Monday, November 1, 2021
Diwali 2021: गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान, गणेश जी की ऐसी मूर्ति न खरीदें

Diwali 2021: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म में विशेष माना गया है. दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि दिवाली की रात शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है. शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया गया है. कलियुग में लक्ष्मी जी की पूजा वैभव प्रदान करने वाली मानी गई है. दिवाली यानि दिपावली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की भी पूजा की जाती है.

धनतेरस पर यदि गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों पर विशेष ध्यान दें. कई बार सही जानकारी न होने के कारण व्यक्ति ऐसी मूर्ति खरीदकर घर ले आते हैं, जिससे वास्तु दोष या अन्य प्रकार की परेशानियां खडी हो जाती हैं. इसलिए दिवाली पूजन पर गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों पर अवश्य ध्यान दें-

मूर्ति कैसी हो
लक्ष्मी गणेश आपस में जुड़े हुए नहीं खरीदने चाहिए, इसे शुभ नहीं माना गया है. दोनों विग्रह अलग-अलग होना चाहिए.

लक्ष्मी जी का स्थान
श्री गणेश जी के दाहिने हाथ की तरफ लक्ष्मी माता को बैठाना चाहिए. यानी स्वयं सामने से देखने पर गणेश जी लक्ष्मी जी के दाहिनी तरफ स्थापित होंगे.

गणेश जी की सूंड का रखें ध्यान
गणपति जी की सूंड़ का भी बहुत महत्व है. गणपति की मूर्ति में उनकी सूंड उनके बाएं हाथ की तरफ मुड़ी होनी चाहिए. दाईं तरफ मुड़ी हुई सूंड तांत्रिक साधना हेतु उपयुक्त होती है. कई मूर्तियों में मैंने देखा है कि सूंड़ में दो घुमाव होते हैं ऐसी मूर्ति भी नहीं लेनी चाहिए।

मोदक वाली मूर्ति शुभ होती है
मूर्ति खरीदते समय हमेशा गणेश जी के हाथ में मोदक होना जरूरी है. ऐसी मूर्ति सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है. यह मोदक बाएं हाथ में होना अति शुभ होता है. यानी गणेश जी की सूंड मोदक या लड्डू की ओर मुड़ी हुई होना बहुत शुभ होता है.

मूषक वाहन
ध्यान रखना चाहिए कि गणेश जी का वाहन यानी मूषक की उपस्थिति भी बहुत अनिवार्य है.

कौन सी मूर्ति खरीदें
आजकल वैसे बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां अधिक उपलब्ध हैं. लेकिन मिट्टी की मूर्ति लेना ही शास्त्रसंमत है. यदि मिट्टी की अच्छी आकर्षक मूर्ति उपलब्ध हो तो उसको ही चुनना चाहिए.

लक्ष्मी जी की ऐसी मूर्ति न खरीदें
लक्ष्मी मां की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि कमल पर विराजित मूर्ति लें उल्लू पर सवारी करती हुई नहीं खरीदनी है. लक्ष्मी माता का हाथ वरद मुद्रा में हो और उस हाथ से धन की वर्षा हो रही हो. आशीर्वाद देती मां की मूर्ति रहेगी तो जीवन में उनकी कृपा से दरिद्रता दूर रहेगी.

लक्ष्मी गणेश की ऐसी मूर्ति घर पर लाएं
ऐसी मूर्ति नहीं लेनी चाहिए जिसमें लक्ष्मी गणेश जी खड़े हों. देवी देवता आराम से आसन ग्रहण करके आशीर्वाद दें ऐसे भाव वाली मूर्ति अच्छी होती है.

आज की खबरें
Monthly Horoscope November 2021: नवंबर में इन राशियों की चमकने जा रही है किस्मत, लक्ष्मी जी की बरसत सकती है कृपा, जानें मासिक राशिफल

Diwali 2021: सिंदूर और सरसों का तेल 'दिवाली' पर बचाएगा बुरी नजर से, लक्ष्मी जी के साथ हनुमान जी और शनि देव की भी बरसती है कृपा
lifestyle https://ift.tt/3mvaFnV
Health Care Tips: इन चीजों को खाते समय न करें गलती, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Eating Mistakes: अक्सर हेल्दी फूड का सेवन हम ये सोचकर किसी भी समय कर लेते हैं कि इसको किसी भी समय खाया जाये तो वो सेहत के लिए हेल्दी ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं सही खाने का सेवन गलत समय पर करने से आपकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि किन-किन चीजों को गलत समय पर खाने से बचना चाहिए.

रात के भोजन में डबल चीज फूड- टोस्ट हो या पिज्जा चीज के बिना दोनों का ही स्वाद अधूरा है. पर क्या जानते हैं गलत समय चीज का सेवन आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. चीज में फैट की मात्रा अधिक होने की वजह से इसे पचाना आसान नहीं होता. इसी वजह से चीज से बनी चीजों का सेवन कभी भी रात में या शाम को नहीं करना चाहिए.

खाने से पहले दही का सेवन- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड खाली पेट में आपको नुकसान पहुंचा सकता है. ये आपके पेट की अम्लता को कम कर देता है. वहीं दही का सेवन रात के भोजन के बाद और सोने से एक घंटे पहले करने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है और मांसपेशियों का विकास होता है.

ज्यादा गर्म दूध का सेवन-दूध में मौजूद लैक्टोज की अधिक मात्रा उम्र बढ़ने के साथ इसको पचाने में दिक्कत पैदा करती है. इसलिए हल्के गर्म दूध का सेवन शाम को करने से रात को नींद अच्छी आती है. इसलिए रात को ज्यादा गर्म दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.

रात को चावल खाना- चावल में कार्बहाइड्रेट की मात्रा अधिक होने की वजह से यह पचने में लंबा समय लेते हैं. इसके अलावा इसमें मौजूद हाई कैलोरी आपके बढ़ते वजन का कारण भी बन सकती है. इसलिए रात में चावल खाने से बचना चाहिए.

ये भी पढे़ं

Health Care Tips: Ginger का रोजाना सेवन करने से वजन होता है कम, इस तरह करें इस्तेमाल

Health Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3BzqfD2
Health Care Tips: जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें

Disadvantages of Drinking Lemon Water: नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. वहीं रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह भी दी जाती है वहीं लंच या डिनर के बाद भी नींबू पानी का सेवन करने से खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है. नींबू पानी आपको मोटापे से भी छुटकारा दिला सकता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा हर चीज सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में हम यहां आपको नींबू पानी से होने वाले नुकसान के बार में बताएंगे. चलिए जानते हैं.

अंग खराब होने का डर- नींबू विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है. जब शरीर मे इस विटामिन का स्तर बढ़ जाता है तो शरीर के कई अंग खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए नींबू का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

पेट दर्द, मिचली की शिकायत- विटामिन-सी की अधिकता से पेट में अम्लों का स्त्राव बढ़ने की भी आशंका रहती है इससे एसिडीटी की समस्या और गंभीर रूप ले लेती है. जिसके कारण आपको सिर्फ पेटदर्द नहीं बल्कि गले-सीने में जलन, मिचली, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अगर आप गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज से पीड़ित है तो आपको नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए.

मुंह में छाले का सबब- नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से ये मुंह में बार-बार छाले पनपने की वजह हो सकता है. दरअसल नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मुंह के अंदर पाए जाने वाले ऊतकों में सूजन और जलन की शिकायत को जन्म देता है.

दांत कमजोर होने की वजह- नींबू पानी को हमेशा स्ट्रॉ से पीने की सलाह दी जाती हैं ताकि दांत से उसका सीधा संपर्क कम ही हो. यहीं नहीं नींबू पानी के सेवन के तुरंत बाद ब्रश भी नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें

Health Care Tips: Stress को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान से Tips, तुरंत देखेगा असर

Health Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद
lifestyle https://ift.tt/3nJrn2o
Diwali 2021 Makeup Tips: दिवाली पार्टी में चाहती हैं परफेक्ट लुक, इन मेकअप ट्रिक्स को अपनाएं

Diwali 2021 Special Makeup Tips: दिवाली 2021 के त्योहार को बस दो तीन दिन ही बचें है. इस खास त्योहार की तैयारियों में हर कोई बिजी चल रहा है. इस समय हर कोई काम में इतना खो जाता है कि अपने आप के लिए भी समय नहीं रहता है. लेकिन, दिवाली (Diwali 2021 Special Makeup) के इस खास मौके पर आपके घर में दिवाली पार्टी (Diwali 2021 Party) है और आप बिल्कुल परफेक्ट (Diwali Perfect Look) दिखना चाहती हैं तो हमारे बताएं हुए नुस्खों को अपना सकती हैं. यह आपको कम समय में ही खूबसूरत बनाने में मदद करेगा. तो चलिए जानते हैं उन मेकअप टिप्स के बारे में-

इंस्टेंट क्लीन अप करना न भूलें
दिवाली से पहले आपके पास समय की कमी है तो आप घर पर आसानी से इंस्टेंट क्लीन अप कर सकती हैं. इसके लिए आप शहद, बेकिंग सोडा और रोज वॉटर का यूज करें. इस पेस्ट को चेहरे पर पांच मिनट लगाकर छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन स्क्रब करें. यह आपके चेहरे को इंस्टेंट क्लीन कर देगा और चेहरे की सारी गंदगी निकल जाएगी.

इल्यूमिनेटिंग क्रीम का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास फेशियल करने का समय नहीं है तो आप मेकअप करते समय इल्यूमिनेटिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह चेहरे पर खोए हुए चमक को वापस लेकर आता है. इसके साथ ही दिवाली की रात आपके चेहरे पर अलग ही निखार दिखने लगेगा.

चीकबोन्स को दे स्पेशल लुक
दिवाली की रात अपने चेहरे का परफेक्ट लुक चाहती हैं तो आप चीकबोन्स को स्पेशल लुक देने की कोशिश कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले ब्राउन शैडो या कॉन्टूर को गले के नीचे लगाएं. इसके बाद हैंड मूवमेंट से ब्लेंड करें. यह आपके चेहरे को सही आकार देगा और आप दिवाली की रात बेहद खूबसूरत दिखेंगी.

हाइलाइटर का करें इस्तेमाल
दिवाली के दिन आप हाइलाइटर का इस्तेमाल जरूर करें. यह आपकी आंखों को सिंपल तरीके से आंखों को हाईलाइट कर सकते हैं. इससे आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखेगी.

स्मोकी आई मेकअप करें
दिवाली के खास दिन आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप इसके लिए स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं. इससे आपकी आंखें बड़ी और पार्टी में बिल्कुल फरफेक्ट लगेंगी.

लिपस्टिक के लिए अपनाएं ये ट्रिक
अगर आप दिवाली पार्टी में लिपस्टिक को लंबे समय तक अपने होंठों पर देखना चाहती हैं तो लिपस्टिक लगाने के बाद टिशू पेपर की मदद एक्‍स्‍ट्रा लिपस्टिक न‍िकल दें. इसके बाद लिपस्टिक लंबे वक्त तक होंठो पर टिकी रहेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2Y4CPN3 2021: दिवाली के खास मौके पर घर पर बनाएं रसमलाई की स्पेशल रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

<a href="https://ift.tt/3bsdKyH Hacks: Kadhi खाने से होते हैं सेहत को गजब के फायदे, जानें कढ़ी बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3BwGu44
Diwali 2021: दिवाली के खास मौके पर घर पर बनाएं रसमलाई की स्पेशल रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Diwali 2021 Special Rasmalai Recipe: देशभर में लोग बड़े जोरों शोरों से दिवाली की तैयारियों में व्यस्त है. हिंदू धर्म में दिवाली का बेहद खास महत्व माना जाता है. लोग कई महीनों इस त्योहार की तैयारी करते हैं. इस साल दीपावली का यह त्योहार 4 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा. इससे पहले हर घर में लोग दिवाली से पहले विशेष साफ सफाई करते हैं. ऐसे में धनतेरस (Dhanteras 2021) से पहले घरों की साफ-सफाई की प्रथा चली आ रही हैं. ऐसा माना जाता है कि साफ घर में ही माता लक्ष्मी का वास होता है. घर की सफाई (Diwali Cleaning Hacks) के अलावा दिवाली में मिठाइयों को विशेष (Diwali Sweets) रूप से बनाया जाता है. आपने बाजार की रस मलाई (Rasmalai Recipe) जरूर खाई होगी. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. लेकिन, आज हम आपको दिवाली के खास मौके पर घर पर रसमलाई बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के आसान तरीके के बारे में-

रसमलाई बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री-

रसगुल्ला के लिए चाहिए यह चीजें-
दूध-आधा लीटर
चीनी-400 ग्राम
नींबू का रस-2 चम्मच
पानी-3 कप

मलाई के लिए चाहिए यह सामग्री-
दूध-आधा लीटर
चीनी-100 ग्राम
बादाम-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
काजू-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
केसर-10 लीफ
इलायची पाउडर-1 चम्मच

रसमलाई बनाने की विधि-
-रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा पानी डाल दें.
-इसके बाद उसमें दूध उबालने के लिए रख दें.
-जब दूध उबलने लगे तब उसमें नींबू का रस मिला दें.
-इसके बाद इसमें जब दूध फट जाएं तो इसे एक कॉटन के कपड़े में निकालकर अलग कर लें.
-दो घंटे के बाद पनीर को ठंडे पानी से धो लें. इसका सारा खट्टापन निकल जाएगा.
-इसके बाद इस पनीर को हल्के हाथों से मसल कर उसका सारा पानी निकाल दें.
-इसके बाद पनीर को एक प्लेट में निकाल लें.
-इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना कर रख दें.
-अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें 400 ग्राम चीनी और पानी मिलाएं. कुछ ही देर में चीनी पानी में घुल जाएगा.
-अब इसमें रसगुल्लों को डाल दें.
-वहीं दूसरी ओर दूध चढ़ाकर उसे उबलने दें. जब जिसमें उबाल आ जाए तो गैस को मीडियम पर रख दें और केसर मिला दें.
-दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिला दें.
-दूध गाढ़ा होने के बाद उसमें रसगुल्ले छोड़ दें.
-गैस बंद कर दें और ऊपर से कटी हुई बादाम, काजू और पिस्ता डाल दें.
-अब इसे कम से कम चार घंटे फ्रिज में रखें.
-आपकी रस मलाई तैयार है. इसे सर्व करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3w3rhpP Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद

<a href="https://ift.tt/3bsdKyH Hacks: Kadhi खाने से होते हैं सेहत को गजब के फायदे, जानें कढ़ी बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3CDTJkI
Kitchen Hacks: Diwali पर मिलावटी मिठाई से बचें, घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू

Besan Laddu Recipe: त्योहार आते ही बाजार में मिलावटी मिठाइयों का सिलसिला शुरू हो जाता है. मार्केट में मिठाइयों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए दुकानदार काफी दिन पहले से ही मिठाई का स्टोक करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में कई बार मार्केट में मिलने वाली मिठाई रखी हुई और खराब भी होती है. इस तरह की मिठाई खाने के आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं. इस दिवाली आप बाजार से मिठाई खरीदने की बजाय घर पर बनी मिठाई खाएं. आप घर पर बड़ी आसानी से देसी घी के बेसन के लड्डू बना सकते हैं. बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको मावे की भी जरूरत नहीं पड़ती. भगवान गणेश के प्रिय बेसन के लड्डू को आप पूजा में भगवान का भोग लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन के ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं. जानते हैं बेसन के लड्डू बनाने की सबसे सिंपल रेसिपी.

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री (Igridients For Besan Laddu)
500 ग्राम बेसन
500 ग्राम बूरा
400 ग्राम घी
4 चम्मच सूजी
10-12 काजू
10-12 बादाम

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी (Besan Laddu Recipe)
1- सबसे पहले किसी भारी तली वाली कड़ाही में बेसन डालें. अब इसमें पूरा घी डाल दें.
2- अब गैस की फ्लेम ऑन कर दें और बेसन को अच्छी तरह से भूनना शुरू कर दें.
3- बेसन के लड्डू बनाने में सबसे अहम है बेसन को भूनना. आपको शुरुआत में गैस फ्लैम हाई रखनी है.
4- फिर आपको मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए बेसन को भूनना है.
5- शुरुआत में आपको बेसन को चलाने में थोड़ी परेशानी होगी. लेकिन जैसे बेसन भुनेगा ये पतला होता जाएगा.
6- आपको बेसन का रंग ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भूनना है.
7- बेसन को भूनने में करीब 25 मिनट का समय लगता है.
8- जब बेसन भुन जाए तो गैस बंद कर दें. हां कड़ाही में पड़े बेसन को आपको थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है, क्योंकि कड़ाही काफी देर तक गर्म रहती है.
9- अब आप किसी दूसरे बर्तन में सूजी को 2 चम्मच घी डालकर भून लें.
10- अब इस सूजी को भुने हुए बेसन में मिक्स कर दें.
11- बेसन में बूरा डाल दें और काजू बादाम को काटकर डाल दें.
12- अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपनी पसंद और साइज के हिसाब से बेसन के लड्डू बनाते जाएं.
13- आप इन लड्डू को किसी स्टील के बर्तन में रख दें.
14- देसी घी से बने बेसन के लड्डू को आप करीब 15-20 दिन तक खा सकते हैं.
15- दिवाली पर घर आने वाले मेहमानों को ताजा घर के बने बेसन के लड्डू जरूर खिलाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मावा कचौड़ी, जाने इसे बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3BCVA7T
Kitchen Hacks: Kadhi खाने से होते हैं सेहत को गजब के फायदे, जानें कढ़ी बनाने की रेसिपी

Kadhi Benefits: कढ़ी इंडियन डिस की सबसे फेमस डिश में से एक है. वहीं कढ़ी को इंडियन सूप भी माना जाता है. कढ़ी बनाने के कई तरीके हैं लेकिन आमतौर पर बेसन और दही की कढ़ी ज्यादा पसंद की जाती है. इस कढ़ी को हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कई सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग कढ़ी बनाने के लिए दही की जगह खटाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कढ़ी को हेल्दी बनाने के लिए इसमें दही या लस्सी का ही इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसे में हम यहां आपको कढ़ी खाने के फायदे के बार में बताएंगे, चलिए जानते हैं.

कढ़ी खाने के फायदे-

1-कढ़ी में विटमिंस और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की ग्रोथ के लिए भी अच्छी होती है.

2-कढ़ी में आयरन और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है जो कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेहतरीन कॉम्बो है.

3-प्रेग्नेंट महिलाओं को कढ़ी जरूर खानी चाहिए. इसमें फोलिएट, विटामिन B6 और आयरन होते हैं क्योंकि बच्चे की ग्रोथ में मदद करती है.

4- कढ़ी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतर फूड है.

कढ़ी बनाने की सामग्री-

250 ग्राम ताजा दही, 50 ग्राम बेसन, एक चम्मच अदरक की प्यूरी, आधा कप हरे चने, एक आलू कटा हुआ, 2 दरी मिर्च, 2 चम्मच घी, एक चुटकी हींग, कढ़ी पत्ते, आधी चम्मच राई, मौसमी सब्जियां, नमक, 3 लौंग पिसी हुई.

कढ़ी बनाने की विधि-

कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दही को फेंटकर उसमें बेसन, नमक, पिसी लाल मिर्च और 2 कप पानी मिलाकर मिक्स कर लें. इसके बाद एक बर्तन में घी गर्म करें. इसमें हींग कढ़ी पत्ता, अदरक प्यूरी और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इसमें दही और बेसन का घोल डालें और लगातार हिलात हुए पकाएं. इसके बाद उबाल आने पर इसमें सब्जियां डालें. इसके बाद इसे 20 मिनट तक पकाएं. इस तरह से तैयार हो गई स्वादिष्ट कढ़ी.

ये भी पढे़ं

Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मखाने और काजू की खीर, जानें बनाने की रेसिपी

Diwali 2021: दिवाली पर इस तरह बनाएं चटपटी Khasta Kachori, जानें बनाने की विधि
lifestyle https://ift.tt/3EyR8cp
Subscribe to:
Posts (Atom)