Thursday, July 1, 2021

Safalta Ki Kunji : सिर्फ एक विचार से देखा सपना लिख देगा कामयाबी की इबारत

Safalta Ki Kunji : जीवन में सफलता एक सतत प्रक्रिया है, अचानक मिलने वाली कामयाबी या एकदम से आने वाली आपदा, नुकसान या नाकामी प्रायः कम लोगों के हिस्से में ही आती है. इससे पहले व्यक्ति को विचारों के चयन-मनन और मंथन का पूरा समय मिलता है, ऐसे में आपका एक विचार आपके सपनों को पूरा करने का दम रखता है, बशर्ते इसके पीछे आपके परिश्रम और समर्पण की सतत प्रक्रिया बनी रही हो.

विद्वान कहते हैं कि सफलता का कोई निश्चित सूत्र नहीं है, फिर भी व्यक्ति के लिए इसके कुछ सजग और सार्थक नियमों के हिसाब से चलना समझदारी होगी. आचार्य विवेकानंद के मुताबिक हमें पूरे चिंतन मनन और मंथन के बाद एक विचार को ग्रहण करना चाहिए, उस विचार को अपनी जिंदगी बना लेना चाहिए, उसके बारे में सोचिए, उसके सपने देखिए, उस विचार को जीना सीखिए. आपका मन-मांसपेशियां, यहां तक कि शरीर का हर एक अंग उस विचार से भरपूर होना चाहिए. इसके अतिरिक्त दूसरे सभी विचारों को छोड़ देना ही सफलता का तरीका है. इसमें की गई कोताही ही हमें नाकामयाबी के अंधेरे में धकेल लेती है.

सफलता के रेस में अकेली दौड़ ही सबसे सफल
विद्वान कहते हैं कि सफलता की दौड़ में वही सबसे तेज दौड़ता है, जो सबसे अकेला या इकलौती राह पर दौड़ता है. हमेशा याद रखें सफलता के लिए किया गया आपका अपना संकल्प किसी भी दूसरे संकल्प से अधिक महत्व रखता है. यह भी एक निश्चित रूप रेखा है कि हर अच्छा कार्य पहले असंभव नजर आता है, मगर जब वह व्यक्ति के लिए सफलता का एक विचार बन जाता है तो उसके आगे से सभी परेशानियां और बाधाएं समय के साथ वह दूर होती जाती हैं. यही वजह है कि कहा गया है सफल होने के लिए सफलता की इच्छा असफलता के डर से कहीं अधिक होनी जरूरी है.

इन्हें पढ़ें :
Safalta Ki Kunji : इंतजार करना बंद करिए, सही समय कभी नहीं आता
Sheetala Ashtami 2021: घर में सुख-शांति और बीमारियों से मुक्ति चाहते हैं, तो शीतला अष्टमी पर करें ये उपाय
lifestyle https://ift.tt/3xbW9nQ

Chanakya Niti : ऐसी मुश्किलों से टकराना नहीं, हट जाना ही जीवन बचाने का गुर

Chanakya Niti : दैनिक जीवन में चाहे वह आर्थिकी हो या पारिवारिक स्थिति, हर जगह हमें संतुलन बनाने के लिए संघर्षरत रहना पड़ता है. ऐसी स्थिति प्रायः सभी की जिंदगी में आती है, लेकिन जीवन में कुछ आंतरिक और बाह्य कारण ऐसे भी बनते हैं, जिनसे निजात के लिए परिस्थिति का आकलन कर पीछे हटना ही समझदारी है.

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में वही व्यक्ति खुद को सुरक्षित रख सकता है, जो इन चार महत्वपूर्ण परिस्थितियों में खुद को हटा लें. इसमें शामिल हैं भयानक आपदा, भयंकर अकाल, पापी की संगत और अत्यंत कमजोर होने पर विनाशक विदेशी आक्रमण. भले ही कई विचारक इस विचार से सहमत हों कि विदेशी आक्रमण की सूरत में पीछे हटना कायरता होगी, लेकिन चाणक्य नीति कहती है कि जीवन बचाकर आप दोबारा ऐसे शत्रुओं के विनाश के लिए खुद को खड़ा करने में सक्षम हो सकते हैं ऐसे में जब मृत्यु सुनिश्चित दिख रही हो तो कदम पीछे खींच लेना ही योग्यता आंकी जाएगी.

इसी तरह भयानक आपदा में प्रकृति के साथ किसी भी तरह का टकराव घातक है. वहां अग्नि, जल, वायु और पृथ्वी से पनपे कष्टों के सामने अडिग होना मूर्खता ही मानी जाएगी. भयंकर अकाल में भी जब जीवन बचाने के लिए सामने कुछ ना दिख रहा हो तो खुद को हटा लेना ही सार्थक है.

अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण तथ्य किसी दुष्ट की संगति, जो न सिर्फ पापी हो बल्कि छल से लोगों से अन्याय करता हो, गलती पर भी अगर आप साथ हैं तो पाप के भागीदार बनेगे. इतना ही नहीं, वह दुष्ट भविष्य में आपके साथ छल नहीं करेगा, इस संकल्प तो वह खुद भी कभी नहीं ले पाएगा.

इन्हें पढ़े़ं :
Safalta Ki Kunji : इंतजार करना बंद करिए, सही समय कभी नहीं आता

Sheetala Ashtami 2021: घर में सुख-शांति और बीमारियों से मुक्ति चाहते हैं, तो शीतला अष्टमी पर करें ये उपाय
lifestyle https://ift.tt/3qDNmsi

डॉ रेड्डी लैब को झटका- भारत में Sputnik Light वैक्सीन के तीसरे ट्रायल को नहीं मिली मंजूरी

भारत में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक लाइट (Sputnik Light Covid-19 vaccine) को भारत में ट्रायल की मंजूरी देने से इंकार कर दिया गया है. भारत की टॉप नियामक एजेंसी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) ने कहा है कि सिंगल डोज वाली रूसी वैक्सीन स्पूतनिक लाइट को भारत में तीसरे चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी नहीं दी जा सकती है क्योंकि यह वैज्ञानिक औचित्य पर खरा नहीं उतरती.

हालांकि  भारत में फिलहाल रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी से वैक्सीनेशन हो रहा है. अगर इसके ट्रायल को मंजूरी मिल जाती और फिर इसे आपात इस्तेमाल की भी अनुमति मिल जाती तो यह भारत में मिलने वाला पहला एकल खुराक वाला टीका बन जाता.

वैज्ञानिक आधार पर खरी नहीं उतरी वैक्सीन
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि डॉक्टमर रेड्डी लैब ने इसके तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत भारत की ड्रग रेगुलेटरी बॉडी से मांगी थी, जिसको ठुकरा दिया गया है. सीडीएससीओ ने कहा कि सिंगल डोज वाली रूसी वैक्सीन में कोई वैज्ञानिक तर्कसंगतता दिखाई नहीं दी. रूस की विकसित कोरोना वैक्सीवन स्पूीतनिक-वी को पहले ही भारत आपात स्थिति में इस्तेरमाल की इजाजत दे चुका है.

इसकी दो खुराक दी जा रही हैं. लेकिन स्पूीतनिक लाइट की केवल एक ही खुराक काफी है. पिछले साल डॉ रेड्डी लेबोरेटरी ने रूस के Russian Direct Investment Fund (RDIF) के साथ समझौता किया गया था जिसके तहत रूसी निर्मित डबल डोज वाली Sputnik V Covid-19 vaccine की 10 करोड़ खुराक भारत में वितरित की जानी है.

सिंगल डोज वाली वैक्सीन है स्पूतनिक लाइट
रूस ने स्पूातनिक वी के बाद सिंगल डोज वाली स्पूnतनिक लाइट को दुनिया के सामने पेश किया था. इस वैक्सीपन को रूस के स्वा स्य्k   मंत्रालय के अंतर्गत गमेल्याा नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया है. स्पूथतनिक लाइट वैक्सीअन में एडी26 (recombinant adenovirus) का इस्तेीमाल किया गया है जिसको वैक्सीतन वी की पहली डोज में इस्तेममाल किया गया था.

जानकारी के मुताबिक डॉक्टयर रेड्डी लैब इस ट्रायल में ये देखना चाहती थी कि ये वायरस से लड़ने में जरूरी हमारे इम्यूमन सिस्टाम को कितना मजबूत करती है और वायरस से लड़ने में कितनी सहायक है.

79.4 प्रतिशत तक कारगर पाया
स्पूतनिक लाइट को लेकर रूस पहले ही इस टीके को मंजूरी दे चुका है और कई दूसरे देशों में इसका परीक्षण जारी है. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि स्पूतनिक की एकल खुराक आने के साथ मौजूदा दो खुराक वाली स्पूतनिक-वी टीके की दूसरी खुराक में इस्तेमाल किया जाना वाला रिकॉम्बिनेंट एडिनोवायरस टाइप-5 (आरएडी-5) घटक के महत्व का मुद्दा भी गैर जरूरी हो जाता. बताया जा रहा है कि रूस में सघन वैक्सीन अभियान के तहत जब स्पूतनिक लाइट का ट्रायल किया गया तो 79.4 प्रतिशत तक कारगर पाया गया.

ये भी पढ़ें-

महामहिम उपराष्ट्रपति आज 72 साल के हो गए. छात्र नेता से देश  के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने का उनका सफर बेहद रोमांचक है.

जो बाइडेन ने शालिना डी कुमार को बनाया फेडरल जज, बेहतरीन काम के लिए मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
lifestyle https://ift.tt/2SDETc7

मॉनसून सीज़न में रहना है फिट और हेल्दी, तो इस्तेमाल करें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले यह फूड प्रोडक्ट्स

कोरोना महामारी का खतरा पहले से ही हम पर मंडरा रहा है और जैसे ही हम अपनी इम्यूनिटी कमजोर करते हैं, ये हमलावर हो सकता है. इसलिए, जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य को बनाए रखा जाए और ऐसे फल और सब्जियों को खाया जाए जो इम्यूनिटी को ठीक करते हों और हमें मजबूत बनाते हों.

बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर इम्यूनिटी वालों को संक्रमण की चपेट में आने का ज्यादा खतरा होता है. स्वस्थ डाइट का सेवन उनको बीमारी पैदा करनेवाले रोगजनकों से बचा सकता है. आपके लिए कुछ फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने का सुझाव दिया जा रहा है. उसके इस्तेमाल से आपकी इम्यूनिटी में सुधार हो सकता है.

संतरा- ये फल न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी को सुधारता है बल्कि कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाता है और सेल्स को नुकसान होने से बचाता है. ये स्वस्थ शरीर और स्किन का अच्छा स्रोता है. ये शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाता है और एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए जरूरी खाद्य सामग्री होता है.

मशरूम- मशरूम इम्यूनिटी बूस्टर और फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स का भरपूर स्रोत होते हैं. उसमें कैलोरी कम पाई जाती है और वजन कम करने की कोशिश के दौरान खाया जा सकता है. ये स्वास्थ्य की गंभीर बीमारियों जैसे खास कैंसर और दिल के रोग का खतरा भी कम करता है.

तरबूज- ये फल न सिर्फ बहुत हाइड्रेटिंग और ताजगी देनेवाला है बल्कि ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है. ये आपकी इम्यूनिटी को ठीक और मॉनसून के मौसम में संक्रमित होने के खतरे को कम कर सकता है.

ब्रोकोली- ये सब्जी विटामिन सी में भरपूर है जो शरीर की इम्यून शक्ति को बढ़ाती है. सल्फोराफेन जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन समेत अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के कारण आप अपनी इम्यूनिटी सुधारने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं.

पालक- फूड का ये स्रोत न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी सुधारता है बल्कि कई पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी और ई से भी भरपूर होता है. ये सभी शरीर के संपूर्ण सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम का भी समर्थन करते हैं.

चुकंदर- चुकंदर कई फायदों से भरा होता है जो आपके शरीर को स्वस्थ बना सकता है. ये पोटैशियम और अन्य मिनरल्स समेत कई विटामिन्स का अच्छा स्रोत है. ये ब्लड प्रेशर को भी कम करने, स्वस्थ वजन बनाने और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में भी मदद कर सकता है. चुकंदर शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है.

क्या विटामिन D से भरपूर भोजन गंभीर कोविड-19 के खतरे को कर सकता है कम? जानिए

क्या जूं की सस्ती दवा कोविड-19 के मरीजों को घर पर ठीक कर पाएगी? वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे

lifestyle https://ift.tt/2UeA5dV

क्या विटामिन D से भरपूर भोजन गंभीर कोविड-19 के खतरे को कर सकता है कम? जानिए

विटामिन डी की अहमियत लोगों से छिपी नहीं है. लोग इस पोषक तत्व  वाले भोजन का भरपूर इस्तेमाल करते रहे हैं और उसके बारे में ज्यादा समझ रहे हैं, विशेषकर कोरोना महामारी के समय. अब तक, टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार खतरनाक वायरस से संक्रमित होने का खतरा कम करनेवाला माना गया है, विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन डी युक्त फूड्स भी ऐसा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है.

कोरोना की रोकथाम में डाइट की भूमिका

चाहे आपने कोविड-19 को मात दे दिया हो या उससे ठीक हो रहे हों, आपका फूड भविष्य के संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. उसके अलावा, सही डाइट अन्य बीमारियों से भी बचाती है और आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखती है. विटामिन डी एक जरूरी पोषक तत्व है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. बात जब कोविड-19 की रोकथाम और गंभीर संक्रमण के खतरे को कम करने की हो, तो रिसर्च से पता चला है कि विटामिन डी युक्त फूड बेहद असरदार साबित हो सकता है. कोविड-19 एक संक्रामक सांस की बीमारी है जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है. इसलिए, नए वेरिएन्ट्स के उदय के बीच खुद को वायरस से बचाने के लिए सही डाइट का इस्तेमाल महत्वपूर्ण हो जाता है.

दरअसल, शोधकर्ताओं की टीम ने पाया है कि विटामिन डी कमी वाले लोगों को कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा 1.77 गुना बढ़ गया. टीम ने 489 मरीजों के डेटा का विश्लेषण कर नतीजा निकाला. एक इंटरव्यू में शोधकर्ता डॉक्टर मेजल ने बताया कि विटामिन डी कोरोना वायरस के खिलाफ एक प्रभावी उपाय है. एहतियाती उपायों जैसे मास्क पहनने, हाथ की साफ-सफाई के बाद उनका मानना है कि विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन कोरोना वायरस को रोकने का तरीका है.

विटामिन डी सेवन के अन्य फायदों को जानें

अब जबकि कहा जा रहा है कि विटामिन डी युक्त भोजन कोरोना की रोकथाम में प्रभावी हैं, उसके अलावा ये अन्य फायदों के लिए भी जाने जाते हैं. विटामिन डी युक्त भोजन खाने के चंद फायदे:

विटामिन डी शरीर की कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता में मदद करता है, जो बदले में हड्डी की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है.

विटामिन डी लोगों में मौसमी अवसाद को रोकने के लिए भी जाना जाता है.

कोरोना वायरस के अलावा, ये अन्य बीमारियों के खिलाफ रक्षा करता है.

ये टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने का जोखिम भी कम करता है.

दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

lifestyle https://ift.tt/3h4FRYq

Happy National Doctors Day 2021: डॉक्टरों को मैसेज, शुभकामना और ग्रीटिंग्स भेज इस दिन को बनाएं खास

Happy National Doctors Day 2021 Wishes: डॉक्टर हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मानवता की सेवा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया है. उनके योगदान के सम्मान में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. ये खास दिवस भारत में 1 जुलाई को हर साल मनाया जाता है. तारीख प्रतिष्ठित फिजिशियन और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि का प्रतीक है. दिवस डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स के महत्वपूर्ण योगदान को सराहने और इंसानियत की अनथक सेवा में उनका शुक्रिया अदा करने के लिए मनाया जाता है.

कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे डॉक्टर लोगों की सेवा में बिना ब्रेक लिए लगे हुए हैं. ये अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं ताकि उनके मरीजों को सबसे अच्छा इलाज मिलना संभव हो सके. इस अप्रत्याशित समय में पहले से ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम अपने डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स का हौसला बढ़ाएं और मानव जाति के लिए उनकी सेवा के प्रति उनका आभार प्रकट करें. आप भी इस दिन को मैसेज, ग्रीटिंग्स, सराहना के शब्द और शुभकामना शेयर कर खास बना सकते हैं.

नेशनल डॉक्टर्स डे- शुभकामना, मैसेज और ग्रीटिंग्स

1. जब आंसू होते हैं, तो आप कंधा होते हैं. जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं. जब हादसा होता है, तो आप उम्मीद होते हैं. हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे!

2. डॉक्टर्स दिवस के मौके पर मैं आप के प्रति मेरे साथ खड़ा रहने, समस्याओं का इलाज करने के लिए आभार प्रकट करता हूं. हैप्पी डॉक्टर्स डे!

3. आप न सिर्फ एक डॉक्टर हैं बल्कि उससे बढ़कर दोस्त और मार्गदर्शक भी हैं, इसलिए आपके रास्ते में खास शुभकामना है. हैप्पी डॉक्टर्स डे!

4. 'दवाइयां बीमारियों को ठीक करती हैं, लेकिन सिर्फ डॉक्टर्स ही मरीजों का इलाज कर सकते हैं.' कार्ल जंग

5. हैप्पी डॉक्टर्स डे. मेरी कामना है कि आपका दिन उतना ही स्वस्थ आकर्षक बने जितना आप अपने मरीजों के लिए करते हैं.

6. डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान की तरह हैं क्योंकि मरीजों को उनसे ही उम्मीद बंधी होती है. खास दिन पर डॉक्टर्स डे की आपको शुभकामना.

Heat Wave से खुद को कैसे बचाएं? इन आसान उपायों से तपिश को दे सकते हैं मात

क्या जूं की सस्ती दवा कोविड-19 के मरीजों को घर पर ठीक कर पाएगी? वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे

lifestyle https://ift.tt/3w8nUMV

Heat Wave से खुद को कैसे बचाएं? इन आसान उपायों से तपिश को दे सकते हैं मात

कई प्राकृतिक आपदाएं जिंदगी को खत्म कर देती हैं, तपिश उनमें से एक है. चिलचिलाती धूप और गर्मी की लहरें कई बीमारियां पैदा कर सकती हैं. लू को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. गर्मी में थकान, डिहाइड्रेशन और लू लगना प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है. इसलिए, जरूरी है कि गर्मी की लहर से बचने के लिए एहतियाती उपाय किए जाएं.

सूरज से स्किन की सुरक्षा- सूरज की नुकसानदेह अल्ट्रावायलेट किरणों का खतरा होता है, जिससे स्किन की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है. जहां तक संभव हो, धूप में निकलने से बचना चाहिए और दिन के ठंडे समय जैसे सुबह, शाम या रात में बाहर निकलें. अगर बाहर निकलना जरूरी हुआ तो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. सूर्य के अत्यधिक संपर्क में रहने से आपकी स्किन पर कुछ दवाइयों का प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है. इसलिए, खास दवाइयों से होनेवाले साइड-इफेट्स के बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

डिहाइड्रेट रहें- भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या होती है. उसके नतीजे में पानी सेवन की मात्रा दिन में नीचे चली जाती है. कुछ लोग अत्यधिक पसीना, डायबिटीज और ड्यूरेटिक जैसी खास दवाइयों की वजह से डिहाइड्रेटेड हो सकते हैं. डिहाइड्रेशन से सिर दर्द, थकान और कमजोर पल्स भी हो सकता है. इसलिए, दिन में काफी मात्रा में पानी पीने को सुनिश्चित करें.

अपनी आंखों की सुरक्षा- सूरज का ज्यादा संपर्क आंख को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है. तेज धूप सिर दर्द का एक बुनियादी कारण भी है. अपनी आंखों और रोशनी की हिफाजत अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा प्रदान करनेवाले सनग्लास पहनकर करें. अगर आप डॉक्टर के सुझाए चश्मे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको लेंस लगाना चाहिए जिसमें अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त परत लगी हो.

गर्मी के उपयुक्त भोजन खाना- छोटा भोजन खाना और ज्यादा फलों और सब्जियों के इस्तेमाल का मतलब है शरीर के लिए ज्यादा ऊर्जा हासिल करना. इससे आपकी ऊर्जा लेवल में बढ़ोतरी और आपको लू लगने की आशंका में कमी होगी.

दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
lifestyle https://ift.tt/3dy0b23