Tuesday, November 30, 2021

Good Health Care Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाना खाने के बाद ये गलतियां?

Health Care Tips: हमारे रोजाना की आदतों का हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है. वहीं अधिक काम के कारण हम अक्सर स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं. इसके कारण हमारे शरीर के कई सिस्टम प्रभावित होने लगते हैं. वहीं कभी-कभी हम खाना नहीं खाते है या बहुत अधिक खा लेते हैं. इससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें समय पर पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए. इसके अलावा भी हमें बहुत सारी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं हेल्दी रहने के लिए हमको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि हमें खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं. चलिए जानते हैं.

फल खाना- फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं लेकिन भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए. इसलिए खाना खाने के एक घंटे बाद ही फल खाना चाहिए.

वर्कआउट- खाना खाने के तुरंत बाद जिम या वर्कआउट करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है. हमारा शरीर एक निश्चित तरीके से बना होता है और हर चीज के लिए एक समय होता है. खाना खान के बाद वर्कआउट करने से सुस्ती और पेट की परेशानी होती है.

धूम्रपान और तंबाकू- भोजन के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है. तंबाकू में मौजूद निकोटीन ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसके अलावा यह आंत के कैंसर की संभावना को भी बढ़ाता है.

भोजन के तुरंत बाद सो जाना-अधिकांश लोग भोजन करने के बाद सो जात हैं लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है.

ये भी पढे़ं

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Good Health Care Tips: Coffee और Chocolate में से कौन सी चीज है आपकी सेहत के लिए बेहतर? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3FWA8gU

Relationship Goals: Abhishek Bachchan ने नहीं की Aishwarya से उनकी खूबसूरती की वजह से शादी! असली वजह हर कपल को जाननी चाहिए

Couple Goals: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी को कई साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों के बीच में प्यार अभी भी वैसा ही है जैसा पहले हुआ करता था. सबसे खास बात ये है कि ऐश्वर्या, अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं लेकिन इन दोनों ने कभी इस बात को अपने बीच की दूरी की वजह नहीं बनने दिया. दोनों बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं और लोगों की नजरें आज भी प्यार में डूबे इस कपल पर टिक ही जाती हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या ने जो उदाहरण लोगों के सामने पेश किया है वो दिखाता है कि प्यार से बड़ा दुनिया में कुछ भी नहीं है. अभिषेक ने एक बार अपनी शादी को लेकर जो बातें कही थीं वो कई कपल्स के लिए एक बड़ी सीख है.

बाहरी सुंदरता नहीं थी शादी की वजह-
अभिषेक ने एक बार बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या से इसलिए शादी नहीं की थी कि वो बहुत खूबसूरत दिखती हैं बल्कि इसलिए की थी क्योंकि वो एक बहुत खूबसूरत इंसान हैं. वो दिल की साफ हैं और यही उनकी खूबसूरती है और इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना. अभिषेक की ये बात एक बहुत बड़ा मैसेज थी कि अपने पार्टनर में आपको बाहरी सुंदरता के साथ-साथ ये जरूर देखना चाहिए कि आपके होने वाले पार्टनर का दिल कितना साफ है.

क्यों जरूरी है अंदरूनी खूबसूरती-
कहते हैं कि हमारी खूबसूरती एक उम्र तक ही हमारा साथ देती है लेकिन हमारा साफ दिल आखिर तक हमारा साथ निभाता है. अगर आप अपने पार्टनर को सिर्फ इसलिए चुन रहे हैं कि वो बहुत सुंदर दिखते हैं तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है क्योंकि आपके पार्टनर के साथ आपको अगर पूरी जिंदगी गुजारनी है तो उनका दिल से सुंदर होना बहुत जरूरी है. वो कैसे आपको ट्रीट करते हैं साथ ही दूसरों के प्रति उनका रवैया कितना अच्छा है, ये वो बाते हैं जो असल में उन्हें खूबसूरत बनाती हैं.

उम्र का फासला महज एक गिनती-
ऐसे कई रिलेशनशिप देखने को मिलते हैं जिनमें लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा होती है लेकिन वो साथ में खुश होते हैं ऐसे में अगर आप भी एक-दूसरे के साथ खुश हैं तो बस यही चीज है जो मैटर करती है. समाज क्या कहता है इससे आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए. आपका दिल क्या कहता है. आपके पार्टनर के साथ वो कितना सहज महसूस करता है बस यही चीज है जो मैटर करती है.

ये भी पढ़ें- Early Breakup : इन वजहों से हो जाता है रिश्ते के शुरुआती दौर में ही ब्रेकअप, कारण जानकर बचा सकते हैं अपना रिलेशनशिप

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3G5AQIV

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन

Weight Loss: आजकल ज्यादातर लोगों की लाइफ भागदौड़ भरी हो गई है. वहीं काम पर निकलने की जल्दबाजी में आप अक्सर खाने-पीने को लेकर लापरवाही कर जाते हैं. नाश्ता न कर पाने की वजह से बाहर का अनहेल्दी फूड कई बीमारियों के साथ मोटापे को भी न्यौता देता है. ऐसे में मोटापा बढ़ने के बाद इसे कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है. वहीं कई लोग मोटापे से निपटने के लिए जिम जाते हैं तो कई लोग महंगे सप्लीमेंट्स खरीद लेते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों को इससे फायदा होने की बजाय नुकसान हो जाता है. ऐसे में हम यहां आपको घर में होने वाली ऐसी छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने में शामिल करके आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

रोजमेरी- ज्यादातर लोगों को लगता है कि रोजमेरी सिर्फ ब्यूटी फेट पैक में ही इस्तेमाल होता है लेकिन आपको बता दें खाने में रोजमेरी के नियमित इस्तेमाल से आपके पेट की चर्बी कम होती. इसलिए अगर आप भी मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.

अजवाइन- आपने सुना होगा कि पेट खराब होने पर अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि खानें में अजवाइन डालने से न सिर्फ खाना आसानी से पच जाता है बल्कि इससे फैट भी जमा नहीं होता है.

पुदीना- पुदीना को चटनी और शिकंजी में इस्तेमाल किया जाता है. वहीं पुदीना खाने को पचाने में भी बहुत असरदायक है. ऐसे में अगर आप अपने पेट पर जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं तो पुदीने का इस्तेमाल आज से ही शुरू कर दें.

नींबू- आप अगर वजन कम करना चाहते हैं तो नींबू पानी का इस्तेमाल आज से ही शुरू कर दीजिए. रोजाना सुबह पानी में नींबू डालकर पीने से आप मोटापे को कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Good Health Care Tips: Bihar में खूब खाया जाता है Dahi Chiwda, जानें किस तरह है सेहत के लिए फायदेमंद

Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/31gViqM

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Green Tea: कई लोग दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करते हैं. वहीं कई लोग इसे नेचुरल डिटॉक्सर की तरह खाली पेट पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट ग्रीन टी पीना सभी को डाइजेस्ट नहीं होता है. खाली पेट ग्रीन टी पीने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है. ऐसे में दूसरों को देखकर ग्रीन टी पीने से पहले इससे होने वाले फायदे और पीने का सही समय आपको पता होता चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएं कि ग्रीन टी पीने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

ग्रीन टी पीने के फायदे-

स्किन इंफेक्शन से बचाव- स्किन के डैमेज सेल्स की भरपाई करने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में होते हैं. वहीं इसका रोजाना सेवन करने से स्किन की सूजन कम होती है, कसाव बना रहता है और मुहांसे कम होते हैं.

वजन कम करने में मदद- ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं. इसको पीने से वसा तेजी से कम होती है. वहीं ग्रीन टी पीने के बाद एक्सरसाइज करने से फैट ऑक्सीडेशन बढ़ता है जो मोटापे को बढ़ने से रोकता है.

कैंसर से बचाव- ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफिनॉल्स, ट्यूमर और कैंसर सेल्स रोकने का काम करते हैं. इसको पीने से ब्रेस्ट औप प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में भी मदद मिलती है.

धमनियां रखें स्वस्थ- नियमित सेवत से धमनियों की ब्लॉकेज दूर रखने में मदद मिलती है. शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है.

कब पिएं ग्रीन टी और क्या है सावधानियां- खाना खाने से कम से कम एक घंटे पहले ग्रीन टी पिएं. इसमें टैनिन होता है. खाने के तुरंत बाद इसे पीने से पेट में दर्द, मिचली और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. वहीं सुबह खाली पेट पीने से बचें. अगर आप सुबह इसे पीना पसंद करते हैं तो ध्यान रहे कि इसके साथ जरूर कुछ खाएं. वहीं दिनभर में तीन कप से अधिक न पिएं. वहीं सोने से तुरंत पहले ग्रीन टी न पिएं. इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है.

ये भी पढ़े

Good Health Care Tips: Bihar में खूब खाया जाता है Dahi Chiwda, जानें किस तरह है सेहत के लिए फायदेमंद

Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/31baExz

Good Health Care Tips: Coffee और Chocolate में से कौन सी चीज है आपकी सेहत के लिए बेहतर? जानें

Coffee Or Chocolate: कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने दिन की शुरुआतत कॉफी से करते हैं और खत्म एक चॉकलेट खा कर करते हैं. इन दोनों ही चीजों का फ्लेवर एक जैसा ही होता है. इसलिए इनको अक्सर एक-दूसरे से जोड़ कर देखा जाता है. हालांकि इनमें से चॉकलेट को एक जंक फूड माना जात है. लेकिन इन दोनों ही चीजों को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. वहां इन दोनों के ही अपने स्वास्थ्य लाभ है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि दोनों में से क्या आपकी सेहत के लिए बेहतर है. चलिए जानते हैं

हॉट चॉकलेट और कॉफी- एक व्यक्ति को 4 कप कॉफी में उतनी ही मात्रा में कैफीन मिलता है जितना उसे 7 चॉकलेट से. इस हिसाब से हॉट चॉकलेट कॉफी से ज्यादा हेल्दी होती है.

कॉफी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ- कॉफी में कैफीन शामिल होता है. जिस कारण यह हमें एनर्जी से भर देता है और थकान को भी काफी हद तक कम कर देता है. जब हम ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं तो हमारे दिमाग को भी बहुत फायदे मिलते हैं. इससे याददाश्त मजबूत होती है और इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होती है. जिस कारण आप की मानसिक सेहत अच्छी रहती है और आपका दिमाग भी सही ढंग से काम करता है. यह आपके मेटाबॉलिक रेट को भी 10 प्रतिशत बढ़ा देती है जिस कारण आपको फैट लॉस होने में बहुत मदद मिलती है और अधिक कैलोरीज भी बर्न होती है.

चॉकलेट खाने के स्वास्थ्य लाभ- डार्क चॉकलेट में फाइबर, आयरन, कॉपर जैसे तत्व होते हैं लेकिन कुछ एडिक्टिव का प्रयोग करने के कारण आपको इसका लाभ नहीं मिल पाता है. डार्क चॉकलेट का सेवन करने से आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है क्योंकि यह हमारी आर्टरीज में होने वाले ब्लड फ्लों को इंप्रूव करता है.

ये भी पढे़ं

Good Health Care Tips: Bihar में खूब खाया जाता है Dahi Chiwda, जानें किस तरह है सेहत के लिए फायदेमंद

Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3pcnX8V

Nutrela Vitamin D2-K Natural से बनाएं हड्डियों को मजबूत, बढ़ेगी रोगप्रतिरोधक क्षमता

Nutrela Vitamin D2-K Natural: विटामिन डी (Vitamin D) दूसरे पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाने का काम करता है. ये फैट में घुलने वाला एक ऐसा पोषक तत्व है जिससे शरीर में कैल्शियम (Calcium) फॉस्फोरस (Phosphorus) और दूसरे जरूरी मिनरल्स (Minerals) को पहुंचाने में मदद मिलती है. विटामिन डी से हड्डियां (Vitamin D for Bones) और दांत मजबूत (Vitamin D for Teeth) बनते हैं. कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

Nutrela Vitamin D2-K Natural से पूरी करें कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप प्राकृतिक स्रोत और खाद्य पदार्थों से भी विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं. विटामिन डी का सबसे प्राकृतिक स्रोत सूरज की रोशनी (Sun Light Vitamin D) है. धूप से हमारी बॉडी खुद विटामिन डी प्रोड्यूस करती है. अगर आप धूप में कम जाते हैं तो विटामिन डी के सप्लीमेंट्स (Supplements) से भी कमी को पूरा किया जा सकता है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप Nutrela Vitamin D2-K Natural का सेवन कर सकते हैं. जानते हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA VIT D2K NATURAL TAB-VANILLA 16 GM

1- Nutrela Vitamin D2-K Natural के सेवन से शारीरिक दर्द में भी आराम मिलता है. इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. शरीर में एनर्जी लाने, सिर दर्द, हड्डियों में दर्द और बदन दर्द को दूर करने के लिए इसमें भरपूर विटामिन डी पाया जाता है.

2- Nutrela Vitamin D2-K Natural आपको गठिया जैसे दर्द में भी आराम पहुंचाता है. उम्र बढ़ने के साथ लोग गठिया के दर्द से परेशान रहते हैं. इसके सेवन से अर्थराइटिस की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी.

3- Nutrela Vitamin D2-K Natural आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने (Boost Immunity) के लिए बहुत जरूरी है. न्यूट्रिला विटामिन डी2 के से शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलता है.

4- Nutrela Vitamin D2-K Natural से हड्डियों को ताकत मिलती है. विटामिन डी के सेवन से शरीर कैल्शियम जैसे खनिज को अव्जॉर्ब कर पाने में सक्षम होता है. इससे दात और हड्डियां मजबूत बनती हैं.

5- Nutrela Vitamin D2-K Natural का इस्तेमाल करने से जोड़ों के दर्द, कमर का दर्द और हड्डियों का दर्द दूर हो जाता है. शरीर में इस तरह के दर्द की वजह विटामिन डी की कमी है जिसे Nutrela Vitamin D2-K Natural से पूरा किया जा सकता है.

6- Nutrela Vitamin D2-K Natural पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोस से निर्मित है. इसे नेचुरल फूड सोर्स से तैयार किया गया है. इसकी वनीला फ्लेवर वाली चबाकर खाने वाली गोलियां है.

7- Nutrela Vitamin D2-K Natural में कई तरह के हर्बल एक्सट्रेक्ट्स और जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल किया गया है. इससे विटामिन डी की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी.

8- Nutrela Vitamin D2-K Natural में किसी तरह के प्रिजर्वेटिव्स या कलर की मिलावट नहीं की कई है. वीगन लोगों के लिए भी ये विटामिन डी का अच्छा सप्लीमेंट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Daily Active से शरीर को मिलेंगे विटामिन और मिनरल, पोषक तत्वों की कमी होगी दूर
lifestyle https://ift.tt/32M7lgL

Vitamin D Benefits: हड्डियों में दर्द और बार-बार बीमार पड़ने की है समस्या, हो सकती है विटामिन डी की कमी

Vitamin D Deficiency Symptoms: शरीर में बढ़ती विटामिन डी (Vitamin D) की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है. विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है. ऐसे में आप जल्दी बीमार पड़ते हैं. विटामिन डी की कमी होने पर सर्दी जुकाम या दूसरे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. एनर्जी में कमी, दिनभर थकान (Weakness) और डिप्रेशन (Depression) जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं. विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द (Bones Problem) और दातों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं और विटामिन डी शरीर के लिए क्यों है जरूरी.

विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms)

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. आप इन लक्षणों से शरीर में विटामिन डी की कमी होने की पहचान कर सकते हैं. आप विटामिन डी की कमी के बारे में टेस्ट के जरिए भी पता लगा सकते हैं, लेकिन इस संकेतों से भी विटामिन डी की कमी को समझा जा सकता है.

1- विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और पीठ में दर्द होने लगता है.
2- अगर मासपेशियों में दर्द होने लगे तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं.
3- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे आप जल्दी बीमार हो जाते हैं.
4- विटामिन डी की कमी से पूरे दिन सुस्ती और आलस महसूस होता है.
5- आपको डिप्रेशन और मन में उदासी छाई रहेगी.
6- विटामिन डी की कमी होने पर घाव देरी से भरता है.
7- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत है.
8- शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.

विटामिन डी के फायदे

1- विटामिन डी आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है.
2- विटामिन डी के सेवन से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद मिलती है.
3- शरीर में विटामिन की सही मात्रा होने पर हड्डियां और दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं.
4- विटामिन डी शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. इससे इंसुलिन (insulin) और शुगर की मात्रा ठीक रहती है.
5- विटामिन डी से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और फेफड़े मजबूत बनते हैं.
6- हार्ट को स्वस्थ रखने और हृदय से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में विटामिन डी हेल्पफुल है.
7- विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को सही तरह से अवशोषित करने में मदद करता है.
8- विटामिन डी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B-12 Benefits: हार्ट, आंख और मस्तिष्क के लिए जरूरी है विटामिन बी-12, जानिए लक्षण और फायदे
lifestyle https://ift.tt/3d43WeY