Tuesday, November 2, 2021
Horoscope Today 2 November 2021: धनतेरस पर ग्रहों की चाल मेष से मीन राशि तक के लोगों को कर रही है प्रभावित, जानें राशिफल

Horoscope Today 2 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 2 नवंबर 2021 मंगलवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. मंगलवार को कन्या राशि में चंद्रमा विराजमान रहेगा है. आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आज धनतेरस का पर्व है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं. आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन प्रसन्नता को कम न होने दें, तो वहीं दूसरी ओर समय का उपयोग करने में सफल होंगे. ऑफिस में सहकर्मियों से मीठे शब्दों का प्रयोग करना बेहद जरूरी है, नहीं तो विवादों में घिर सकते हैं. व्यवसाय में लाभ मिलने के साथ-साथ मान-सम्मान और उच्च स्तर तक पहुंचने में सफल होंगे. युवा वर्ग की कल्पना शक्ति बढ़ती नजर आ रही है. हेल्थ में जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है वह आज के दिन खाली पेट रहने से बचना चाहिए, एक साथ भोजन करने के स्थान में थोड़ा-थोड़ा करके खाना बेहतर होगा. कर्तव्यों का निर्वहन करें मां लक्ष्मी आपके सभी विघ्नों को हर लेंगी.

वृष- आज के दिन मानसिक रूप से काफी मजबूत रहना होगा, तो वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण अवसर हाथ लग सकते हैं, बशर्ते आप उन्हें नज़रअंदाज़ न करें. इस राशि की जो महिलाएं करियर के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनको धन संबंधित लाभ होने की संभावना है. व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। फंसा हुआ धन पुनः प्राप्त हो सकता है. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे है उनको अधिक ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है. सेहत को लेकर दमे के रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है.

मिथुन- आज के दिन स्थिति भ्रम पैदा करने वाली होगी। भीतर द्वंद्व की स्थिति हो सकती है। मन तो कहेगा कि काम करो लेकिन अंदर से आत्मा अनुमति नहीं देगी. जो काम आत्मा कहेगी वह मन नहीं करेगा. ऑफिस में सरलता से काम कराने की टेक्निक सीखनी चाहिए. कार्य तो सभी कराते हैं लेकिन सरलता-पूर्वक जो दूसरों से कार्य करवा ले वहीं महत्वपूर्ण बात है. व्यापार में अधिक सावधान रहें, धन हानि की आशंका बनी हुई है. आर्थिक स्थिति को सुधारने में काफी मेहनत करनी होगी. छोटी-सी गलती कम मुनाफा दे सकती है. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. महिलाएं रसोई घर में खाना-बनाते समय अग्नि दुर्घटना के प्रति सचेत रहें.

कर्क- आज के दिन आपके गुणों की प्रशंसा सुनकर विरोधी व ईर्ष्या करने वालों की संख्या बढ़ सकती है लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है. ऑफिशियल यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे. खाद्य पदार्थ से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय उत्तम है साथ ही ज्यादा प्रयोग में आने वाली दवाइयों को स्टोर करके रखें. जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको ऑनलाइन कोर्स आदि पर ध्यान देना चाहिए. पेट दर्द की समस्या हो सकती है गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें. धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है.

सिंह- आज के दिन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कार्य करें, मन काम का आनंद लेगा. दिमाग में कई प्रकार के सकारात्मक विचार आएंगे। कोई शुभचिंतक ज्ञानी आपको अनमोल सलाह दे सकता है। आफिस में अपनी मेहनत से सफलता के नये द्वार खोलने में सफल रहेंगे. व्यापारियों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे साथ ही कानूनी मामलों में धन खर्च भी करना पड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो कब्ज के रोगी सचेत रहें साथ ही यदि आपको कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम अधिक रहती है तो खानपान में फाइबर का सेवन अधिक करें. पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

कन्या- आज के दिन दिनचर्या में कुछ खलन आ सकता है जिससे आपका रूटीन वर्क बिगड़ जाए. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग घरेलू तनाव को प्रोफेशनल लाइफ तक न लाएं इससे ऑफिशियल कार्य बाधित होंगे. व्यापारियों को आज करीबी लोगों से राज की बात शेयर नहीं करनी चाहिए इसकी वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है, वहीं दूसरी ओर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचें. युवा वर्ग सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. स्वास्थ्य की दृष्टि से गठिया रोगियों की तकलीफ़ बढ़ सकती है. पिता की किसी बात को नजरअंदाज न करें, अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.

तुला- आज के दिन उन्हीं कार्य को वरीयता देनी चाहिए जिसे करने में रुचि हो. आपकी बुद्धि काफी एक्टिव रहेगी और मन में अति उत्साह भी रहेगा. ऑफिशियल कार्यों को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है. वहीं किसी अच्छी और प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी का अवसर प्राप्त होने की संभावना है. दूध का कारोबार करने वालों को लाभ मिलेगा, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा. पैर के दर्द से परेशान हो सकते हैं अधिक पैर दर्द के कारण पैरों में सूजन भी हो सकती है. परिवार के लोग किसी बात में असहमति व्यक्त करेंगे.

वृश्चिक- आज का दिन थोड़ा सा मानसिक रूप से दबाव वाला है, इसलिए मन न हो तो भी कार्य में लगे रहें, क्योंकि खाली बैठना अत्यधिक तनाव वाला होगा. आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है. बॉस के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी मिलने की संभावनाएं दिख रही है. हेल्थ की बात करें तो सर्वाइकल के मरीज दर्द को लेकर सचेत रहें. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती है. अपनों पर बेवजह की शंका करने से बचना चाहिए.

धनु- आज के दिन नकारात्मक ग्रहों के दबाव के चलते आपको जिम्मेदारियां बोझ प्रतीत होंगी, जिसकी वजह से क्रोध भी आ सकता है. ऑफिस में काम आपके पास काफी रहेगा इसलिए कोशिश करिए कि कार्य पेंडिंग न रहें, इसलिए कार्यों को पूर्ण करने पर अधिक फोकस करें. व्यापारियों को छोटे निवेश करना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा साथ ही साझेदारी में चल रहा काम फायदेमंद साबित होने वाला है. स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण सर्दी जुकाम से परेशान हो सकते हैं. पारिवारिक विवाद की स्थिति में अपने से बड़ों को जवाब न दें, क्योंकि विवाद बढ़ सकता है.

मकर- आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो प्रोफेशन से प्रवक्ता हैं. अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी. ऑफिस में आज आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा. यदि आप मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो ऑफिस की ओर से टारगेट का दबाव रहेगा. प्लेसमेंट का बिजनेस करने वालों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना चाहिए. सेहत में अच्छा व पौष्टिक भोजन करें स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यदि आपका कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो अभी इस ओर सतर्क ही रहें, ऐसा न हो की बात आपके हाथ से निकल जाएं.

कुम्भ- आज के दिन थोड़ा कार्यभार अधिक रहेगा, क्योंकि परमात्मा इस समय आपकी क्षमता चेक कर रहे हैं, इस स्थिति को देखते हुए आपको उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा. सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करने वालों का दिन संतोषजनक रहेगा. अनाज का व्यापार करने वालों को मुनाफा प्राप्त हो सकता है. वहीं दूसरी ओर पके भोजन से संबंधित कारोबार करने वालों को भी लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं. हेल्थ में स्प्राउट व कम घी तेल वाला भोजन ग्रहण करें. वाहन चलाते समय गति पर ध्यान रखें आपकी वजह से किसी को चोट पहुंच सकती है. जीवनसाथी आपके करियर के क्षेत्र में मदद करेंगे.

मीन- आज के दिन एक बात ध्यान रखनी है कि जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है उन्हें अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए. ऐसा करना आपके स्वास्थ्य में और अधिक गिरावट ला सकता है. ऑफिशियल कार्यों को एक नयी दिशा देंगे जिससे बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग लाभ के चलते कंपनियों से अधिक माल न खरीदें क्योंकि ग्रहों की स्थितियां भविष्य में नुकसान कराने वाली दिख रही हैं. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से कल की तरह आज भी डॉक्टर के बताए नियमों को फॉलो करना चाहिए. महिलाओं को घर के विवादों से दूर रहना चाहिए.

Pradosh Vrat 2021: धनतेरस के दिन ही रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत, जानें दोनों की पूजा का सही समय और महत्व

Dhanteras 2021 Shopping Timing: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में शॉपिंग करना बना सकता है धनवान, जानें सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ समय
lifestyle https://ift.tt/2Y66tBA
Monday, November 1, 2021
November 2021: नवंबर में इन राशियों को धन और सेहत के मामले में देना होगा ध्यान, पाप ग्रहों की बनी है दृष्टि

November 2021 Horoscope: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से नवंबर माह का आरंभ हो चुका है. एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है. नवंबर माह का आरंभ शुभ तिथि से हो रहा है.

नवंबर में ग्रहों की चाल मेष से मीन राशि तक डलेगी प्रभाव
नवंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. इस महीने तुला राशि में बुध का राशि परिवर्तन, वृश्चिक राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन, कुंभ राशि में गुरु का राशि परिवर्तन और वृश्चिक राशि में बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है.

दिवाली का पर्व
दिवाली का पर्व नवंबर माह में ही पड़ रहा है. दिवाली के पर्व को हिंदू धर्म में अतिविशेष माना गया है. पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष दिवाली का पर्व 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा.

इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- नवंबर के महीना में वृषभ राशि वालों को सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी. पाप ग्रह राहु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है. राहु अचानक धन लाभ की स्थिति भी बना रहा है. प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंग और हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- नवंबर के महीने में ग्रहों की चाल की दृष्टि से सबसे बड़ी हलचल आपकी ही राशि में ही देखने को मिल रही है. दिवाली की रात यानि 4 नवंबर को आपकी राशि में चार ग्रहों की युति बनने जा रही है, जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा मौजूद रहेंगे. नवंबर का महीने उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. इस दौरान निवेश में बड़ी पूंजी के प्रयोग में जल्दबाजी न करें. अहंकार से दूर रहें और वाणी में मधुरता बनाए रखें. लाभ प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- केतु आपकी राशि में गोचर कर रहा है. केतु को ज्योतिष शास्त्र में रहस्मय ग्रह माना गया है. केतु को शोध, विदेश और मोक्ष आदि का कारक माना गया है. तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहना होगा. इस दौरान धोखा भी मिल सकता है, इसलिए सचेत रहें और अपनी योजनाओं को लेकर गंभीरता बरतें. धन लाभ के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. शत्रु छवि को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं.

आज की खबरें
November 2021: नवंबर के महीने में होने वाली है बड़ी हलचल, इन राशियों में होने जा रहा है सूर्य, गुरु और बुध का राशि परिवतर्न, सभी राशियों होंगी प्रभावित

Diwali 2021: गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान, गणेश जी की ऐसी मूर्ति न खरीदें
lifestyle https://ift.tt/31mg08X
Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, स्वास्थ्य और धन की हानि हो सकती है

Dhanteras Shopping 2021: दिवाली से 2 दिन पहले यानि धनतेरस (Dhanteras) के दिन खरीददारी करना बेहद शुभ (Auspicious) माना जाता है. इस बार 2 नवंबर को धनतेरस है. इस दिन लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. शुभ दिन होने की वजह से इस दिन लोग कुछ न कुछ नया खरीदते हैं. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करने से धन वृद्धि होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर बिना सोचे समझे कुछ भी खरीदने से आपको धन हानि भी हो सकती है. बहुत सारे लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना (Buy) चाहिए और क्या नहीं? ऐसे में लोग धनतेरस के दिन गलत चीजें खरीद लाते हैं. आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें धनतेरस पर गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए.

धनतेरस पर ये चीजें गलती से भी न खरीदें

1-स्टील और प्लास्टिक- ज्यादातर लोग धनतेरस पर बर्तन खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है. आप इस दिन किसी शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल, चांदी के बर्तन खरीदें. बर्तन को घर में लाने से पहले उसमें चावल या पानी भर लें. खाली बर्तन घर में लाना अशुभ माना जाता है.

2-लोहा और एल्यूमिनियम- धनतेरस पर लोहा और एल्यूमीनियम खरीदना भी अशुभ होता है. ज्योतिष में एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है. वहीं लोहे को शनि देव से जोड़ा जाता है. इन दोनों धातु से बनी चीजें खरीदना अशुभ होता है.

3-कांच के सामान- कई लोग धनतेरस पर कांच की चीजें खरीद लेते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. कांच को राहु से जुड़ा माना जाता है. इसलिए धनतेरस पर कांच के सामान खरीदने से बचें.

4-काले रंग की वस्तुएं- धनतेरस के खरीददारी करते वक्त ध्यान रखें कि इस दिन काले रंग की वस्तुएं न खरीदें. काला रंग किसी त्योहार पर खरीदना अशुभ माना जाता है.

5-नुकीली और मिलावटी सामान- धनतेरस के दिन तेल घी या राशन का कोई भी सामान न खरीदें. इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से धन और स्वास्थ्य हानि होती है. धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी न खरीदें. इससे घर में अशांति आती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: Diwali पर मिलावटी मिठाई से बचें, घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू
lifestyle https://ift.tt/3bsQAbt
Diwali 2021: गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान, गणेश जी की ऐसी मूर्ति न खरीदें

Diwali 2021: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म में विशेष माना गया है. दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि दिवाली की रात शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है. शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया गया है. कलियुग में लक्ष्मी जी की पूजा वैभव प्रदान करने वाली मानी गई है. दिवाली यानि दिपावली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की भी पूजा की जाती है.

धनतेरस पर यदि गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों पर विशेष ध्यान दें. कई बार सही जानकारी न होने के कारण व्यक्ति ऐसी मूर्ति खरीदकर घर ले आते हैं, जिससे वास्तु दोष या अन्य प्रकार की परेशानियां खडी हो जाती हैं. इसलिए दिवाली पूजन पर गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों पर अवश्य ध्यान दें-

मूर्ति कैसी हो
लक्ष्मी गणेश आपस में जुड़े हुए नहीं खरीदने चाहिए, इसे शुभ नहीं माना गया है. दोनों विग्रह अलग-अलग होना चाहिए.

लक्ष्मी जी का स्थान
श्री गणेश जी के दाहिने हाथ की तरफ लक्ष्मी माता को बैठाना चाहिए. यानी स्वयं सामने से देखने पर गणेश जी लक्ष्मी जी के दाहिनी तरफ स्थापित होंगे.

गणेश जी की सूंड का रखें ध्यान
गणपति जी की सूंड़ का भी बहुत महत्व है. गणपति की मूर्ति में उनकी सूंड उनके बाएं हाथ की तरफ मुड़ी होनी चाहिए. दाईं तरफ मुड़ी हुई सूंड तांत्रिक साधना हेतु उपयुक्त होती है. कई मूर्तियों में मैंने देखा है कि सूंड़ में दो घुमाव होते हैं ऐसी मूर्ति भी नहीं लेनी चाहिए।

मोदक वाली मूर्ति शुभ होती है
मूर्ति खरीदते समय हमेशा गणेश जी के हाथ में मोदक होना जरूरी है. ऐसी मूर्ति सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है. यह मोदक बाएं हाथ में होना अति शुभ होता है. यानी गणेश जी की सूंड मोदक या लड्डू की ओर मुड़ी हुई होना बहुत शुभ होता है.

मूषक वाहन
ध्यान रखना चाहिए कि गणेश जी का वाहन यानी मूषक की उपस्थिति भी बहुत अनिवार्य है.

कौन सी मूर्ति खरीदें
आजकल वैसे बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां अधिक उपलब्ध हैं. लेकिन मिट्टी की मूर्ति लेना ही शास्त्रसंमत है. यदि मिट्टी की अच्छी आकर्षक मूर्ति उपलब्ध हो तो उसको ही चुनना चाहिए.

लक्ष्मी जी की ऐसी मूर्ति न खरीदें
लक्ष्मी मां की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि कमल पर विराजित मूर्ति लें उल्लू पर सवारी करती हुई नहीं खरीदनी है. लक्ष्मी माता का हाथ वरद मुद्रा में हो और उस हाथ से धन की वर्षा हो रही हो. आशीर्वाद देती मां की मूर्ति रहेगी तो जीवन में उनकी कृपा से दरिद्रता दूर रहेगी.

लक्ष्मी गणेश की ऐसी मूर्ति घर पर लाएं
ऐसी मूर्ति नहीं लेनी चाहिए जिसमें लक्ष्मी गणेश जी खड़े हों. देवी देवता आराम से आसन ग्रहण करके आशीर्वाद दें ऐसे भाव वाली मूर्ति अच्छी होती है.

आज की खबरें
Monthly Horoscope November 2021: नवंबर में इन राशियों की चमकने जा रही है किस्मत, लक्ष्मी जी की बरसत सकती है कृपा, जानें मासिक राशिफल

Diwali 2021: सिंदूर और सरसों का तेल 'दिवाली' पर बचाएगा बुरी नजर से, लक्ष्मी जी के साथ हनुमान जी और शनि देव की भी बरसती है कृपा
lifestyle https://ift.tt/3mvaFnV
Health Care Tips: इन चीजों को खाते समय न करें गलती, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Eating Mistakes: अक्सर हेल्दी फूड का सेवन हम ये सोचकर किसी भी समय कर लेते हैं कि इसको किसी भी समय खाया जाये तो वो सेहत के लिए हेल्दी ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं सही खाने का सेवन गलत समय पर करने से आपकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि किन-किन चीजों को गलत समय पर खाने से बचना चाहिए.

रात के भोजन में डबल चीज फूड- टोस्ट हो या पिज्जा चीज के बिना दोनों का ही स्वाद अधूरा है. पर क्या जानते हैं गलत समय चीज का सेवन आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. चीज में फैट की मात्रा अधिक होने की वजह से इसे पचाना आसान नहीं होता. इसी वजह से चीज से बनी चीजों का सेवन कभी भी रात में या शाम को नहीं करना चाहिए.

खाने से पहले दही का सेवन- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड खाली पेट में आपको नुकसान पहुंचा सकता है. ये आपके पेट की अम्लता को कम कर देता है. वहीं दही का सेवन रात के भोजन के बाद और सोने से एक घंटे पहले करने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है और मांसपेशियों का विकास होता है.

ज्यादा गर्म दूध का सेवन-दूध में मौजूद लैक्टोज की अधिक मात्रा उम्र बढ़ने के साथ इसको पचाने में दिक्कत पैदा करती है. इसलिए हल्के गर्म दूध का सेवन शाम को करने से रात को नींद अच्छी आती है. इसलिए रात को ज्यादा गर्म दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.

रात को चावल खाना- चावल में कार्बहाइड्रेट की मात्रा अधिक होने की वजह से यह पचने में लंबा समय लेते हैं. इसके अलावा इसमें मौजूद हाई कैलोरी आपके बढ़ते वजन का कारण भी बन सकती है. इसलिए रात में चावल खाने से बचना चाहिए.

ये भी पढे़ं

Health Care Tips: Ginger का रोजाना सेवन करने से वजन होता है कम, इस तरह करें इस्तेमाल

Health Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3BzqfD2
Health Care Tips: जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें

Disadvantages of Drinking Lemon Water: नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. वहीं रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह भी दी जाती है वहीं लंच या डिनर के बाद भी नींबू पानी का सेवन करने से खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है. नींबू पानी आपको मोटापे से भी छुटकारा दिला सकता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा हर चीज सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में हम यहां आपको नींबू पानी से होने वाले नुकसान के बार में बताएंगे. चलिए जानते हैं.

अंग खराब होने का डर- नींबू विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है. जब शरीर मे इस विटामिन का स्तर बढ़ जाता है तो शरीर के कई अंग खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए नींबू का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

पेट दर्द, मिचली की शिकायत- विटामिन-सी की अधिकता से पेट में अम्लों का स्त्राव बढ़ने की भी आशंका रहती है इससे एसिडीटी की समस्या और गंभीर रूप ले लेती है. जिसके कारण आपको सिर्फ पेटदर्द नहीं बल्कि गले-सीने में जलन, मिचली, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अगर आप गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज से पीड़ित है तो आपको नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए.

मुंह में छाले का सबब- नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से ये मुंह में बार-बार छाले पनपने की वजह हो सकता है. दरअसल नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मुंह के अंदर पाए जाने वाले ऊतकों में सूजन और जलन की शिकायत को जन्म देता है.

दांत कमजोर होने की वजह- नींबू पानी को हमेशा स्ट्रॉ से पीने की सलाह दी जाती हैं ताकि दांत से उसका सीधा संपर्क कम ही हो. यहीं नहीं नींबू पानी के सेवन के तुरंत बाद ब्रश भी नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें

Health Care Tips: Stress को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान से Tips, तुरंत देखेगा असर

Health Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद
lifestyle https://ift.tt/3nJrn2o
Diwali 2021 Makeup Tips: दिवाली पार्टी में चाहती हैं परफेक्ट लुक, इन मेकअप ट्रिक्स को अपनाएं

Diwali 2021 Special Makeup Tips: दिवाली 2021 के त्योहार को बस दो तीन दिन ही बचें है. इस खास त्योहार की तैयारियों में हर कोई बिजी चल रहा है. इस समय हर कोई काम में इतना खो जाता है कि अपने आप के लिए भी समय नहीं रहता है. लेकिन, दिवाली (Diwali 2021 Special Makeup) के इस खास मौके पर आपके घर में दिवाली पार्टी (Diwali 2021 Party) है और आप बिल्कुल परफेक्ट (Diwali Perfect Look) दिखना चाहती हैं तो हमारे बताएं हुए नुस्खों को अपना सकती हैं. यह आपको कम समय में ही खूबसूरत बनाने में मदद करेगा. तो चलिए जानते हैं उन मेकअप टिप्स के बारे में-

इंस्टेंट क्लीन अप करना न भूलें
दिवाली से पहले आपके पास समय की कमी है तो आप घर पर आसानी से इंस्टेंट क्लीन अप कर सकती हैं. इसके लिए आप शहद, बेकिंग सोडा और रोज वॉटर का यूज करें. इस पेस्ट को चेहरे पर पांच मिनट लगाकर छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन स्क्रब करें. यह आपके चेहरे को इंस्टेंट क्लीन कर देगा और चेहरे की सारी गंदगी निकल जाएगी.

इल्यूमिनेटिंग क्रीम का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास फेशियल करने का समय नहीं है तो आप मेकअप करते समय इल्यूमिनेटिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह चेहरे पर खोए हुए चमक को वापस लेकर आता है. इसके साथ ही दिवाली की रात आपके चेहरे पर अलग ही निखार दिखने लगेगा.

चीकबोन्स को दे स्पेशल लुक
दिवाली की रात अपने चेहरे का परफेक्ट लुक चाहती हैं तो आप चीकबोन्स को स्पेशल लुक देने की कोशिश कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले ब्राउन शैडो या कॉन्टूर को गले के नीचे लगाएं. इसके बाद हैंड मूवमेंट से ब्लेंड करें. यह आपके चेहरे को सही आकार देगा और आप दिवाली की रात बेहद खूबसूरत दिखेंगी.

हाइलाइटर का करें इस्तेमाल
दिवाली के दिन आप हाइलाइटर का इस्तेमाल जरूर करें. यह आपकी आंखों को सिंपल तरीके से आंखों को हाईलाइट कर सकते हैं. इससे आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखेगी.

स्मोकी आई मेकअप करें
दिवाली के खास दिन आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप इसके लिए स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं. इससे आपकी आंखें बड़ी और पार्टी में बिल्कुल फरफेक्ट लगेंगी.

लिपस्टिक के लिए अपनाएं ये ट्रिक
अगर आप दिवाली पार्टी में लिपस्टिक को लंबे समय तक अपने होंठों पर देखना चाहती हैं तो लिपस्टिक लगाने के बाद टिशू पेपर की मदद एक्‍स्‍ट्रा लिपस्टिक न‍िकल दें. इसके बाद लिपस्टिक लंबे वक्त तक होंठो पर टिकी रहेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2Y4CPN3 2021: दिवाली के खास मौके पर घर पर बनाएं रसमलाई की स्पेशल रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

<a href="https://ift.tt/3bsdKyH Hacks: Kadhi खाने से होते हैं सेहत को गजब के फायदे, जानें कढ़ी बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3BwGu44
Subscribe to:
Posts (Atom)