Thursday, July 1, 2021

मॉनसून सीज़न में रहना है फिट और हेल्दी, तो इस्तेमाल करें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले यह फूड प्रोडक्ट्स

कोरोना महामारी का खतरा पहले से ही हम पर मंडरा रहा है और जैसे ही हम अपनी इम्यूनिटी कमजोर करते हैं, ये हमलावर हो सकता है. इसलिए, जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य को बनाए रखा जाए और ऐसे फल और सब्जियों को खाया जाए जो इम्यूनिटी को ठीक करते हों और हमें मजबूत बनाते हों.

बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर इम्यूनिटी वालों को संक्रमण की चपेट में आने का ज्यादा खतरा होता है. स्वस्थ डाइट का सेवन उनको बीमारी पैदा करनेवाले रोगजनकों से बचा सकता है. आपके लिए कुछ फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने का सुझाव दिया जा रहा है. उसके इस्तेमाल से आपकी इम्यूनिटी में सुधार हो सकता है.

संतरा- ये फल न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी को सुधारता है बल्कि कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाता है और सेल्स को नुकसान होने से बचाता है. ये स्वस्थ शरीर और स्किन का अच्छा स्रोता है. ये शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाता है और एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए जरूरी खाद्य सामग्री होता है.

मशरूम- मशरूम इम्यूनिटी बूस्टर और फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स का भरपूर स्रोत होते हैं. उसमें कैलोरी कम पाई जाती है और वजन कम करने की कोशिश के दौरान खाया जा सकता है. ये स्वास्थ्य की गंभीर बीमारियों जैसे खास कैंसर और दिल के रोग का खतरा भी कम करता है.

तरबूज- ये फल न सिर्फ बहुत हाइड्रेटिंग और ताजगी देनेवाला है बल्कि ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है. ये आपकी इम्यूनिटी को ठीक और मॉनसून के मौसम में संक्रमित होने के खतरे को कम कर सकता है.

ब्रोकोली- ये सब्जी विटामिन सी में भरपूर है जो शरीर की इम्यून शक्ति को बढ़ाती है. सल्फोराफेन जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन समेत अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के कारण आप अपनी इम्यूनिटी सुधारने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं.

पालक- फूड का ये स्रोत न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी सुधारता है बल्कि कई पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी और ई से भी भरपूर होता है. ये सभी शरीर के संपूर्ण सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम का भी समर्थन करते हैं.

चुकंदर- चुकंदर कई फायदों से भरा होता है जो आपके शरीर को स्वस्थ बना सकता है. ये पोटैशियम और अन्य मिनरल्स समेत कई विटामिन्स का अच्छा स्रोत है. ये ब्लड प्रेशर को भी कम करने, स्वस्थ वजन बनाने और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में भी मदद कर सकता है. चुकंदर शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है.

क्या विटामिन D से भरपूर भोजन गंभीर कोविड-19 के खतरे को कर सकता है कम? जानिए

क्या जूं की सस्ती दवा कोविड-19 के मरीजों को घर पर ठीक कर पाएगी? वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे

lifestyle https://ift.tt/2UeA5dV

क्या विटामिन D से भरपूर भोजन गंभीर कोविड-19 के खतरे को कर सकता है कम? जानिए

विटामिन डी की अहमियत लोगों से छिपी नहीं है. लोग इस पोषक तत्व  वाले भोजन का भरपूर इस्तेमाल करते रहे हैं और उसके बारे में ज्यादा समझ रहे हैं, विशेषकर कोरोना महामारी के समय. अब तक, टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार खतरनाक वायरस से संक्रमित होने का खतरा कम करनेवाला माना गया है, विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन डी युक्त फूड्स भी ऐसा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है.

कोरोना की रोकथाम में डाइट की भूमिका

चाहे आपने कोविड-19 को मात दे दिया हो या उससे ठीक हो रहे हों, आपका फूड भविष्य के संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. उसके अलावा, सही डाइट अन्य बीमारियों से भी बचाती है और आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखती है. विटामिन डी एक जरूरी पोषक तत्व है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. बात जब कोविड-19 की रोकथाम और गंभीर संक्रमण के खतरे को कम करने की हो, तो रिसर्च से पता चला है कि विटामिन डी युक्त फूड बेहद असरदार साबित हो सकता है. कोविड-19 एक संक्रामक सांस की बीमारी है जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है. इसलिए, नए वेरिएन्ट्स के उदय के बीच खुद को वायरस से बचाने के लिए सही डाइट का इस्तेमाल महत्वपूर्ण हो जाता है.

दरअसल, शोधकर्ताओं की टीम ने पाया है कि विटामिन डी कमी वाले लोगों को कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा 1.77 गुना बढ़ गया. टीम ने 489 मरीजों के डेटा का विश्लेषण कर नतीजा निकाला. एक इंटरव्यू में शोधकर्ता डॉक्टर मेजल ने बताया कि विटामिन डी कोरोना वायरस के खिलाफ एक प्रभावी उपाय है. एहतियाती उपायों जैसे मास्क पहनने, हाथ की साफ-सफाई के बाद उनका मानना है कि विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन कोरोना वायरस को रोकने का तरीका है.

विटामिन डी सेवन के अन्य फायदों को जानें

अब जबकि कहा जा रहा है कि विटामिन डी युक्त भोजन कोरोना की रोकथाम में प्रभावी हैं, उसके अलावा ये अन्य फायदों के लिए भी जाने जाते हैं. विटामिन डी युक्त भोजन खाने के चंद फायदे:

विटामिन डी शरीर की कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता में मदद करता है, जो बदले में हड्डी की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है.

विटामिन डी लोगों में मौसमी अवसाद को रोकने के लिए भी जाना जाता है.

कोरोना वायरस के अलावा, ये अन्य बीमारियों के खिलाफ रक्षा करता है.

ये टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने का जोखिम भी कम करता है.

दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

lifestyle https://ift.tt/3h4FRYq

Happy National Doctors Day 2021: डॉक्टरों को मैसेज, शुभकामना और ग्रीटिंग्स भेज इस दिन को बनाएं खास

Happy National Doctors Day 2021 Wishes: डॉक्टर हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मानवता की सेवा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया है. उनके योगदान के सम्मान में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. ये खास दिवस भारत में 1 जुलाई को हर साल मनाया जाता है. तारीख प्रतिष्ठित फिजिशियन और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि का प्रतीक है. दिवस डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स के महत्वपूर्ण योगदान को सराहने और इंसानियत की अनथक सेवा में उनका शुक्रिया अदा करने के लिए मनाया जाता है.

कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे डॉक्टर लोगों की सेवा में बिना ब्रेक लिए लगे हुए हैं. ये अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं ताकि उनके मरीजों को सबसे अच्छा इलाज मिलना संभव हो सके. इस अप्रत्याशित समय में पहले से ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम अपने डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स का हौसला बढ़ाएं और मानव जाति के लिए उनकी सेवा के प्रति उनका आभार प्रकट करें. आप भी इस दिन को मैसेज, ग्रीटिंग्स, सराहना के शब्द और शुभकामना शेयर कर खास बना सकते हैं.

नेशनल डॉक्टर्स डे- शुभकामना, मैसेज और ग्रीटिंग्स

1. जब आंसू होते हैं, तो आप कंधा होते हैं. जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं. जब हादसा होता है, तो आप उम्मीद होते हैं. हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे!

2. डॉक्टर्स दिवस के मौके पर मैं आप के प्रति मेरे साथ खड़ा रहने, समस्याओं का इलाज करने के लिए आभार प्रकट करता हूं. हैप्पी डॉक्टर्स डे!

3. आप न सिर्फ एक डॉक्टर हैं बल्कि उससे बढ़कर दोस्त और मार्गदर्शक भी हैं, इसलिए आपके रास्ते में खास शुभकामना है. हैप्पी डॉक्टर्स डे!

4. 'दवाइयां बीमारियों को ठीक करती हैं, लेकिन सिर्फ डॉक्टर्स ही मरीजों का इलाज कर सकते हैं.' कार्ल जंग

5. हैप्पी डॉक्टर्स डे. मेरी कामना है कि आपका दिन उतना ही स्वस्थ आकर्षक बने जितना आप अपने मरीजों के लिए करते हैं.

6. डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान की तरह हैं क्योंकि मरीजों को उनसे ही उम्मीद बंधी होती है. खास दिन पर डॉक्टर्स डे की आपको शुभकामना.

Heat Wave से खुद को कैसे बचाएं? इन आसान उपायों से तपिश को दे सकते हैं मात

क्या जूं की सस्ती दवा कोविड-19 के मरीजों को घर पर ठीक कर पाएगी? वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे

lifestyle https://ift.tt/3w8nUMV

Heat Wave से खुद को कैसे बचाएं? इन आसान उपायों से तपिश को दे सकते हैं मात

कई प्राकृतिक आपदाएं जिंदगी को खत्म कर देती हैं, तपिश उनमें से एक है. चिलचिलाती धूप और गर्मी की लहरें कई बीमारियां पैदा कर सकती हैं. लू को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. गर्मी में थकान, डिहाइड्रेशन और लू लगना प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है. इसलिए, जरूरी है कि गर्मी की लहर से बचने के लिए एहतियाती उपाय किए जाएं.

सूरज से स्किन की सुरक्षा- सूरज की नुकसानदेह अल्ट्रावायलेट किरणों का खतरा होता है, जिससे स्किन की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है. जहां तक संभव हो, धूप में निकलने से बचना चाहिए और दिन के ठंडे समय जैसे सुबह, शाम या रात में बाहर निकलें. अगर बाहर निकलना जरूरी हुआ तो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. सूर्य के अत्यधिक संपर्क में रहने से आपकी स्किन पर कुछ दवाइयों का प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है. इसलिए, खास दवाइयों से होनेवाले साइड-इफेट्स के बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

डिहाइड्रेट रहें- भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या होती है. उसके नतीजे में पानी सेवन की मात्रा दिन में नीचे चली जाती है. कुछ लोग अत्यधिक पसीना, डायबिटीज और ड्यूरेटिक जैसी खास दवाइयों की वजह से डिहाइड्रेटेड हो सकते हैं. डिहाइड्रेशन से सिर दर्द, थकान और कमजोर पल्स भी हो सकता है. इसलिए, दिन में काफी मात्रा में पानी पीने को सुनिश्चित करें.

अपनी आंखों की सुरक्षा- सूरज का ज्यादा संपर्क आंख को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है. तेज धूप सिर दर्द का एक बुनियादी कारण भी है. अपनी आंखों और रोशनी की हिफाजत अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा प्रदान करनेवाले सनग्लास पहनकर करें. अगर आप डॉक्टर के सुझाए चश्मे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको लेंस लगाना चाहिए जिसमें अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त परत लगी हो.

गर्मी के उपयुक्त भोजन खाना- छोटा भोजन खाना और ज्यादा फलों और सब्जियों के इस्तेमाल का मतलब है शरीर के लिए ज्यादा ऊर्जा हासिल करना. इससे आपकी ऊर्जा लेवल में बढ़ोतरी और आपको लू लगने की आशंका में कमी होगी.

दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
lifestyle https://ift.tt/3dy0b23

क्या जूं की सस्ती दवा कोविड-19 के मरीजों को घर पर ठीक कर पाएगी? वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे

वैज्ञानिक कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों को आइवरमेक्टिन ये पता लगाने के लिए देना शुरू करेंगे कि क्या दवा संक्रमित मरीजों को घर पर ठीक होने में मदद कर सकती है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता एंटीपैरासिटिक दवा के परीक्षण की अगुवाई कर रहे हैं. रिसर्च ऑक्सफोर्ड प्रिसिंपल ट्रायल का हिस्सा है, जिसका मकसद वायरस की प्रगति को रोकने या धीमा करने के लिए इलाज की तलाश है
क्या जूं मारनेवाली दवा से होगा कोविड-19 का इलाज?
आइवरमेक्टिन पहले ही करीब 20 देशों में कोविड-19 का इलाज करने के लिए इस्तेमाल की जा रही लेकिन सिर्फ ब्रिटेन में परजीवी कीड़ों, सिर की जूं, खुजली और स्किन की बीमारी के लिए उपचार के तौर पर लाइसेंस प्राप्त है. विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इलाज की तलाश कर अस्पताल की जरूरत से कोविड-19 के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ने के सबसे ज्यादा जोखिम वालों को रोका जा सकेगा. एंटीपैरासिटिक दवा के तौर पर आइवरमेक्टिन का विकास 1970 की दहाई में किया गया था. आज दवा को सिर की जूं, खुजली और स्किन की बीमारी का इलाज करने के लिए लिखा जाता है.
ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक असर का पता लगाने में जुटे
बोरिस जॉनसन पहले ही घरेलू कोविड-19 के उपचार को खोजने में मदद करने का संकल्प ले चुके हैं. उम्मीद है कि संक्रमित ब्रिटेन वासी इस पतझड़ तक बीमारी के लक्षणों को मात देने के लिए गोली लेने में सक्षण हो पाएंगे. हालांकि, अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है कि क्या आइवरमेक्टिन इलाज कर सकती है या नहीं. 11 रिसर्च के विश्लेषण से पता चला है कि ये संक्रमित मरीजों में मौत के खतरे को कम करती है और उनको जल्द ठीक होने में मदद करती है. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि नतीजे शुरुआती हैं, और किसी सटीक नतीजे पर पहुंचने से पहले अतिरिक्त डेटा की मांग की है. दवा के प्रभाव की जांच में जुटे ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि घरेलू उपचार का दरवाजा खुलने से संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने से बचाया जा सकेगा क्योंकि लैब आधारित रिसर्च में पाया गया है कि आइवरमेक्टिन कोविड-19 को फैलने से रोक सकती है.

कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कोविड-19 के लक्षण बीमारी से ठीक होने के बाद गायब हो जाते हैं, लेकिन थकान का एहसास लोगों को फिर भी घेरे रहता है, जिससे उनका सामान्य कामकाज करना मुश्किल हो जाता है. ठीक होने के काफी समय बाद भी कई मरीजों को मांसपेशी के दर्द का अनुभव होता है. अगर आप फिटनेस प्रेमी हैं, तो निश्चित रूप से व्यायाम को छोड़ना नहीं चाहते होंगे, लेकिन कोविड-19 ने आपको रोका दिया है.

अब, अगर आप कोविड-19 से उबर चुके हैं और जानना चाहते हैं कि घर पर हल्का व्यायाम शुरू कर सकते हैं या नहीं, तो जवाब हाजिर है. डॉक्टरों की सलाह है कि आप व्यायाम की रूटीन का पालन कर सकते हैं, अगर आप दोबारा शारीरिक ताकत कोविड-19 से ठीक होने के बाद हासिल करना चाहते हैं.

धीमा और स्थिर- ठीक होने के फौरन बाद जरूरी है ये समझना कि आप  आपको अपनी फिटनेस सेशन के साथ जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि कोविड-19 आपके शरीर को कमजोर बना देती है. खुद से ताकत न लगाएं बल्कि धीमा और स्थिर व्यायाम के शेड्यूल का पालन करें. गाजियाबाद के फिजिशियन डॉक्टर इजेन भट्टाचार्च के मुताबिक, ये लंग में ऑक्सीजन लेवल को समाप्त नहीं करेगा.

वर्कआउट रूटीन- उन्होंने बताया कि आप घर पर रूटीन को दोबारा शुरू कर सकते हैं लेकिन अपने आप को तनाव न दें. उनका कहना है कि सांस का व्यायाम और प्राणायाम अच्छा है. आप हर वैकल्पिक दिन पर 15-30 मिनट तक चहलकदमी भी कर सकते हैं. अगर आप सख्त व्यायाम करना चाहते हैं, तो आपको एक महीने तक इंतजार करना होगा. कोविड-19 से ठीक होने के 30 दिन बाद आप पुश-अप और मांसपेशी बनानेवाला व्यायाम कर सकते हैं.

एसिम्पटोमैटिक मरीजों के लिए- पारस अस्पताल, गुरुग्राम में कार्यरत डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा ने कहा, "अगर मरीज एसिम्पटोमैटिक रहा है, तब उसे 15-20 मिनट तक चहलकदमी करनी चाहिए क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियां गतिशील हो सकती हैं." उनके मुताबिक, ये भी व्यायाम की एक अच्छी शक्ल है.

अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाएं- कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने के बाद भी आपको इम्यूनिटी बढ़ानेवाले ड्रिंक्स और स्वस्थ भोजन का सेवन जारी रखना चाहिए ताकि आपका सिस्टम मजबूत हो सके. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि भाप लेना और लंबे गहरे सांस लेना-छोड़ना इम्यूनिटी को स्थिर करने और दोबारा बनाने के सबसे अच्छे तरीके हैं.

खुद को हाइड्रेट रखें- पानी पीकर खुद को डिहाइड्रेट रखना न भूलें. रोजाना 8-10 ग्लास पानी जरूर पीएं. डॉक्टर भट्टाचार्य के मुताबिक, खुद को हाइड्रेट रखना सबसे महत्वपूर्ण है. उसके अलावा, व्यायाम अपनी क्षमता के मुताबिक करना चाहिए, उससे परे नहीं जाना चाहिए.

National Doctors' Day 2021 Date:कोरोना महामारी के बीच आज के दिन का समझिए इतिहास और महत्व

Vitamin K: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्यों जरूरी है विटामिन K ? जानिए विटामन K के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3hkFl7G

दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

दांत की उचित देखभाल नहीं करने से दांत सड़ने की संभावना होती है और ये आम तौर पर दांत दर्द से शुरू होता है. दांत का दर्द अक्सर असहनीय होता है. इससे निपटना बहुत मुश्किल हो जाता है. ये आपके दैनिक कामकाज को प्रभावित कर सकता है. उसके अलावा, आपका खाना, सोना और सब कुछ बुरी तरह प्रभावित होता है. दांत दर्द के कई कई चरण होते हैं. ये तेज हो सकता है और अचानक सुस्त या स्थिर हो सकता है. दांत का दर्द ज्यादातर रात में खराब होता है. उससे राहत पाने के लिए देसी नुस्खों को आप आजमा सकते हैं.

दांत दर्द से छुटकारा के साधारण उपाय

आलू- अगर दांत में दर्द के साथ सूजन है, तो एक आलू छीलें और इसका एक टुकड़ा दर्द वाली जगह में 15 मिनट तक रखें, जल्द ही ये दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेगा.

सरसों का तेल- चुटकी भर नमक में 2-4 कतरा सरसों का तेल मिक्स करें और फिर उसके साथ मसूढ़ों की मालिश करें, इससे दांत दर्द में राहत मिलेगी और दांत चमकदार और मजबूत हो जाएंगे.

लहसुन- लहसुन की कली को नमक के साथ मिलाएं और उसको प्रभावित जगह पर लगाने से राहत मिलेगी. उसके अलावा, हर सुबह लहसुन की कली चबाने से दांत दर्द में राहत देता है और दांतों को मजबूत बनाता है.

लौंग- लौंग दांत दर्द से राहत दिलाने में सबसे अच्छा समझा जाता है. इसके लिए, लौंग की दो कलियां उस जगह पर रखें जहां दांत दर्द कर रहा है, जल्द ही राहत मिलेगी.

प्याज- रोजाना सुबह में कच्चा प्याज खाने से दांत दर्द में राहत मिलती है. डॉक्टरों के मुताबिक, हर तीन मिनट बाद प्याज के एक टुकड़े खाने से मुंह के अंदर मौजूद कीटाणु मर जाते हैं.

नींबू- नींबू विटामिन सी में भरपूर होता है और दांत दर्द में बेहद मुफीद है. प्रभावित जगह पर नींबू का एक टुकड़ा लगाने से दर्द जल्द ही खत्म हो जाएगा.

Vitamin K: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्यों जरूरी है विटामिन K ? जानिए विटामन K के फायदे

खास डाइट प्लॉन और वर्कआउट से खुद को फिट और शेप में रखती हैं Shraddha Kapoor
lifestyle https://ift.tt/3Afe6Uw