़ और मैसेज आपके फोन में रहेंगे आप कभी भी अपनी लाइफ में मूव-ऑन नहीं कर पाएंगे. कहीं से निकलने के लिए वहां की सारी यादों को मिटाना बहुत ज़रूरी हो जाता है. आप सबसे पहले अपने एक्स की फोटोज़ और मैसेज अपने फोन से डिलीट कर दें ताकि आप चाहकर भी उन्हें न देख पाएं. कुछ दिन ज़रूर परेशानी होगी लेकिन एक वक्त ऐसा आएगा जब आप अपने एक्स को भुला चुके होंगे.

सेल्फ लव पर दीजिए ध्यान-
जब हम किसी के प्यार में होते हैं तो उसकी फिकर करते-करते कब खुद को भूल जाते हैं. पता भी नहीं चलता. ऐसे में अगर आप का ब्रेकअप हो गया है तो एक बार फिर से खुद पर ध्यान देना शुरू कीजिए. अपनी हॉबीज़ को वापस से एक्सप्लोर कीजिए, अपने दोस्तों से मिलिए और वो सब करिए जो एक वक्त पर आपको पसंद था लेकिन रिलेशनशिप की वजह से आप सब भूल गए थे. यकीन मानिए एक समय आएगा जब न सिर्फ आप अपने एक्स को अपने दिल से निकालकर फेंक चुके होंगे बल्कि सेल्फ लव भी करना सीख जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice: घर में आई है नई बहू तो ऐसे करें ससुराल में Comfortable, बन जाएगी शानदार Bonding

Relationship Advice: बेहद Selfish है आपका पार्टनर अगर कर रहा है वो ऐसी हरकतें

lifestyle https://ift.tt/3Di6XD5