Saturday, September 11, 2021

Fast Eating Problem: जल्दी- जल्दी खाने की आदत से पैदा हो सकती है यह मुसीबत, जानिए

Fast Food Eating Problem: आज कल की भाग दौड़ की जिंदगी में लोगों के पास फुर्सत से खाना खाने का भी वक्त नहीं है. हर कोई अपनी जिंदगी में भाग रहा है. यहां तक कि उसके पास खाना खाने के लिए भी वक्त नहीं है. भाग दौड़ भरी जीवन शैली में काम की व्यस्तता के कारण लोगों के पास आज इतना भी समय नहीं है कि वे शांति से बैठकर खा सकें. अब लोग खाना भी भागमभाग के बीच ही खाते हैं. कई बार हमारे पास वक्त नहीं होता और कई बार ऐसा होता है कि लोगों की आदत बन जाती है कि वह जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं.  जो लोग काफी जल्दी खाना खाते हैं उनकी सेहत पर इसका काफी बुरा असर होता है. आइए जानते हैं इसके पीछे के नुकसानों के बारे में-

एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं उन्हें कुछ ही देर बाद फिर से भूख लगने लगती है, या फिर तुरंत और खाने का मन करने लगता है. इससे उनका वजन भी बढ़ सकता है.

वहीं जो लोग अपना खाना आराम से और अच्छी तरह चबा चबाकर खाते हैं. उन्हें 3 से 4 घंटे तक भूख नहीं लगती. इससे शरीर के अंदर गैरजरूरी कैलोरी नहीं जा पाती, जिससे बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं हो पाता. साथ ही जल्दी जल्दी खाना खाने से आप मोटे हो सकते हैं. इसके साथ ही इस आदत से आपको डायबिटीज भी हो सकती है.

खाना आराम से और चबाकर खाने से हमारी आंतों को इस भोजन को पचाने में आसानी होती है. धीमी गति से खाना खाने के दौरान हमारे पाचनतंत्र और दिमाग के हॉर्मोन्स के बीच सही कनेक्शन बन पाता है और हमारा दिमाग सिग्नल देता है कि हमें कितना खाना खाना है.

जब हम धीरे-धीरे खाना खाते हैं तब ही सही मात्रा में और जरूरत अनुसार खाते हैं. साथ ही शरीर के हॉर्मोन्स ब्रेन में अलार्म करते हैं. इसकी वजह होती है कि शरीर में इंसुलिन का स्तर प्रभावित होता है. यदि इंसुलिन शरीर में कम होने लगता है तो डाबिटीज टाइप-2 का खतरा बढ़ जाता है.

Nutrition Importance: बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए पोषण का महत्व, जानें इसके फायदे

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

lifestyle https://ift.tt/3CgX9th

No comments:

Post a Comment