Friday, October 1, 2021
Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका

Benefits of Walnut: अखरोट ज्यादातर सभी का पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स होता है. वहीं अखरोट सेहत से जुड़े फायदों के साथ-साथ स्किन केयर के लिए भी बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जगह अखरोट को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. चलिए हम यहां आपको बतातें है अखरोट के फायदें.

फेसपैक बनाकर करें इस्तेमाल

एक चम्मच अखरोट का पाउडर, एक चम्मच ओलिव ऑयल, दो चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं. इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें. ऐसा आप हफ्ते में 3 बार कर सकते हैं. वहीं इस पैक को हफ्ते में 3 बार लगाने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आयेगा.

डार्क सर्कल के लिए

अखरोट का तेल आपकी आंखो के नीचे आई सूजन को दूर करता है और डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है. इसके लिए आप थोड़ा से अखरोट का तेल लें और तेल को हल्का गुनागुना करके अपनी आंखों के नीचे काले घेरे वालें भाग पर लगाएं और सो जाएं. इसके बाद सुबह अपने चेहरे को धो लें. ऐसा आप रोजाना करें इससे आपके काले घेरे दूर हो जाएंगे.

आंखों के नीचे की सिलवटों को दूर करें

आप नींबू का रस, शहद, ओटमील और अखरोट का पाउडर एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें.ऐसा करने से आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे दूर हो जाएंगे और आपकी आंखे खूबसूरत दिखेंगी. ऐसा आप हफ्ते में 5 बार कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें

Health Care Tips: Curd के साथ ये चीजें मिलाकर खाने से मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी, जानें इसके फायदें

Health Care Tips: सर्दियों में मुट्ठी भर खाएं Peanuts, होंगे गजब के फायदे

lifestyle https://ift.tt/39T0kem
Thursday, September 30, 2021
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हैं परेशान तो इस तरह करें जीरे के पानी का सेवन, जानें इसे बनाने का तरीका

Jeera Water For Weight Loss: घर में आमतौर पर कई मसालों का प्रयोग किया जाता है. उन मसालों में से एक है जीरा. जीरा खाने की खूशबू के साथ-साथ स्वाद को भी बढ़ाने में मदद करता है. लेकिन, स्वाद के अलावा यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है. आजकल की बदलती लाफस्टाइल को कारण बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं. मोटापा कई रोगों का कारण भी है. आज हम आपको जीरा पानी की मदद से वेट लॉस टिप्स देने वाले हैं.

आपको बता दें कि जीरा हमारे पांचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह हमारे शरीर के सभी टॉक्सिक पदार्थ को भी निकाल देता है. इसके साथ ही यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें भारी मात्रा में मैंगनीज, Iron, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं. यह पेट की चर्बी को कम करके वजन घटाने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं जीरा वॉटर बनाने के तरीके के बारे में-

इस तरह तैयार करें जीरा वॉटर
जीरा का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें 1 से 2 चम्मच जीरा डालकर रातभर भिगो कर रख दें. सुबह उठकर इस पानी को उबालें. जब यह आधा हो जाएं जो गैस बंद कर दें. अब इस पानी का जीरा छानकर पानी पी लें. अब बचे हुए जीरे चाहें को चबाकर खा जाएं. अगर आप चाहें तो जीरा वॉटर में शहद और नींबू का रस मिलाएं. यह और ज्यादा effective होगा.

कब और कैसे करें जीरे के पानी का सेवन-
बता दें कि जीरा का पानी एक बेहद हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक है. यह आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है. इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. अगर आप अपना वजन जल्द कम करना चाहते हैं तो इसका आप दिन में 3 से 4 बार सेवन करें. यह आपके पाचन तंत्र को ठीक रखकर आपको कब्ज की परेशानी से भी दूर रखेगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3AZic3g for Healthy Nails: पाना चाहती हैं लंबे और चमकदार नाखून, तो ट्राई करें यह पांच घरेलू नुस्खे

पैरों को शेव करते वक्त इन गलतियों को करें Avoid, इन टिप्स को अपनाकर पाएं स्मूथ और ग्लोइंग स्किन

lifestyle https://ift.tt/3mdFiwQ
Vitamin D में आपकी हड्डियों के लिए क्या है एक प्रमुख असर? जानिए अहम जानकारी

विटामिन डी के फायदों की लिस्ट लंबी है. इम्यून सिस्टम मजबूत करने, डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने से लेकर हड्डी की सेहत सुधार करने के लिए भी विटामिन डी जाना जाता है. एक तरीके से विटामिन डी आपकी हड्डियों को अधिक कैल्शियम अवशोषण करने में मदद कर प्रभावित करता है.

विटामिन डी और कैल्शियम अवशोषण

आपकी हड्डी की सेहत का चरम 30 के दशक में होता है, जबकि आप 40 की दहाई में बोन मास धीरे-धीरे खोने लगते हैं. हालांकि, जेनेटिक्स और डाइट आपकी हड्डी की सेहत को आपकी उम्र के अनुसार प्रभावित करते हैं, आपके विटामिन डी का लेवल बड़ी भूमिका भी निभाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपके शरीर को कैल्शियम अवशोषण के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है, जो हड्डी की सेहत का दूसरा महत्वपूर्ण पोषण है. एक रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन डी का अभाव इसी कारण से हड्डी की ताकत घटाता है.

कैल्शियम और विटामिन डी हड्डी की सेहत के लिए जरूरी हैं. आपके शरीर के कैल्शियम का ज्यादा हिस्सा आपकी हड्डी और दातों में जमा होता है, छोटा अंश आपके प्लाज्मा में पाया जाता है. हालांकि प्लाज्मा में कैल्शियम का लेवल बहुत कम होता है, लेकिन ये वास्तव में आपके शरीर के बाकी कैल्शियम को काबू करते हैं.

अगर आपके प्लाज्मा में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा नहीं होगी, तो आपकी हड्डियां एक ऐसी प्रक्रिया से गुजरेंगी जहां उनको खुद का कैल्शियम पैदा करना होगा. इस प्रक्रिया की खास बात है कि ये आपकी हड्डियों को कमजोर करता है, जिसके चलते रोजाना काफी कैल्शियम का हासिल करना जरूरी हो जाता है, और समान रूप से विटामिन डी को शरीर के लिए कैल्शियम अवशोषण में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है.

रिपोर्ट विटामिन डी और बोन फ्रैक्चर के सबसे बड़ा एक जोखिम कारक यानी बुढ़ापे में गिरना के बीच संबंध पर भी चर्चा करती है. ये रिपोर्ट बताती है कि विटामिन डी मसल को मजबूत करने में मदद कर सकता है और गिरने के जोखिम को कम करने में सहयोगी बन सकता है. रिपोर्ट इसको भी उजागर करती है कि विटामिन सूजन को कम करने में मददगार है, जो बदले में ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने का काम कर सकता है. हालांकि, इस सिलसिले में और रिसर्च किए जाने की जरूरत है.

क्या Osteoporosis की आम दवा एलेंड्रोनेट मरीजों को डायबिटीज से बचा सकती है? जानिए

सीने में संक्रमण का इलाज करने के लिए Amoxicillin नहीं साबित हुई मददगार, डॉक्टरों को मिली ये सलाह
lifestyle https://ift.tt/3uoNKgl
Habits that can Destroy Your Success: आपकी सफलता की राह में रुकावट बन सकती है ये पांच आदतें, आज ही बदलें

Habits that can Destroy Your Success: किसी भी इंसान की जिंदगी की सफलता और असफलता उसके नजरिए और मेहनत पर निर्भर होती है. कई लोग जीवन में कड़ी मेहनत से बिलकुल नहीं डरते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग जीवन में थोड़ी मुश्किल आने पर भी घुटने टेक देते हैं. इस कारम वह जीवन में असफल रहते हैं. इस आदत के कारण उसका वर्तमान और भविष्य दोनों अंधकार में चला जाता है. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने वाले हैं जो किसी भी व्यक्ति के जीवन की असफलता का कारण बन सकता है. जानते हैं उन आदतों के बारे में-

1. जीवन में निगेटिव रहना
कुछ लोग हर छोटी-छोटी चीजों में कमी निकालते हैं और इस कारण जीवन में हमेशा निराशा अंधकार में डूबे रहते हैं. आपको बता दें कि जीवन में जो व्यक्ति सकारात्मक विचारधारा के साथ जीता है वह हमेशा सफल होता है. उसके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है. वहीं नेगेटिव इंसान हमेशा कुंठित रहता है.

2. भूतकाल में जीने वाला व्यक्ति
हो सकता है कि आपके जीवन में भूतकाल में कुछ अप्रिय घटनाएं घटी हो. लेकिन, इसका यह मतलब नहीं है कि आप उन असफलताओं के बारे में सोच-सोचकर अपने भविष्य को खराब कर लें. हमें अपनी असफलताओं से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना न चाहिए.

3. नामुमकिन शब्द का ज्यादा इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति
कहते हैं कि इंसान के लिए कोई भी काम नामुमकिन नहीं है. अगर मन में निश्चय हो तो हम हर काम को कर सकते हैं. कुछ लोग किसी भी काम को करने से पहले ही धारणा बना लेते हैं कि यह काम उनके बस का नहीं है. इस कारण वह उस काम को नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आपको नमुमकिन शब्द को अपने जीवन से निकालकर फेंक देना चाहिए. यह आपकी असफलता से भरी सोच का प्रदर्शन है.

4. जोखिम लेने से डरने वाला व्यक्ति
हर व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा पल आता है जब उसे किसी एक चीज को चुनना पड़ता है और थोड़ा रिस्क लेना पड़ता है. अगर आप छोटी चीजों में भी जीवन में रिस्क नहीं ले सकते हैं तो आप जीवन में सफलता का स्वाद कभी नहीं चख सकते हैं. लेकिन रिस्क लेते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि जोखिम लेने और पागलपन में बहुत बड़ा फर्क है.

5. दूसरों में कमी निकालने वाला व्यक्ति
जो लोग हर बात में दूसरों की कमी निकलता है वह जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता है. इंसान को दूसरों की कमी देखने के बजाए अपनी खामियों पर ध्यान देने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3AZic3g for Healthy Nails: पाना चाहती हैं लंबे और चमकदार नाखून, तो ट्राई करें यह पांच घरेलू नुस्खे

<a href="https://ift.tt/3meol59 Water Plants: घर में लगाएं यह इंडोर वाटर प्लांट्स, खूबसूरती के साथ मिलेगी शुद्ध हवा

lifestyle https://ift.tt/39QeCMH
Tips for Healthy Nails: पाना चाहती हैं लंबे और चमकदार नाखून, तो ट्राई करें यह पांच घरेलू नुस्खे

Tips for Healthy Nails: महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत सजग रहती है. खुद को परफेक्ट लुक देने के लिए वह बहुत मेहनत करती हैं. इसके साथ ही अपने हाथों और पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए वह मैनीक्योर और पेडीक्योर का भी सहारा लेती हैं. लंबे नाखून हर महिला की पसंद होते हैं. इन नाखूनों पर वह तरह-तरह नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं. यह उनके हाथ और पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.

लेकिन, कई बार बहुत कोशिश करने के बावजूद भी नाखून नहीं बढ़ पाते हैं. अगर बढ़ भी जाते हैं तो जल्दी टूट जाते हैं. ऐसा ज्यादातर शरीर में कैल्शियम कमी के कारण होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जो आपके नाखूनों को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

1. संतरा हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है. इसके साथ ही यह नाखून के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें भारी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो नाखून की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है. इसे यूज करने के लिए आप संतरे का रस निकाल लें और उसमें नाखूनों को डुबोकर 10 से 15 मिनट रखें. बाद में इसे गुनगुने पानी से धो दें और बाद में मॉइश्चराइजर लगा दें. आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा.

2. आपको बता दें कि नारियल के तेल को गुणों की खान माना जाता है. यह ना सिर्फ स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है बल्कि यह नाखूनों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. यह नाखूनों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाता है. इसे यूज करने के लिए नारियल का तेल लें और उसमें 1/4 कप शहद और 4 बूंद रोजमेरी ऑयल मिला दें. बाद में इस मिश्रण को गर्म कर दें. इसमें नाखूनों को कम से कम 15 मिनट डुबोकर रखें. आप इसे हफ्ते में एक बार जरूर ट्राई करें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा.

3. नाखूनों को पोषण देने में अंडा और नाखून भी बहुत इफेक्टिव है. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले एक अंडा लें और उसके सफेद भाग को निकालकर उसमें दूध मिला दें. फिर इसमें नाखूनों को डुबोकर 5 से 10 मिनट रखें. ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर करें.

4. नाखून की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल करें. इसे यूज करने के लिए इसमें जैतून का तेल मिक्स करें और फिर नाखूनों पर मसाज करें. यह नाखून को मजबूत और चमकदार बनाएगा.

5. लहसुन का पेस्ट नाखूनों की ग्रोथ में बहुत मददगार होता है. सुबह उठकर लहसुन की कली और एप्‍पल साइडर वेनिगर के साथ मिलाकर हाथों में घिसे और 10 मिनट रहने दें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3zYXXRM Hacks: बरसात के मौसम में काबुली चने में लग जाते हैं कीड़े, जानें इसे स्टोर करने का सही तरीका

<a href="https://ift.tt/3olvH9W Hacks: घर में बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी कोकोनट आइसक्रीम, ट्राई करें यह बेहद आसान रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3l0YjDr
Pitru Paksha 2021: दशमी का श्राद्ध 01 अक्टूबर को किया जाएगा, जानें इस दिन का महत्व और राहु काल का समय

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष चल रहा है. पितृ पक्ष में दशमी की तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. पंचांग के अनुसार 01 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. पितृ पक्ष में इस तिथि का श्राद्ध कर्म विशेष माना गया है.

पितृ पक्ष का महत्व
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है. गरुण पुराण में पितृ पक्ष, श्राद्ध कर्म और तर्पण के बारे में बताया गया है. पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता है. पितरों को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर धरती पर आते हैं. पितरों का आशीर्वाद जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है.

दशमी तिथि का श्राद्ध (Dashmi Shradh 2021 Date)
पितृ पक्ष मे दशमी की तिथि को विशेष महत्व प्रदान किया गया है. जो लोग दशमी की तिथि को देह का त्याग करते हैं उनका श्राद्ध, दशमी की तिथि मे किया जाता है. मान्यता के अनुसार विधि पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है.

पितरों का आभार व्यक्त करें
पितृ पक्ष में पितरों का आभार व्यक्त किया जाता है. पितरों का आभार व्यक्त करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है. पितर प्रसन्न रहते हैं तो जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है. पितृ पक्ष में पितरों की पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. जन्म कुुंडली में पितृ दोष की स्थिति को शुभ नहीं माना गया है, जिस व्यक्ति की कुंडली में इस दोष का निर्माण होता है, उसे हर कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी बनी रहती है, जमा पूंजी नष्ट हो जाती है. कलह और तनाव की स्थिति बनी रहती है. व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार आते हैं.

दशमी श्राद्ध की विधि
01 अक्टूबर 2021 को दशमी का श्राद्ध है. इस दिन प्रात: स्नान करने के बाद श्राद्ध क्रिया का आरंभ करें. भोजन को पांच भागों में विभाजित करें. दान आदि करने से पहले पंचबली भोग अवश्य लगाएं. पंचबली भोग में गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी और देव आते हैं. इन्हें भोग लगाने के बाद ही भोजन कराने और दान की प्रक्रिया को करना चाहिए. इस दिन हर प्रकार की बुराई और गलत आदतों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए.

01 अक्टूबर 2021 का राहु कल (Rahu Kaal)
पंचाग के अनुसार 01 अक्टूबर को प्रात: 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक राहु काल रहेगा. इस समय में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें:
6 अक्टूबर 2021 का पंचांग, इस दिन 'पितृ पक्ष' का होगा समापन, जानें तिथि और राहु काल

कम्युनिकेशन के क्षेत्र के इन राशि वालों को नहीं दे सकता है कोई मात, बातचीत में होते हैं माहिर, बहुत जल्द करते हैं दूसरों को आकर्षित

lifestyle https://ift.tt/3B0Cw48
सीने में संक्रमण का इलाज करने के लिए Amoxicillin नहीं साबित हुई मददगार, डॉक्टरों को मिली ये सलाह

एक रिसर्च में दावा किया गया है कि सीने में संक्रमण से पीड़ित बच्चों को आमतौर पर इस्तेमाल की जानेवाली एंटीबायोटिक से फायदा 'होने की संभावना नहीं' है. सीने में संक्रमण एक प्रकार का श्वसन से संबंधित संक्रमण है. साउथेम्पटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है कि डॉक्टरों को चाहिए कि बीमार युवाओं को अमोक्सी‌सिलिन देने से बचें.

सीने में संक्रमण के खिलाफ आम एंटीबायोटिक नहीं फायदेमंद

डॉक्टरों को अमोक्सिल के रूप में ब्रांडेड दवा सिर्फ उसी वक्त लिखना चाहिए जब उनको संदेह हो कि बच्चे को न्यूमोनिया है. केवल नुस्खे वाली दवा को सीन में संक्रमण से पीड़ित 432 बच्चों पर जांचा गया. युवाओं में छह महीने से लेकर 12 साल तक के शामिल थे. दवा लेनेवाले बच्चों ने देखा कि उनके लक्षण औसतन पांच दिनों में साफ हो गए. उसके मुकाबले प्लेसेबो लेनेवाले युवा छह दिनों तक बीमार रहे. आधे बच्चों को अमोक्सी‌सिलिन और आधे को प्लेसेबो दिया गया था. शोधकर्ताओं ने उनकी बीमारी की अवधि को मापने के लिए बच्चों को ट्रैक किया, और पाया कि ये दोनों ग्रुप के बीच समान था.

शोधकर्ताओं ने फैसला सुनाया कि गैर जटिल छाती में संक्रमण से पीड़ित बच्चों को अमोक्सी‌सिलिन ने 'चिकित्सकीय रूप से महत्वपूर्ण लाभ' नहीं दिया. उन्होंने बताया कि अमोक्सी‌सिलिन का बच्चों में गैर जटिल छाती के संक्रमण चिकित्सकीय रूप से प्रभावी होने की संभावना नहीं है. जब तक न्यूमोनिया संदिग्ध है, डॉक्टरों को छाती में संक्रमण दिखानेवाले ज्यादातर बच्चों के लिए एंटीबॉयॉटिक्स का नुस्खा नहीं लिखना चाहिए.

बीमार युवा को अमोक्सी‌सिलिन का नुस्खा न दें डॉक्टर-रिसर्च

शोधकर्ताओं का कहना है कि सीने में संक्रमण के लिए अमोक्सी‌सिलिन लेनेवाले बच्चे ज्यादा तेजी से ठीक नहीं होते हैं क्योंकि डॉक्टर सोचते हैं कि बच्चे को न्यूमोनिया है. वास्तव में बच्चों के छाती में संक्रण का इलाज करने के लिए न्यूमोनिया के बिना अमोक्सी‌सिलिन से मदद करने की संभावना नहीं है और हानिकारक हो सकता है. कोरोना वायरस समेत अन्य वायरस अन्य वायरस के विपरीत एंटीबॉयोटिक्स का इस्तेमाल सिर्फ उसी वक्त प्रभावी है जब बैक्टीरिया के संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाए.

Long Covid: 37 फीसद मरीजों में संक्रमण से ठीक होने के महीनों बाद भी रहता है लक्षण, रिसर्च से हुआ खुलासा

स्मोकिंग कैसे बढ़ा सकती है कोविड-19 की गंभीरता और मौत का जोखिम, रिसर्च से मिला जवाब
lifestyle https://ift.tt/3D08ZrO
Subscribe to:
Posts (Atom)