Wednesday, September 1, 2021
Kitchen Hacks: जब वीकेंड पर बनाना हो कुछ खास तो ट्राई करें पालक मलाई कोफ्ता, जानें बनाने की विधि

Malai Kofta Recipe: हमारी भागदौड़ भरी लाइफ में खाने-पीने को लेकर बड़ी गड़बड़ हो जाती है. ऐसे में हम सोचते हैं कि वीकेंड पर कुछ नया और खास बनाते हैं. अगर आपका भी छुट्टी वाले दिन कुछ स्पेशल बनाने का मन करता है तो आप मलाई कोफ्ता ट्राई कर सकते हैं. वैसे कोफ्ता तो आपने बहुत तरह के खाएं होगें जैसे लौकी कोफ्ता, पनीर कोफ्ता, गोभी, कोफ्ता आदि. लेकिन पालक मलाई कोफ्ता इन सबसे हटकर है और इसे आप फटाफट आसानी से घर पर बना सकते हैं. चलिए फिर जानते हैं पालक मलाई कोफ्ता बनाने की विधि.

पालक मलाई कोफ्ता (Palak Malai Kofta) बनाने की सामग्री

500 ग्राम पालक

200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)

10 ग्राम काजू (कटे हुए)

2 चम्मच पीली मिर्च पाउडर

2 चम्मच शाही जीरा

नमक स्वाद के अनुसार

2 बढ़ा चम्मच तेल

मेथी दाना आधी चम्मच

50 ग्राम प्याज

5 ग्राम अदरक

5 ग्राम लहसुन

2 चम्मच जीरा पाउडर

2 चम्मच लाल मिर्च

2 चम्मच धनिया पाउडर

डेड़ चम्मच हल्दी पाउडर

आधी कटोरी दही

एक चम्मच गर मसाला

आधा कटोरी मलाई

पालक मलाई कोफ्ता (Palak Malai Kofta) बनाने की विधि

पालक मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को पानी में उबाल लें. इसके बाद इसे 2 मिनट तक ठंडे पानी में रहने दें. फिर इसके बाद पालक को पीसकर पेस्ट बना लें. एक बाउल में पनीर, काजू, पीली मिर्च, शाही जीरा, और नमक डालकर अच्छे मिक्स कर लें.

इसके बाद इस मिश्रण को आंटे की तरह गूथ लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. वहीं जब लोई बन जाएं तो इन लोइयों को फ्राई कर लें. इसके बाद इसे बाहर निकाल लें. इसके बाद पैन में मेथी के दाने डाल दें और उसके बाद प्याज डालकर भूनें. फिर इसमें अदरक लहसुन डालें और फिर जीरा पाउडर, लाल मिर्च, धनिया, और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें पीसी हुई पालक, मलाई और नमक डालें और कुछ समय तक पकने दें. बाद में इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डाल दें. लीजिए इस तरह तैयार हो गया पालक पनीर कोफ्ता.

ये भी पढ़ें-

Kitchen Hacks: इस तरह बिना तंदूर के घर पर बनाएं तंदूरी मलाई चाप, जानें रेसिपी

Kitchen Hacks: महाराष्ट्रीयन स्टाइल में पाव भाजी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में बनकर होती है तैयार

lifestyle https://ift.tt/2Y78i0G
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment