Friday, July 2, 2021
आर्थिक राशिफल 03 जुलाई 2021: मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले खर्चों पर करें नियंत्रण, अन्य राशियों का जानें आज का राशिफल
Arthik Rashifal Today 03 July 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Money And Finance Horoscope: पंचांग के अनुसार 03 जुलाई 2021, शनिवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन रेवती नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेगा. आज ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति मेष से मीन राशि तक के जातकों को प्रभावित कर रही है. आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि वाले आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें. धन के व्यय को आज नियंत्रित करना होगा, नहीं तो मानसिक परेशानी हो सकती है. धन की बचत भविष्य में मददगार साबित होगी.
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
वाणी की मधुरता से भी आज धन लाभ प्राप्त कर सकते है. आज आप दूसरों को सलाह देकर भी धन की प्राप्ति कर सकते हैं. आज के दिन आलस से दूर रहें. परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
धन का हिसाब-किताब रखने में आज कुछ परेशानी आ सकती है. धैर्य की परीक्षा आज देनी पड़ सकती है. कर्ज देने और लेने की स्थिति से बचने का प्रयास करें. आज प्रतिद्वंदी भी हानि पहुंचाने का प्रयत्न कर सकते हैं, सचेत रहें.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
भूमि आदि में निवेश करने के बारे में विचार बना सकते हैं. आज धन के मामले में सावधानी बरतनी होगी. धन की हानि का योग बना हुआ है. निवेश में जल्दबाजी न करें. आय से अधिक धन का व्यय न करें.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
धन प्राप्त करने के लिए आज संघर्ष और परिश्रम दोनों करने पड़ सकते हैं. धैर्य बनाएं रखें. अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इन अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें. इसी में लाभ छिपा हुआ है.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आय में वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. आज के दिन अनुशासन का पालन करें. कार्यों पर कल पर न टालें. अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें. कम पूंजी से कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना भी बना सकते हैं.
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
अति आत्मविश्वास के कारण आज धन की हानि का योग बना हुआ है. दिल और दिमाग का अच्छा संतुलन बनाने का प्रयास करें. आज कोई धोखा देने की भी कोशिश कर सकता है, इसलिए धन के मामले में सावधान रहें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आपकी राशि में केतु का गोचर बना हुआ है. आज के दिन धन के मामले में निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है. आज के दिन धैर्य बनाएं रखें. आज तनाव लेकर कोई कार्य न करें. जरूरत पड़ने पर योग्य और सक्षम व्यक्ति की सलाह लें.
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. आज कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो उसकी कार्य योजना अवश्य बनाएं नहीं तो सफलता मिलने में परेशानी आ सकती है.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
गलत और अनैतिक ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आज आपको अपयश भी प्रदान कर सकती है. परिश्रम से धन अर्जित करें. लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आज आपको अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
देव गुरु आपकी राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं. आज सेहत का विशेष ध्यान रखें. सेहत के कारण आज धन से जुड़े कार्यों को पूरा करने में बाधा आ सकती है. आज के दिन लेनदेन का हिसाब ठीक रखें.
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
योजना बनाकर किए गए कार्यों से धन लाभ होगा. आज कोई रूका हुआ कार्य भी पूर्ण हो सकता है. संबंधों में मामले में सचेत रहें. आंख बंद कर विश्वास करना हानि प्रदान कर सकता है. आज छोटी यात्रा से भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
Shani Chalisa: शनिवार को शनि चालीसा से करें शनि देव को खुश, इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ
Panchak July 2021: 03 जुलाई को समाप्त हो रहा है पंचक, जानें समाप्ति का समय
lifestyle https://ift.tt/2SNQ6Hm
Parenting Tips: बच्चों की Immunity बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें नट्स- ड्राईफ्रूट्स
ड्राईफ्रूट्स से फायदे
4- अखरोट खाने से बच्चे के दिमाग का विकास अच्छी तरह होता है.
ये भी पढ़ें: गर्मी और बारिश में बच्चों को होने वाले इंफेक्शन, घरेलू नुस्खों से करें ठीक
lifestyle https://ift.tt/3qJlIdr
Chaturmas 2021: आषाढ़ी पूर्णिमा से चातुर्मास का होगा आरंभ, पूजा,पाठ और अध्ययन के लिए है उत्तम समय
Chaturmas 2021: आषाढ़ मास आरंभ हो चुका है. आषाढ़ मास को हिंदू कैलेंडर के अनुसार चौथा महीना बताया गया है. आषाढ़ मास आरंभ हो चुका है. धार्मिक दृष्टि से आषाढ़ मास का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. इसी मास में चातुर्मास का आरंभ होगा. चातुर्मास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. चातुर्मास में धार्मिक कार्य करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.
चातुर्मास 2021 (Chaturmas 2021 Start Date in Hindi)
चातुर्मास पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से आरंभ होता है. 20 जुलाई 2021 को एकादशी की तिथि है. इस एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु का शयन काल आरंभ होता है. भगवान विष्णु का विश्राम काल देवउठनी एकादशी को पूर्ण होता है. इस दिन चातुर्मास का समापन होता है. चातुर्मास का प्रथम मास सावन है. इसे श्रावण मास भी कहते हैं. इस मास में  भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.
चातुर्मास का महत्व
चातुर्मास का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. इस मास को पूजा पाठ और अध्यात्म के लिए उपयुक्त माना गया है. चातुर्मास में मौसम भी तेजी से परिवर्तित होता है. इसलिए चातुर्मास में जीवन शैली को अनुशासित बनाने पर जोर दिया जाता है. इस मास में भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का विशेष पुण्य बताया गया है. मान्यता है कि चातुर्मास में किए गए धार्मिक कार्य व्यक्ति को जीवन में सुख शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं. चातुर्मास को अध्यात्म और शास्त्रों का अध्ययन करने के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है.
Shani Chalisa: शनिवार को शनि चालीसा से करें शनि देव को खुश, इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ
विद्यार्थियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
विद्यार्थियों के लिए चातुर्मास को उत्तम बताया गया है. चातुर्मास में ध्यान को केंद्रित करने में मदद मिलती है, वहीं स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है. चातुर्मास में अनुशासित दैनिक दिनचर्या को अपनाने से सेहत अच्छी रहती है और रोगों से दूर रहते हैं. इस मास में संतुलित आहार लेना चाहिए. चातुर्मास में पड़ने वाले व्रतों को भी अति महत्वपूर्ण बताया गया है. इन व्रतों को विधि पूर्वक करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
यह भी पढ़ें:
Sawan 2021: सावन के महीने में है नाग पंचमी का पर्व, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व
lifestyle https://ift.tt/3Am3DXC
Calcium Deficiency: शरीर में दिखें ये लक्षण, तो हो सकती है कैल्शियम की कमी, इस तरह पूरी करें कमी
Calcium Deficiency: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. हड्डियों को मजबूत बनाने, नसों, ब्लड, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी दूर करने के लिए भी कैल्शियम बहुत जरूरी है. हमारे शरीर में हड्डियों और दांतो में 99 प्रतिशत कैल्शियम होता है और 1 प्रतिशत खून और मांसपेशियों में होता है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह की परेशानी होने लगती हैं. खासतौर से महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा होती है. बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाएं और 40 के पार वाली महिलाओं में अक्सर कैल्शियम की कमी होने लगती है इसलिए आपको अपने खाने पीने का खास ख्याल रखने की जरूरत है. आप चाहें तो कैल्शियम की गोली खा सकते हैं. इसके अलावा अपने खाने में कैल्शियम रिच फूड को शामिल करें. जानते हैं कैल्शियम की कमी के संकेत और इसे कैसे पूरा करें.
कैल्शियम की कमी के लक्षण
1 शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर और दर्द होने लगता है.
2 कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन होती है.
3 याद्दाश्त में भी कमी आ जाती है.
4 शरीर सुन्न होने लगता है और हाथ-पैरों में झुनझुनाहट रहती है.
5 पीरियड में गड़बड़ी होने लगती है.
6 दांत कमजोर हो जाते हैं.
7 कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग भी होने लगती है.
शरीर को कितने कैल्शियम की जरूरत होती है?
-बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए रोज 500-700 मिलीग्राम कैल्शियम
- युवाओं के लिए रोज 700-1,000 मिलीग्राम कैल्शियम
- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रोज 1,000 से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम
- बच्चो को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए रोज करीब 2,000 मिलीग्राम कैल्शियम
कैल्शियम के मुख्य स्रोत
1 कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपने खाने में दूध, ब्रोकोली और टोफू शामिल करें, इसमें भरपूर मात्रा में कैल्श्यिम होता है.
2 1 चम्मच तिल में करीब 88 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. आप सलाद, खाने या सूप में डालकर इसे खा सकते हैं.
3 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच जीरा मिलाकर पानी को छानकर पी लें. दिन में 2-4 बार इसे पीने से कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है.
4 बादाम खाने से भी आप शरीर में काफी हद तक कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.
5 आप खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स शामिल कर सकते हैं. बीन्स में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है.
6 नॉनवेज खाने वाले लोग सीफूड खा सकते हैं. आप सैल्मन, टूना, मेकरेल और फिश खा सकते हैं.
7 फलों में आप रोज 2 संतरे खाएं, इससे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी.
8 कैल्शियम के साथ शरीर में विटामिन डी3 की भी जरूरत होती है. इससे शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें: शरीर में बनने लगेगा गुड कोलेस्ट्रॉल, इन 5 बातों का रखें ख्याल
lifestyle https://ift.tt/3ylgHdZ
राजस्थान के 5 मशहूर फोर्ट्स, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं सबसे परफेक्ट - bhaskarhindi.com
https://ift.tt/3dBqvbK
Mahabharat : गुस्से में चलाई ब्रह्मशिरा के चलते आज भी भटक रहा है अश्वत्थामा
Mahabharat : आधुनिक परमाणु बम की तरह ब्रह्मास्त्र एक अचूक अस्त्र है. यह शत्रु पक्ष का नाश करके ही छोड़ता है. इसे दूसरा ब्रह्मास्त्र चलाकर ही रोका या खत्म किया जा सकता है, महर्षि वेदव्यास ने इसका प्रभाव कुछ इस तरह लिखा है कि जहां ब्रह्मास्त्र छोड़ा जाता है, वहां 12 सालों तक पर्जन्य वृष्टि (जीव-जंतु, पेड़-पौधे आदि की उत्पत्ति) नहीं हो पाती. इसका प्रयोग रामायण काल में भी हुआ और महाभारत युद्ध में भी.
महाभारत में ब्रह्मास्त्र अर्जुन और अश्वत्थामा के अलावा कर्ण चलाना जानता था, मगर गुरु परशुराम के श्राप के चलते कर्ण खुद अंतिम समय में इसे चलाने की विद्या भूल गया. इसी तरह दूसरा दिव्यास्त्र ब्रह्मशिरा था, यह भी ब्रह्मास्त्र की तरह ही महाविनाशक था, ब्रह्मशिरा माने ब्रह्माजी के सिर. इसका प्रयोग करना श्रीकृष्ण, गुरु द्रोण और अर्जुन ही पूरी तरह जानते थे. लेकिन इसकी मामूली जानकारी रखने वाले अश्वत्थामा ने युद्ध के अंत में गुस्से में आकर चला दिया, जवाब में अर्जुन ने भी अश्वत्थामा पर ब्रह्मशिरा प्रयोग कर दी. तबाही शुरू हो गई तो ऋषि मुनियों ने अर्जुन और अश्वत्थामा को समझाया कि इन दो महाविनाशकारी अस्त्रों की आपस में टक्कर से पृथ्वी पर प्रलय आ जाएगा.
ऋषि मुनियों के आह्वान पर अर्जुन ने चलाया अपना दिव्यास्त्र तो वापस ले लिया, लेकिन अश्वत्थामा अज्ञानता के चलते ऐसा नहीं कर सका. ऐसे में उसने इसे अर्जुन की बहू उत्तरा के गर्भ की ओर मोड़ दिया. इसे उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई. यह देखकर कृष्ण आपे से बाहर हो गए और अश्वत्थामा को तीन हजार सालों तक बीमारियों के साथ भटकने का श्राप दे दिया. कृष्ण ने अपने तप से उत्तरा का गर्भ फिर जीवित कर दिया.
इन्हें भी पढ़ें :
Mahabharat : अर्जुन को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए उलूपी ने सौतेले बेटे से उनका वध कराया
Ashadh Krishna Paksh: आषाढ़ मास का कृष्ण पक्ष शुरू, जानें इसका महत्व और पूजा विधि
lifestyle https://ift.tt/3qF87nA
Panchak July 2021: 03 जुलाई को समाप्त हो रहा है पंचक, जानें समाप्ति का समय
Panchak July 2021 Time: हिंदू धर्म में पंचक का विशेष महत्व बताया गया है. पंचक में शुभ और मांगलिक कार्यों का करना अच्छा नहीं माना जाता है. पंचक में शादी विवाह, गृह प्रवेश आदि जैसे कार्यों को वर्जित माना गया है.
वर्तमान समय में आषाढ़ मास चल रहा है. जून और जुलाई के महीने में आषाढ़ का मास पड़ता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ मास को चौथा महीना माना गया है. यह महीना धर्म कर्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है. बीते 25 जून 2021 को आषाढ़ मास का आरंभ हुआ था. 24 जुलाई 2021 को आषाढ़ मास का समापन होगा.
पंचक समाप्ति का समय (Panchak Dates with Start and End Timings)
पंचांग के अनुसार 28 जून 2021 को आषाढ़ मास की कृष्ण चतुर्थी की तिथि से पंचक का आरंभ हुआ था. पंचक का समापन 03 जुलाई 2021, शनिवार के दिन प्रात: 6 बजकर 14 मिनट पर हो रहा है.
शनि देव की पूजा (Shani Dev Puja)
शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना गया है. शनि देव की पूजा सूर्यास्त के बाद करना शुभ फलदायी माना जाता है. इस दिन सूर्यास्त शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा. इसके बाद शनि देव की पूजा कर सकते हैं. इस दिन आषाढ़ मास का दूसरा शनिवार है. आषाढ़ मास में शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विशेष माना गया है. पंचक समाप्त होने के बाद शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की बाध्यता समाप्त हो जाती है.
यह भी पढ़ें:
Shani Chalisa: शनिवार को शनि चालीसा से करें शनि देव को खुश, इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ
Sawan 2021: सावन के महीने में है नाग पंचमी का पर्व, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व
lifestyle https://ift.tt/2Uezn06