Wednesday, September 1, 2021

Kitchen Hacks: बारिश में हरा धनिया को गलने से बचाएं, इस तरह रखने पर 15 दिन तक रहेगा एकदम फ्रेश और हरा

Coriander Leaves Storage Tisp: बारिश के मौसम में चीजें बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं. हरी और पत्तेदार सब्जियां 1-2 दिन से ज्यादा नहीं चल पाती हैं. बारिश के मौसम में हरा धनियां काफी मंहगा हो जाता है और नमी की वजह से 1-2 दिन से ज्यादा नहीं चल पाता. हरा धनिया को कैसे भी रखो वो गल जाता है. वहीं हरे धनिया के बिना सब्जी में स्वाद और रंग दोनों नहीं आते हैं. कोई भी सब्जी, रायता या दूसरी डिश में अगर धनिया पत्ती डाल दें तो गार्निशिंग अच्छी लगती है. हर रसोई में हरा धनिया इस्तेमाल किया जाता है. धनिया खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं. इससे डायजेशन अच्छा रहता है. लेकिन धनिया को स्टोर करने की समस्या सबसे ज्यादा होती है. गर्मी में धनिया 1-2 दिन में ही सूखने लगता है और बारिश में गलने लगता है. फ्रिज में रखें तो पत्तियां पीली हो जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके बता रहे हैं. इस ट्रिक से हरा धनिया 15 दिन से भी ज्यादा चलेगा और एकदम हरा और फ्रेश रहेगा.

प्लास्टिक बैग में ऐसे करें हरा धनिया स्टोर
आप चाहें तो धनिया को प्लास्टिक बैग में भी रख सकते हैं. इस तरह रखने पर आप धनिया को 20 दिन तक फ्रेश रख सकते हैं. आपको इसके लिए सबसे पहले धनिया को अच्छे से धोकर सुखाना होगा, जिससे पानी पूरी तरह से सूख जाए. अब इसे आप किसी टिशू में लपेट कर पॉलिथिन में डाल कर अच्छी तरह से बंद करके फ्रिज में रख दें. इस तरह फ्रिज में धनिया रखने से लंबे समय तक ताजा और हरा बना रहेगा.

टिशू पेपर और अखबार में ऐसे करें हरा धनिया स्टोर
अगर आपको धनिया ज्यादा दिन तक फ्रेश और खुशबूदार रखना है तो आपको इसे रखने के लिए टिशू पेपर और एयर टाइट डिब्बे का उपयोग करना चाहिए. इसके लिए पहले धनिया को अच्छे से धो लें. अब किसी हवादार जगह या पंखे में धनिया का पानी सूखने तक सुखा लें. अब एक किसी टिशू या अखबार में लपेटकर एयर टाइट डिब्बे में रख दें. अब डिब्बे को फ्रिज में रख दें, इससे धनिया करीब 2 हफ्तों तक ताजा रहेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जब वीकेंड पर बनाना हो कुछ खास तो ट्राई करें पालक मलाई कोफ्ता, जानें बनाने की विधि

lifestyle https://ift.tt/38vK0ja

Chanakya Niti: इन स्थितियों में शत्रु हावी होने का प्रयास करता है, पहले से ही हो जाएं सतर्क, जानें चाणक्य नीति

Chanakya Niti Quotes In Hindi, Chanakya Niti For Enemies: चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु को अनेदखा नहीं करना चाहिए. शत्रु की प्रत्येक गतिविधि और चाल पर कड़ी दृष्टि रखनी चाहिए. शत्रु आपकी लापरवाही का सबसे अधिक लाभ उठाने का प्रयास करता है, और जैसे ही उसे अवसर मिलता है, वो हमला कर देता है, इसलिए सावधानी और सतर्कता रखना अत्यंत आवश्यक है.

चाणक्य की शत्रु नीति कहती है कि व्यक्ति को स्वयं की शक्ति में वृद्धि करते रहना चाहिए. जैसे व्यक्ति को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को निरंतर बढ़ाते रहना चाहिए. जो लोग ऐसा कर पाने में असफल रहते हैं, वे बहुत जल्द शत्रु से पराजित हो जाते हैं. या ये कह सकते हैं, इन स्थितियों का निर्माण कर आप शत्रु को हावी और हमला करने के लिए आमंत्रित करते हैं.

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति जैसे जैसे सफलता की सीढ़ियों को चढ़ने लगता है, उसके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होने लगती है. सफल व्यक्ति के जाने-अंजाने कई शत्रु हो सकते हैं. इन सभी से सतर्क रहना चाहिए. शत्रु को कैसे पराजित किया जा सकता है, इसके लिए आइए जानते हैं, आज की चाणक्य नीति-

अनुशासन- चाणक्य नीति कहती है कि अनुशासन की भावना व्यक्ति को शत्रु और प्रतिद्वदियों से भी रक्षा करती है. जो व्यक्ति अपने कार्यों को समय पर पूर्ण नहीं करते हैं. आज के कार्यों को कल पर टालते हैं, उन्हें शत्रु आसानी से अवसर मिलने पर पराजित कर देता है. इसलिए आलस का त्याग करें, शास्त्रों में आलस को भी शत्रु बताया गया है. अत: इससे दूर ही रहें.

ज्ञान- चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति के अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि करते रहना चाहिए. ज्ञान हर प्रकार के अंधकार को दूर करने की क्षमता रखता है. ज्ञानी व्यक्ति का हर स्थान पर सम्मान होता है, जो लोग निरंतर कुछ न कुछ सीखने की प्रवृत्ति रखते हैं, वे शत्रु के प्रत्येक हमले को विफल करने की शक्ति रखते हैं.

स्वभाव- चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को अपने स्वभाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए. जो व्यक्ति क्रोध और अहंकार में डूब जाता है, शत्रु उसे बहुत ही आसानी से पराजित कर देता है. इसलिए इन अवगुणों से दूर ही रहना चाहिए. क्रोध और अहंकार करने वाले व्यक्ति को लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है.

यह भी पढ़ें:
Monthly Horoscope September 2021: मेष, कन्या और मकर राशि वाले सावधान रहें, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Equinox 2021: 23 सितंबर से महसूस होने लगेगा मौसम में बदलाव, गुलाबी ठंडक देने लगेगी दस्तक, ऐसा क्यों होगा? जानें

lifestyle https://ift.tt/38w5qwk

Vitamin K And B: शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं विटामिन B और विटामिन K, जानिए विटामिन बी और के से भरपूर खाद्य पदार्थ

Vitamin K And B Food Source: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए सभी विटामिन्स और मिनिरल्स बहुत जरूरी हैं. ऐसे ही जरूरी विटामिन्स में शामिल हैं विटामिन के (Vitamin K) और विटामिन बी (Vitamin B). विटामिन K हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है. हार्ट (Heart) और फेफड़ों की मांसपेशियों (Lungs Muscles) में इलास्टिक फाइबर बनाए रखने के लिए विटामिन के बहुत जरूरी है. वहीं विटामिन बी (Vitamin B) भी शरीर को फिट रखने के लिए जरूरी है. विटामिन बी दिमाग, आंखों, एजिंग को रोकने के लिए जरूरी है. इम्यूनिटी बढ़ाने, सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में भी विटामिन बी बहुत मदद करता है. आप इन विटामिन्स की कमी को अपने खान-पान से दूर कर सकते हैं. जानते हैं विटामिन बी और विटामिन के कौन सी प्राकृतिक चीजों में पाया जाता है?

विटामिन बी 12 के प्राकृतिक स्रोत (Natural Source Of Vitamin B)

1 चिकन- अगर आप चिकन खाना पसंद करते हैं तो आपको इसमें खूब विटामिन बी12 और फोलेट मिलता है. चिकन खाकर आप विटामिन बी की कमी पूरा कर सकते हैं.
2- साल्स मछली- फिश लवर्स के लिए विटामिन बी का सबसे अच्छा सोर्स है साल्स मछली. ये काफी मंहगी होती है लेकिन इसमें ढ़ेर सारा विटामिन बी12 होता है. आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें.
3 दूध- विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में दूध जरूर शामिल करें. दूध में काफी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है. शाकाहारी लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है.
4- अंडा- विटामिव B12 की कमी को दूर करने के लिए अंडा बहुत फायदेमंद है. अगर आप दिन में 2 अंडे खाते हैं तो इससे दैनिक जरूरत की 46 प्रतिशत मात्रा पूरी हो जाती है. अंडा खाने से शरीर को दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं.
5- सोयाबीन- सोयाबीन में विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं.

विटामिन k के प्राकृतिक स्रोत (Natural Source Of Vitamin K)

1- हरी पत्तेदार सब्जियां- विटामिन के मुख्य रूप से हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है. आप इसके लिए अपनी डाइट में साग, पालक, गोभी, ब्रोकली, बीन्स, बथुआ, मैथी और दूसरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.
2- डेयरी प्रोडक्ट्स- विटामिन के की कमी को डेयरी युक्त उत्पादों से दूर किया जा सकता है. इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, मक्खन जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3- फल- डॉक्टर्स विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए फल खाने की भी सलाह देते हैं. आप फलों में अनार, सेब, चुकंदर का सेवन कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं.
4- मछली और अंडा- अगर आप मांसहारी है, तो आप विटामिन के की कमी को दूर करने के लिए मछली, पोर्क और अंडे खा सकते हैं. अंडे की पीले भाग में विटामिन के पाया जाता है.
5- शलजम और चुकंदर- विटामिन के की कमी को दूर करने के लिए आप शलजम और चुकंदर भी खा सकते हैं. शलजम आंखों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है. शलजम और चुकंदर दोनों में विटामिन ए और विटामिन के भरपूर पाया जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन है जरूरी, इन प्राकृतिक स्रोत से मिलेगा शरीर को भरपूर प्रोटीन

lifestyle https://ift.tt/3gM2yA7

Kitchen Hacks: जब वीकेंड पर बनाना हो कुछ खास तो ट्राई करें पालक मलाई कोफ्ता, जानें बनाने की विधि

Malai Kofta Recipe: हमारी भागदौड़ भरी लाइफ में खाने-पीने को लेकर बड़ी गड़बड़ हो जाती है. ऐसे में हम सोचते हैं कि वीकेंड पर कुछ नया और खास बनाते हैं. अगर आपका भी छुट्टी वाले दिन कुछ स्पेशल बनाने का मन करता है तो आप मलाई कोफ्ता ट्राई कर सकते हैं. वैसे कोफ्ता तो आपने बहुत तरह के खाएं होगें जैसे लौकी कोफ्ता, पनीर कोफ्ता, गोभी, कोफ्ता आदि. लेकिन पालक मलाई कोफ्ता इन सबसे हटकर है और इसे आप फटाफट आसानी से घर पर बना सकते हैं. चलिए फिर जानते हैं पालक मलाई कोफ्ता बनाने की विधि.

पालक मलाई कोफ्ता (Palak Malai Kofta) बनाने की सामग्री

500 ग्राम पालक

200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)

10 ग्राम काजू (कटे हुए)

2 चम्मच पीली मिर्च पाउडर

2 चम्मच शाही जीरा

नमक स्वाद के अनुसार

2 बढ़ा चम्मच तेल

मेथी दाना आधी चम्मच

50 ग्राम प्याज

5 ग्राम अदरक

5 ग्राम लहसुन

2 चम्मच जीरा पाउडर

2 चम्मच लाल मिर्च

2 चम्मच धनिया पाउडर

डेड़ चम्मच हल्दी पाउडर

आधी कटोरी दही

एक चम्मच गर मसाला

आधा कटोरी मलाई

पालक मलाई कोफ्ता (Palak Malai Kofta) बनाने की विधि

पालक मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को पानी में उबाल लें. इसके बाद इसे 2 मिनट तक ठंडे पानी में रहने दें. फिर इसके बाद पालक को पीसकर पेस्ट बना लें.  एक बाउल में पनीर, काजू, पीली मिर्च, शाही जीरा, और नमक डालकर अच्छे मिक्स कर लें.

इसके बाद इस मिश्रण को आंटे की तरह गूथ लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. वहीं जब लोई बन जाएं तो इन लोइयों को फ्राई कर लें. इसके बाद इसे बाहर निकाल लें. इसके बाद पैन में मेथी के दाने डाल दें और उसके बाद प्याज डालकर भूनें. फिर इसमें अदरक लहसुन डालें और फिर जीरा पाउडर, लाल मिर्च, धनिया, और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें पीसी हुई पालक, मलाई और नमक डालें और कुछ समय तक पकने दें. बाद में इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डाल दें. लीजिए इस तरह तैयार हो गया पालक पनीर कोफ्ता.

ये भी पढ़ें-

Kitchen Hacks: इस तरह बिना तंदूर के घर पर बनाएं तंदूरी मलाई चाप, जानें रेसिपी

Kitchen Hacks: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में पाव भाजी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में बनकर होती है तैयार

lifestyle https://ift.tt/2Y78i0G

Equinox 2021: 23 सितंबर से महसूस होने लगेगा मौसम में बदलाव, गुलाबी ठंडक देने लगेगी दस्तक, ऐसा क्यों होगा? जानें

Equal Day and Night: पंचांग के अनुसार सितंबर माह में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 22 सितंबर को दिन और रात बराबर हो होंगे. यानि दिन और रात 12-12 घंटे का होगा. मान्यता के अनुसार इस दिन के बाद से ही सर्दी की दस्तक हो जाती है. यानि 23 सितंबर 2021 से दिन छोटे और रातें लंबी होनी लगेंगी.

मान्यता है कि सौरमंडल में सूर्य अपने निर्धारित कक्ष में चक्कर लगाता है. सूर्य की दिशा उत्तर से दक्षिण रहती है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का अधिपति माना गया है. पृथ्वी अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी है और सूर्य के चक्कर लगा रही है. इसी कारण 21 मार्च और 23 सितंबर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है. जिस कारण दिन और रात्रि का समय बराबर हो जाता है. ऐसा माना जाता है कि 21 मार्च को जब ये स्थिति बनती है तो गर्मी का आरंभ होता है जब ये स्थिति 22 सितंबर को बनती है तो सदिर्यों के आने का संकेत होता है.

साल में दिन और रात कब बराबर होते हैं?
वैज्ञानिक मत के अनुसार 23 सितंबर को जब सूर्य दक्षिणी गोलाद्र्ध में प्रवेश करता है तो पृथ्वी के मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाता है. इसका मुख्य कारण सूर्य और पृथ्वी का सौरमंडल में रोटेशन यानि नियमित आवर्तन होता है. इस कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी पर तिरछी पड़ती है. जिससे 23 सितंबर के बाद गुलाबी ठंडक पड़ने लगती है.

इक्वीनॉक्स क्या है?
23 सितंबर और 21 मार्च के दिन को लैटिन भाषा में इक्वीनॉक्स भी कहा जाता हैं. जिसका अर्थ समान रात होता है. यहां पर इक्वी से आशय समान और नॉक्स का अर्थ रात से होता है. हिंदी में इसे विषुव भी कहा जाता है जो संस्कृत का शब्द है.

यह भी पढ़ें:
Guru 2021: सितंबर के महीने में कुंभ राशि में बैठे गुरु, होने जा रहे हैं वक्री से मार्गी, मेष से मीन राशि तक पड़ेगा असर

Diwali 2021: दिवाली कब की है? इस बार लक्ष्मी पूजन पर बन रहा है विशेष योग

lifestyle https://ift.tt/3mSIyj4

Monthly Horoscope September 2021: मेष, कन्या और मकर राशि वाले सावधान रहें, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Rashifal, Masik Rashifal September, Monthly Horoscope September 2021: सितंबर का महीना मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए विशेष है, ये महीना धार्मिक दृष्ठि से भी खास है. ग्रहों की चाल आप पर क्या प्रभाव डालने जा रही है, आइए जानते हैं, सितंबर माह का मासिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- यह  माह अच्छा फल लेकर आने वाला है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धैर्य रखना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है, गलतफहमियां और विवाद से दूर रहें. नौकरी करने वालों की उन्नति के द्वार खुलेंगे. व्यापार में आमदनी बढ़ेगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे. विद्यार्थियों की पढ़ाई अच्छी चलेगी. प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा ये महीना परेशानी वाला हो सकता है, पितजनित समस्याओं को लेकर अलर्ट रहें- जैसे अपच, पेट दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं. घर में बड़े सदस्य से धन प्राप्त हो सकता है. सदस्यों के बीच भरोसे की कमी हो सकती है,किसी बात को लेकर उनसे गंभीर विवाद की आशंका है. प्रेम संबंध में चल रहे लोग जितना एक दूसरे पर भरोसा रखेंगे उतना अपने रिश्ते को मजबूत कर पाएंगे.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- इस माह शुभ समाचार अधिक प्राप्त होंगे, वहीं जहां पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा तो वहीं विजय मिलेगी. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनके लिए समय अच्छा है. करियर के स्टार्ट के लिए माह अच्छा रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. माह के शुरुआत में सेहत ठीक रहेगी, लेकिन 18 सितंबर के बाद से पेट में गैस की समस्या या दर्द हो सकता है, इसलिए खानपान और जीवनशैली को ठीक रखें. पारिवारिक रिश्ते में टकराव बढ़ने की आशंका है, ऐसे में कलह और वाद-विवाद से दूर रहते हुए धैर्य का परिचय देना होगा. प्रेमी युगलों के रिश्ते में  मधुरता रहेगी, एक-दूसरे के प्रति भरोसे में भी वृद्धि होगी.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- इस माह आर्थिक मामलों को मैनेज करने में ही पूरा दिमाग लगाना होगा. मेहनत से उन्नति प्राप्त होगी, तो वहीं निष्ठापूर्वक परिश्रम करेंगे, तो निस्संदेह लाभ होगा. जो लोग प्राइवेट सेक्टर में हैं, उनकी आय की स्थिति सुधरेगी, लेकिन धन खर्च भी खूब होगा. कपड़ों के व्यापार में उन्नति होगी और कमाई भी बढ़ेगी. 19 तारीख तक बड़े व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा, वरिष्ठों के सानिध्य में रहकर निर्णय लें. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको थोड़ी चिंता में डाल सकती है, इसलिए इस माह थोड़ा सजग रहने की जरूरत है. परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा और घर-परिवार में कोई आनंदपूर्ण आयोजन हो सकता है, कुल मिलाकर रिश्तों में घनिष्ठता और अंतरंगता बढ़ेगी. प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी , एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस माह चुनौतियां फोकस बिगाड़ सकती है, ऐसे में हाथ आयी सफलता पा नहीं पाएंगे. आय के नियमित स्रोतों के अलावा, कुछ नए स्रोत भी खोजने चाहिए. डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसकी उम्मीद आपने छोड़ दी थी. ऑफिस में आपका महत्व बढ़ेगा, तो वहीं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, उनसे संबंध मधुर होंगे. व्यापारियों को विदेशी कंपनी से डील करनी चाहिए, जिससे अच्छा लाभ होगा. उच्च शिक्षा में शुभ फल मिल सकते हैं. इस बार रोग छोटा ही क्यों न हो, उसे नजरअंदाज नहीं करना है, वरना परेशानी बढ़ते देर नहीं लगेगी. परिवार का माहौल आनंदपूर्ण रहेगा, साथ ही घर-परिवार के सब लोग एक जगह इकट्ठे हो सकते हैं. प्रेमी युगलों के रिश्ते में तनाव आ सकता है. किसी बात को लेकर विवाद की आशंका है.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- इस माह स्वभाव की उग्रता सफलता के आड़े आ सकती है, ऐसे में  थोड़ा संतुलन और संयम रखना बेहतर होगा. ऑफिशियल कार्यों को पूरा करने से मन में प्रसन्नता रहेगी. सॉफ्टवेयर कंपनी और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. व्यापारी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, तो वहीं कारोबार के विस्तार के लिए समय अच्छा रहेगा. युवाओं को परिश्रम करना पड़ेगा, तब जाकर सफलता मिलेगी. विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा. सेहत में बीमारी की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. भाई-बहनों से संबंध खराब हो तो उन्हें पुनः ठीक करने का प्रयास करें. मां को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए उनका विशेष रूप से ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंध विवाह के रिश्ते में बंध सकता है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- यह माह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. जहां एक ओर सफला मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर चुनौतियां का सामना भी करना होगा. हिसाब-किताब से खर्च करने की जरूरत है. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस बार परिश्रम के अनुसार लाभ न हो, या फिर बहुत प्रयास के बाद भी अपेक्षित गति न मिले तो परेशान न हो. व्यापार में एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है, ऐसे में शुरुआत से ही प्रयासों में तेजी रखें. स्वास्थ्य में बुखार, सिर दर्द व आंखों में दर्द की आशंका है. मानसिक तनाव से पैदा होने वाली समस्याएं भी हो सकती है. पारिवारिक सदस्यों में तालमेल अच्छा रहेगा, एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना रहेगी. प्रमी युगल शंका को स्थान न दें अन्यथा रिश्तों में आंच आ सकती है.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इस माह ज्ञान में वृद्धि करने पर फोकस करें. परिश्रम के बल पर अच्छी सफलता पाने का समय है, ऐसे में मेहनत से पीछे न हटें. व्यापार करने वालों के लिए आय के स्रोत बने रहेंगे. पार्टनरशिप के व्यापार में बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे. यदि आपका व्यापार सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है, तो माह का तीसरा सप्ताह विशेषकर लाभदायक होगा. युवा वर्ग को वाद-विवाद के कारण दंड या जुर्माना भरना पड़ सकता है. गर्भवती महिलाओं को सजग रहने की सलाह है, महामारी को देखते हुए अलर्ट रहें. परिवार में अनबन या मतभेदों को बहुत सहजता के साथ सुलझा लेने में सफल रहेंगे, तो वहीं मतभेद को मनभेद में परिवर्तित न होने दें. प्रेमी युगल के बीच किसी बात को लेकर एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो सकती है.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- इस माह परिश्रम और प्रयासों से लाभ प्राप्त होगा. पिछले दिनों जो पैसा कमाया है, उसे विलासित पर खर्च करने की लालसा रहेगी. जो सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं या फिर सरकार के सहयोग से रोजगार चलते हैं, उनके लिए समय अच्छा है. कामों में अड़चन आ रही थी तो वह दूर हो जाएगी. व्यापार में अचानक लाभ बनेंगे, तो वहीं मध्य में कोई मोटे लाभ का लालच दिखाकर गलत दिशा की ओर खींच सकता है. इससे बहुत सावधान रहें. हेल्थ को लेकर माह चिंता-परेशानियों से मुक्त रहने वाला होगा. संपत्ति को लेकर भी कुछ कहासुनी हो सकती है, सारी बातें बड़े-बुजुर्गों को बीच में रखकर शांत भाव से सुलझाने का प्रयास करें. प्रेम संबंध में चल रहे लोगों को घूमने-फिरने और साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस माह कामकाज में सफलता मिलती दिख रही है. धन को लेकर खुशखबरी मिल सकती है, किसी को दिया धन या फिर फंसा धन प्राप्त हो सकता. करियर में महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहने की संभावना है, भाग्य का भी भरपूर साथ मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए तो यह समय बहुत ही उत्तम है. व्यापार में सामान्य प्रयासों से भी अधिक धन प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता पूर्ण रहेगा. हेल्थ में बासी भोजन आदि से परहेज करना है. यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. परिवार में थोड़ी-बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिसको प्रसन्नचित होकर सुझाना होगा. किसी के साथ जमीन-जायदाद को लेकर लड़ाई-झगड़े की आशंका है. प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के लिए माह अच्छा है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस माह आलस्य नहीं करना है, क्योंकि यह माह न बहुत उल्लासपूर्ण और न बहुत परेशानी वाला है. कामकाज के लिहाज से यह माह मिले-जुले प्रभाव वाला रह सकता है. उच्चाधिकारियों से किसी भी प्रकार का विवाद मुश्किलों में डाल सकता है. जो व्यापारी दवाई या फिर केमिकल सामानों से जुड़ा व्यापार करते हैं, वह प्रसार-प्रचार अधिक ध्यान दें. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान देना चाहिए, तो वहीं छोटी सी लापरवाही आपको नंबरों के ग्राफ को गिरा सकती है. सेहत को लेकर गैस, एसिडिटी जैसी पित्त जनित बीमारियां परेशान कर सकती हैं. सड़क पर चलते समय विशेष सावधान रहें, दुर्घटना आदि की आशंका है. पारिवारिक जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंध में कोई तीसरा व्यक्ति खटास पैदा करने की कोशिश करेगा.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस माह आपको अर्थबल प्रदान करने वाला हो सकता है. करियर और कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह अच्छा रहेगा, काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी. उच्चाधिकारी प्रसन्न होकर सम्मान एवं पद वृद्धि कर सकते हैं. व्यापार के लिए महीने के शुरू के 15 दिन अधिक अच्छे रहेंगे, व्यर्थ की चीजों में आपका पैसा फंस सकता है. पार्टनरशिप में पार्टनर  के साथ सामंजस्य बेहतर होगा, भरोसा बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय सफलता वाला रह सकता है. काम-धंधे के सिलसिले में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, इसके चलते स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है. माता के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है. बहन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. अहंकार का टकराव प्रेमी युगल के बीच दूरियां ला सकता है.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस माह सामान्य फल की प्राप्ति होगी. नए-नए खर्चे आने से स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है. उतार-चढ़ाव के साथ आपके काम बनेंगे. अतिरिक्त परिश्रम प्रयास की जरूरत होगी. करियर में भागदौड़ और परिश्रम की बहुत जरूरत होगी.अधिक मेहनत की स्थिति रहेगी, लेकिन आपको इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. अपने खानपान का ध्यान रखना होगा, ठीक समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होगा. भोजन की अनियमितता के कारण स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है. यदि माता-पिता का स्वास्थ्य पहले से खराब चल रहा था, तो उनका अधिक ध्यान रखें, आपकी सजगता से उसमें सुधार संभव है. प्रेमी युगल परिवार में  विवाह की बात कर सकते हैं, विवाह पक्का भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें:
Guru 2021: सितंबर के महीने में कुंभ राशि में बैठे गुरु, होने जा रहे हैं वक्री से मार्गी, मेष से मीन राशि तक पड़ेगा असर

Shakun Shastra: घर से निकलते ही यदि दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें होने वाला है कोई शुभ काम

Shani Dev: घर में इस पौधे को लगाने से शनि देव देते हैं शुभ फल, नहीं करते हैं परेशान, इन 5 राशियों को देना चाहिए विशेष ध्यान

Diwali 2021: दिवाली कब की है? इस बार लक्ष्मी पूजन पर बन रहा है विशेष योग

lifestyle https://ift.tt/3t5whsP

Eating Less Salt: कहीं आप भी तो जरूरत से कम नमक नहीं खा रहे, हो सकते हैं यह बड़े नुकसान

Bad Effects of eating less Salt in Daily Routine: जीवन में हर चीज की अपनी महत्ता है. अगर जरूरत से ज्यादा किसी चीज का सेवन नुकसानदायक है तो बहुत कम सेवन भी उतना ही नुकसानदायक है. बहुत से लोग स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नमक का यूज अपने डेली डाइट में कम कर देते हैं. लेकिन, अगर आप नमक का कम सेवन ना के बराबर करते हैं तो यह भी सेहत के लिए हानिकारक है. हम आपको नमक के कम इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

1. शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है
कई अध्ययनों से यह पता चला है कि शरीर में हर दिन एक जरूरी मात्रा में नमक की जरूरत होती है. अगर हम इस जरूरत के अनुसार नमक नहीं खाते हैं तो यह इससे शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है. ऐसा तब होता है जब शरीर में सेल्स हार्मोन इंसुलिन (Insulin Hormones) के संकेतों के प्रति अच्छी तरह से रिस्पॉन्स करती हैं. इस कारण ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है. यह टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग का कारण बनता है.

2. ब्लड प्रेशर कम होना
शरीर में एक सही मात्रा में सोडियम इन्टेक (Sodium Intake) की जरूरत होती है जो शरीर में ब्लड के प्रेशर को ठीक रखने में मदद करती है. कई बार ठीक से नमक न खाने के कारण ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है जिस कारण यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट से संबंधित कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकता हैं.

3. डायबिटीज पेशेंट के लिए खतरनाक
जिन लोगों को पहले से ही डायबिटीज है और वह ठीक मात्रा में नमक नहीं खा रहे हैं उन्हें दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. बता दें कि डायबिटीज के मरीज को सही मात्रा में नमक खाने की आवश्यकता है. कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों में नमक के कम सेवन से मृत्यु का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

4. शरीर में सुस्ती रहना
जरूरत से कम नमक खाने पर शरीर में सुस्ती रहती है और हर समय नींद आती रहती है. व्यक्ति हर समय थका-थका फील करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/38txO22 New Study: कोरोना के गंभीर मरीजों में एक साल बाद भी मिले लक्षण, शोध में कई हैरान कर देने वाले खुलासे

महामारी बनती डायबिटीज: कोरोना के दौर में बढ़ते डायबिटीज के मामले, मोटापा है मुख्य कारण
lifestyle https://ift.tt/3zBzT83