Thursday, July 1, 2021
Heat Wave से खुद को कैसे बचाएं? इन आसान उपायों से तपिश को दे सकते हैं मात

कई प्राकृतिक आपदाएं जिंदगी को खत्म कर देती हैं, तपिश उनमें से एक है. चिलचिलाती धूप और गर्मी की लहरें कई बीमारियां पैदा कर सकती हैं. लू को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. गर्मी में थकान, डिहाइड्रेशन और लू लगना प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है. इसलिए, जरूरी है कि गर्मी की लहर से बचने के लिए एहतियाती उपाय किए जाएं.

सूरज से स्किन की सुरक्षा- सूरज की नुकसानदेह अल्ट्रावायलेट किरणों का खतरा होता है, जिससे स्किन की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है. जहां तक संभव हो, धूप में निकलने से बचना चाहिए और दिन के ठंडे समय जैसे सुबह, शाम या रात में बाहर निकलें. अगर बाहर निकलना जरूरी हुआ तो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. सूर्य के अत्यधिक संपर्क में रहने से आपकी स्किन पर कुछ दवाइयों का प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है. इसलिए, खास दवाइयों से होनेवाले साइड-इफेट्स के बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

डिहाइड्रेट रहें- भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या होती है. उसके नतीजे में पानी सेवन की मात्रा दिन में नीचे चली जाती है. कुछ लोग अत्यधिक पसीना, डायबिटीज और ड्यूरेटिक जैसी खास दवाइयों की वजह से डिहाइड्रेटेड हो सकते हैं. डिहाइड्रेशन से सिर दर्द, थकान और कमजोर पल्स भी हो सकता है. इसलिए, दिन में काफी मात्रा में पानी पीने को सुनिश्चित करें.

अपनी आंखों की सुरक्षा- सूरज का ज्यादा संपर्क आंख को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है. तेज धूप सिर दर्द का एक बुनियादी कारण भी है. अपनी आंखों और रोशनी की हिफाजत अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा प्रदान करनेवाले सनग्लास पहनकर करें. अगर आप डॉक्टर के सुझाए चश्मे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको लेंस लगाना चाहिए जिसमें अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त परत लगी हो.

गर्मी के उपयुक्त भोजन खाना- छोटा भोजन खाना और ज्यादा फलों और सब्जियों के इस्तेमाल का मतलब है शरीर के लिए ज्यादा ऊर्जा हासिल करना. इससे आपकी ऊर्जा लेवल में बढ़ोतरी और आपको लू लगने की आशंका में कमी होगी.

दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
lifestyle https://ift.tt/3dy0b23
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment