Saturday, September 4, 2021
Kitchen Hacks: खीरे की कड़वाहट दूर करने के घरेलू उपाय, इस ट्रिक से काटें खीरा कभी कड़वा नहीं निकलेगा

Bitterness Of Cucumber: ज्यादातर घरों में सलाद के रूप में खीरे का इस्तेमाल किया जाता है. आपको हर थाली में खीरा और प्याज का सलाद जरूर मिल जाएगा. खीरे में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए गर्मियों में खीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है. वैसै आप हर मौसम में इसका सेवन कर सकते हैं. खीरा में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं. खीरा खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है. कोल्स्ट्रॉल को कम करने से लेकर पाचन दुरुस्त रखने में भी खीरा मदद करता है. लेकिन कई बार खीरा कड़वा निकल आता है. ऐसे में खाने का स्वाद तो खराब होता ही है और आपकी मेहनत और पैसे भी बर्बाद जाते हैं. आज हम आपको खीरा काटने या खीरा की कड़वाहट निकालने के सिंपल तरीके बता रहे हैं. अगर आप इस ट्रिक से खीरा काटेंगे तो कभी भी कड़वा नहीं निकलेगा. आइये जानते हें.

1- पहला तरीका- खीरा काटने का सबसे सिंपल और अच्छा तरीका है कि आप चाकू की मदद से खीरा को बिल्कुल बीच से कट कर लें. अब आगे-पीछे के हिस्सों को काटकर निकाल दें. इस तरह खीरा कभी कड़वा नहीं निकलेगा. खीरा को सीधे बीच से तोड़ने पर कड़वाहट पूरी तरह से दूर हो जाती है.

2- दूसरा तरीका- खीरे को काटने का दूसरा और सबसे कॉमन तरीका है कि खीरे को ऊपर से थोड़ा सा काट लें. अब थोड़ा नमक लगाकर कटे हुए टुकड़े को गोल-गोल घुमाते हुए घिसते रहें. जब झाग बनने लगें तो समझिए कड़वापन बाहर निकल रहा है. इसी तरह दूसरी ओर से भी कट लगा कर घिस लें. अब धोकर खीरा काट लें. इससे खीरे का कड़वापन निकल जाएगा.

3- तीसरा तरीका- खीरा काटने का तीसरा तरीका है कि आप खीरे के एंड्स को कट कर लें और खीरे को छील लें. अब खीरे में फोर्क की मदद से बार-बार (लेंथवाइज़) छेद कर दें. इससे खीरे में छेद दिखेंगे और थोड़ी देर रखने पर खीरे का कड़वापन निकल जाएगा. खाने के लिए काटने से पहले खीरे को धो लें और फिर काटकर खा लें.

ये भी पढ़ें: बाजार से मंगाने की जगह इस तरह घर पर ही बनाएं Chilly Potato, जानें बनाने की रेसिपी

</p>
lifestyle https://ift.tt/3n3CfJM
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment