Thursday, December 2, 2021
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार से खुद को ऐसे बचाएं, यह घरेलू टिप्स आएंगे आपके काम

Health Tips : जब-जब मौसम बदलता है, तब-तब हमें बीमारियों का डर सताता है. वहीं, सर्दी का मौसम आते ही बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है. इस मौसम में फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं. ये सब हमें ठंड लगने और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी आने के कारण होता है. इसलिए आपने शायद लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि सर्दी का मौसम आते ही गर्म कपड़े पहन लो और अच्छा खानपान खाओ आदि. वहीं, सर्दी के मौसम में हम बीमार न हों, इसके लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता के अलावा कुछ और भी ध्यान देना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि हम कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा लें, ताकि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी चीजों में आराम पा सकें. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में…

दूध हल्दी का करें इस्तेमाल
सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं. रोज रात को सोने से पहले आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं. ये आपको फ्लू और सर्दी-खांसी में आराम देने का काम करेगा.

तुलसी वाली चाय
सर्दियों में हम चाय तो पीते ही हैं, लेकिन अगर आप इस चाय में तुलसी के पत्ते डालकर इसका सेवन करते हैं. तो इससे आपको काफी आराम मिल सकता है. आप तुलसी के पत्ते चाय में डाल सकते हैं या फिर तुलसी के पत्तों को सूखाकर इसका पाउडर भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

गरारे करें
सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गले को साफ करने के लिए आप गरारे भी कर सकते हैं. हल्के गुनगुने पानी में आपको नमक मिलाना है और फिर इस पानी से रात को सोने से पहले गरारे करें. इससे आपको काफी आराम मिल सकता है.

भाप जरूर लें
सर्दियों के मौसम में भाप लेना भी काफी फायदेमंद होता है. बंद नाक से लेकर गले के दर्द और सर्दी-जुकाम को ये दूर करने में काफी कारगर होता है. इसलिए आप पुदीने या अजवाइन की पत्तियां गर्म पानी में डालकर भाप ले सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- Social Media Profile Advice : लड़कियां सबसे पहले Notice करती हैं लड़कों की Profile में ये बात, क्या आपने कर रखा है Maintain ?

Relationship Tips : Relationship में नहीं रही पहले जैसी बात तो ऐसे वापस से पटरी पर लाएं रिश्ते की गाड़ी
lifestyle https://ift.tt/2ZKdZ5W
Being Divorced : Kamya Punjabi को तलाकशुदा होने पर झेलने पड़े थे लोगों के ताने, कोई पाप नहीं है एक महिला का तलाक लेना

Kamya Punjabi On Being Divorced : एक औरत होना आसान नहीं होता. समाज के तानें झेलने पड़ते हैं, चार बातें सुननी पड़ती हैं और इसके बावजूद मुस्कुराकर ज़िंदगी गुज़ारनी पड़ती है और ऐसा बर्ताव सिर्फ आम औरतों के साथ ही नहीं किया जाता बल्कि टीवी और बॉलिवुड से जुड़ी महिलाओं पर भी लोग बराबर के ताने कसते हैं और अगर कोई महिला तलाकशुदा है तो ऐसा लगता है मानों उसने कोई पाप कर दिया हो. किसी भी तलाकशुदा मर्द की तरफ शायद ही कोई उंगली उठती हो. जो भी झेलना पड़ता है एक महिला को ही झेलना पड़ता है. कुछ ऐसे ही दर्द का सामना किया है टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने.
आज भले ही काम्या अपने पति शलभ डांग के साथ खुशी-खुशी ज़िंदगी बिता रही हों लेकिन उन्होंने वो दर्दनाक समय भी देखा है जब लोग उन्हें तलाकशुदा बुलाकर ताने कसा करते थे.

तलाकशुदा होने पर लोग कसते थे ताने-
काम्या ने खुद एक बार बताया था कि बिग बॉस में हुई किसी बात के बाद लोगों ने कैसे उनके तलाकशुदा होने को लेकर ताने कसे थे. काम्या का कहना था कि आए दिन उन्हें ऐसे ही तानों से दो-चार होना पड़ता था. ऐसा लगता था मानों उन्होनें कोई गुनाह कर दिया हो. इसके बावजूद वो नॉर्मल तरीके से अपनी ज़िंदगी जीने की कोशिश करती थीं. वो भले ही कुछ न कहें लेकिन अंदर ही अंदर वो रोती थीं.

तलाकशुदा होना नहीं है कोई अभिशाप-
अगर आप भी तलाक के दर्द से गुज़र रही हैं तो इस बात को अपने ज़हन में ज़रूर रखिए कि तलाकशुदा महिला होने में कोई बुराई नहीं है बल्कि आपको ये फील करना चाहिए कि आपसे ज़्यादा स्ट्रॉंग लेडी कोई नहीं है जिसने अपनी खुशियों से, अपने आत्म-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया और घुट-घुटकर मरने के बजाए खुलकर खुशी-खुशी अपनी ज़िंदगी बिताने का फैसला किया. तलाकशुदा होना कोई धब्बा नहीं है बल्कि ये दिखाता है कि आपने ज़्यादतियों और समाज के तानों को तवज्जो देने की बजाए अपनी खुशी को प्राथमिकता दी और यकीन मानिए इससे ज़्यादा बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice: क्या टूटने ही वाला है आपका Relationship? ये बातें करती हैं इस ओर इशारा

Meaningful Names Of Baby Girl : बेटी के लिए छोटा और Unique नाम ढूंढ रहे हैं आप तो देखें ये List
lifestyle https://ift.tt/3lo7VYz
Sibling Goals : छोटे भाई Jeh के आने के बाद पूरी तरह से बदल गए हैं Taimur , Saif Ali Khan ने खुद किया खुलासा

Taimur As Big Brother : कहते हैं जब घर में एक छोटा मेहमान आ जाता है तो उससे बड़ा वाला बच्चा अपने आप समझदार हो जाता है और ये बात सिर्फ कहावत नहीं बल्कि सौ फीसदी सच है. आप सभी के घर में बड़ा भाई किसी पेड़ जैसा होता है जो अपने से छोटे भाई बहनों को न सिर्फ अपने साये में रखता है बल्कि उनका पूरा खयाल भी रखता है. जब भी कोई बच्चा बड़ा भाई बनता है वो अपने आप से अपनी ज़िम्मेदारियों को समझने लग जाता है और उसका ऐसा करना ही उसे बड़ा भाई बना देता है. कुछ ऐसा ही हो रहा है करीना के छोटे बेटे जेह के आने के बाद तैमूर के साथ.

तैमूर ने संभाल ली बड़े भाई की ज़िम्मेदारी-
ये बात खुद सैफ ने बताई थी कि जेह के आने के बाद तैमूर के बिहेवियर में खुद-ब-खुद कई बदलाव आए. जैसे उन्होंने इतनी कम उम्र में एक बड़े भाई की ज़िम्मेदारी संभाल ली वो दिखाता है कि वो अपने छोटे भाई को कितना प्यार करते हैं. सैफ ने खुद हैरानी जताते हुए कहा था कि, 'जेह के आने के बाद तैमूर पूरी तरह से बदल गया है. वो उसके साथ बातें करता है, उसे हंसाने की कोशिश करता है और एक बड़े भाई की तरह ही उसका खयाल रखता है'

कई पेरेन्ट्स करते हैं ऐसा बदलाव नोटिस-
ये सिर्फ तैमूर की बात नहीं है बल्कि ऐसा बदलाव अपने बच्चों में कई पेरेन्ट्स महसूस करते हैं. घर में किसी छोटे बच्चे के आ जाने के बाद बड़ा बच्चा अपने आप समझदार हो जाता है. वो ये समझने लग जाता है कि घर में उससे छोटा भी कोई आ गया है जिसकी ज़िम्मेदारी अब उसके ऊपर है और यही एक बड़ा बदलाव दिखाता है कि बड़ा भाई नन्हें मेहमान से कितना जुड़ गया है. यहीं से इस रिश्ते की खूबसूरती की शुरूआत होती है.

भाई से अच्छा कोई दोस्त नहीं-
किसी छोटे के घर में आते ही बड़ा बच्चा न सिर्फ समझदार हो जाता है बल्कि उस नन्ही सी जान का उससे अच्छा दोस्त कोई नहीं होता. वो हर समय उसी के साथ खेलता है और पूरी कोशिश करता है कि वो उस बच्चे का ध्यान रख सके. किसी भी बच्चे का पहला दोस्त, पहला साथी उसका भाई ही होता है और यहीं से शुरुआत होती है एक भाई के एक सबसे अच्छे दोस्त बनने की.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice : बिगड़े Budget के चलते पत्नी को नहीं दिया है लंबे समय से Gift? ये हैं फ्री में दिल जीतने के तरीके

Relationship Tips: Sara Ali Khan को मम्मी Amrita Singh ने दी ऐसी Love Advice जो हर Parents को जरूर जाननी चाहिए
lifestyle https://ift.tt/32Iuf8C
Relationship Advice : बिगड़े Budget के चलते पत्नी को नहीं दिया है लंबे समय से Gift? ये हैं फ्री में दिल जीतने के तरीके

Relationship Tips : अपनी पत्नी को कौन खुश नहीं रखना चाहता लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका बजट बिगड़ा होता है और चाहकर भी आप अपनी पत्नी के लिए कोई गिफ्ट नहीं ले पा रहे होते हैं. ये बात आपको अंदर ही अंदर बहुत परेशान करती है और आपको ये फील होने लगता है कि आप अपनी पत्नी के लिए इतना भी नहीं कर सकते. अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो ये जान लीजिए कि जीवनसाथी को स्पेशल फील कराने के लिए ज़रूरी नहीं है कि आप तोहफों से कमरा भर दें, कई और तरीके हैं जो न सिर्फ उन्हें स्पेशल फील कराएंगे बल्कि आपकी पत्नी को ये भी एहसास होगा कि आप उनको खुश करने के लिए कितनी कोशिशें करते हैं.

समय से बड़ा कोई तोहफा नहीं-
अगर आप अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये समझ लीजिए कि वक्त से बड़ा तोहफा आप अपनी जीवनसाथी को दे ही नहीं सकते. अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए सबसे पहले तो आप अपने ऑफिस से एक दिन की छुट्टी लीजिए, इसके बाद किसी प्यारे से पार्क में ले जाकर आप एक पिकनिक प्लान कर सकते हैं. यकीन मानिए इससे बड़ा तोहफा आपकी पत्नी के लिए हो ही नहीं सकता.

एक दिन बीवी की हो काम से छुट्टी-
अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए आप ऐसा भी कर सकते हैं कि सुबह से लेकर शाम तक उन्हें चाय भी न बनाने दें. उन्हें उस दिन एकदम प्रिंसेस जैसा फील कराने के लिए सारे काम आप करें और उनको आराम से बैठकर मूवी देखने दें. आपका ये सरप्राइज़ उनके दिल को न भा जाए तो कहिएगा.

एक लैटर है बड़े काम का -
कहते हैं लड़कियां छोटी-छोटी चीज़ों से खुश हो जाती हैं और अगर आप अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आप उन्हें एक प्यार भरी चिट्ठी लिख सकते हैं जिसमें आप उन्हें ये फील कराइए कि वो आपके लिए क्या मायने रखती हैं. उनका प्यार आपके लिए कितना ज़रूरी है और आप अपने जीवन के आखिर तक हर सुबह का सूरज उगते हुए और शाम का सूरज ढलते हुए उनके साथ ही देखना चाहते हैं. यकीन मानिए ये वो छोटी-छोटी चीज़ें हैं जिसके आगे महंगे से महंगा गिफ्ट भी फीका है.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice: क्या टूटने ही वाला है आपका Relationship? ये बातें करती हैं इस ओर इशारा

Couple Goals : Rubina Dilaik छिड़कती हैं Abhinav Shukla पर जान, क्या आप में भी हैं अपने पार्टनर का दिल जीतने की खूबी?
lifestyle https://ift.tt/3dbCaNJ
Amazon Deal: सर्दियों के लिये Men's Jacket की बेस्ट डील, ब्रांडेड Jacket और Sweatshirt की कीमत 500 रुपये से शुरू

Amazon Deal On Men's Jacket : अच्छे ब्रांड की जेंट्स स्वैटशर्ट या जैकेट लेनी हो तो एक बार एमेजॉन की सेल जरूर चेक करें. यहां ऑन सीजन होने पर भी कई बड़े ब्रांड की Men's Jacket पर मिल रहा है ऑफर. साथ ही यहां अच्छी की Men's Sweatshirt भी 500 रुपये में मिल रही है. क्वालिटी में बढ़िया और लुक में एकदम स्टाइलिश दिखने वाली ये हैं बेस्ट 5 Men's Jacket और Sweatshirt की डील.

Link For Amazon Deals and Offers

1-Qube By Fort Collins Men's Jacket

जेंट्स क्लोदिंग में सर्दियों के कपड़ों पर एमेजॉन पर काफी अच्छी सेल चल रही है जिसमें ये जैकेट एमेजॉन की बेस्ट सेलर में से एक है. पूरे 55% के ऑफ के बाद ये Men's Jacket मिल रही है 899 रुपये में. इसकी कीमत है 1,999 रुपये फिलहाल इस काफी अच्छा ऑफर चल रहा है. नेवी ब्लू कलर की ये जैकेट स्टाइलिश होने के साथ साथ तेज सर्दी से भी बचायेगी. इसमें आपको सभी साइज मिल जायेंगे और कई अलग डिजायन का भी ऑप्शन है

Buy Qube By Fort Collins Men's Jacket

2-Allen Solly Men's Jacket

ये भी एमेजॉन की बेस्ट सेलिंग जैकेट है और अगर आपको भी बढ़िया लुक और डिजायन की जैकेट खरीदनी है तो Allen Solly Men's Jacket खरीदें 1,349 रुपये में. इसकी कीमत है 2,499 रुपये लेकिन डील में मिल रही है 40% से ज्यादा की छूट पर. इसमें तीन कलर ग्रीन, यलो और ब्लैक का ऑप्शन है. ये जिपर जैकेट काफी सिंपल और एलीगेंट स्टाइल में है

Buy Allen Solly Men's Jacket

3-Amazon Brand - Symbol Men Sweatshirt

एमेजॉन ब्रांड की ये शानदार स्वैटशर्ट मिल रही है सिर्फ 569 रुपये में जिसकी कीमत है 1,999 रुपये. इस स्वैटशर्ट पर 72% का ऑफ है. इसमें आपको स्मॉल से लेकर एक्स्ट्रा लार्ज साइज और काफी सारे डिजायन मिल जायेंगे. इसमें आपके ज़िपर और हुड वाली स्वैटशर्ट भी मिल जायेंगी.

Buy Amazon Brand - Symbol Men Sweatshirt

4-Red Tape Men's Blouson Synthetic Sweater

रेड टेप जैसे ब्रांड का बेहद कूल और सोबर स्वेटर रहा है सिर्फ 639 रुपये में. इसकी MRP है 2,399 रुपये लेकिन सेल में 70% से ज्यादा का डिस्काउंट है. इस स्वेटर में 5 लाइट कलर्स मिल रहे हैं और सभी साइज भी मिल जायेंगे. ये एमेजॉन के बेस्ट सेलर स्वेटर्स में से एक है. ये फॉर्मल पैंट या जींस के साथ काफी अच्छा दिखता है

Buy Red Tape Men's Blouson Synthetic Sweater

5-Allen Solly Men's Sweatshirt best seller

Allen Solly जैसे प्रीमियम ब्रांड की स्वैटशर्ट एमेजॉन की सेल में मिल रही है सिर्फ 699 रुपये में. इसकी MRP 1,299 है लेकिन डील में ये काफी सस्ती मिल रही है. इसमें भी आपको कई कलर और साइज का ऑप्शन मिल जायेगा.

Buy Allen Solly Men's Sweatshirt best seller

Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3xLZQ4H
Couple Goals : Shriram Nene ने Madhuri Dixit को बताया था दुनिया की सबसे सुंदर महिला, ये खूबियां बनाती हैं आपको Best Husband

Relationship Goals : माधुरी दीक्षित, वो हस्ती जो लाखों दिलों पर राज करती हैं और उनके दिल पर राज करते हैं उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने. करें भी क्यों न, जितना स्पेशल वो माधुरी दीक्षित को फील कराते हैं अगर कोई अपनी पत्नी को वैसे ट्रीट कर ले तो दुनिया की हर पत्नी अपने पति से खुश रहे. माधुरी ऐसे ही अपने बेटरहॉफ को इतना प्यार नहीं करतीं, श्रीराम नेने भी उनपर जान छिड़कते हैं. अपनी शादी की सालगिराह पर जो भी उन्होनें माधुरी के लिए कहा था वो एक ऐसा पति ही कह सकता है जो अपनी बीवी पर जान निसार करता हो.

माधुरी को बताया था दुनिया की सबसे सुंदर महिला-
श्रीराम नेने ने अपने प्यार का इज़हार करते हुए माधुरी को दुनिया की सबसे सुंदर महिला बताया था. उन्होंने ये भी कहा था कि उनके लिए वही उनका घर है जहां माधुरी मौजूद हों. उनके पति का ऐसा कहना ये दर्शाता है कि माधुरी उनके लिए कितनी खास हैं, कितना वो अपनी पत्नी की रिस्पेक्ट करते हैं और यही बात उनके रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाती है.

हमेशा कहें दिल की बात-
अपने दिल की बात अपनी पत्नी को कहने में कभी पीछे न रहें. आप अपनी पत्नी को प्यार करते हैं तो इस बात को दर्शाने से अच्छा कुछ भी नहीं है. अपनी पत्नी से हमेशा अपने दिल की बात कहें और उन्हें स्पेशल फील कराते रहें. ऐसा करने से आपके रिश्ते का प्यार हमेशा बना रहता है.

ज़िम्मेदारी बांटने से बढ़ेगा प्यार-
पति-पत्नी अगर आपस में ज़िम्मेदारियों को बांट लें तो उनके बीच में कभी कोई दरार आ ही नहीं सकती. पति अपनी पत्नी का हाथ बटाएं और पत्नी अपने पति को उनकी परेशानियों से निकलने में मदद करे. बस ऐसे ही तो बरकरार रहती है आपके रिश्ते की खूबसूरती.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice: क्या टूटने ही वाला है आपका Relationship? ये बातें करती हैं इस ओर इशारा

Baby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे हटकर नाम तो देख लें ये List

lifestyle https://ift.tt/3EgNQLb
Health Tips: सर्दी में पेट दर्द से हैं परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों से इसे दूर भगाएं

Stomach Problems In Winter: सर्दी का मौसम आते ही मौसम जितना खुशगवार हो जाता है, उतनी ही तकलीफें भी अपने साथ लाता है. इस मौसम में बरती गई जरा सी लापरवाही व्यक्ति को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चपेट में डाल सकती है. जिसमें पेट दर्द समस्या सबसे आम बात है. जी हां आपको बता दें सर्दी के मौसम में ठंडी शीत लहरें स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती हैं. जिससे पेट दर्द, पेट में ऐठन और लूज मोसन जैसी समस्याएं हमारे समक्ष उत्पन्न हो जाती हैं.

सर्दी में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है. लोग खाते भी बड़ा शौक से हैं क्योंकि सर्दियों में हर तरह की सब्जी, भाजी और फल उपलब्ध होते हैं. इन सबका खामियाजा पेट ही तो भुगतता है. सर्दी की किसी रात अचानक पेट दर्द होने लगे और घर पर दवाएं भी उपलब्ध न हों तब आप क्या करेंगे. इसका जवाब आपकी रसोई में ही छिपा है. ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो सर्दियों में आपको पेट दर्द की समस्या से निजात दिलाएंगे.

मेथी का दाना और गर्म पानी
ठंड के मौसम में पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए मेथी का दाना कारगार उपाय है. इसके लिए आप आधे चम्मच मेथी को हल्का भून लें, अब उसमें एक चौथाई काला नमक डालें और गर्म पानी से इसका सेवन करें. आपको बता दें मेथी की तासीर गर्म होती है जो पेट दर्द के साथ गैस संबंधी समस्या को जल्द दूर करती है.

हींग, अजवाइन और काला नमक का चूर्ण
हींग अजवाइन और काला नमक पेट दर्द समस्या को दूर करने के लिए रामबांण सिद्ध होता है. इसके लिए आप थोड़ा हींग, आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच काला नमक का चूर्ण बना लें, अब इसका गुनगुने पानी से सेवन करें. यह जल्द ही आपको पेट दर्द से निजात दिलाएगा. साथ ही आप इसका चूर्ण बना कर रख सकते हैं और ठंड के दिनों में खाना खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं.

गर्म पानी से करें पेट की सिकाई
सर्द के दिनों में पेट दर्द होने पर आप गर्म पानी की थैली या बॉटल से पेट की सिकाई कर सकते हैं. इससे आपको पेट दर्द से जल्द राहत मिल सकता है.

नींबू का करें सेवन
यदि आप दस्त से परेशान हैं तो आप दिन में दो से तीन बार नींबू की चाय का सेवन करें. नींबू की चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले गर्म पानी में एक चुटकी चायपत्ती और नींबू का रस डालें, अब उसे थोड़ी देर पकने दें. इसके बाद आप इसे पी सकते हैं. यह पेट में कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगार साबित होगा.

बेकिंग सोडा होगा काफी लाभदायक
ठंडे में कब्ज जैसी समस्याएं अक्सर बन जाती है उससे निजात पाने के लिए बेकिंग सोडा काफी लाभदायक सिद्ध होता है. इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा को तीन चौथाई गर्म पानी में डालकर मिक्स करें और इसका सेवन करें. यह आपकी कब्ज की समस्या को जल्द दूर करेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Iron Deficiency: थकान, सिरदर्द और चक्कर आना, हो सकती है आयरन की कमी, जानिए शरीर के लिए आयरन क्यों है जरूरी?

Health Tips: सर्दी के मौसम में होठ और गाल को फटने से बचाएं, अपनाएं ये आसान टिप्स
lifestyle https://ift.tt/3odFZs2
Subscribe to:
Posts (Atom)