Friday, December 3, 2021
Winter Tips: ठंड के मौसम में बेबी का इस तरह रखें ख्याल, अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

Baby Care Tips for Winter: सर्दियों के मौसम (Winter Season) में तो वैसे हर किसी को अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए लेकिन, बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में 0 से 6 साल तक के बच्चों पर मौसम का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है. कई बार ठंड के मौसम में माता-पिता को समझ में नहीं आता है कि बच्चों को किस तरह के कपड़े पहने. कई बार वह बहुत से कपड़े बच्चे को पहना देते हैं तो की बार पतले कपड़े में ही रहने देते हैं. इससे की तरह की परेशानियां तो सकती हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ठंड के मौसम में बच्चों (Winter Care Tips for Babies) को किस तरह सुरक्षित रख सकते हैं.

बच्चों की हाइजीन का रखें खास ख्याल
साफ-सफाई बच्चे हो या बड़े हो सभी के लिए बहुत जरूरी है. बच्चों को ठंड के मौसम में भी एक दिन छोड़कर जरूर नहलाएं. इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकते हैं. बहुत दिन ना नहाने से बच्चों के त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं. नहाने से छिद्र खुले रहते हैं. इसके साथ ही बच्चा तरोताजा भी फील करता है. जिस दिन बच्चे को नहीं नहला रहे हैं उस दिन बच्चे को गुनगुने पानी में तौलिया निचोड़ कर पूरा शरीर साफ करें. इसके बाद शरीर पर मॉश्चराइजिंग क्रीम लगाना बिलकुल ना भूलें.

पेट दर्द होने पर अजवाइन का करें प्रयोग
अगर बच्चे को रात में ठंड या किसी और कारण से पेट में दर्द हो रहा हे तो उसे अजवाइन का पानी जरूर दें. यह कुछ ही देर में उसे दर्द से आराम दिलाने में मदद करेगा.

बच्चों के तेल मालिश जरूर करें
ठंड के मौसम में बच्चों की तेल मालिश जरूर करें. शरीर की रोजाना मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसके साथ ही अगर शरीर में कहीं भी कफ जमा हो तो वह निकल जाता है. ठंड के मौसम में मालिश करने के लिए आप हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यह बच्चे की मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है.

मौसम के हिसाब से दें भोजन
6 महीने से ऊपर के बच्चों को आपको मौसम के हिसाब से फल सब्जियां देनी चाहिए. यह आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. इसके साथ ही बच्चों को बादाम, काजू, किशमिश भी खिलाना चाहिए. इसके साथ ही कोशिश करें की अंडे का सेवन भी जरूर करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3ojA4lf Tips: ठंड के मौसम में यह चार योगासन जरूर करें, शरीर को मिलेगी गर्माहट, जानें इसे करने का सही तरीका

<a href="https://ift.tt/3ojfMIT Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम
lifestyle https://ift.tt/3ohFc9r
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment