Saturday, September 4, 2021

Kitchen Hacks: खीरे की कड़वाहट दूर करने के घरेलू उपाय, इस ट्रिक से काटें खीरा कभी कड़वा नहीं निकलेगा

Bitterness Of Cucumber: ज्यादातर घरों में सलाद के रूप में खीरे का इस्तेमाल किया जाता है. आपको हर थाली में खीरा और प्याज का सलाद जरूर मिल जाएगा. खीरे में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए गर्मियों में खीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है. वैसै आप हर मौसम में इसका सेवन कर सकते हैं. खीरा में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं. खीरा खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है. कोल्स्ट्रॉल को कम करने से लेकर पाचन दुरुस्त रखने में भी खीरा मदद करता है. लेकिन कई बार खीरा कड़वा निकल आता है. ऐसे में खाने का स्वाद तो खराब होता ही है और आपकी मेहनत और पैसे भी बर्बाद जाते हैं. आज हम आपको खीरा काटने या खीरा की कड़वाहट निकालने के सिंपल तरीके बता रहे हैं. अगर आप इस ट्रिक से खीरा काटेंगे तो कभी भी कड़वा नहीं निकलेगा. आइये जानते हें.

1- पहला तरीका- खीरा काटने का सबसे सिंपल और अच्छा तरीका है कि आप चाकू की मदद से खीरा को बिल्कुल बीच से कट कर लें. अब आगे-पीछे के हिस्सों को काटकर निकाल दें. इस तरह खीरा कभी कड़वा नहीं निकलेगा. खीरा को सीधे बीच से तोड़ने पर कड़वाहट पूरी तरह से दूर हो जाती है.

2- दूसरा तरीका- खीरे को काटने का दूसरा और सबसे कॉमन तरीका है कि खीरे को ऊपर से थोड़ा सा काट लें. अब थोड़ा नमक लगाकर कटे हुए टुकड़े को गोल-गोल घुमाते हुए घिसते रहें. जब झाग बनने लगें तो समझिए कड़वापन बाहर निकल रहा है. इसी तरह दूसरी ओर से भी कट लगा कर घिस लें. अब धोकर खीरा काट लें. इससे खीरे का कड़वापन निकल जाएगा.

3- तीसरा तरीका- खीरा काटने का तीसरा तरीका है कि आप खीरे के एंड्स को कट कर लें और खीरे को छील लें. अब खीरे में फोर्क की मदद से बार-बार (लेंथवाइज़) छेद कर दें. इससे खीरे में छेद दिखेंगे और थोड़ी देर रखने पर खीरे का कड़वापन निकल जाएगा. खाने के लिए काटने से पहले खीरे को धो लें और फिर काटकर खा लें.

ये भी पढ़ें: बाजार से मंगाने की जगह इस तरह घर पर ही बनाएं Chilly Potato, जानें बनाने की रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3n3CfJM

Shani Vakri 2021: शनि देव चलने जा रहे हैं अब सीधी चाल, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Shani Vakri 2021 Dates, Saturn Retrograde 2021: शनि देव को नवग्रहों में विशेष दर्जा प्राप्त है. जन्म कुंडली में शनि की शुभ स्थिति जहां लाभ प्रदान करती है, वहीं अशुभ स्थिति जीवन में दिक्कत, परेशानी और आर्थिक संकटों का कारण भी बनती है. यही कारण है कि शनि देव को हर कोई शांत रखना चाहिए.

साढ़ेसाती, शनि की ढैया और शनि अपनी महादशा तथा अंर्तदशा में व्यक्ति को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं. शनि देव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल प्रदान करने वाले देवता के रूप में जाने जाते हैं. शनि की चाल बहुत ही धीमी है, शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में जानें पर लगभग ढ़ाई वर्ष का समय लेते हैं. यही कारण है कि शनि का प्रभाव व्यक्ति अधिक समय तक रहता है.

शनि देव 2021
वर्तमान समय में शनि देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. मकर राशि में शनि वक्री होकर गोचर कर रहे हैं. यानि वर्तमान समय में शनि देव उल्टी चाल चल रहे हैं. माना जाता है कि वक्री अवस्था में शनि को बहुत परेशानी होती है, और शुभ फल नहीं दे पाते हैं.

शनि वक्री 2021
शनि देव 23 मई 2021 को वक्री हो गए थे. पंचांग के अनुसार 23 मई 2021, रविवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि थी. शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को मोहिनी एकादशी भी कहा जाता है.

शनि मार्गी कब होंगे?
शनि देव के वक्री से मार्गी होने का समय आ गया है. पंचांग के अनुसार शनि देव 11 अक्टूबर 2021, सोमवार को सुबह 07 बजकर 48 मिनट पर व्रकी से मार्गी होने जा रहे हैं. शनि देव 141 दिन बाद शनि मार्गी होंगे.

इन राशियों को चमक सकती है किस्मत
शनि के मार्गी होने का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन मेष, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को विशेष फल प्राप्त होंगे. इन राशियों को धन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी. शनि की कृपा पाने के इन राशियों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ॐ शं शनैश्चराय नमः

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: शनि की दृष्टि से भगवान शिव भी नहीं बच पाए थे, देव योनी को छोड़कर जाना पड़ा था पशु योनी में, जानें शनि देव की कथा

Dakshinavarti Shankh: 'दक्षिणावर्ती शंख' घर में हो तो लक्ष्मी जी की बनी रहती है कृपा, नेगेटिव एनर्जी होती है दूर

Chanakya Niti For Enemy: दुश्मन शक्तिशाली हो तो क्या करना चाहिए? चाणक्य की इन बातों में छिपा है इस प्रश्न का उत्तर

lifestyle https://ift.tt/3DLAXZI

Chanakya Niti For Enemy: दुश्मन शक्तिशाली हो तो क्या करना चाहिए? चाणक्य की इन बातों में छिपा है इस प्रश्न का उत्तर

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति के अनुसार दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए. शत्रु को कमजोर समझना कभी-कभी भंयकर भूल भी हो सकती है. शत्रु हर पल आप पर दृष्टि रखता है, आपकी हर गतिविधि का आंकलन करता रहता है और समय आने पर चोट या हानि देने का कार्य करता है.

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शत्रु कैसा भी हो, उसका लक्ष्य सिर्फ हानि पहुंचाना ही रहता है. जिस प्रकार से सर्प का भरोसा नहीं किया जा सकता है, उसी प्रकार से शत्रु का भी भरोसा नहीं किया जा सकता है, जो लोग इस अंतर को भूल जाते हैं, उन्हें नुकसान उठाने से कोई नही बचा सकता है. इसलिए शत्रु को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए.

शत्रु कब परेशान नहीं करता है- चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु एक ही स्थिति में आप पर वार नहीं करता है, जब आपकी ताकत उससे अधिक होगी, समझदारी में आप उससे बेहतर होंगे तो, इस स्थिति में शत्रु कभी भी उलझने की हिम्मत नहीं करेगा.

छिपा जाने में ही भलाई है- चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु जब अधिक शक्तिशाली हो तो छिप जाना चाहिए. छिपकर स्वयं की शक्तियों में वृद्धि करनी चाहिए और उचित अवसर की तलाश करनी चाहिए. कमजोर स्थिति में कभी भी शत्रु को पराजित नहीं किया जा सकता है.

एक बार शत्रुता हो जाए तो हमेशा सावधान रहें- चाणक्य नीति की मानें तो एक बार यदि किसी से शत्रुता हो जाए तो उससे हमेशा सावधान और सतर्क रहना चाहिए. शत्रु यदि किसी कारण से मित्र भी बन जाए तो सावधानी और सतर्कता का त्याग नहीं करना चाहिए.

गलत आदतों से दूरी बनाएं- चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु सदैव आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने का प्रयास करता है. जब कभी भी आप कमजोर नजर आएंगे, शत्रु सक्रिय हो जाएंगे. कमजोरी गलत आदतों की वजह से भी आती हैं. इसलिए गलत आदतें और गलत संगत का जितना जल्दी हो सके त्याग कर देना चाहिए. गलत आदतों के कारण धन की देवी लक्ष्मी जी भी साथ छोड़ देती हैं.

यह भी पढ़ें:
Chanakya Niti: पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और कलक का कारण बनती हैं ये आदतें, जानें चाणक्य नीति

सितंबर के महीने में इन राशियों में बन रहा है 'राजयोग', कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं है शामिल? यदि है तो प्राप्त करेंगे लाभ ही लाभ

Safalta Ki Kunji: इन बातों का ध्यान रखे बिना नहीं मिलता है जीवन में आदर और सम्मान

lifestyle https://ift.tt/38Cqp0G

आर्थिक राशिफल 05 सितंबर 2021: वृष और मकर राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

Arthik Rashifal Today 05 September 2021 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Money And Finance Horoscope: पंचांग के अनुसार 05 सितंबर 2021, रविवार को भाद्रपद मास की त्रयोदशी तिथि है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष योग बन हुआ है. आज मासिक शिवरात्रि है. चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है. मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए धन के मामले में आज का दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं आर्थिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- धन के मामले में आज सावधानी बरतें. हानि और धोखा मिलने की पूर्ण संभावना बनी हुई है. आज विवाद की स्थिति से भी बचें. इससे भी हानि हो सकती है. परिश्रम पर भरोसा रखें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें. राहु आपकी राशि में गोचर कर रहा है. आज अचानक लाभ और हानि का योग बना हुआ है. आज धन की प्राप्ति के लिए गलत कार्यों को न करें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- धन आगमन की स्थिति बनी हुई है. बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है. मित्रों के सहयोग से कोई पूर्ण करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगाा और निवेश के बारे में विचार करेंगे.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- चंद्रमा आज भी आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है. चंद्रमा के कारण आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी. आप लोगों को आकर्षित करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. भविष्य में धन के निवेश को लेकर रणनीति भी बना सकते हैं.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- काम की अधिकता रहेगी. जिस कारण तनाव हो सकता है. लेकिन धन लाभ प्राप्त करना है या लक्ष्यों को पाना है तो आज के दिन इस प्रेशर को बर्दाश्त करना होगा. बिजनेस में लाभ पाने के लिए योजना बनाकर कार्य करें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज का दिन धन के मामले में आपके लिए मिलाजुला रहेगा. धन से जुड़े कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन हाथ में धन आने के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है. इसलिए आज कर्म करें, लाभ प्राप्ति के लिए धैर्य बनाए रखें.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज का दिन बिजनेस में तरक्की प्रदान कर सकता है. आज आपके पास विचार और उन्हें लागू करने के लिए ऊर्जा और क्षमता दोनों ही हैं. इसलिए आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. प्रतिद्वंदी आज सक्रिय रहेंगे और आपके लाभ को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. आज धन के मामले में सोच समझ कर ही भरोसा करें. तनाव की स्थिति से दूर रहें.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आपका लाभ भी प्रभावित हो सकता है. आज के दिन आपको अधिक सकारात्मक रहने की आवश्यकता है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- कठोर परिश्रम में ही आज की सफलता का मंत्र छिपा हुआ है. आज आप अपनी मेहनत से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी की स्थिति से बचें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- धन लाभ प्राप्त करने के लिए आज आपको आलस का त्याग करना होगा. आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. आय से अधिक धन का व्यय न करें नहीं तो आपको तनाव और मानसिक परेशानी हो सकती है.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- कर्ज लेने की स्थिति से दूर रहें. आज कार्यो को पूरा करने में धन की कमी बड़ा बाधा बन सकती है. लेकिन सीमित संसाधनों से ही लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करें. अचानक लाभ की स्थिति भी बन सकती है.

यह भी पढ़ें:
Venus Transit 2021: तुला राशि में शुक्र का प्रवेश, इन चार राशियों के लिए होने जा रहा है विशेष, जानें राशिफल

Dakshinavarti Shankh: 'दक्षिणावर्ती शंख' घर में हो तो लक्ष्मी जी की बनी रहती है कृपा, नेगेटिव एनर्जी होती है दूर

Weekly Horoscope 06-12 September 2021: सिंह, मकर राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

lifestyle https://ift.tt/3yKOdKv

Weekly Horoscope 06-12 September 2021: सिंह, मकर राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Weekly Horoscope: 06 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से नया सप्ताह आरंभ हो रहा, इस हफ्ते मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन भी हो रहा है, जॉब, करियर और बिजनेस से लेकर अन्य चीजों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, आइए जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- इस सप्ताह ग्रह आपको सुख-दुःख दोनों का अनुभव कराने वाले हैं या यूं कहें की मिला जुला रहने वाला है. ऑफिस में पेंडिंग कामों को पूरा करने का दबाव हो सकता है, लेकिन ध्यान रहें कार्यों में गलतियां न हो. जो लोग कस्टमर डीलिंग करते हैं, उनको किसी से भी विवाद नहीं करना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थिति विवादों में बढ़ावा देगी. व्यापारी अत्यधिक निवेश करने से बचें. माता-पिता के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, यदि नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं कुछ दिन की छुट्टी लेकर उनसे मिलने आए. हेल्थ में धारदार चीजों व अग्नि से संबंधित कार्य करते समय अलर्ट रहें. बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान दें, आलस्य के कारण पढ़ाई में मन कम लग सकता है.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- इस सप्ताह परिस्थितियां जहां एक ओर बहिर्मुखी बनने को विवश करेगी तो वहीं दूसरी ओर आप अन्तर्मन में झाँकने का प्रयत्न करेंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों का कार्यभार अधिक रहेगा, सहयोगियों एवं अधीनस्थों की सहायता से कार्य पूर्ण करने में समर्थ होंगे स्थितियां आपके फेवर में है. व्यावसायिक रूप से सप्ताह आपके लिए बहुत लाभकारी नहीं रहेगा, हो सकता है व्यवसाय में परिवर्तन करने का विचार आए. ग्रहों की स्थितियों को देखकर आपको सलाह दी जाती है, की नये व्यापार का आरम्भ सोच-समझकर व ध्यान पूर्वक करें. सेहत में सर्द-गर्म के कारण डिहाइड्रेशन होने की आशंका बनी हुई है. इस दौरान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाना होगा, पढ़ाई को लेकर लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- इस सप्ताह आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है. सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा तो वहीं दूसरी ओर जिसको मदद की आवश्यकता उनको निराश न करें. कर्मक्षेत्र में स्थितियां थोड़ी-सी स्थिति टफ हो सकती है, यानी सहयोगियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका बनी हुई है.  व्यवसाय के क्षेत्र में योजना के अनुरूप कार्य करने से सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. घर की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ सभी पेंडिंग कार्य को निपटाने पर इस दौरान जोर देना होगा. सेहत को लेकर इस बार कब्ज से संबंधित रोग के प्रति अलर्ट रहना होगा, अधिक जंक फूड व चिकनाई युक्त भोजन करने से बचें. विद्यार्थी वर्ग शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता अर्जित करेंगे.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस सप्ताह मन से प्रसन्नता को कम नहीं होने देना है, इससे आपको कार्य करने में नयी ऊर्जा मिलेगी साथ ही आप रुके हुए महत्वपूर्ण कार्यों को भी कर सकते हैं. ऑफिशियल कार्यों में कॉन्फिडेंस का लेवल बढ़ेगा, लो प्रोफाइल में थोड़ा सा एडमिनिस्ट्रेटिव हो सकते हैं, दूसरों के सामने बात को मुखरता के साथ रखनी होगी. थोक का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. सेहत में ठंड के कारण सांस संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं, वहीं दूसरी ओर चेस्ट कंजक्सन से भी अलर्ट रहें. परिवार के सदस्यों से तालमेल बना कर चलना होगा. परिवार में वरिष्ठ लोगों के साथ समय बिताएं उनके अनुभवों को सुनकर उसका लाभ लेना चाहिए.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- इस सप्ताह सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करें क्योंकि सिर्फ सोचने से सफलता मिलेगी इसमें संदेह है, वहीं दूसरी ओर मन लग्जीरियस की ओर आकर्षित रहेगा. ऑफिशियल कार्यों को करने में  दिमाग एक्टिव रखना है साथ ही उच्चाधिकारी आपके कार्यों की सराहना भी कर सकते हैं. गुजरे दिनों की अपेक्षा इस सप्ताह व्यापार में स्थितियां अच्छी होगी. यदि आप किसी कम्पनी या फैक्ट्री के मालिक हैं तो इन दिनों अधिक आय के बारे में प्रयासरत रहेंगे. विद्यार्थियों का आलस्य की वजह से अध्ययन में अरूचि बढ़ सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से खांसी, जुकाम और कफ आदि मौसम सम्बन्धित समस्या हो सकती हैं. घर में छोटे भाई-बहनों को आर्थिक रूप से मदद करनी पड़ सकती है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- इस सप्ताह आर्थिक वृद्धि से ज्यादा आर्थिक व्यय होता नजर आएगा, वर्तमान स्थिति को समझते हुए आपको बहुत ही सोच-समझकर व्यय करना होगा. कर्मक्षेत्र की बात करें तो  यदि आप उच्च पद पर नौकरी कर रहे हैं तो गलत काम करने से बचना चाहिए अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा को चोट लग सकती है. पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को पैसे के मामलों में पारदर्शिता रखनी होगी, वहीं डील पक्की करने के लिए कोई गलत रास्ते का चुनाव करना ठीक नहीं है. जटिल रोगों से राहत मिलेगी व नए रोग शीघ्र समाप्त होते नजर आएंगे. वाद-विवाद व तर्क-वितर्क की परिस्थिति में सावधान रहने की जरूरत है. परिवार में बड़ों के साथ वार्ता एवं व्यवहार अच्छा रखें एवं उन्हें मान-सम्मान दें.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इस सप्ताह सभी स्थितियों पर तालमेल बना कर रखना होगा. अब वह शारीरिक हो या मानसिक. अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा, क्योंकि नकारात्मक विचारधारा आपकी छवि को खराब कर सकती है. ऑफिस में जितना हो सके अन्य लोगों के कामकाज में हस्तक्षेप न करें. जो लोग दवाइयों से संबंधित व्यापार करते हैं, उनको अच्छा मुनाफा होता दिखाई दे रहा है. पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहें हैं तो एक बार विचार कर लें. स्वास्थ्य की दृष्टि से हेयर फॉल से परेशान रह सकते हैं, अगर प्रॉब्लम अधिक बढ़ जाएं तो डॉक्टर से सलाह लेने में कतई लेट न करें. परिवार के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग बनेंगी. किसी का जन्मदिन है तो उन्हें उपहार दें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- इस सप्ताह मानसिक रूप से अपने काम पर बहुत गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके काम को बिगाड़ सकती है. ऑफिस में सप्ताह के शुरुआती दो दिन कठोर मेहनत करनी होगी जिससे आगे के सारे काम बनते चले जाएंगे, लेकिन अंत में बेवजह के विवादों के प्रति अलर्ट रहना होगा. व्यापारियों का सरकार से संबंधित कोई कार्य पेंडिंग चल रहा था, तो वह अब समाप्त होता दिखाई दे रहा है. जिनको बी.पी की समस्या रहती है, उनको शांत रहने की आवश्यकता है. यदि इसकी दवा खाते हैं तो नियमित रूप से खाना न भूलें. घर से संबंधित वस्तु बदलने की सोच रहें है तो समय उपयुक्त है. सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस सप्ताह किसी कार्यक्रम के आयोजन में आपको मुख्य भूमिका निभानी पड़ सकती है, जिसमें प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना होगा.  ऑफिस में सीनियर के साथ मीटिंग का दौर चल सकता है, जिसमें आपको बहुत गंभीरता के साथ अपनी बात को रखना चाहिए. अच्छा परफॉर्मेंस प्रमोशन दिलाने में आपका सहयोगी बनेगा. जनरल स्टोर से  संबंधित व्यापार करने वालों को अपने प्रॉडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा परेशान होना पड़ सकता है. विद्यार्थी वर्ग बुद्धि से आगे बढ़ पायेंगे. सेहत में यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है, तो सप्ताह के मध्य में दर्द व दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. खान-पान में फल को भी शामिल करें. भाई-बहन के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस सप्ताह की शुरुआत आपके मन मुताबिक नहीं होगा, लेकिन इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं होना चाहिए लगातार प्रयास रुके हुए कामों को पूर्ण करेंगे.  जो लोग टार्गेड बेस्ड कार्य करते हैं, वह सप्ताह के मध्य तक पूरे होने की आसार दिखाई दे रहे हैं. वहीं कार्यों को लेकर सहकर्मियों से कम्पटीशन रहेगा. बड़े व्यापारी को अपने वित्तीय मामलों को बहुत गंभीरता के साथ पूर्ण करने चाहिए, खासतौर पर सरकारी टैक्स को लेकर कोई भी लापरवाही न करें. हेल्थ की बात करें तो मुंह के छालों को लेकर परेशान रहेंगे. सप्ताह के मध्य में परिवार के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचना चाहिए. मकान से संबंधित निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह करें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस सप्ताह दूसरों से वार्तालाप करते समय सौम्य वाणी का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि जितनी मीठी वाणी आपकी होगी उतनी ही रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी. ऑफिस के कार्यों में सारा फोकस करें, वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण डाटा भी इस समय संभाल कर रखें,  मिस्प्लेस होने की आशंका है. जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको सप्ताह के अंत में लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, खासतौर पर जो लोग औषधि का कारोबार करते हैं उनको अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सकता है. नसों में खिंचाव और मांसपेशियों में दर्द की आशंका रहेगी, ऐसे में काम के साथ-साख रिलैक्स भी करें. परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का निमंत्रण मिलेगा, लेकिन सुरक्षा में लापरवाही न करें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस सप्ताह के कार्य में मन कुछ कम लगेगा, इसलिए संभव हो तो धीरे-धीरे ही सही लेकिन कार्य को निरन्तर करते रहना है, क्योंकि सप्ताह के अंत तक कार्यभार बढ़ेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा इसका बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है. ऑफिस में बॉस से तालमेल बनाकर चलें. नये कार्यों को लेकर बॉस से सलाह मशवरा अवश्य करें. व्यापारी वर्ग नेटवर्क को एक्टिव रखने पर फोकस करें, जिससे लाभ के साथ-साथ आधे-अधूरे कार्य भी समय पर बनते जाएंगे. जो युवा टीचिंग लाइन में रूचि रखते हैं वह अब तैयारी में कमी न रखें. बढ़ते वजन पर निगाह रखनी होगी, ऐसे में खानपान के साथ योग को भी दिनचर्या में शामिल करें. कुल से शुभ समाचार मिलेगा.

यह भी पढ़ें:
Venus Transit 2021: तुला राशि में शुक्र का प्रवेश, इन चार राशियों के लिए होने जा रहा है विशेष, जानें राशिफल

Mars Transit 2021: कन्या राशि में मंगल का गोचर, इन राशियों को देना होगा ध्यान, जानें राशिफल

सितंबर के महीने में इन राशियों में बन रहा है 'राजयोग', कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं है शामिल? यदि है तो प्राप्त करेंगे लाभ ही लाभ

lifestyle https://ift.tt/3kSvbwE

Weight Loss: अपनी जांघो की मोटाई करना चाहते हैं कम तो करें यह 5 एक्सरसाइज, जल्द होगा फायदा

अगर आप भी चर्बी से परेशान है और खासकर अपने जांगो पर की चर्बी से परेशान है तो यह खबर आपके लिए काफी उपयोगी है. दरअसल इंसान के शरीर में कमर के बाद जांघ ही ऐसी जगह होती है, जहीं सबसे ज्यादा चर्बी रहती है. अपनी मोटी जांघो के कारण लोगों को काफी नुकसान होता है. कई बार मोटी जांघ वाले व्यक्ति अपने शौक के कपड़ें भी नहीं पहन पाते हैं. आज हम आपको 5 ऐसे एक्सरसाइज बताएंगे जिसे अगर आप नियमित तौर पर करेंगे तो बहुत जल्द आप अपनी मोटी थाई के समस्या को दूर कर पाएंगे. इन एक्सरसाइज का फायदा भी आपको बहुत जल्द ही देखने को मिलेगा.

सूमो स्कवॉट

इस करने के लिए आप पहले सीधे खड़े हो जाएं, इसके बाद अपने पैरों को अपने हिप के पार्ट से ज्यादी फैलाएं और पैर के टो को 45 डिग्री एंगल पर रखें.

इसके बाद अपने हाथ जोड़कर अपने चेस्ट के पास लाएं और अपनी Knee को मोड़े, अपने हिप को नीचे लेकर जाएं और स्कवॉट करें. इसे करते वक्त ध्नान रखें की आपका स्पाइन सीधा रहे और चेस्ट आगे की ओर हो.

इस एक्सरसाइज को करते वक्त आपके इनप खाइज पर लोड आएगा. 10 से 20 बार अगर आप इस एक्सरसाइज को हर दिन करेंगे तो बहुत जल्द आपको इसका फायदा देखने को मिलेगा.

क्लासिक लंजेस

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले सीधे खड़े हों. इसके बाद अपने हाथ को कमर पर रखें.

फिर अपने दाएं पैर को पीछे की ओर लेकर जाएं. फिर दोनों पैरों को धीरे-धीरे झुकाएं.

अब इस अवस्था में कुछ सेंकड्स के लिए रूकें. फिर वापस अपनी अवस्था में आ जाएं. अब इसी एक्सरसाइज को अपने बाएं पैर से भी दोहराएं. इस एक्सरसाइज को हर दिन 10 से 15 बार करें.

जंपिक जैक्स

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले आप सीधे खड़े हो जाएं.

इसके बाद अपने पैर और हाथ को फैला ले. अपने हाथों को फैलाकर अपने सिर के ऊपर रखें. और हवा में जंप करें.

इस तरह से जंप कर जमीन पर सुरक्षित लैण्ड करें. ऐसा करने से आपके मोटी जांघ बहुत जल्द कम होने लगेगी.

लेग रेजेज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले आप सीधे लेट जाएं.

इसके बाद अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें. फिर अपने पैरों को उठाएं और उसे आगे-पीछे चलाएं.

ऐसा कम से कम 15 रैप करें, और इस एक्सरसाइज का चार सेट हर दिन जरूर करें.

रोज दौड़ें

जांघो की चर्बी से लेकर शरीर के किसी भी चर्बी को कम करने के लिए दौड़ना सबसे अच्छा माना गया है. इसलिए आप हर दिन अपने एक्सरसाइज में दौड़ना न भूलें. अगर आप हर दिन 2-3 किमी की दौड़ लगाते हैं तो बहुत जल्द आपकी जांघों की चर्बी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/3zNap7T Day 2021 Gift: इस टीचर्स डे पर अपने शिक्षक को दें यह खास गिफ्ट्स, टीचर हो जाएंगे खुश

<a href="https://ift.tt/2WNyI76 Launch Event: iPhone 13 सीरीज, Watch Series 7 और Apple iPad mini 6 के साथ मिलेगा बहुत कुछ, जानें डिटेल्स
lifestyle https://ift.tt/3BJqQCD

Nutrela Organic Omega से शरीर को मिलेगा Omega-3,6,7 और 9, स्वास्थ्य को मिलेंगे भरपूर फायदे

Organic Omega: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा फैटी एसिड बहुद जरूरी हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड 3 तरह के (Omega-3 Fatty Acids) होते हैं, जिसमें एएलए (ALA), ईपीए (EPA), डीएचए (DHA) शामिल है. ओमेगा हमारे शरीर के लिए जरूर फैट है. जिसमें से ओमेगा-3 और ओमेगा-6 स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है. वहीं ओमेगा-7 और ओमेगा-9 की शरीर को ज्यादा जरूरत नहीं होती है. अगर आपकी डाइट में ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर पोषक तत्व शामिल नहीं हैं तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. ओमेगा आपके हार्ट (Heart), स्किन (Skin), हेयर(Hair) और इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है. आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी (Omega Good For Mental Health) ओमेगा फैटी एसिड जरूरी है. शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को कई बार डाइट से पूरा कर पाना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि लोग आजकल ओमेगा फैटी एसिड की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेने लगे हैं. ऐसे में Nutrela Organic Omega आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है, इसके सेवन से शरीर को ओमेगा-3, 6, 7, 9 के सभी प्रकार मिल जाएंगे. Nutrela Organic Omega पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोत (Natural Products) से निर्मित है. इससे शरीर में ओमेगा फैटी एसिड की कमी को पूरा किया जा सकता है. जानते हैं Nutrela Organic Omega के फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA ORG OMEGA 3,6,7,9 45 GM

1- दिमाग को बनाए मजबूत- दिमाग को फिट रखने के लिए ओमेगा फैटी एसिड जरूरी है. ओमेगा-3 फैटी एसिड से एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी और ऑटिज्म जैसी समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है. डिप्रेशन, टेंशन और अल्जाइमर जैसे रोग का खतरा भी कम हो जाता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में Nutrela Organic Omega शामिल करें. इससे आपके दिमाग को मजबूती मिलेगी.

2- कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल- ओमेगा-3 फैटी एसिड से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. Nutrela Organic Omega के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. ओमेगा-3 फैटी एसिड एचडीएल यानि गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार लाता है. Nutrela Organic Omega कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है.

3- दिल को बनाए हेल्दी और मजबूत- Nutrela Organic Omega आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. ओमेगा हार्ट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. ओमेगा-3 ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. Nutrela Organic Omega के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. इससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को भी कम किया जा सकता है.

4- आंखों को रखे स्वस्थ- Nutrela Organic Omega में भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिससे आपकी आंखों की हेल्थ अच्छी रहती है. नियमित रुप से इसके सेवन से आपको मैक्यूलर डिजेनरेशन का जोखिम कम रहता है. इसके अलावा रेटिना संबंधी समस्याएं और आंखों में सूखापन भी कम होने लगता है. Nutrela Organic Omega से मोतियाबिंद का खतरा भी कम हो जाता है.

5- आपको एक्टिव बनाए- अगर आप आलस, थकान और दिनभर कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको Nutrela Organic Omega का सेवन जरूर करना चाहिए. भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में ओमेगा फैटी एसिड शरीर को भरपूर ऊर्जा देने में मदद करता है. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियां भी दूर होती है.

6- त्वचा को बनाए जवान- Nutrela Organic Omega के इस्तेमाल से आपकी त्वचा भी अच्छी रहती है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर है जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और जवान रहती है. आपको लंबे समय तक झुर्रियां या कोई दूसरी समस्या नहीं होगी. त्वचा को हाइड्रेट रखने और एजिंग को रोकने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत जरूरी है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Daily Energy से शरीर को मिलेगा विटामिन बी कॉम्पेल्स, मस्तिष्क और शरीर रहेगा स्वस्थ, जानिए फायदे
lifestyle https://ift.tt/3gY2op9