Tuesday, November 30, 2021

Nutrela Vitamin D2-K Natural से बनाएं हड्डियों को मजबूत, बढ़ेगी रोगप्रतिरोधक क्षमता

Nutrela Vitamin D2-K Natural: विटामिन डी (Vitamin D) दूसरे पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाने का काम करता है. ये फैट में घुलने वाला एक ऐसा पोषक तत्व है जिससे शरीर में कैल्शियम (Calcium) फॉस्फोरस (Phosphorus) और दूसरे जरूरी मिनरल्स (Minerals) को पहुंचाने में मदद मिलती है. विटामिन डी से हड्डियां (Vitamin D for Bones) और दांत मजबूत (Vitamin D for Teeth) बनते हैं. कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

Nutrela Vitamin D2-K Natural से पूरी करें कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप प्राकृतिक स्रोत और खाद्य पदार्थों से भी विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं. विटामिन डी का सबसे प्राकृतिक स्रोत सूरज की रोशनी (Sun Light Vitamin D) है. धूप से हमारी बॉडी खुद विटामिन डी प्रोड्यूस करती है. अगर आप धूप में कम जाते हैं तो विटामिन डी के सप्लीमेंट्स (Supplements) से भी कमी को पूरा किया जा सकता है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप Nutrela Vitamin D2-K Natural का सेवन कर सकते हैं. जानते हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA VIT D2K NATURAL TAB-VANILLA 16 GM

1- Nutrela Vitamin D2-K Natural के सेवन से शारीरिक दर्द में भी आराम मिलता है. इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. शरीर में एनर्जी लाने, सिर दर्द, हड्डियों में दर्द और बदन दर्द को दूर करने के लिए इसमें भरपूर विटामिन डी पाया जाता है.

2- Nutrela Vitamin D2-K Natural आपको गठिया जैसे दर्द में भी आराम पहुंचाता है. उम्र बढ़ने के साथ लोग गठिया के दर्द से परेशान रहते हैं. इसके सेवन से अर्थराइटिस की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी.

3- Nutrela Vitamin D2-K Natural आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने (Boost Immunity) के लिए बहुत जरूरी है. न्यूट्रिला विटामिन डी2 के से शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलता है.

4- Nutrela Vitamin D2-K Natural से हड्डियों को ताकत मिलती है. विटामिन डी के सेवन से शरीर कैल्शियम जैसे खनिज को अव्जॉर्ब कर पाने में सक्षम होता है. इससे दात और हड्डियां मजबूत बनती हैं.

5- Nutrela Vitamin D2-K Natural का इस्तेमाल करने से जोड़ों के दर्द, कमर का दर्द और हड्डियों का दर्द दूर हो जाता है. शरीर में इस तरह के दर्द की वजह विटामिन डी की कमी है जिसे Nutrela Vitamin D2-K Natural से पूरा किया जा सकता है.

6- Nutrela Vitamin D2-K Natural पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोस से निर्मित है. इसे नेचुरल फूड सोर्स से तैयार किया गया है. इसकी वनीला फ्लेवर वाली चबाकर खाने वाली गोलियां है.

7- Nutrela Vitamin D2-K Natural में कई तरह के हर्बल एक्सट्रेक्ट्स और जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल किया गया है. इससे विटामिन डी की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी.

8- Nutrela Vitamin D2-K Natural में किसी तरह के प्रिजर्वेटिव्स या कलर की मिलावट नहीं की कई है. वीगन लोगों के लिए भी ये विटामिन डी का अच्छा सप्लीमेंट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Daily Active से शरीर को मिलेंगे विटामिन और मिनरल, पोषक तत्वों की कमी होगी दूर
lifestyle https://ift.tt/32M7lgL

Vitamin D Benefits: हड्डियों में दर्द और बार-बार बीमार पड़ने की है समस्या, हो सकती है विटामिन डी की कमी

Vitamin D Deficiency Symptoms: शरीर में बढ़ती विटामिन डी (Vitamin D) की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है. विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है. ऐसे में आप जल्दी बीमार पड़ते हैं. विटामिन डी की कमी होने पर सर्दी जुकाम या दूसरे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. एनर्जी में कमी, दिनभर थकान (Weakness) और डिप्रेशन (Depression) जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं. विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द (Bones Problem) और दातों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं और विटामिन डी शरीर के लिए क्यों है जरूरी.

विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms)

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. आप इन लक्षणों से शरीर में विटामिन डी की कमी होने की पहचान कर सकते हैं. आप विटामिन डी की कमी के बारे में टेस्ट के जरिए भी पता लगा सकते हैं, लेकिन इस संकेतों से भी विटामिन डी की कमी को समझा जा सकता है.

1- विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और पीठ में दर्द होने लगता है.
2- अगर मासपेशियों में दर्द होने लगे तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं.
3- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे आप जल्दी बीमार हो जाते हैं.
4- विटामिन डी की कमी से पूरे दिन सुस्ती और आलस महसूस होता है.
5- आपको डिप्रेशन और मन में उदासी छाई रहेगी.
6- विटामिन डी की कमी होने पर घाव देरी से भरता है.
7- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत है.
8- शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.

विटामिन डी के फायदे

1- विटामिन डी आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है.
2- विटामिन डी के सेवन से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद मिलती है.
3- शरीर में विटामिन की सही मात्रा होने पर हड्डियां और दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं.
4- विटामिन डी शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. इससे इंसुलिन (insulin) और शुगर की मात्रा ठीक रहती है.
5- विटामिन डी से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और फेफड़े मजबूत बनते हैं.
6- हार्ट को स्वस्थ रखने और हृदय से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में विटामिन डी हेल्पफुल है.
7- विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को सही तरह से अवशोषित करने में मदद करता है.
8- विटामिन डी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B-12 Benefits: हार्ट, आंख और मस्तिष्क के लिए जरूरी है विटामिन बी-12, जानिए लक्षण और फायदे
lifestyle https://ift.tt/3d43WeY

Vitamin D Rich Diet: शाकाहारी लोग इन चीजों से करें विटामिन डी की कमी पूरी, डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ

Vitamin D Vegetarian Food: स्वस्थ शरीर के लिए डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है. आपको विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और एमिनो एसिड से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए. शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-डी (Vitamin D) बहुत जरूरी है. आजकल लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के शरीर में विटामिन डी की सबसे ज्यादा कमी होने लगी है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको सुबह 11 बजे तक की धूप जरूर लेनी चाहिए. सूरज की किरणों से शरीर में अपने आप विटामिन डी बनता है. अगर धूप नहीं ले पा रहे हैं तो भोजन से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. हालांकि शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ सीमित संख्या में ही हैं. आज हम आपको विटामिन डी से भरपूर शाकाहारी खाद्य पदार्थों (Natural Vegetarian Food Source of Vitamin D) के बारे में बता रहे हैं.

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin D Natural Food Source)

1- दूध- दूध को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. दूध में विटामिन डी और कैल्शियम दोनों होते हैं. अगर आपको गाय का दूध मिल जाए तो और भी अच्छा है. गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. आप रोज 1 ग्लास गाय का दूध पीकर विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं.

2- मशरूम- मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. मशरूम में विटामिन बी1, बी2, बी5, विटामिन सी और मैग्नेशियम काफी पाया जाता है. मशरूम को विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है.

3- दही- रोज दही खाने से न सिर्फ विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि इससे कैल्शियम भी मिलता है. दही से हड्डियां मजबूत बनती हैं. दही खाने से पेट भी फिट रहता है.

4- संतरा- संतरा को लोग विटामिन सी का स्रोत मानते हैं, लेकिन संतरा खाने से शरीर को विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है. आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं. संतरा खाने से आप विटामिन-डी की डेली नीड्स को पूरा कर सकते हैं.

5- साबुत अनाज- ग्रेन्स में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में गेंहू, जौ और दूसरे अनाज शामिल कर सकते हैं. ओट्स में भी अच्छी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 Diet: शरीर में हो रही है विटामिन बी-12 की कमी, इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/3E6lH9n

Aaj Ka Panchang 30 November 2021: आज 'एकादशी' है, जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 30 November 2021 :  30 नवंबर 2021, मंगलवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा. आज के दिन क्या विशेष है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहु काल.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 30 नवंबर 2021, मंगलवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. इस एकादशी की तिथि को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2021) भी कहा जाता है. इसे कन्या एकादशी (Kanya Ekadashi 2021) के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat) सभी पापों का नाश करता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है.

<a href="https://ift.tt/3I7rRbZ Ekadashi 2021: मार्गशीर्ष माह में कब है उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी, जानें एकादशी महत्व और पूजन विधि

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) : 30 नवंबर को पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र है. इस दिन आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है.

आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 30 नवंबर 2021, मंगलवार को राहु काल दोपहर  2 बजकर 46 मिनट से दोपहर 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

30 नवंबर 2021 पंचांग (Panchang 30 November 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण
दिन: मंगलवार
तिथि: एकादशी - 26:16:41 तक
नक्षत्र: हस्त - 20:35:00 तक
करण: बव - 15:21:58 तक, बालव - 26:16:41 तक
योग: आयुष्मान - 24:01:50 तक
सूर्योदय: 06:55:11 AM
सूर्यास्त: 17:23:51 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 14:46:41 से 16:05:16 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:48:34 से 12:30:28 तक
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 09:00:55 से 09:42:50 तक
कुलिक: 13:12:23 से 13:54:17 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 09:00:55 से 09:42:50 तक
यमघण्ट: 10:24:44 से 11:06:39 तक
कंटक: 07:37:06 से 08:19:01 तक
यमगण्ड: 09:32:21 से 10:50:56 तक
गुलिक काल: 12:09:31 से 13:28:06 तक

यह भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/3o2QuON Formula : ऐसी थाली को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए, भीष्म पितामह ने अर्जुन को बताई थी ये बात

<a href="https://ift.tt/318G5IR नवंबर मंगलवार को हनुमान जी की कृपा इन राशियों पर बरसने जा रही है, क्या आप भी शामिल हैं इस लिस्ट में जानें राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3xz4e72

Safalta Ki Kunji: युवावस्था में इन कामों को नहीं करना चाहिए, करियर हो जाता है बर्बाद

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts in Hindi : सफलता की कुंजी कहती है कि युवावस्था जीवन की ऐसी अवस्था है जिसमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है. इस उम्र में एक गलत कदम पूरी जिदंगी को तबाह और बर्बाद कर सकता है. युवावस्था गलत आदतें बहुत जल्द आकर्षित करती हैं. इसलिए इस उम्र में सचेत रहना चाहिए और इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

गलत संगत से दूर रहें- सफलता की कुंजी कहती है कि युवावस्था में व्यक्ति नई-नई चीजों की तलाश में रहता है. ज्ञान और ऊर्जा का सही संतुलन इस उम्र में यदि न हो तो व्यक्त गलत चीजों की तरफ भी अग्रसर हो सकता है. इस उम्र में गलत संगत का हर प्रकार से त्याग करना चाहिए. इस उम्र में गलत संगत पूरा जीवन बर्बाद भी कर सकती है.

नशा न करें- सफलता की कुंजी कहती है कि जीवन में नशा नहीं करना चाहिए. नशा मन, मस्तिष्क को खराब करता है. ये आदत आसानी से नहीं छूटती है. इसलिए इससे दूर रहना ही उचित है.

आलस का त्याग करें- सफलता की कुंजी कहती है कि युवावस्था में हर कार्य को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ करना चाहिए. इस उम्र में आलस का त्याग करना चाहिए. आलस व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है. आलस के कारण व्यक्ति सफल होने के अवसरों के वंचित रह जाता है. गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण आलस से दूर रहकर अनुशासन का पालन करते हुए श्रेष्ठ जीवन जीने का संदेश देते हैं. आलस से गुणों का नाश होता है. कार्य करने की क्षमता समाप्त हो जाती है. दक्षता नष्ट हो जाती है. इसलिए इससे दूर ही रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/3E2kzUi Niti : चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3d85HaZ

Horoscope Today 30 November 2021: इन 5 राशियों को हो सकता है नुकसान, जानें मेष से मीन राशि तक का राशिफल

Horoscope Today 30 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 30 नवंबर 2021 मंगलवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. आज हस्त नक्षत्र है. चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हो रहा है. आज आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष - आज की ग्रहीय स्थितियों के अनुसार आपको अपनी समस्याओं को अपने तक ही रखना होगा, मन हल्का करने के लिए किसी से शेयर की हुई पर्सनल बात आपको परेशानी में डाल सकती है. नौकरी के नए काम करने का अवसर मिल सकता है, ऑफिस में आपके द्वारा दूसरों को सीखने का मौका मिलेगा. आज का दिन महिलाओं के शिक्षा संबंधी नया काम करने के लिए बहुत अच्छा है. व्यापारी वर्ग थोड़ा ध्यान रखें, आज किसी से भी मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें. खानपान का ध्यान रखें, बदलता मौसम आपको इफेक्ट कर सकता है. कोल्ड, एलर्जी से बचें. बड़ी बहन का आर्शीवाद और प्यार आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

वृष- आज की प्लानेटरी पोजीशन, स्वयं की छवि को मजबूत बनाने के लिए स्वभाव में कुछ बदलाव करने की ओर इशारा कर रही है.  चिकित्सा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभ दिलाने वाला है. प्रबल धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है. व्यापारी शांत मन से आज काम करें, अधिक समझदारी और जल्दबाजी आपको मुश्किल में डाल सकती है. पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है, अतः किसी भी प्रकार का स्पाइसी खाना खाने से परहेज करें. शरीर के प्रति जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या पैदा कर सकती है. घर में किसी भी कारण से यदि तनाव की स्थिति बनती है तो मन को प्रफुल्लित रखते हुए माहौल को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए.

मिथुन - मन को शांत रखते हुए आज का दिन व्यतीत करना होगा. अधिक क्रोध और अहंकार मधुर समय और संबंधों को खराब कर सकता है. जिससे आपका मन खराब हो सकता है. अपने से जुड़े छोटे तथा बड़े सभी लोगों से संबंध मधुर रखें. बड़ों का सम्मान करें. व्यापार से जुड़े लोगों के काम बनेंगे. बड़े क्लाइंटों का साथ आपका फायदा करा सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लंबे समय से चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी. मित्रों के साथ यादगार समय बिताएंगे. किसी सगे-संबंधी के अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से अधिक बिजनेस रहेगी. किसी बड़े से मनचाहा उपहार मिल सकता है.

कर्क - बेकार की बात में अधिक विचार आपको स्ट्रेस दे सकता है. इससे बचने की जरूरत है. नौकरी वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी भी कार्य को पूर्ण नियोजित तरीके से करना फायदेमंद साबित होगा. व्यापार को लेकर अधिक सोच विचार की आवश्यकता नहीं है, परेशानी को कम करने के उपाय खोजने चाहिए. इम्यून सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा, इसे बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड आइटम्स को खान-पान में शामिल करना अत्यंत लाभकारी साबित होगा. जीवनसाथी के साथ तनातनी, मूड को खराब कर सकती है. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए उन्हें बाहर खेलने जाने से बचना चाहिए. चोट-चपेट लग सकती है.

सिंह - आपकी अधिक वाचाल प्रवृत्ति आज के दिन आपको नुकसान पहुंचा सकती है. कम बोले, परंतु सोचसमझ कर बोलें. इस बात पर अमल करते हुए अपनी बात को सामने वाले के सामने रखना फायदेमंद साबित होगा. आपका वाचाल नेचर बॉस को भी नाराज कर सकता है. यदि किसी भी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति बनती है तो ऐसी स्थिति में कुछ न बोलना ही समझदारी होगी. नई नौकरी तलाश कर रहें हैं तो कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. व्यापारी वर्ग को सरकारी अधिकारियों के साथ नोक-झोंक से बचना होगा. इनसे विवाद भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है. कान और गले से संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहें. इनसे संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं, जीवनसाथी का ध्यान रखने की आवश्यकता है.

कन्या - आज की प्लानेटरी पोजीशन आपको सत्य की राह पर चलने को प्रेरित कर रही है.आज सत्य का साथ आपको उन्न्नति की ओर ले जा सकता है. आप निराश न हो, मेहनत करते रहे. सफलता के दरवाजे खुल सकते हैं. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचना होगा, वहीं कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं. व्यापारियों को आज कोई भी नई डील नहीं करनी चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. बड़े क्लाइंटों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसी स्थिति होने पर समझदारी से काम लेना चाहिए. खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है. अन्यथा परेशानी हो सकती है. दोस्तों के बीच माहौल खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश करे. आपकी वजह से किसी का मूड ऑफ न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें. परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करे.

तुला - आज के दिन अत्यधिक धैर्य रखने की आवश्यकता है. यदि आपके मन-मुताबिक काम न हो तो दिल छोटा न करें. ऑफिस में अपने कार्य पर ही ध्यान दे. सहकर्मियों के साथ काम को लेकर मनमुटाव हो सकता है. बेकार की बातचीत मन को खराब कर सकती है. सोने-चांदी का व्यापार से जुड़े लोगों लाभ होने की प्रबल संभावना है. महिलाओं को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए. गर्भवती महिला अपना रूटिन चेकअप जरूर करा लें ताकि यदि कोई समस्या हो तो समय पर उसका इलाज किया जा सके. सेहत के प्रति लापरवाही बड़ी समस्या में दाल सकती है. माता-पिता के साथ संबंध मधुर रखें. थोड़ी सी  तना-तनी परेशानी में डाल सकती है.

वृश्चिक- सभी को एक ही नजरिय़े से देखना होगा. दूसरों के साथ तुलनात्मक व्यवहार किसी के मन को ठेस पहुंचा सकता है. सम व्यवहार करें, यही श्रेष्ठ है. किसी को भी बड़ा या छोटा न समझें. मित्रता मन और विश्वास से करें. जहां लाभ हो ऐसी मित्रता आपको नुकसान पहुंचा करती है. नौकरी में सकारात्मकता बनाए रखे. किसी भी प्रकार की नेगेटिव थिंकिंग मन को परेशान कर सकती है. व्यापार को लेकर बड़ा बदलाव करने की न सोचें. ऐसी सोच आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती है. चोट-चपेट से बचना होगा. हड्डी के रोगियों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है. सगे-संबंधियों से संबंध अच्छे बना कर रखें, विवाद हो सकता है.

धनु-  केवल बहुत अधिक चिंतन और प्लानिंग भी अच्छी बात नहीं है. भविष्य के प्रति अनावश्यक चिंता आपके मन को अवसाद दे सकती है. इसलिए आप खुद को व्यस्त रखें. यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो उसे रीमाइंड कराने की आवश्यकता है आपका धन आज आपको वापस मिल सकता है. व्यापारियों को अच्छा प्रॉफिट हो सकता है. ऑफिस में आपके कार्य करने का तरीका बॉस को प्रसन्न कर सकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्य़कता है, अपनी दिनचर्या को बदलकर स्वास्थ्य में ध्यान दे सकते हैं. करीबी मित्रों और सगे-संबंधियों से संपर्क बनाएं रखें. बहुत दिनों से जिनसे बात न हुई हो, आज उनसे संपर्क करके हाल-चाल लेने जरूरत है.

मकर - दिन की शुरुआत अच्छी न होने से मन खराब हो सकता है, मन खराब होने के कारण ऐसा न हो कि आपके जरूरी काम पेंडिंग रह जाएं. जिससे आपके आत्मबल में वृद्धि करते हुए, काम को करें. हो सकता है कि जो कार्य बहुत दिनों से रुके हुए थे, आज की ग्रहीय स्थिति के अनुसार वे पूरा होने की संभावना है. कर्मक्षेत्र को लेकर चल रही प्लानिंग सफल होगी, व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आपको परेशान कर सकती है, कड़ी मेहनत आपको अच्छे परिणाम दिला सकती है. विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई संबंधित कुछ नया कोर्स शुरु करने के लिए अच्छा समय है.  बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में बदलाव की आवश्यकता है. मित्रों को समय दें, उनके साथ कहीं आउटिंग में जाएं. वाद-विवाद से बचें, अपने मन को स्थिर रखें, कुछ ऐसी य़ोजना बनाएं.

कुंभ- पहले की गई मेहनत आज रंग लाएगी, पहले की चीजों से लाभ होने की प्रबल संभावना है. रोजमर्रा जीवन में प्रयोग होने वाली तकनीकी चीजों जैसे - मोबाइल, लैपटॉप या इंटरनेट इत्यादि के खराब होने की आशंका है. ऑफिस विभाग से जुड़े लोगों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है, खासकर आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोग तैयार रहें. कला जगत से जुड़े बच्चों में और अधिक तराशने का समय है. व्यापारिक वर्ग को लाभ होने की संभावना है.यदि काफी समय से कोई नया व्यापार शुरू करने को सोच रहें है तो समय अच्छा हैं. हेल्थ चेकअप कराने का सही समय है. किसी भी बीमारी को अनदेखा करना ठीक नहीं. आगे चलकर यह बड़ी समस्या दे सकती है. मां के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें.

मीन - वर्कलोड और जिम्मेदारी आपको चिंता में डाल सकती है, परंतु बेवजह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. समय आने पर काम स्वतः ही पूर्ण हो जाएंगे. ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें. अधीनस्थों को बेवजह रौब न दिखाएं. कॉस्मेटिक का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा, ग्राहकों के साथ व्यवहार अच्छा रखने की आवश्यकता है. ग्रहीय स्थितियां सेहत में गिरावट कर सकती है. बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें.घर हो या बाहर चोट-चपेट का ध्यान रखें. पड़ोसियों व रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है. घर में विवाह योग्य संतान है तो उसके संबंध के लिए प्रयास करें, जल्द ही  प्रयास सफल होंगे.

यह भी पढ़ें
<a href="https://ift.tt/3E2kzUi Niti : चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3FYcccT

Monday, November 29, 2021

Weight Loss Exercise: पेट की चर्बी और Belly Fat से परेशान हैं तो आज से ही शुरू करें ये 3 एक्सरसाइज

Belly Fat Loss Tips: आजकल कंप्यूटर और लैपटॉप पर बैठकर घंटो काम करने से पेट और बेली फैट सबसे पहले बढ़ता है. लोगों का फिजिकल वर्क बहुत कम हो गया है. ऐसे में जो खाओ सब फैट में कनवर्ट हो जाता है. यही वजह है कि लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. मोटापा आपकी हेल्थ पर भी असर डालता है. अगर आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो बिना जिम जाए घर पर सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन कम कर सकते हैं. इन एक्सरसाइज से पेट और बेली फैट गायब हो जाता है. जानते हैं सबसे तेजी से फैट बर्न करने वाली एक्सरसाइज कौन सी हैं.

फैट बर्न करने वाली 3 एक्सरसाइज
आप इन तीनों एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं इऩ्हें करने से आप न सिर्फ पतले होंगे बल्कि एक्टिव और सेहतमंद भी रहेंगे. इन तीन एक्सरसाइज में स्कवैट्स, पुश अप्स और पुल अप्स एक्सरसाइज शामिल हैं. इसके अलावा आप चाहें तो बॉडीवेट एक्सरसाइज, योगा, डांसिंग, जम्प रोप वर्कआउट के जरिए भी अपना वजन कम कर सकते हैं. जानते हैं इन 3 एक्सरसाइज को करने का तरीका.

1- पुश अप्स एक्सरसाइज- आप घर में आसानी से पुश-अप्स कर सकते हैं. पुश-अप्स करने से तेजी से वजन कम होता है और मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है. पुश अप्स करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. पुश अप्स करने से शरीर की ऊपरी मांसपेशियां मजबूत होती हैं. पुश-अप्स से तेजी से कैलरी बर्न होती हैं.

2- पुल-अप्स एक्सरसाइज- अगर आप जिम नहीं जा रहे तो घर पर रहकर पुल- अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है और शरीर लचीली भी होता है. ये एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मांसपेशियां को मजबूत करती है. इस एक्सरसाइज को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शेप में आती हैं. बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए भी पुल-अप्स अच्छी एक्सरसाइज है.

3- स्कवैट एक्सरसाइज- अगर आपको कम समय में तेजी से वजन कम करना है तो स्कवैट आपके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है. स्क्वैट को काफी आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज है. आप इसे बिना ट्रेनर की मदद के भी आसानी से घर पर कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है. इससे आपकी मांसपेशियों भी मजबूत होती हैं और कम समय में आप ज्यादा चर्बी बर्न कर सकते हैं. स्कवैट्स करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, तुरंत दिखेगा असर
lifestyle https://ift.tt/3Ie2tRZ