Monday, October 4, 2021
Side Effects of High Heels: लंबे वक्त तक पहनती हैं हाई हील्स तो जान लें इसके बड़े नुकसान
Side Effects of High Heels: लंबा और खूबसूरत दिखना भला किस महिला को पसंद नहीं होता हैं. इसके लिए वह हाई हील्स का इस्तेमाल करती हैं. यह उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देता है. पार्टी हो या फंक्शन हो महिलाएं हाई हील्स ही पहनना पसंद करती हैं. कई महिलाएं तो डेली यूज जैसे ऑफिस के लिए भी हाई हील्स ही यूज करती हैं. ऐसे में लंबे समय तक हाई हील्स पहनने के कारण उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है. इसके कारण उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है. तो चलिए जानते हैं लंबे वक्त तक हाई हील्स पहनने के कारण आपको किस तरह के नुकसान हो सकते हैं-
पैरों में दर्द की शिकायत
लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से आपको पीठ और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. इस कारण हमारी मांसपेशियों में बहुत ज्यादा खिंचाव आता है. इसके साथ ही एड़ी, घुटनों और कूल्हों पर भी एक्स्ट्रा दबाव पड़ता जिस कारण सर्वाइकल संबंधी बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. यह स्पाइनल कॉर्ड को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है.
मांसपेशियों में खिंचाव होना
हाई हील्स पैरों के शेप को बिगाड़ देता है जिस कारण यह सामान्य की तुलना में कुछ टेढ़ा हो जाता है. इस कारण पैरों के मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है. इस कारण पैर के पंजों में भी दर्द की शिकायत हो जाती है.
घुटने में दर्द की शिकायत
हाई हील सैंडल पहनने से आपके स्पाइनल कॉड पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इस कारण घुटनों पर भी बहुत असर पड़ता है और इस कारण यह अक्सर देखा देखा गया है कि हाई हील पहनने वाले लोगों में घुटने के दर्द की शिकायत होती है.
फ्रैक्चर होने का खतरा
कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेली हाई हील्स पहनने से  हड्डियां टूटने की संभावना बहुत बढ़ जाती है क्योंकि इससे कूल्हों और कमर की हड्डी के अलावा पैरों के पंजें की हड्डियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. सही  पॉश्चर न होने के कारण उनमें दरार पड़ जाती है और इस कारण उनके टूटने का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/39ZxDfU Special: इस बार नवरात्रों में Traditional Food से हटकर बनाएं कुछ नया, टेस्ट भी देगा और सेहत भी
<a href="https://ift.tt/3AiV9zj Bread Peda Recipe: बेहद आसान तरीके से घर पर ही बनाएं बाजार जैसा चॉको ब्रैड पेड़ा, ये है रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3uAUk3x
Glycerin Beauty Benefits: रात में सोने से पहले लगाएं ग्‍लिसरीन, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
Beauty Benefits of Glycerin: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में कुछ ही दिनों में उत्तर भारत में ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा. ऐसे में स्किन की नमी खो जाती है और वह ड्राई लगने लगती है. सर्दी के इस मौसम में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत है. रात में सोने से पहले ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे यह आपकी स्किन की नमी को लॉक करके इसे हाइड्रेटेड बनाकर रखें.
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपके ग्लिसरीन का नाम जरूर सुना होगा. यह एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जो सालों से स्किन के लिए यूज किया जा रहा है. इसे आप रात में नींबू के रस के साथ मिलाकर यूज कर सकते हैं. इसके साथ ही आप इसे पैरों की फटी एड़ियों में भी लगा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं रात में ग्लिसरीन लगाने के फायदे और इसे यूज करने के सही तरीके के बारे में-
पाएं बेदाग स्किन
चेहरे के रूखेपन को करें दूर
ग्लिसरीन चेहरे के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए आप सोने से पहले दूध की मलाई में थोड़ा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के छोड़ दें. बाद में चेहरा गुनगुने पानी से घो लें. यह चेहरे के रूखेपन को दूर कर देगा.
मॉइस्चराइजर की तरह करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि ग्लिसरीन एक बेहद अच्छा मॉइस्चराइजर माना जाता है. इसे आप आपनी डेली मॉइस्चराइजर क्रीम के बदले यूज कर सकते है. सोने से पहले आप डेली इसे चेहरे पर लगाएं.
मुंहासों के दाग हटाने में करता है मदद
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3A75Qom Rolls Recipe: साबूदाना रोल है एक हेल्दी और टेस्टी रेसेपी, इसे घर में आसानी से बनाइए
<a href="https://ift.tt/3AiV9zj Bread Peda Recipe: बेहद आसान तरीके से घर पर ही बनाएं बाजार जैसा चॉको ब्रैड पेड़ा, ये है रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3iwNcQN
लखीमपुर खीरी: राकेश टिकैत बोले- कार्रवाई ना होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, FIR में आशीष मिश्रा का नाम होना तय, विपक्षी नेताओं को प्रशासन ने रोका
नई दिल्ली: यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई झड़प में आठ लोगों की मौत के बाद मामला बेहद गरमा गया है. लखीमपुर में किसान रात से धरना दे रहे हैं, इनकी मांग है कि दोषियों पर जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती वो धरना जारी रखेगे. इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत सुबह साढे चार बजे के करीब लखीमपुर पहुंच गए थे और उन्होंने लखीमपुर के एक गुरुद्वारे में किसानों की कमेटी के साथ बैठक की.
इस बैठक में आगे की रणनीति तय की गई. बैठक से पहले राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की. राकेश टिकैत ने किसानों से बैठक के बाद एलान कर दिया है जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
फिलहाल लखीमपुर में धारा 144 लगा दी गयी है, नेताओं के आने जाने पर प्रतिबंद लगा दिया गया है. वहीं जानकारी के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी. एफआईआर में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का नाम होना तय बताया जा रहा है.
लखीमपुर में कल क्या हुआ?
दरअसल यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर खीरी में आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में आना था. डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले किसान, कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे अशीष मिश्रा और उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं.  इससे बाद गुस्साए किसानों ने 2   SUV कार को आग के हवाले कर दिया. इस पूरे मामले में अब तक कई लोगों की मौत हो गई है. हिंसा की खबर के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपना लखीमपुर दौरा रद्द कर दिया.
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- योगी आदित्यनाथ
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि  दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, ''घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, हम तह तक जाएंगे और हिंसा में शामिल सभी को बेनकाब करेंगे, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.'' लखीमपुर हिंसा पर योगी सरकार ने बड़ी बैठक भी की. ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बैठक में घटना की पूरी जानकारी दी.
विपक्ष के नेताओं को रोका गया, अखिलेश और सतीश चंद्र मिश्रा घर में नजरबंद
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस और PAC तैनात है. आज अखिलेश का लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है लेकिन प्रशासन ने अखिलेश यादव के निजी आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. वहीं बीएसपी महासचिव सतीश मिश्रा ने भी आधी रात के करीब घर से निकलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घर से ही नहीं निकलने दिया गया. उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाकर उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को भी लखीमपुर जाने से रोका गया. संजय सिंह को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में रास्ते मे रोका गया. चंद्रशेखर आजाद 'रावण' को सीतापुर में अरेस्ट कर वापस लखनऊ भेजा गया.
प्रियंका गांधी की प्रशासन के साथ 'आंखमि चौली', हिरासत में लिया गया
लखनऊ से लखीमपुर जा रही प्रियंका को कई घंटे की आंखमिचोली के बाद सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया है. लखीमपुर जाने की कोशिश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और यूपी पुलिस के बीच रातभर लुकाछुपी का खेल चलता रहा. आधी रात के करीब प्रियंका गांधी जैसे ही लखनऊ के अपने घर से निकलीं उनकी लखनऊ पुलिस से नोकझोक हो गई. प्रियंका को रोकने पहुंची पुलिस से प्रियंका ने सवाल पूछा कि उन्हें किसके आदेश से रोका जा रहा है, उनके पास आदेश कहां है, ऑर्डर ना मिलने पर प्रियंका पैदल ही चल पड़ीं.
प्रियंका गांधी घर से निकलीं तो उनके काफिले को लखनऊ से निकलते ही इटौंजा इलाके में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, सड़क पर ट्रक खड़े कर गाड़ियां लगाकर रोका गया, उनका सुरक्षा काफिला तो वहां रुक गया लेकिन प्रियंका की गाड़ी पुलिस को चकमा देते हुए आगे निकल गईं. प्रियंका को फिर सीतापुर में टोल पर रोकने की घेरबंदी पुलिस ने की लेकिन यहां भी प्रियंका पुलिस को चकमा देकर बिना किसी दूसरे रूट से निकल गईं. रात भर पुलिस और प्रियंका के बीच लुका छिपी का ये खेल चलता रहा लेकिन घंटों की लुकाछिपी के बाद आखिर उन्हे सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया है.
मंत्री अजय मिश्रा बोले- किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी ने हंगामा किया
इस मामले में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा का कहना है कि किसानों के रूप में उपद्रवी तत्वों ने पूरा हंगामा किया. उन्होंने कहा, ''किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी (भाजपा कार्यकर्ताओं) गाड़ियों पर पथराव किया, लाठी-डंडे से वार करने शुरू किए. फिर उन्हें खींचकर लाठी-डंडों और तलवारों से मारापीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं.''
अजय मिश्रा ने कहा, ''उन्होंने गाड़ियों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया. उन्होंने गाड़ियों में आग लगाई, तोड़फोड़ की. मेरा बेटा कार्यक्रम खत्म होने तक वहीं (कार्यक्रम स्थल) था, उन्होंने जिस तरह से  घटनाएं की हैं अगर मेरा बेटा वहां(घटनास्थल पर) होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते. हमारे कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है. हमारे तीन कार्यकर्ता और ड्राइवर मारा गया है. हम इसके खिलाफ एफआईआर कराएंगे, इसमें शामिल सभी लोगों पर धारा 302 का केस लगाया जाएगा.''
यह भी पढ़ें-
मृतक किसानों के परिजनों से मिलने आधी रात को प्रियंका गांधी दिल्ली से लखीमपुर खीरी हुई रवाना, कहा-पुलिस ने रास्ते में रोकने की कोशिश की
<a href="https://ift.tt/2Y9RuX0 Banerjee के जीत हार का इतिहास जानिए, कभी सोमनाथ को हराया, अधिकारी से हारीं, जानिए चुनावी जीत हार का क़िस्सा
lifestyle https://ift.tt/3mkFquo
Navratri Special: इस बार नवरात्रों में Traditional Food से हटकर बनाएं कुछ नया, टेस्ट भी देगा और सेहत भी
Recipes for navratri special: त्योहारी सीजन बस कुछ ही समय में शुरू होने वाला है. नवरात्रों से जो त्योहारों की लाइन लगेगी वह दीपावली और छठ पर जाकर थमेगी. हमारे यहां नवरात्रों में व्रत करने का ट्रेडिशन है. साथ ही एक और ट्रेडिशन है जिसमें व्रत में एक विशेष प्रकार का खाना खाया जाता है. अगर इसे गौर से देखें तो पाएंगे कि यह खाना घी में बनता है और पेट के लिए काफी हेवी होता है. आज जानते हैं कुछ नई रेसिपीज़ जो व्रत में भी खायी जा सकती हैं और हेल्दी भी होती हैं.
स्मूदी बाउल –
ये सेहत से भरा बाउल आपको एनर्जी भी देगा और फिलिंग भी महसूस कराएगा. इसे बनाने के लिए अपना कोई भी मनपसंद फल (केला हो तो ज्यादा अच्छा है) कुछ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें फिर इसे ग्राइंडर में डालकर कुछ मेवे डालें और मीठे के लिए खजूर डालें और दूध डालकर मिक्स कर लें. ये स्मूदी बाउल हर लिहाज से आपकी सेहत के लिए अच्छा है.
जूस –
इस बार फास्ट को एक नये अंदाज में रखें और जूस का सेवन करें. ये जूस सब्जियों के हों तो ज्यादा बेहतर हैं. इनसे बॉडी सही मायने में डिटॉक्स होती है. किसी भी फ्रेश सब्जी का जूस लें और नींबू और सेंधा नमक (अगर आप लेते हैं) डालकर पिएं. इस दौरान नारियल पानी लेना भी बेस्ट ऑप्शन है. दिन की शुरुआत इस डिटॉक्स  ड्रिंक से कर सकते हैं.
क्रन्ची फ्रूट बाउल –
इस बनाने के लिए रात में कुछ मेवे भिगोकर रख दें. सुबह ताजे फल लें और उन्हें बारीक-बारीक काट लें. अब मेवों को भी बारीक काट लें जैसे बादाम, अखरोट, काजू आदि. यहां भी मिठाई के लिए किश्मिश डाल सकते हैं. एक बाउल लें और उसमें एक लेयर गाढ़ा किया दूध (ये ऑप्शनल है) डालें, उसके ऊपर फलों की एक लेयर लगाएं फिर, मेवों की एक लेयर लगाएं और फिर फल डालें. अंत में सूखे मेवे और सीड्स से इसे सजाकर परोसें.
ग्लूटन फ्री लड्डू –
अगर फलों की मिठास से आपका काम नहीं चलता तो आप विशेष प्रकार के लड्डू भी बना सकते हैं. इसके लिए थोड़ा नारियल का पाउडर लें और थोड़ा घिसा नारियल. इसमें गुड़ की चाशनी मिलाकर लड्डू बांधें और अगर इसे ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो खजूर को भिगोकर पीस लें और इस मिक्सचर में मिलाकर मिठास दें. ड्राय फ्रूट्स डालना इस रेसिपी में ऑप्शनल है.
यह भी पढ़ें:
How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हा आपकी इन समस्याओं का समाधान
Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय
lifestyle https://ift.tt/3A2oeyx
Horoscope Today 4 october 2021: मेष और तुला राशि वाले सावधान रहें, 12 राशियों का जानें 'आज का राशिफल'
Horoscope Today 4 october 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 4 अक्टूबर 2021, सोमवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में हो रहा है. आज का दिन जॉब, करियर और धन के मामले में कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष- आज के दिन आप खुद को बहुत कॉन्फिडेंस में पाएंगे, अपनों की मदद करनी पड़े तो पीछे में न हटे, लोग आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद कर सकते हैं. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न हो कर अन्य लोगों को आपका उदाहरण दे सकते हैं. ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर अपने पुराने अनुभवों से रुके हुए कार्य बना पाएंगे. विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी, साथ ही टीचर का मार्गदर्शन मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें, अनावश्यक चिंता रोगों का कारण बन सकती है. क्रोध एवं कटु वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, ऐसे में परिवार में तनाव होने की आशंका है.
वृष- आज के दिन अच्छा रहने वाला है, कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होते दिख रहें हैं. नौकरी में प्रयासरत लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा, यदि आप किसी ट्रेनिंग में हैं तो सजगता के साथ इस पर फोकस करे. थोक का व्यापार करने वालों को आज कुछ मंदी का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर बड़ी डील करने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य में जो लोग पेट के रोग से पीड़ित हैं, उन्हें इसमें आराम मिलेगा. परिवार के सभी सदस्यों के साथ घूमने की प्लानिंग बन सकती है, लेकिन यात्रा यदि छोटी होगी तो आपके लिए शुभ रहेगा. मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें.
मिथुन- आज के दिन सभी कार्यों का संतुलन बनाए रखना होगा. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलें.आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए, बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करना पड़ सकता है. फुटकर व्यापारी को व्यापार को बढ़ाने में सफल हो पाएंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में आनाकानी नहीं करनी चाहिए. हेल्थ में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन स्वस्थ्य बने रहने के लिए नियमित योग और व्यायाम करते रहें. घर में धार्मिक माहौल बना कर रखना है. घरेलू कर्ज को खत्म कर पाने में आप सक्षम रहेंगे. संतान की पढ़ाई को लेकर आप कुछ चिंता में नजर में आएंगे.
कर्क- आज के दिन जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए, संभव हो तो देव दर्शन के लिए जाएं. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आज खुद को अपडेट करने पर फोकस करें. ऑफिस में आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखें, और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी करें. व्यवसाय में पैसे के लेन-देन को लेकर सजग रहना होगा, नया सौदा सोच-समझ कर करना होगा. विद्यार्थी वर्ग नोट्स संभाल कर रखें. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा, कोल्ड होने की आशंका है. परिवार के सदस्यों के प्रति क्रोध करने से बचे.
सिंह- आज के दिन बिना प्लानिंग के कार्य करना भारी पड़ सकता है. सरकारी कामकाज यदि पेंडिंग हैं तो उन्हें पूरा करें. नौकरीपेशा से जुड़े लोग वरिष्ठों से सम्पर्क बनाए जिससे कार्य में मार्गदर्शन मिलेगा. जो लोग तेल का व्यापार करते हैं उनके लिए दिन लाभप्रद रहने वाला है. युवाओं  के लिए समय अच्छा है, वहीं दूसरी ओर यदि कोई इंटरव्यू है तो उसमें सफलता मिल सकती है. सेहत को देखते हुए रात के भोजन में चिकनाई युक्त खाद्य-पदार्थ का सेवन करने से बचें. परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में आप व्यस्त दिखाई देंगे. भाई व छोटी संतान का मार्गदर्शन करना पड़े तो जरूर करें.
कन्या- आज के दिन जहां एक ओर कर्मठता को अपना साथी बनाना है, तो वहीं दूसरी ओर कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहें. ऑफिस में धैर्य के साथ कार्य करना चाहिए. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारी कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को अपनी बुद्धि-मानी से संभाल लेंगे, इस ओर प्रयास करें. सेहत में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है, ऐसे में सजगता ही सजगता ही औषधि है. प्रमोशन के साथ स्थानांतरण मिल सकता है. दोस्तों के साथ किसी योजना पर चर्चा करेंगे. परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, उसे चित्त तक नहीं ले जाना चाहिए.
तुला- आज के दिन जल्दबाजी में निर्णय न लेते हुए धैर्य पूर्वक सोच-विचार करना होगा. वर्तमान की समस्याओं के प्रति पैनिक न हों. ऑफिशियल कंपटीटर आपकी कमियों का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं, कोशिश करें की कार्य में लापरवाही न हो. होटल और रेस्टोरेंट से संबंधित व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ेगा. युवाओं के लिए दिन सामान्य है. तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी तथा जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार होगा. गर्भवती महिलाओं को कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुराने मित्रों के साथ फोन पर गपशप करेंगे.
वृश्चिक- आज के दिन मन न लग रहा हो तो कुछ समय भगवत् भजन में ध्यान लगाए. जाने अनजाने किसी को दिल दुखाया हो तो उनसे क्षमा मांगते हुए, अपने रिश्तों को पुनः स्थापित करना होगा. ऑफिस में सहयोगियों के साथ विवाद होने की आशंका है, ऐसे में छोटी-छोटी बात को लेकर टिप्पणी न करें. खुदरा व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. विद्यार्थी वर्ग को अवकाश में मौज मस्ती करने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है. ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा.
धनु- आज के दिन सोच को सकारात्मक बनाए रखें. नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें. कार्य में परिश्रम का संतोषजनक फल प्राप्त होगा. नयी नौकरी में सफलता मिल सकती है. व्यापार में आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें. विद्यार्थी वर्ग अपने मनोबल के आधार पर आगे बढ़ पायेंगे. हेल्थ में पुराने या सामान्य रोगों के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पारिवारिक वाद-विवाद के कारण कठिनाइयों एवं समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं दूसरी ओर स्वयं की गलतियों के कारण आपके मान-सम्मान को ठेस तक पहुंचने की भी आशंका है. दिन की समाप्ति तक कोई शुभ सूचना मिलेगी.
मकर- आज के दिन समर्पण दिखाने की जरूरत है. शांत आचरण विकसित कर पाएंगे. लंबे समय से अटके कामकाज बनते नजर आ रहे हैं. व्यवहार में रूखापन अपनों से दूर कर सकता है. कार्यस्थल पर बॉस प्रशंसा करेंगे. स्थानांतरण के साथ प्रमोशन की बात चल सकती है. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. पैसे के लेनदेन में चूक कर सकते हैं. युवाओं को बड़ा काम प्लानिंग के साथ करना चाहिए, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है. सेहत को लेकर शुगर पेशेंट सजग रहें समस्या बढ़ सकती है. बड़ों के साथ कुछ देर समय व्यतीत करें. घर से दूर रहने घर वापसी की प्लानिंग बन सकती है.
कुम्भ- आज के दिन यदि महादेव जी की उपासना करेंगे तो अवश्य ही आपको सभी विघ्नों से मुक्ति मिलेगी. कार्य में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी. ऑफिशियल कार्य में मन न लगने से कार्य का निष्पादन योजना अनुसार न हो पाए. यदि आप कोई नया व्यवसाय की प्लानिंग कर रहें हैं तो सावधानी रखें, व्यापारिक बड़े पार्टनर मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति संभल कर चलना होगा खान-पान में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है. संयुक्त परिवार में तनाव रहेगा, परस्पर वाद-विवाद या तर्क-वितर्क होने की आशंका है. इस राशि के छोटे बच्चों को पितामह के साथ समय व्यतीत करना चाहिए.
मीन- आज के दिन आजीविका को लेकर अपना फोकस बनाए रखें. छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे. सहजता-सौम्यता का भाव जरूरी है. बातों में स्पष्टता रखें, जिससे आपकी बातें सभी को समझ में आ जाएं. समय से ऑफिस पहुंचे, तो वहीं दूसरी ओर कामकाज में थोड़ा परिपक्वता, गंभीरता दिखाएं. टेलीकम्युनिकेशन के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा. खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद नापसंद का ख्याल रखना होगा. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें. स्वास्थ्य में डेंगू, मलेरिया और कुछ गंभीर रोग से पीड़ितों को लोग नियमित दवा में लापरवाही न बरतें. घर में यदि किसी का जन्मदिन है तो उत्साह के साथ मनाना होगा.
यह भी पढ़ें:
Weekly Horoscope 4 से 10 October 2021: वृष और तुला राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानते हैं राशिफल
Chanakya Niti: इन कार्यो को करने वालों को मिलता है हर जगह सम्मान, धन की देवी लक्ष्मी जी का भी मिलता है आशीर्वाद, जानें चाणक्य नीति
lifestyle https://ift.tt/3BeHQBe
Chocolate Bread Peda Recipe: बेहद आसान तरीके से घर पर ही बनाएं बाजार जैसा चॉको ब्रैड पेड़ा, ये है रेसिपी
Choco Bread Peda Recipe Kitchen Hacks: चॉकलेट (chocolate) खाना तो ज्यादातर लोगों को पसंद आता ही है. चाहे वह चॉकलेट (chocolate) आइसक्रीम हो, चॉकलेट केक हो या चॉकलेट से बनी कोई भी चीज हो. लोग बहुत शौक से चॉकलेट खाना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग अपने फ्रिज में मिठाई और चॉकलेट रखना पसंद करते हैं, ताकि जब भी मन करे तो तुरंत निकालकर इसे खा लें. मिठाई वैसे घर में भी बनाई जा सकती है और इसमें मिलावट का भी कोई डर नहीं रहता. वहीं अगर आप कुछ इंस्टेंट रेसिपी बनाना चाहते हैं तो चॉकलेट से पेड़ा बना सकते है. चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए अधिक चीजों की आवश्यकता नहीं है, इसे सीमित चीजों से भी घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. फेस्टिवल में अगर आप कोई मिठाई बनाना चाहते हैं तो चॉको ब्रैड पेड़ा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. चॉको ब्रैड पेड़ा एक आसान रेसिपी है, जिसे आप आसानी से कभी भी घर में बना सकते हैं. ये टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी है, जिसे आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को भी फेस्टिवल में खिला सकते हैं.
Health Care Tips: मिलावटी आटा कर सकता है सेहत खराब, इन टिप्स से करें पहचान
सामग्री
– 4 ब्रैडस्लाइस
– 5 छोटे चम्मच कंडैंस्ड मिल्क
– 2 बड़े चम्मच पिघली चौकलेट
– 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल.
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि
ब्रैड को मिक्सी में डाल कर चूरा कर लें. एक कड़ाही में घी डाल कर ब्रैड का चूरा भून लें. अब इस में कंडैंस्ड मिल्क और पिघली चौकलेट डालकर पेड़े बना उन्हें नारियल में लपेट कर ठंडा कर सर्व करें.
ये भी पढ़ें
Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका
How Does Flaxseed Loss Weight: क्या आपका वजन बढ़ रहा है? अलसी में छुपा हुआ है आपकी इन समस्याओं का समाधान
lifestyle https://ift.tt/3mk6cTG
Sabudana Rolls Recipe: साबूदाना रोल है एक हेल्दी और टेस्टी रेसेपी, इसे घर में आसानी से बनाइए
Kitchen Hacks Sabudana Rolls Snacks: शाम को अक्सर जब हमें भूख लगती है तो हम लोग समोसे और पकौड़े जैसे स्नैक्स खा लेते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छे नही होते. इसीलिए आज हम आपको साबूदाने से बनी एक हेल्दी और टेस्टी रेसेपी के बारे में बताएंगे जो आपकी भूख को शांत करने के साथ-साथ हेल्थ का भी ख्याल रखेगी. साबूदाना व्रत रखने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय है लेकिन क्या आपको पता है कि पेट की बीमारी में चिकित्सीय उद्देश्य के लिए उसका इस्तेमाल किया जाता है. साबुदाना कई पोषक तत्वों में भरपूर संतुलित डाइट है. उसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं. अगर उसे कम मसालों और थोड़े तेल में बनाया जाए, तो उससे बेहतर कोई डाइट नहीं हो सकती. तो आइए जानते हैं टेस्टी और हेल्दी साबूदाना रोल (Sabudana Rolls ) बनाना.
सामग्री
-साबूदाना-1 कप भीगा
-मूंगफली के दाने- 20 से 25
-हरी मिर्च- 1 से 2
-आलू उबले हुए 2
-धनिये की चटनी
-तेल- 2 बड़े चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका
मूंगफली के दानों को कड़ाई में भून कर मिक्सी में पीस लें. भीगे साबूदाने में उबले आलू, बारीक कटी हरीमिर्च और नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर आटा बना लें. साबूदाने के आटे को बराबर हिस्सों में बांट लें. इसके बाद 2 प्लास्टिक शीट्स के बीच में तेल लगा कर एक भाग को पतली रोटी की तरह बेल लें. गर्म तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ सेंक लें. इसकी 1 इंच चौड़ी स्ट्रिप काटकर चटनी लगाकर रोल करें. इसी तरह सभी रोल को तैयार करके चटनी लगा कर शाम के नाश्ते में परोसें.
ये भी पढ़ें
Kitchen Hacks: इस तरह से बनाएं मोमोज की चटनी, फीके खाने को भी मिलेगा चटपटा स्वाद
Health Care Tips: High Blood Pressure से बढ़ सकता है इन रोगों का खतरा, जानें बीपी की दवा लेने का सही समय
lifestyle https://ift.tt/3a2cMZf