Saturday, September 11, 2021

Turmeric Health Benefits: हल्दी के हैरान कर देनें वाले कई फायदे, जानिए

Turmeric Health Benefits: हल्दी का इस्तेमाल हमारे किचन में किसी न किसी रूप में जरूर होता है. ऐसे में हल्दी हमारे घरों के किचन का बेहद जरूरी हिस्सा है. सेहत के लिहाज से ये काफी फायदेमंद होता है. स्वाद के साथ साथ सदियों से कई सेहत संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए भी हल्दी इस्तेमाल की जा रही है. कई स्टडी में इस बात की पुष्टि की गई है कि हल्दी के सेवन से शरीर और दिमाग दोनों को फायदा पहुंचता है. हल्दी जोड़ों और गठिया के दर्द में भी बहुत फायदेमंद होती है.

दिमाग के लिए है फायदेमंद-
हल्दी में एरोमेटिक टर्मिरोन कंपाउंड पाए जाते हैं. एरोमेटिक टर्मिरोन कंपाउंड दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इससे दिमाग की स्टेम कोशिकाओं की मरम्मत होती है. इसके अलावा हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन भी दिमाग में पाए जाने वाले प्रोटीन को बूस्ट करता है.

वजन कम करने में है असरदार-
आज कल हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है. हल्दी के सेवन से आप अपने वजन को काबू में रख सकते हैं. हल्दी शरीर में बनने वाली फैट टिश्यू को बनने से रोकता है जिससे वजन बढ़ता नहीं है.

पाचन संबंधित परेशानियों में फायदेमंद-
अगर आप पेट से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हल्दी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. एंटी औक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से लैस हल्दी डाइजेशन को बेहतर करती है. स्टडीज की माने तो हल्दी के सेवन से गैस की समस्या दूर होती है.

डायबिटीज समस्या का समाधान-
डायबिटीज की समस्या से आज भारत में करोड़ों लोग परेशान हैं वहीं, बात की जाए अगर हल्दी की तो एक अध्ययन के अनुसार हल्दी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है और जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें इसके कारण होने वाले जोखिम से भी बचे रहने में काफी मदद मिलती है. इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोग हल्दी का सेवन नियमित रूप से अवश्य करें.

Nutrition Importance: बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए पोषण का महत्व, जानें इसके फायदे

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

lifestyle https://ift.tt/2YDJrSs

Galaxy, Asteroid और Astronomy को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें अंग्रेजी के इन शब्दों की हिंदी

Galaxy, Asteroid, Astronomy Hindi: अधिकतर लोग अपनी बोलचाल में अंग्रेजी (English) के तमाम शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से कुछ शब्द तो ऐसे होते हैं, जिनकी हिंदी तमाम लोगों को नहीं पता होती. रात के वक्त जब भी आप आसमान (Sky) की तरफ देखते हैं, तो आपको अनगिनत तारे (Stars) नजर आते हैं. इन तारों के समूह को गैलेक्सी कहते हैं. आपने अब तक गैलेक्सी (Galaxy), एस्टेरॉइड (Asteroid) जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया होगा. लेकिन क्या आप इन शब्दों की हिंदी जानते हैं? अगर नहीं तो आज आपको अंग्रेजी के कुछ प्रचलित शब्दों की हिंदी के बारे में बता रहे हैं.

Galaxy और Asteroid की हिंदी जान लीजिए
सबसे पहले तो आपको यह बता देते हैं कि गैलेक्सी क्या है. गैलेक्सी असंख्य तारों का समूह होता है, जो रात के वक्त आकाश में नजर आते हैं. अब बात इसके हिंदी अर्थ की कर लेते हैं. गैलेक्सी (Galaxy) को हिंदी में 'आकाशगंगा' कहा जाता है. इसके अलावा एस्टेरॉइड (Asteroid) को हिंदी में 'छोटा तारा' और 'छुद्र ग्रह' कहा जाता है. यह दोनों ही शब्द आकाश से जुड़े होते हैं और इनका बड़े पैमाने पर अंग्रेजी में इस्तेमाल किया जाता है.

Astrology की हिंदी जान लीजिए
अक्सर आपने एस्ट्रोलॉजी शब्द भी सुना होगा. सौर ग्रहों और तारों की स्थितियों वह उनका मानव जीवन पर प्रभाव के अध्ययन को एस्ट्रोलॉजी कहा जाता है. अगर इसके हिंदी अर्थ की बात करें तो एस्ट्रोलॉजी (Astrology) को हिंदी में 'ज्योतिष' कहा जाता है. इसके अलावा जो लोग एस्ट्रोलॉजी की गणना करते हैं, उन्हें एस्ट्रोलॉजिस्ट कहा जाता है. एस्ट्रोलॉजिस्ट (Astrologist) को हिंदी में 'ज्योतिषी' कहा जाता है.

यह है Astronomy की हिंदी
जब बात अंतरिक्ष से जुड़े शब्दों की हो रही है तो एस्ट्रोनॉमी भी एक ऐसा शब्द है जिसका काफी इस्तेमाल किया जाता है. क्या आप जानते हैं एस्ट्रोनॉमी को हिंदी में क्या कहते हैं? एस्ट्रोनॉमी (Astronomy) को हिंदी में 'खगोल शास्त्र' कहा जाता है.

यह भी पढ़ेंः

Fast Eating Problem: जल्दी- जल्दी खाने की आदत से पैदा हो सकती है यह मुसीबत, जानिए

Ganesh Chaturthi Upay: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चौदस तक, इसे पढ़ने से होगा लाभ, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

lifestyle https://ift.tt/3A3P0HV

Weekly Horoscope 13-19 September 2021: वृष, कन्या और मकर राशि न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Weekly Horoscope: 13 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि से नया सप्ताह आरंभ हो रहा है, धन, सेहत, बिजनेस, शिक्षा, जॉब और करियर आदि के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, आइए जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- इस  सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको सलाह है कि गलतफहमियां और विवादों से दूरी बना कर रखें. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए की उन्नति के द्वार खुलेंगे. खुदरा व्यापारियों के व्यापार में आमदनी बढ़ेगी और आय के नए रास्ते भी बनेंगे. विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, 16 के बाद पढ़ाई पर ध्यान दें. युवाओं को भविष्य की चिंता सता सकती है. स्वास्थ्य में अपच, पेट दर्द आदि समस्याएं परेशान कर सकती है, बहार का भोजन और चिकनाई युक्त भोजन से बचें. सदस्यों के बीच भरोसे की कमी हो सकती है, किसी बात को लेकर उनसे गंभीर विवाद की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर अपनों पर भरोसा रखेंगे तो अपने रिश्ते को मजबूत कर पाएंगे.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- इस सप्ताह जहां के ओर पर मुश्किलों का सामना आसानी से कर पाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर निस्संदेह सफलता आपके पास होगी. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन लेटर मिल सकता है. करियर स्टार्ट की प्लानिंग कर सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन 15 सितम्बर के बाद से इलेक्टॉनिक के व्यापार में मुनाफा होगा. युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है, सप्ताह मध्य में विदेश जाने की तैयारी करने वालों को मौका मिलेगा. सेहत को लेकर जीवनशैली को ठीक करने पर फोकस करना चाहिए. दांपत्यजीवन में टकराव बढ़ने की आशंका है, ऐसे में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- इस सप्ताह मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर सजग रहें. निवेश करने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो वरिष्ठों के सानिध्य में रहकर निर्णय लें. विदेशी कंपनी में नौकरी करने वालों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन खर्च भी खूब होगा. कपड़ों के व्यापार में उन्नति होगी और कमाई भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको थोड़ी चिंता में डाल सकती है, इसलिए थोड़ा सजग रहने की जरूरत है, तो वहीं दूसरी ओर कानों का दर्द सप्ताह के मध्य में परेशान कर सकता है. परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा और घर-परिवार में कोई आनंदपूर्ण आयोजन हो सकता है. मां को स्वास्थ्य संबंधित मामलों में अलर्ट रहने की सलाह दें.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस सप्ताह मानसिक तौर पर सजग रहने की सलाह है, क्योंकि लाभ दिखाकर कोई ठगने का प्रयास कर सकता है. आय के नियमित स्रोतों के अलावा, कुछ नए स्रोत भी खोजें. ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, साथ ही उनकी बातों को सर्वप्रथम रखने की आवश्यकता है. व्यापारियों को विदेशी कंपनी से डील करनी चाहिए, जिससे अच्छा लाभ होगा. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शुभ फल की प्राप्ति होगी. युवाओं को मैनेजमेंट क्वालिटी को और अपडेट करने की आवश्यकता है. सेहत को लेकर रोगों को नजरअंदाज नहीं करना है, वरना परेशानी बढ़ते देर नहीं लगेगी. घर-परिवार के सब लोग एक जगह इकट्ठे हो सकते हैं. परिवार से दूर रहने वालों को इस बर घर आने की योजना बनानी चाहिए.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- इस सप्ताह संतुलन और संयम रखना होगा. समय-समय पर ज्ञान को अपडेट करना होगा, इसके लिए कोर्स आदि कर सकते हैं. सॉफ्टवेयर कंपनी और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर 17 सितम्बर तक कारोबार के विस्तार में तेजी दिखानी होगी . युवाओं को परिश्रम करना पड़े, तो पीछे न हटे. सेहत को लेकर इस बार स्वास्थ्य में गिरावट की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. स्किन से संबंधित बीमारियों को लेकर अलर्ट रहें. भाई-बहनों से संबंध खराब हो तो उन्हें पुनः ठीक करने का प्रयास करें. घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए उनको विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- इस सप्ताह सफलता मिलेगी, लेकिन चुनौतियों का भी जमकर सामना करना पड़ेगा. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस बार परिश्रम के अनुसार लाभ न हो, तो परेशान न हो. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है, ऐसे में शुरुआत से ही प्रयासों में तेजी रखें. सेहत को लेकर बुखार, सिर व आंखों में दर्द की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर मानसिक तनाव से पैदा होने वाली समस्याएं भी हो सकती है. पारिवारिक सदस्यों में तालमेल अच्छा रहेगा, एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना रहेगी. घरेलू खरीदारी के लिए सप्ताह उत्तम है, इलेक्ट्रॉनिक सामानों को खरीदना लाभकारी रहेगा.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इस सप्ताह परिश्रम के बल पर अच्छी सफलता पाने का मौका मिलेगा, ऐसे में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है. ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी के सिलसिले में टूर पर जाना पड़ सकता है. पार्टनरशिप के व्यापार में बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे. यदि आपका व्यापार सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है, तो इस सप्ताह प्लानिंग करना शुभ रहेगा. युवा वर्ग को वाद-विवाद के कारण दंड या जुर्माना भरना पड़ सकता है. अभिभावक बच्चों पर पैनी निगाह रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से गर्भवती महिलाओं को सजग रहने की सलाह है, 16 सितंबर तक महामारी को देखते हुए अलर्ट रहने की सलाह है. परिवार में अनबन या मतभेदों को बहुत सहजता के साथ सुलझा पाने में सफल होंगे.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- इस सप्ताह विलासिता पर खर्च करने की लालसा रहेगी, आलस्य के चलते महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं. यदि आप सरकार के सहयोग से रोजगार चलते हैं, तो यह सप्ताह अच्छा है. पिछले दिनों की अड़चने अब  दूर हो जाएगी. शोधपरक कार्यों में लगे लोगों को बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा. व्यापार में अचानक लाभ बनेंगे, नकारात्मक लोग लालच दिखाकर गलत दिशा की ओर खींच सकते हैं. इससे बहुत सावधान रहें. जो युवा नौकरी की तलाश में उन्हें इस सप्ताह प्रतीक्षा करनी होगी. हेल्थ को लेकर रोगों को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सप्ताह लगभग सामान्य रहेगा. परिवार में संपत्ति को कहासुनी की आशंका है. माता-पिता के सानिध्य में रहने का मौका प्राप्त होगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस सप्ताह आजीविका पर विशेष तौर पर पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी. नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि करियर को लेकर सप्ताह अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है. जनरल और हार्डवेयर के व्यापार में समय बहुत ही उत्तम है, तो वहीं दूसरी ओर सामान्य प्रयासों से भी अधिक धन प्राप्त करने में सफल होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता पूर्ण रहेगा. सेहत को देखते हुए इस बार बासी भोजन आदि से परहेज करने की सलाह है, और यदि स्वास्थ्य ठीक न हो तो इस बार आराम को महत्व देना चाहिए. सदस्यों से किन्हीं बातों को लेकर कहासुनी की आशंका है, खासकर छोटे भाई बहनों के साथ सौम्य व्यवहार रखना चाहिए.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस सप्ताह चींटी की भांति परिश्रम करने में आनाकानी न करें. ऑफिस में बॉस व उच्च अधिकारियों से विवाद मुश्किलों में डाल सकता है. यदि आप दवाई या फिर केमिकल सामानों से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो प्रसार-प्रचार पर अधिक ध्यान दें, इस समय ग्रह आपको सपोर्ट कर रहें हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर बहुत ध्यान देना होगा, तो वहीं दूसरी ओर छोटी सी लापरवाही नंबरों के ग्राफ को गिरा सकती है. सेहत में पित्त जनित बीमारियां परेशान कर सकती है, खानपान में क्षारीय भोजन को महत्व दें. 15 सितम्बर तक सड़क दुर्घटना की आशंका है, ऐसे में वाहन संभलकर कर चलाएं. पारिवारिक जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. स्थितियां यदि गंभीर हो तो शांत रहें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस सप्ताह जिम्मेदारियों का आकलन करते हुए लक्ष्य पर फोकस बढ़ाते हुए अधिक से अधिक परिश्रम करें. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों पर अत्यधिक काम का बोझ थकान महसूस करवा सकता है. यदि कोई कारोबारी समझौता कर रहे हैं तो बेहद सावधान रहने की जरूरत है. सामने वाला आपको ठगने का प्रयास कर सकता है. युवा और विद्यार्थी लक्ष्य पाने के लिए समय व्यर्थ गंवाए बिना परिश्रम और बढ़ा दें. सेहत में खानपान को लेकर थोड़ी दिक्कत बनी रह सकती है, इसलिए संतुलित भोजन के साथ योग और ध्यान आदि नियमित रखें. आंखों में दर्द और तनाव महसूस हो सकता है. घर में सभी की भावनाओं का सम्मान करें और अपने निर्णयों में उनकी भागीदारी जरूर रखें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस सप्ताह उपयोगिता के लिहाज से नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग और एग्जीक्यूशन को लेकर गंभीरता से काम करना लाभप्रद होगा. तो वहीं दूसरी ओर 15 तारीख के बाद से आत्मविश्वास से भरपूर नजर आएंगे. नौकरी को लेकर कुछ परेशानियां नजर आएगी लेकिन सप्ताह मध्य तक बुद्धिमत्ता के साथ इसका निदान खोज लेंगे. लकड़ी के कारोबारियों को सजग रहना होगा. विवाद की स्थिति में कानूनी पछड़े से बचे रहेंगे. युवाओं को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है. बदलता मौसम बीमार का कारण होगा, लापरवाही न बरतें. मरीज सजगता से दिनचर्या का पालन करें. छोटे बच्चे खेलते समय सावधान रहें, गिरकर गंभीर चोट लगने की आशंका है. घरेलू जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:
Ganesh Chaturthi 2021: घर में भूलकर भी न लाएं 'गणेश जी' की ऐसी मूर्ति, गणेश जी की सूड की दिशा पर दें विशेष ध्यान

September Festival List 2021: सितंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष है, जानें सितंबर माह के व्रत और त्योहार

Chanakya Niti: खुशहाल दांपत्य जीवन में छिपा है सफलता का रहस्य, इस रिश्ते में कभी न आने दें इन बातों को, जानें चाणक्य नीति

Surya Grahan 2021: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर 'सूतक' की नहीं बन रही है स्थिति, जानें किस डेट को लग रहा है ग्रहण

lifestyle https://ift.tt/3tzZeNq

Tests Need To Be Before Marriage: शादी से पहले जरूर करवा लें ये 7 टेस्ट, शादी के बाद नहीं पड़ेगा पछताना

Tests Need To Be Before Marriage: भारतीय परंपरा के अनुसार शादी (Marriage) के लिए लड़का और लड़की की कुंडली मिलाई जाती है और देखा जाता है कि लड़का और लड़की के कितने गुण मिल रहे हैं.  कुंडली न मिलने पर पक्का रिश्ता भी टूट जाता है. वहीं ऐसा देखा जाता है कि अधिकतर लोगों के कुंडली मिलने के बाद भी रिश्तों में दरार आ जाती है. अब शादी के लिए कुंडली मिलाना जरूरी नहीं है बल्कि शादी के लिए एक दूसरे के लायक होना जरूरी है और शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है ताकि शादी के बाद किसी तरह की कोई परेशानी न आएं.

शादी से पहले युवक युवती को एक दूसरे के बारे में सब कुछ पता हो तो आगे चल कर सिचुएशन हैंडल करने में काफी आसानी रहती है और दोनों एक दूसरे को उसकी कमियों के साथ स्वीकारने की हिम्मत रखते हैं तो ऐसा रिश्ता काफी मजबूत बनता है. इसलिए दूल्हा दुल्हन को शादी से पहले यह मेडिकल टेस्ट कराने में नहीं हिचकिचना चाहिए. आइए जानें ये मेडिकल टेस्ट कौन से हैं और करना क्यों जरूरी है.

एचआईवी टेस्ट

यदि युवक या युवती में से किसी एक को भी एचआईवी संक्रमण हो तो दूसरे की जिंदगी पूरी तरह से बरबाद हो जाती है. इसलिए शादी से पहले यह टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है. इसमें आप की सजगता और समझदारी है.

उम्र का परीक्षण

कई बार शादी करने में देर हो जाती है और अगर आप एक महिला हैं और आपकी उम्र ज्यादा है तो अपनी ओवरी की जांच जरूर कराएं. उम्र अधिक होने के कारण युवतियों में अंडाणु बनने कम हो जाते हैं और बच्चे होने में परेशानी आ सकती है. इससे आपके मां बनने की क्षमता का पता चल जाएगा.  इसलिए यदि बढ़ती उम्र में शादी कर रहे हैं तो टेस्ट जरूर कराएं.

इनफर्टिलिटी टेस्ट

पुरुषों में स्पर्म की क्या स्थिति है, स्पर्म काउंट कितना है. इससे जुड़ी बातों के बारे में जानने के लिए इनफर्टिलिटी टेस्ट कराना जरूरी है. चूंकि शरीर में इन्फर्टिलिटी से जुड़ी कोई खास लक्षण नहीं दिखते. लिहाजा टेस्ट कराना जरूरी है ताकि भविष्य में फैमिली प्लान करने और गर्भधारण करने में किसी तरह की दिक्कत न आए. अगर आपको पहले ही इस बारे में पता चल जाएगा तो आप सही ट्रीटमेंट करवा पाएंगे.

जेनेटिक टेस्ट

शादी से पहले दोनों पार्टनर को जेनेटिक टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इस टेस्ट को करवाने से यह पता चल जाएगा कि आपके होने वाले पार्टनर को कोई अनुवांशिक बीमारी तो नहीं है. अगर टेस्ट में किसी बीमारी का पता चलता है तो समय रहते उसका इलाज करवाया जा सकता है.

एसटीडी टेस्ट

यह टेस्ट दोनों पार्टनर को जरूर कराना चाहिए, जिससे दोनों में से कोई भी शादी के बाद सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का शिकार न हो. क्योंकि अगर दोनों में से किसी एक को भी यह होती है तो दूसरे को भी हो सकती है. जो बहुत खतरनाक साबित हो सकती है.

ब्लड ग्रुप कम्पेटिबिलिटी टेस्ट

अगर दोनों पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप एक दूसरे के साथ कम्पैटिबल यानी अनुकूल या सुसंगत न हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान समस्याएं आ सकती हैं. लिहाजा दोनों पार्टनर का Rh फैक्टर सेम हो यह बेहद जरूरी है. ऐसे में शादी से पहले ब्लड ग्रुप का कम्पेटिबिलिटी टेस्ट जरूर करवाएं.

ब्लड डिसऑर्डर टेस्ट

महिलाओं को शादी से पहले यह टेस्ट जरूर कराना चाहिए. क्योंकि इससे यह पता चलता है कि आप ब्लड हीमोफीलिया या थैलेसीमिया से ग्रसित तो नहीं है. क्योंकि इसका सीधा असर आपके बच्चे और दांपत्य जीवन पर पड़ता है.

कायदा कानून: 498 A- आईपीसी की इस धारा के बारे में पूरी जानकारी, जानिए क्या है 498 A?

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

lifestyle https://ift.tt/3k2ltsn

कायदा कानून: 498 A- आईपीसी की इस धारा के बारे में पूरी जानकारी, जानिए क्या है 498 A?

know Everything About IPC Article 498 A: स्त्रियों का उत्पीड़न (Women Harassment) रोकने और उन्हें उनके हक दिलाने के लिए हमारे देश में कई कानून (Law) पारित हुए हैं. ऐसा ही एक कानून है धारा 498 A. आइए जानते हैं कि धारा 498 A क्या है और इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं.

बता दें कि यह कानून 1983 में पास हुआ था. वह एक ऐसा दौर था जब महिलाओं के खिलाफ हिंसा (Domestic Violence) और उन्हें दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित करने के केस लगातार बढ़ रहे थे. ऐसे में महिला आंदोलन के बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) में यह कानून वजूद में आया, जिसके तहत महिलाओं को यह शक्ति प्रदान की गई कि वह दहेज (Dowry) की मांग के लिए अपने पति और उनके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता करने पर इस कानून (Law) के तहत अपना बचाव कर सकती हैं.

क्या है धारा 498 A?

देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है और वर्ष 2007 से 2011 के बीच इस प्रकार के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई थी. महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, विशेष रूप से युवा, नव विवाहित दुल्हन जलने की बढ़ती घटनाएं हर किसी के लिए चिंता का विषय बन गईं. यह महसूस किया गया कि आई. पी. सी. के सामान्य प्रावधान महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं थे. इसलिए आईपीसी में धारा 498 A को शामिल किया गया. ऐसे में दहेज के लिए प्रताड़ित बेटियों के लिए यह कानून सुरक्षा कवच के तरह माना गया. लेकिन धीरे-धीरे लोग इसका उपयोग बढ़ा. साथ-साथ यह भी देखा गया कि लोगों ने इस कानून का दुरुपयोग करना भी शुरू कर दिया . यह वर पक्ष के लोगों को डराने के लिए शस्त्र के रूप में काम करने लगा. ऐसे में इस कानून में समय पर बदलाव किया गया.

वरिष्ठ वकील आदित्य काला के अनुसार दहेज प्रताड़ना से बचने के लिए आईपीसी की धारा 498 A का प्रावधान किया गया. धारा 498 A के अनुसार, यदि विवाहित महिला अपने पति या उनके रिश्तेदारों पर क्रूरता या किसी मानसिक, शारीरिक या फिर अन्य तरह से प्रताड़ित किया जाता है तो उस महिला की शिकायत पर इस धारा के तहत केस दर्ज किया जाता है.

*इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है.
*अपराधों को संज्ञेय और गैर-संज्ञेय में विभाजित किया जाता है. कानून द्वारा पुलिस एक संज्ञेय अपराध को पंजीकृत करने और उसकी जांच करने के लिए कर्तव्यबद्ध है.
*गैर-जमानती: इसका मतलब है कि धारा 498 A के तहत दायर एक शिकायत में मजिस्ट्रेट को जमानत देने से इंकार करने और किसी व्यक्ति को न्यायिक या पुलिस हिरासत   में भेजने की शक्ति है.

क्या है सज़ा का प्रावधान
धारा 498 A के तहत अपराध को गंभीर माना गया है. इसमें दोषी पाए जाने पर अधिकतम तीन साल की सजा तक का प्रावधान है. वहीं अगर शादीशुदा महिला की मौत शादी के 7 साल के दौरान हो जाती है और जब तक यह साबित न हो जाए कि मौत किस वजह से हुई है तो यह मानकर चला जाता है कि लड़की की मौत संदिग्ध हालत में हुई है. यह मामला पुलिस आईपीसी की धारा 498 A /302/304 बी के तहत केस दर्ज करती है. और एक सवाल यह भी उठता है कि महिला की मौत अगर शादी के सात साल के अंदर हुई है तो अदालत यह मान लेगी कि मौत दहेज हत्या के कारण हुई है. ऐसे में ये धाराएं लगाई जाएंगी.

कानून का दुरुपयोग
आदित्य काला बताते हैं कि इस कानून का दुरुपयोग भी होने लगा है. ऐसे में 2014 में सुप्रीम कोर्ट में अर्नेश कुमार बनाम  बिहार सरकार मामले में 498 A पर सुनवाई करते हुए इसके 'दुरुपयोग' पर चिंता जाहिर करते हुए एक अहम फैसला दिया था. तब अदालत ने कहा था कि  धारा 498 A का महिलाएं दुरुपयोग कर रही हैं. वे इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं. नतीजतन झूठे केस दर्ज किए जाते हैं. इस कानून को थोड़ा विस्तार में बताते हुए कहा गया कि अगर कोई महिला पुलिस या मजिस्ट्रेट के पास धारा 498 A के तहत शिकायत करती तो उसकी शिकायत परिवार कल्याण समिति के पास भेज दी जाती है उसके बाद  प्रताड़ित महिला की शिकायत की पड़ताल का सबसे पहले इसी समिति को करनी होती है . पहले पुलिस परिवार वालों को शिकायत पर गिरफ्तार कर लेती थी लेकिन अब कहा गया कि जब तक पड़ताल ने हो जाए और ससुराल वाले दोषी न हो तब तक पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकती थी.

राहत का दायरा
2015 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सालों के बकाया मामलों को मिलाकर पुलिस ने 498 A के तहत एक लाख 12 हजार 107 मामलों की पड़ताल की और 7458 मामलों में केस झूठ पाया. यानी पुलिस ने 2015 में जितने मामले जांच किए उनमें से सिर्फ 6.65 झूठ पाए गए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं के लिए ये कानून कितना मददगार साबित हो रहा है. ये धाराएं सात साल से कम सजा की हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पक्ष की सीधे  गिरफ्तार रोक लगाई है वे दोनों पक्षों पर पहले सुलह समझौते के तहत मामला सुलझाने का अवसर दिया है.

Bitcoin As a Legal Currency: इस देश ने Bitcoin को बनाया ऑफिशियल करेंसी

Blog: मैरिटल रेप यानी लीगल रेपिस्ट के साथ जिंदगी बिताने की सजा

lifestyle https://ift.tt/3C6MJMH

Ganesh Chaturthi Upay: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चौदस तक, इसे पढ़ने से होगा लाभ, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

Read Ganesh Strota: 10 दिवसीय गणेश महोत्सव (ganesh mahotsav) की शुरुआत हो चुकी है. भक्तों ने घरों में गणपति की स्थापना (ganpati sthapna) कर ली है. घर में बप्पा को दस दिन तक विराजमान किया जाता है. लेकिन अगर कोई डेढ़ दिन, तीन दिन और सात दिन स्थापित करना चाहे, तो वे भी अपनी श्रद्धा अनुसार बप्पा को घर में विराजमान कर  सकता है. घर पर गणपति स्थापना के बाद कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है.

विघ्नहर्ता गणेश (vighanharta ganesh) को प्रसन्ना करने के लिए घर में स्थापना करने के बार विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. इसके बाद उनकी आरती की जाती है और उन्हें मोदक और लड्डू का भोग लगाया जाता है.

कहते हैं कि बप्पा अपने भक्तों के सभी कष्टों का हरन कर लेते हैं. इतना ही नहीं, उनके घर सुख-समृद्धि का वास होता है. धन की कमभी कमी नहीं होती. लेकिन अगर आप गणेश चतुर्थी से लेकर अन्नत चौदस तक गणेश स्तोत्र का पाठ करेंगे, तो लक्ष्मी जी की कृपा आप पर जिंदगी भर बनी रहेगी. धार्मिक मानय्ता है कि गणेश ऋणमुक्ति स्तोत्र का पाठ (do ganesh strotra path) करने से अगर किसी के ऊपर कर्ज होता है,तो उससे मुक्ति मिल जाती है. सच्चे मन से की गई प्रार्थना को गणेश भगवान निश्चित ही स्वीकार करते हैं और कर्ज से मुक्ति दिलाते हैं.

Ganpati Strotra (गणपति स्तोत्र)

ध्यान : ॐ सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम्
ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम्

मूल-पाठ
सृष्ट्यादौ ब्रह्मणा सम्यक् पूजित: फल-सिद्धए,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित:,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

हिरण्य-कश्यप्वादीनां वधार्थे विष्णुनार्चित:,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

महिषस्य वधे देव्या गण-नाथ: प्रपुजित:,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

तारकस्य वधात् पूर्वं कुमारेण प्रपूजित:,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

भास्करेण गणेशो हि पूजितश्छवि-सिद्धए,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

शशिना कान्ति-वृद्धयर्थं पूजितो गण-नायक:,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

पालनाय च तपसां विश्वामित्रेण पूजित:,
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे.

इदं त्वृण-हर-स्तोत्रं तीव्र-दारिद्र्य-नाशनं,
एक-वारं पठेन्नित्यं वर्षमेकं सामहित:,
दारिद्रयं दारुणं त्यक्त्वा कुबेर-समतां व्रजेत्.

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी के दिन इनमें से कोई भी चीज लाना होता है शुभ, बनती है लक्ष्मी जी की कृपा

Jai Ganesh Aarti: गणपति की स्थापना के बाद करें 'जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा' की आरती, बनेंगे सब काज

lifestyle https://ift.tt/2XieKSD

Fast Eating Problem: जल्दी- जल्दी खाने की आदत से पैदा हो सकती है यह मुसीबत, जानिए

Fast Food Eating Problem: आज कल की भाग दौड़ की जिंदगी में लोगों के पास फुर्सत से खाना खाने का भी वक्त नहीं है. हर कोई अपनी जिंदगी में भाग रहा है. यहां तक कि उसके पास खाना खाने के लिए भी वक्त नहीं है. भाग दौड़ भरी जीवन शैली में काम की व्यस्तता के कारण लोगों के पास आज इतना भी समय नहीं है कि वे शांति से बैठकर खा सकें. अब लोग खाना भी भागमभाग के बीच ही खाते हैं. कई बार हमारे पास वक्त नहीं होता और कई बार ऐसा होता है कि लोगों की आदत बन जाती है कि वह जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं.  जो लोग काफी जल्दी खाना खाते हैं उनकी सेहत पर इसका काफी बुरा असर होता है. आइए जानते हैं इसके पीछे के नुकसानों के बारे में-

एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं उन्हें कुछ ही देर बाद फिर से भूख लगने लगती है, या फिर तुरंत और खाने का मन करने लगता है. इससे उनका वजन भी बढ़ सकता है.

वहीं जो लोग अपना खाना आराम से और अच्छी तरह चबा चबाकर खाते हैं. उन्हें 3 से 4 घंटे तक भूख नहीं लगती. इससे शरीर के अंदर गैरजरूरी कैलोरी नहीं जा पाती, जिससे बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं हो पाता. साथ ही जल्दी जल्दी खाना खाने से आप मोटे हो सकते हैं. इसके साथ ही इस आदत से आपको डायबिटीज भी हो सकती है.

खाना आराम से और चबाकर खाने से हमारी आंतों को इस भोजन को पचाने में आसानी होती है. धीमी गति से खाना खाने के दौरान हमारे पाचनतंत्र और दिमाग के हॉर्मोन्स के बीच सही कनेक्शन बन पाता है और हमारा दिमाग सिग्नल देता है कि हमें कितना खाना खाना है.

जब हम धीरे-धीरे खाना खाते हैं तब ही सही मात्रा में और जरूरत अनुसार खाते हैं. साथ ही शरीर के हॉर्मोन्स ब्रेन में अलार्म करते हैं. इसकी वजह होती है कि शरीर में इंसुलिन का स्तर प्रभावित होता है. यदि इंसुलिन शरीर में कम होने लगता है तो डाबिटीज टाइप-2 का खतरा बढ़ जाता है.

Nutrition Importance: बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए पोषण का महत्व, जानें इसके फायदे

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

lifestyle https://ift.tt/3CgX9th