Friday, December 3, 2021
Bridegroom Skin Care: आपकी शादी को बचें हैं कुछ ही दिन? स्किन केयर के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
Skin Care Tips For Bride Groom: शादी (Wedding Day) हर किसी के जीवन का सबसे खास पल होता होता है. इस दिन हर कोई सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है. वैसे तो हर कोई शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती की बात करते हैं लेकिन, इस खास दिन दूल्हे को भी खूबसूरत दिखना उतना ही जरूरी होता है. आपको बता दें कि दूल्हे की तैयारी भी दुल्हन की तरह ही करनी चाहिए. इसमें सबसे ज्यादा ख्याल दूल्हे को अपनी स्किन (Skin Care Tips) कर देना चाहिए. इस तरह का स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) बनाना चाहिए जिससे उनकी स्किन चमकती (Glowing Skin) और थकान और तनाव मुक्त दिखाई दें. तो चलिए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में जिससे आप अपनी शादी के खास मौके पर बेहद स्मार्ट लग सकते हैं.
सनस्क्रीन लगाना ना भूलें
शादी की तैयारियों में कई बार दूल्हे को भी घर से बाहर जाना पड़ता है. ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो सनस्क्रीन लगाना ना भूलें. सनस्क्रीन न लगाने से चेहरे पर कालापन और झाइयां भी पड़ सकती हैं. इसके साथ ही यह स्किन टैनिंग से बचाने में मदद करता है.
शादी के कम से कम 15 दिन पहले से रात को सोने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ जरूर करें. याद रखें स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश और टोनर का इस्तेमाल जरूर करें. इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाकर ही सोएं. इससे आपकी स्किन फ्रेश रहेगी.
जी हां ब्यूटी रूटीन के साथ-साथ अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. शादी से पहले आप जंक फूड अवॉइड करें. इसके साथ ही दही, सलाद आदि को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेगा.
टेंशन और चिंता ना करें
शादी से पहले आपको इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके चेहरे पर डार्क लाइन और आंखों के गिर्द काले घेरे दूर रखने के लिए आप पर्याप्त नींद जरूर लें. इसके साथ ही चिंता और तनाव से दूर रहे हैं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3dfZh9X Tips: ठंड के मौसम में जरूर खाएं मशरूम, मिलेंगे यह जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
<a href="https://ift.tt/32LZZK4 Tips: ठंड के मौसम में बेबी का इस तरह रखें ख्याल, अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
lifestyle https://ift.tt/3DluK5l
Relationship Goals : Priyanka Chopra के भड़कने पर Nick Jonas रहते हैं एकदम शांत, कपल ने ऐसे पक्की कर रखी है अपनी Bonding
Couple Goals : प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) को हमेशा सबके फेवरेट कपल के तौर पर देखे जाते हैं. दोनों ने अपने सात समंदर पार के प्यार को न सिर्फ अंजाम तक पहुंचाया बल्कि आज एक बेहतरीन शादीशुदा ज़िंदगी बिता रहे हैं. चाहे उम्र का फासला हो या फिर दो देशों की दूरी, दोनों के बीच नहीं आ पाई. दोनों आज एक परफेक्ट कपल की तरह अपनी ज़िंदगी बिता रहे हैं. लेकिन ये लोग ऐसे ही इतने खुश नही हैं, इन्होनें अपने बीच में वो स्पेशल बॉन्ड मेन्टेन किया है जो हर कपल को परफेक्ट कपल बनने के लिए बनाना ही चाहिए.
पीसी ने माना, शादी के बाद आए ज़िंदगी में कई बदलाव-
प्रियंका चोपड़ा ने खुद कई इंटरव्यूज़ में इस बात को माना है कि निक जोनस से उनकी शादी के बाद कई पॉज़िटिव बदलाव आए हैं. वो निक के साथ बेहद खुश हैं. कपल्स को ये समझना चाहिए कि जब वो शादी करते हैं तो शादी के बाद ज़िंदगी पूरी तरह से बदल जाती है और इस बदलाव को अगर आप खुशी-खुशी एक्सेप्ट कर लेते हैं तो बात बन जाती है.
प्रियंका चोपड़ा ने खुद को बताया था तीखी मिर्च-
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि निक जितने शांत हैं वो उतनी ही तीखी मिर्च हैं. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि शादी के बाद उनमें काफी चेंजेज़ आए हैं लेकिन जब भी उन्हें गुस्सा आता है निक शांत रहते हैं और अपने आप उनकी लड़ाई खत्म हो जाती है. कपल्स के लिए ये पीसी की तरफ से बहुत बड़ा मैसेज है कि किसी भी रिलेशनशिप में अगर एक इंसान का टैंपर हाई हो जाए तो दूसरे को खुद-ब-खुद शांत हो जाना चाहिए. इससे आपकी लड़ाई कब खत्म हो जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा.
पार्टनर का साथ मिल जाए तो बदल जाती है करियर की दिशा-
ये बात बिल्कुल सच है कि अगर आपका पार्टनर आपके करियर में आपके लिए सपोर्टिव है तो आपके करियर की पूरी दिशा ही बदल जाती है. आप ज़्यादा फोकस्ड हो जाते हैं और अपने करियर के लिए और भी ज़्यादा मेहनत करते हैं क्योंकि आपको ये एहसास होता है कि कोई है जो आपके साथ खड़ा है. पार्टनर के सपोर्ट का करियर पर एक अच्छा-खासा असर पड़ता है. किसी भी रिलेशनशिप के सफल होने की वजह ही ये है कि आप दोनों ही एक-दूसरे को समझते हैं और एक-दूसरे के साथ अच्छे-बुरे वक्त में खड़े रहते हैं.
ये भी पढ़ें- Wedding Expenses : शादी के इन खर्चों को Note किया क्या ? आप ज़रूर भूले होंगे ये ज़रूरी Expenses
Relationship Advice : Disha Parmar और Rahul Vaidya को लोगों ने मारे थे जमकर तानें, कई Couples कर पाएंगे Relate
lifestyle https://ift.tt/3GdN7L4
Kitchen Hacks: मक्के की रोटी और सरसों से साग में डाले घर का बना मक्खन, मलाई से बनाएं Butter और घी
Butter And Ghee Making From Malai: आजकल लोग मलाई खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में मलाई का उपयोग करने के लिए महिलएं उसे स्टोर करके रख लेती है और बाद में उस मलाई से मक्खन या घी बना लेती हैं. घर का बना मक्खन और घी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. सर्दियों में अगर मक्के की रोटी और सरसों का साग हो और उसके साथ मक्खन खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. बच्चों को आप ब्रेड, रोटी या परांठे के साथ घर का बना मक्खन खिला सकते हैं. इससे स्वाद भी बढ़ जाता है और ये हेल्दी भी रहता है. आज हम आपको मलाई से मक्खन बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. आप इससे आसानी से मक्खन बना सकते हैं.
1- सबसे पहले एक बर्तन बना लें जिसमें रोज आप मलाई को स्टोर करते रहें.
2- इस मलाई को आपको फ्रीजर में रखना है. फ्रीजर में रखने पर आप इसे 15 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं.
3- अगर आपको जल्दी जल्दी मक्खन बनाना है तो आप फ्रिज में भी मलाई रख सकते हैं, लेकिन फ्रिज में मलाई रखने पर आपको हफ्तेभर में मक्खन निकालना होगा.
4- अगर मलाई फ्रीजर में है तो आपको जब घी बनाना हो उससे 4-5 पहले घंटे पहले मलाई को बाहर रख दें.
5- अगर मलाई फ्रिज में रखी है तो 1 घंटे के लिए पहले बाहर रख दें.
6- जब मलाई में नॉर्मल टेंपरेचर पर आ जाए तो, मिक्सी के बड़े जार में 4-5 बड़े चम्मच मलाई डालकर थोड़ा ठंडा पानी डालकर चला लें.
7- अब आप देखेंगे कि मक्सी में मक्खन पूरा ऊपर आ गया है.
8- अब इस मक्खन को पानी में डालते चलें. जब पूरा मक्खन निकल जाए तो इसे पानी से निकालकर किसी साफ बर्तन में रख लें.
9- आप फ्रिज में रखकर इसे 4-5 दिन तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
10- अगर आपको मक्खन से घी बनाना है तो कड़ाही में डालकर गैस पर सिम करके रख दें.
11- इसे बीच-बीच में चलाते रहें. जब घी ऊपर आ जाए तो गैस बंद कर दें.
12- अब घी को छानकर निकाल लें. बाकी मावा बचता है आप उसका कुछ भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
13- आप घर के बने घी को सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं. ये खाने में बहुत अच्छा लगता है.
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: घर पर भी बनाई जा सकती हैं ये अलग तरह की रोटियां, जानें
lifestyle https://ift.tt/3DjuoMv
Relationship Advice: घर में आई है नई बहू तो ऐसे करें ससुराल में Comfortable, बन जाएगी शानदार Bonding
How to Comfort New Bride : आजकल शादियों का सीजन है और हर ओर शहनाइयां गूंज रही हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर में बहू लाने वाली हैं तो आप जरूर सातवें आसमान पर होंगी क्योंकि घर में लक्ष्मी का आगमन हजारों खुशियां लेकर आता है. अगर आपके घर में भी नई-नवेली बहू आई है तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना है क्योंकि जब एक लड़की अपना घर छोड़कर आती है तो उसका असहज होना स्वाभाविक है. ऐसे में उनको कंफर्टेबल करना आपका काम है क्योंकि बहू तब ही घर में घुलती-मिलती है जब शुरुआत में उसकी जरूरतों का ख्याल रखा जाता है.
जरूर दें उन्हें उनका प्राइवेट समय-
जब भी कोई लड़की अपना घर छोड़कर आती है तो उसकी जिंदगी अचानक से बदल जाती है. उसका रहना-सहना सब बदलता है. ऐसे में समझें कि वो हर समय अगर बहू बनी रहेगी तो उसका थकना लाजमी है. उनको थोड़ी देर के लिए अकेला भी छोड़ें ताकि वो थोड़ा कंफर्टेबल फील कर सकें. प्राइवेसी हर कोई चाहता है, ऐसे में अपनी बहू को भी प्राइवेसी जरूर दें ताकि वो खुश होकर आपके घर में रह सकें.
करियर के बीच कभी न आएं-
एक लड़की अपनी आधी जिंदगी पढ़ाई कर के करियर बनाने में लगा देती है. ऐसे में एक झटके में आप उसकी जिंदगी का फैसला नहीं कर सकते. वो शादी के बाद काम करना चाहती है या नहीं ये उसकी पसंद होनी चाहिए न कि आपकी. अगर आप उनके करियर को उनके ऊपर ही छोड़ देंगे तो यकीन मानिए आपकी ये बात उनके दिल में आपके लिए इज्जत को और भी बढ़ा देगी और आपकी बॉन्डिंग को स्ट्रांग करेगी.
घर वालों से बात करते समय छोड़ें अकेला-
कई बार कितनी ही परेशानियां होती हैं जो एक नई बहू अपने ससुरालवालों को नहीं बता पाती है. वो सिर्फ अपने घरवालों से ही अपनी कुछ परेशानियां डिस्कस कर सकती है. ऐसे में जब भी आपकी बहू अपने घरवालों से बात कर रही हो सामने से हट जाएं. इससे न सिर्फ वो अपने घरवालों से खुलकर अपनी बात कर सकेगी बल्कि आपके लिए भी उनका प्यार बढ़ जाएगा और फिर धीरे-धीरे कर के वो आपके घर में आराम से एडजस्ट कर जाएंगी.
ये भी पढ़ें- Wedding Expenses : शादी के इन खर्चों को Note किया क्या ? आप ज़रूर भूले होंगे ये ज़रूरी Expenses
Wedding Advice : शादी के खर्चों को ऐसे कर सकते हैं Manage, कम पैसों में करिए शानदार शादी
lifestyle https://ift.tt/3rrQ2fg
Amazon Deal: सर्दियों के लिये खरीदना चाहते हैं Organic Blanket? ये हैं केमिकल फ्री फैब्रिक के ब्लैंकेट और Comforter
Amazon Dealon Winter Blanket: सर्दी में सिथेंटिक फैब्रिक से बने ब्लैंकेट या कंफर्टर से अगर स्किन एलर्जी है या फिर स्किन को सूट नहीं करते तो एमेजॉन से खरीदें organic blanket. इस सेल में आपको बेस्ट क्वालिटी के कॉटन ब्लैंकेट, क्विल्ट और Comforter मिल जायेंगे. बेहद फाइन और केमिकल फ्री फैब्रिक से बने ये ब्लैंकेट और कंफर्टर स्किन फ्रेंडली हैं. ये ब्लैंकेट और कंफर्टर बच्चों के लिये भी सेफ हैं. देखिये BOMBAY DYEING और कुछ प्रीमियम ब्रांड के कॉटन Comforter की डील.
Link For Amazon Deals and Offers
1-AVIRA HOME AVI Cotton Living Maple Cotton Blanket (Multicolour, King Size)
अगर कॉटन में ही अच्छा ब्लैंकेट या क्विट खरीदना चाहते हैं तो एमेजॉन से खरीदें AVIRA HOME का ये Maple Cotton Blanket. इसकी कीमत है 5,099 लेकिन डील में 39% की छूट के बाद 30,99 रुपये में मिल रहा है. इस इस ब्लैंकेट का साइज किंग है और ये मल्टीकलर्स में मिल जायेगा. ये मशीन वॉश है और यूज करने में बेहद सॉफ्ट है. ये ब्लैंकेट OEKO TEX से बना है तो बेहद अच्छी क्वालिटी का फैब्रिक होता है और सर्टिफाइड केमिकल फ्री है. OEKO TEX एक सर्टफिकेशन एजेंसी है जो ये सर्टफाई करती है कि इस फैब्रिक पूरी तरह हार्मफुल केमिकल से फ्री है. ये फैब्रिक स्टैंडर्ड के मुताबिक है और बच्चों या फैब्रिक एलर्जिक लोगों के लिये सेफ है.
Buy AVIRA HOME AVI Cotton Living Maple Cotton Blanket (Multicolour, King Size)
2-Pluchi Dorothy - Ivory Color Cotton Knitted Double Bed Blanket Layered with Warm Sherpa Fabric, 229 cm x 254 cm
प्योर कॉटन में सर्दियों के लिये खरीद सकते हैं ये ब्लैंकेट जिसकी कीमत है 6,499 रुपये. ये डबल बेड का ब्लैंकेट एक तरफ कॉटन से बना है दूसरी ओर सॉफ्टनेस और हीटिंग के लिये इसमें Sherpa Fabric दिया है. यूज करने में बेहद सॉफ्ट से कॉटन ब्लैंकेट सर्दी के लिये परफेक्ट है. इसका फैब्रिक भी OEKO -TEX से बना है जिसका मतलब है कि इसमें यूज होने वाले फैब्रिक 100% केमिकल फ्री है.
Buy Pluchi Dorothy - Ivory Color Cotton Knitted Double Bed Blanket Layered with Warm Sherpa Fabric, 229 cm x 254 cm
3-BOMBAY DYEING Super Soft AXIA Double Bed Comforter Pure Cotton (5341 Pink,Orange)
सर्दियों के लिये बेस्ट क्वालिटी में ब्लैंकेट या कंफर्टर लेना है तो एमेजॉन से BOMBAY DYEING का कंफर्टर ले सकते हैं. सुपर सॉफ्ट क्वालिटा का ये ब्लैंकेट प्योर कॉटन से बना है. इसको दोनों साइड से यूज कर सकते हैं और इसमें पिंक और ऑरेंज कलर का ऑप्शन है. ये एक प्रीमियम क्वालिटी का कंफर्टर है जो ठंड में टेम्परेचर कंट्रोल रखता है. इसकी कीमत है 3,999 रुपये लेकिन 20% के डिस्काउंट के बाद मिल रहा है 3,199 रुपये में.
Buy BOMBAY DYEING Super Soft AXIA Double Bed Comforter Pure Cotton (5341 Pink,Orange)
4-Spaces Esential 144 Double Bed Quilt 144 TC 100% Cotton, Smoked Paprika, Queen (Model Number)
बेहद सॉफ्ट और हल्के स्टाइल का कंफर्टर लेना है तो एमेजॉन से खरीदें ये क्विल्ट जिसकी कीमत है 3,999 रुपये लेकिन 27% के डिस्काउंट के बाद मिल रही है 2,915 रुपये में. ये क्विल्ट प्योर कॉटन से बनी है और इसमें 144 TC ग्रेड की 100% कॉटन यूज की गयी है. ये लाइट वेट है और क्वीन साइज बेड के लिये परफेक्ट है.
Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3Ih6YLl
Relationship Advice: बेहद Selfish है आपका पार्टनर अगर कर रहा है वो ऐसी हरकतें
Know Your Partner Is Selfish Or Not: कई बार हमारे रिश्तों में दरार आनी शुरू हो जाती है और हम समझ भी नहीं पाते कि आखिर हुआ क्या है. दरअसल असली वजह होती है हमारे पार्टनर का बिहेवियर. हमारी लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा लगता है कि मानों वो सिर्फ और सिर्फ अपने मतलब के लिए हमारे साथ हैं. अगर आपको भी ऐसा ही फील हो रहा है लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर आपके साथ हो क्या रहा है तो इन संकेतों से जानिए कि कहीं आपका पार्टनर मतलबी तो नहीं.
हर जगह आप ही पे करते हैं बिल-
अगर आप कहीं भी घूमने जाते हैं और आपका साथी हमेशा पे करने में आना-कानी करता है तो थोड़ा सावधान हो जाइए. अगर हर बार हर जगह का बिल आप ही पे कर रहे हैं तो ये सोच लीजिए आप किसी मतलबी इंसान के साथ अपनी जिंदगी बिताने के सपने देख रहे हैं. जितना जल्दी हो उतनी ही जल्दी इस रिश्ते को खत्म कर दें.
हर बार आप ही करते हैं कॉल-मैसेज-
अगर हर बार आप ही प्यार जताते हैं, आप ही अपने पार्टनर को कॉल-मैसेज करते हैं तो ये समझ लीजिए कि आप एक ऐसे पार्टनर के साथ हैं जो सिर्फ आपको मतलब पड़ने पर ही याद करता है. अगर आपको भी ये फील हो रहा है कि रिलेशनशिप की सारी जिम्मेदारी सिर्फ आपने ही उठा रखी है तो इसे जितनी जल्दी हो सके खत्म कर दीजिए.
इमोशनल सपोर्ट कभी नहीं मिलता-
अगर आप किसी भी दुख में अपने पार्टनर को अपने साथ नहीं पा रहे हैं तो आप ये समझ लीजिए कि शायद आप किसी गलत रिलेशनशिप में हैं. अपने पार्टनर से हर शख्स इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद रखता है और अगर वो उस उम्मीद पर खरे नहीं उतर रहे हैं तो ये मान लीजिए कि आप एक सेल्फिश इंसान के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसे जितनी जल्दी खत्म कर दें बेहतर होगा.
ये भी पढ़ें- Relationship Advice : Girlfriend के घरवाले झट से होंगे राज़ी, मिलने से पहले ऐसे करें बढ़िया तैयारी
Winter Tips: ठंड के मौसम में यह चार योगासन जरूर करें, शरीर को मिलेगी गर्माहट, जानें इसे करने का सही तरीका
lifestyle https://ift.tt/3GbLAp6
Winter Tips: ठंड के मौसम में बेबी का इस तरह रखें ख्याल, अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
Baby Care Tips for Winter: सर्दियों के मौसम (Winter Season) में तो वैसे हर किसी को अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए लेकिन, बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में 0 से 6 साल तक के बच्चों पर मौसम का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है. कई बार ठंड के मौसम में माता-पिता को समझ में नहीं आता है कि बच्चों को किस तरह के कपड़े पहने. कई बार वह बहुत से कपड़े बच्चे को पहना देते हैं तो की बार पतले कपड़े में ही रहने देते हैं. इससे की तरह की परेशानियां तो सकती हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ठंड के मौसम में बच्चों (Winter Care Tips for Babies) को किस तरह सुरक्षित रख सकते हैं.
बच्चों की हाइजीन का रखें खास ख्याल
साफ-सफाई बच्चे हो या बड़े हो सभी के लिए बहुत जरूरी है. बच्चों को ठंड के मौसम में भी एक दिन छोड़कर जरूर नहलाएं. इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकते हैं. बहुत दिन ना नहाने से बच्चों के त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं. नहाने से छिद्र खुले रहते हैं. इसके साथ ही बच्चा तरोताजा भी फील करता है. जिस दिन बच्चे को नहीं नहला रहे हैं उस दिन बच्चे को गुनगुने पानी में तौलिया निचोड़ कर पूरा शरीर साफ करें. इसके बाद शरीर पर मॉश्चराइजिंग क्रीम लगाना बिलकुल ना भूलें.
पेट दर्द होने पर अजवाइन का करें प्रयोग
अगर बच्चे को रात में ठंड या किसी और कारण से पेट में दर्द हो रहा हे तो उसे अजवाइन का पानी जरूर दें. यह कुछ ही देर में उसे दर्द से आराम दिलाने में मदद करेगा.
बच्चों के तेल मालिश जरूर करें
ठंड के मौसम में बच्चों की तेल मालिश जरूर करें. शरीर की रोजाना मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसके साथ ही अगर शरीर में कहीं भी कफ जमा हो तो वह निकल जाता है. ठंड के मौसम में मालिश करने के लिए आप हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यह बच्चे की मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है.
मौसम के हिसाब से दें भोजन
6 महीने से ऊपर के बच्चों को आपको मौसम के हिसाब से फल सब्जियां देनी चाहिए. यह आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. इसके साथ ही बच्चों को बादाम, काजू, किशमिश भी खिलाना चाहिए. इसके साथ ही कोशिश करें की अंडे का सेवन भी जरूर करें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3ojA4lf Tips: ठंड के मौसम में यह चार योगासन जरूर करें, शरीर को मिलेगी गर्माहट, जानें इसे करने का सही तरीका
<a href="https://ift.tt/3ojfMIT Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम
lifestyle https://ift.tt/3ohFc9r