Thursday, July 1, 2021
Heat Wave से खुद को कैसे बचाएं? इन आसान उपायों से तपिश को दे सकते हैं मात

कई प्राकृतिक आपदाएं जिंदगी को खत्म कर देती हैं, तपिश उनमें से एक है. चिलचिलाती धूप और गर्मी की लहरें कई बीमारियां पैदा कर सकती हैं. लू को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. गर्मी में थकान, डिहाइड्रेशन और लू लगना प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है. इसलिए, जरूरी है कि गर्मी की लहर से बचने के लिए एहतियाती उपाय किए जाएं.

सूरज से स्किन की सुरक्षा- सूरज की नुकसानदेह अल्ट्रावायलेट किरणों का खतरा होता है, जिससे स्किन की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है. जहां तक संभव हो, धूप में निकलने से बचना चाहिए और दिन के ठंडे समय जैसे सुबह, शाम या रात में बाहर निकलें. अगर बाहर निकलना जरूरी हुआ तो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. सूर्य के अत्यधिक संपर्क में रहने से आपकी स्किन पर कुछ दवाइयों का प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है. इसलिए, खास दवाइयों से होनेवाले साइड-इफेट्स के बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

डिहाइड्रेट रहें- भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या होती है. उसके नतीजे में पानी सेवन की मात्रा दिन में नीचे चली जाती है. कुछ लोग अत्यधिक पसीना, डायबिटीज और ड्यूरेटिक जैसी खास दवाइयों की वजह से डिहाइड्रेटेड हो सकते हैं. डिहाइड्रेशन से सिर दर्द, थकान और कमजोर पल्स भी हो सकता है. इसलिए, दिन में काफी मात्रा में पानी पीने को सुनिश्चित करें.

अपनी आंखों की सुरक्षा- सूरज का ज्यादा संपर्क आंख को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है. तेज धूप सिर दर्द का एक बुनियादी कारण भी है. अपनी आंखों और रोशनी की हिफाजत अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा प्रदान करनेवाले सनग्लास पहनकर करें. अगर आप डॉक्टर के सुझाए चश्मे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको लेंस लगाना चाहिए जिसमें अल्ट्रावायलेट से सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त परत लगी हो.

गर्मी के उपयुक्त भोजन खाना- छोटा भोजन खाना और ज्यादा फलों और सब्जियों के इस्तेमाल का मतलब है शरीर के लिए ज्यादा ऊर्जा हासिल करना. इससे आपकी ऊर्जा लेवल में बढ़ोतरी और आपको लू लगने की आशंका में कमी होगी.

दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
lifestyle https://ift.tt/3dy0b23
क्या जूं की सस्ती दवा कोविड-19 के मरीजों को घर पर ठीक कर पाएगी? वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे
वैज्ञानिक कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों को आइवरमेक्टिन ये पता लगाने के लिए देना शुरू करेंगे कि क्या दवा संक्रमित मरीजों को घर पर ठीक होने में मदद कर सकती है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता एंटीपैरासिटिक दवा के परीक्षण की अगुवाई कर रहे हैं. रिसर्च ऑक्सफोर्ड प्रिसिंपल ट्रायल का हिस्सा है, जिसका मकसद वायरस की प्रगति को रोकने या धीमा करने के लिए इलाज की तलाश है
क्या जूं मारनेवाली दवा से होगा कोविड-19 का इलाज?
आइवरमेक्टिन पहले ही करीब 20 देशों में कोविड-19 का इलाज करने के लिए इस्तेमाल की जा रही लेकिन सिर्फ ब्रिटेन में परजीवी कीड़ों, सिर की जूं, खुजली और स्किन की बीमारी के लिए उपचार के तौर पर लाइसेंस प्राप्त है. विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इलाज की तलाश कर अस्पताल की जरूरत से कोविड-19 के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ने के सबसे ज्यादा जोखिम वालों को रोका जा सकेगा. एंटीपैरासिटिक दवा के तौर पर आइवरमेक्टिन का विकास 1970 की दहाई में किया गया था. आज दवा को सिर की जूं, खुजली और स्किन की बीमारी का इलाज करने के लिए लिखा जाता है.
ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक असर का पता लगाने में जुटे
बोरिस जॉनसन पहले ही घरेलू कोविड-19 के उपचार को खोजने में मदद करने का संकल्प ले चुके हैं. उम्मीद है कि संक्रमित ब्रिटेन वासी इस पतझड़ तक बीमारी के लक्षणों को मात देने के लिए गोली लेने में सक्षण हो पाएंगे. हालांकि, अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है कि क्या आइवरमेक्टिन इलाज कर सकती है या नहीं. 11 रिसर्च के विश्लेषण से पता चला है कि ये संक्रमित मरीजों में मौत के खतरे को कम करती है और उनको जल्द ठीक होने में मदद करती है. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि नतीजे शुरुआती हैं, और किसी सटीक नतीजे पर पहुंचने से पहले अतिरिक्त डेटा की मांग की है. दवा के प्रभाव की जांच में जुटे ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि घरेलू उपचार का दरवाजा खुलने से संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने से बचाया जा सकेगा क्योंकि लैब आधारित रिसर्च में पाया गया है कि आइवरमेक्टिन कोविड-19 को फैलने से रोक सकती है.
कोरोना से ठीक होने के बाद कब शुरू कर सकते हैं वर्क आउट? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कोविड-19 के लक्षण बीमारी से ठीक होने के बाद गायब हो जाते हैं, लेकिन थकान का एहसास लोगों को फिर भी घेरे रहता है, जिससे उनका सामान्य कामकाज करना मुश्किल हो जाता है. ठीक होने के काफी समय बाद भी कई मरीजों को मांसपेशी के दर्द का अनुभव होता है. अगर आप फिटनेस प्रेमी हैं, तो निश्चित रूप से व्यायाम को छोड़ना नहीं चाहते होंगे, लेकिन कोविड-19 ने आपको रोका दिया है.

अब, अगर आप कोविड-19 से उबर चुके हैं और जानना चाहते हैं कि घर पर हल्का व्यायाम शुरू कर सकते हैं या नहीं, तो जवाब हाजिर है. डॉक्टरों की सलाह है कि आप व्यायाम की रूटीन का पालन कर सकते हैं, अगर आप दोबारा शारीरिक ताकत कोविड-19 से ठीक होने के बाद हासिल करना चाहते हैं.

धीमा और स्थिर- ठीक होने के फौरन बाद जरूरी है ये समझना कि आप आपको अपनी फिटनेस सेशन के साथ जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि कोविड-19 आपके शरीर को कमजोर बना देती है. खुद से ताकत न लगाएं बल्कि धीमा और स्थिर व्यायाम के शेड्यूल का पालन करें. गाजियाबाद के फिजिशियन डॉक्टर इजेन भट्टाचार्च के मुताबिक, ये लंग में ऑक्सीजन लेवल को समाप्त नहीं करेगा.

वर्कआउट रूटीन- उन्होंने बताया कि आप घर पर रूटीन को दोबारा शुरू कर सकते हैं लेकिन अपने आप को तनाव न दें. उनका कहना है कि सांस का व्यायाम और प्राणायाम अच्छा है. आप हर वैकल्पिक दिन पर 15-30 मिनट तक चहलकदमी भी कर सकते हैं. अगर आप सख्त व्यायाम करना चाहते हैं, तो आपको एक महीने तक इंतजार करना होगा. कोविड-19 से ठीक होने के 30 दिन बाद आप पुश-अप और मांसपेशी बनानेवाला व्यायाम कर सकते हैं.

एसिम्पटोमैटिक मरीजों के लिए- पारस अस्पताल, गुरुग्राम में कार्यरत डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा ने कहा, "अगर मरीज एसिम्पटोमैटिक रहा है, तब उसे 15-20 मिनट तक चहलकदमी करनी चाहिए क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियां गतिशील हो सकती हैं." उनके मुताबिक, ये भी व्यायाम की एक अच्छी शक्ल है.

अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाएं- कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने के बाद भी आपको इम्यूनिटी बढ़ानेवाले ड्रिंक्स और स्वस्थ भोजन का सेवन जारी रखना चाहिए ताकि आपका सिस्टम मजबूत हो सके. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि भाप लेना और लंबे गहरे सांस लेना-छोड़ना इम्यूनिटी को स्थिर करने और दोबारा बनाने के सबसे अच्छे तरीके हैं.

खुद को हाइड्रेट रखें- पानी पीकर खुद को डिहाइड्रेट रखना न भूलें. रोजाना 8-10 ग्लास पानी जरूर पीएं. डॉक्टर भट्टाचार्य के मुताबिक, खुद को हाइड्रेट रखना सबसे महत्वपूर्ण है. उसके अलावा, व्यायाम अपनी क्षमता के मुताबिक करना चाहिए, उससे परे नहीं जाना चाहिए.

National Doctors' Day 2021 Date:कोरोना महामारी के बीच आज के दिन का समझिए इतिहास और महत्व

Vitamin K: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्यों जरूरी है विटामिन K ? जानिए विटामन K के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3hkFl7G
दांत दर्द से कामकाज हो रहा है मुश्किल, तो अपनाएं ये साधारण और प्रभावी देसी नुस्खे

दांत की उचित देखभाल नहीं करने से दांत सड़ने की संभावना होती है और ये आम तौर पर दांत दर्द से शुरू होता है. दांत का दर्द अक्सर असहनीय होता है. इससे निपटना बहुत मुश्किल हो जाता है. ये आपके दैनिक कामकाज को प्रभावित कर सकता है. उसके अलावा, आपका खाना, सोना और सब कुछ बुरी तरह प्रभावित होता है. दांत दर्द के कई कई चरण होते हैं. ये तेज हो सकता है और अचानक सुस्त या स्थिर हो सकता है. दांत का दर्द ज्यादातर रात में खराब होता है. उससे राहत पाने के लिए देसी नुस्खों को आप आजमा सकते हैं.

दांत दर्द से छुटकारा के साधारण उपाय

आलू- अगर दांत में दर्द के साथ सूजन है, तो एक आलू छीलें और इसका एक टुकड़ा दर्द वाली जगह में 15 मिनट तक रखें, जल्द ही ये दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेगा.

सरसों का तेल- चुटकी भर नमक में 2-4 कतरा सरसों का तेल मिक्स करें और फिर उसके साथ मसूढ़ों की मालिश करें, इससे दांत दर्द में राहत मिलेगी और दांत चमकदार और मजबूत हो जाएंगे.

लहसुन- लहसुन की कली को नमक के साथ मिलाएं और उसको प्रभावित जगह पर लगाने से राहत मिलेगी. उसके अलावा, हर सुबह लहसुन की कली चबाने से दांत दर्द में राहत देता है और दांतों को मजबूत बनाता है.

लौंग- लौंग दांत दर्द से राहत दिलाने में सबसे अच्छा समझा जाता है. इसके लिए, लौंग की दो कलियां उस जगह पर रखें जहां दांत दर्द कर रहा है, जल्द ही राहत मिलेगी.

प्याज- रोजाना सुबह में कच्चा प्याज खाने से दांत दर्द में राहत मिलती है. डॉक्टरों के मुताबिक, हर तीन मिनट बाद प्याज के एक टुकड़े खाने से मुंह के अंदर मौजूद कीटाणु मर जाते हैं.

नींबू- नींबू विटामिन सी में भरपूर होता है और दांत दर्द में बेहद मुफीद है. प्रभावित जगह पर नींबू का एक टुकड़ा लगाने से दर्द जल्द ही खत्म हो जाएगा.

Vitamin K: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्यों जरूरी है विटामिन K ? जानिए विटामन K के फायदे

खास डाइट प्लॉन और वर्कआउट से खुद को फिट और शेप में रखती हैं Shraddha Kapoor
lifestyle https://ift.tt/3Afe6Uw
Celebrity Health Tips: कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स हैं भाग्यश्री की खूबसूरती का राज, जवान दिखने के लिए बताया ये टिप्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी खूबसूरती और फिटनेस का विशेष ध्यान रखती हैं. इसके लिए, 52 वर्षीय अदाकारा कई देसी उपाय को अपनाती हैं. यही वजह है कि अदाकारा अधिक जवान, सुंदर और फिट दिखाई देती हैं. भाग्यश्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर एक्टिव रहती हैं और सुंदरता के टिप्स शेयर करती रहती हैं. उनके फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

हाल ही में उन्होंने कोलेजन को बढ़ावा देने फूड्स के बारे में जानकारी साझा की है. कोलेजन आपकी स्किन को संरचना प्रदान करता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है. ये शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में मौजूद प्रोटीन है. अगर आप भी बढ़ती उम्र में जवान और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तब आपको इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

सेहतमंद स्किन के लिए भाग्यश्री ने कोलेजन बढ़ानेवाले फूड्स की अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोलेजन बढ़ानेवाले फूड्स में तीखे फल, बेरी, काजू, टमाटर, हरी सब्जियां, समुद्री फूड और सूप शामिल हैं. शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यौवन खुद से ऊपर नहीं उठता बल्कि उसे अंदर से बनाए रखने की जरूरत होती है.

वास्तव में, कोलेजन शरीर से पैदा प्रोटीन है और ये न सिर्फ स्किन की लचक के लिए जरूरी है बल्कि जोड़ों के लिए भी है और अंगों के पास सुरक्षात्मक आवरण बनाता है. ऐसी स्थिति में, सही डाइट लंबे समय तक स्वस्थ और युवा रखने के लिए मददगार है. कोलेजन एक प्रोटीन है जो स्किन पर उम्र के असर को हटाने में मदद करता है और उसे जवान रखता है. ये स्वस्थ और सुंदर स्किन के लिए बहुत आवश्यक है.

[insta]https://ift.tt/3ya9MUH>
विटामिन सी युक्त फल- शरीर में कोलेजन को बनाने के लिए विटामिन सी जरूरी है. इसलिए, तीखे फल जैसे संतरा, नींबू को अपनी डाइट में शामिल करें. बेरी भी विटामिन सी में शानदार होते हैं. काजू शरीर की कोलेजन बनाने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार है. टमाटर में भी विटामिन सी पाया जाता है. ये कोलेजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

सूप और समुद्री फूड- दमकती स्किन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए. समुद्री फूड भी स्किन, जोड़, हड्डियों के लचीलापन और ताकतवर बनाने में मददगार हैं. उसके अलावा, सूप में कई पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कोलेजन पाए जाते हैं. लिहाजा, उनको अपनी डाइट का हिस्सा बनाने का प्रयास करना चाहिए.

हर लुक में परफेक्ट दिखती हैं Alia Bhatt, ऐसे रखती हैं अपने परफेक्ट फिगर का ध्यान

जिम जाना पसंद नहीं करतीं Priyanka Chopra, ऐसे रखतीं हैं अपने स्टनिंग फिगर का ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3dwjOb3
National Doctors' Day 2021 Date:कोरोना महामारी के बीच आज के दिन का समझिए इतिहास और महत्व

National Doctors’ Day 2021: हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर मनाया जाता है. आज के दिन बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन होता है. ये खास दिन डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स को समर्पित है जो अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर मरीजों की जान बचाने के काम में लगे हैं. कोरोना महामारी ने दुनिया भर में उनके योगदान और बलिदान की याद ताजा करा दी है. डॉक्टर्स डे दुनिया भर में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है. लिहाजा, जरूरी हो जाता है कि इस दिन का महत्व और इतिहास को जाना जाए.

नेशनल डॉक्टर्स डे 2021-इतिहास
दिवस को पहली बार बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बीसी रॉय के सम्मान में मानवता की सेवा में उनके योगदान को देखते हुए 1911 में मनाया गया था. डॉक्टर रॉय एक महान डॉक्टर थे. मेडिकल जगत में उनका बहुत बड़ा योगदान है. उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था, और आज ही के दिन 1962 में निधन भी हुआ था. उनको 4 फरवरी, 1962 में भारत रत्न से नवाजा गया था.

उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए कई संस्थानों जैसे जाधवपुर टीबी अस्पताल, चितरंजन सेवा सदन, कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल, विक्टोरिया कॉलेज, चितरंजन कैंसर अस्पताल और चितरंजन सेवा सदन को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप में पहला मेडिकल सलाहकार भी कहा गया.

नेशनल डॉक्टर्स डे 2021-महत्व
नेशनल डॉक्टर्स डे जीवन की सेवा में डॉक्टरों की भूमिका और जिम्मेदारियों की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है. ये खास दिन उनके कार्यों और दायित्वों की पहचान के लिए माना जाता है. कोरोना प्रकोप के बीच, डॉक्टर लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं. हफ्ते के सातों दिन लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने में बीत रहा है.

अपने परिजनों की सुरक्षा और खुद की सुरक्षा के बारे में सोचे बिना, डॉक्टरों ने राष्ट्र की सेवा करने का बीड़ा उठाया है. उनके समर्पण की भावना को देखते हुए लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं. लोगों की कामना है कि संकट की घड़ी में डॉक्टर मानवता की सेवा करते रहें.

सरकार ने रक्षा सेवाओं में शामिल कर्मियों के विरोध प्रदर्शन पर लगाई रोक, जारी किया अध्यादेश

National Doctor's Day 2021: आज दोपहर 3 बजे पीएम मोदी डॉक्टर्स को करेंगे संबोधित

lifestyle https://ift.tt/3dw3IOw
Horoscope Today 01 July 2021: मेष, कर्क और कुंभ राशि वाले जॉब और बिजनेस को लेकर रहें सावधान, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 01 July 2021, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 01 जुलाई 2021, गुरुवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है. चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का भविष्यफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज के दिन पूरे परिश्रम और ठोस कार्ययोजना के बल पर शत्रुओं को पछाड़ने में सफलता मिलेगी. ऑफिशियल कार्य में लापरवाही न करें. व्यापारियों को उधार लिए उत्पाद का भुगतान करते वक्त लेनदेन साफ रखने की जरूरत है. अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाह रहे हैं तो लाभ योग है. थोक कारोबारी बड़ी डील करने जा रहे हैं तो नियम कानूनों को लेकर स्पष्टता रखें. स्वास्थ्य में थोड़ा अलर्ट रहें, मौसम में आ रहे बदलाव के चलते बुखार या सर्दी जुकाम की चपेट में आ सकते हैं. किसी दवा से रिएक्शन या एलर्जी होती है तो बगैर डॉक्टर से पूछे दवाएं बिल्कुल न लें. परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज के दिन दूसरों से बातचीत का रवैया अच्छा रखें और सबसे घुलमिल कर रहें. बढ़ते कार्य के चलते थोड़ा तनाव महसूस होगा. कोई काम कठिन महसूस हो तो चिंता न करते हुए सिर्फ काम पर केन्द्रित रहना चाहिए. नौकरी परिवर्तन के लिए समय उपयुक्त है, एक बात का ध्यान रखना होगा कि जेब में अगर ऑफर लेटर है तो समय बिल्कुल बर्बाद न करें. व्यापार करने वालों को आज मंदी और घाटे का सामना करना पड़ सकता है. सेहत की बात करें तो आंतों से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है. महामारी को देखते हुए अलर्ट रहें. घर में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाकर रखना होगा.

Panchak 2021: कल से लग रहा है पंचक, धन और करियर से जुड़े मामलों में बरतें सावधानी, भूल कर भी ना करें ये शुभ कार्य

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज के दिन अत्यधिक भरोसा आपको चोट पहुंचा सकता है. ऑफिस में भी कामकाज को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा, संभव है कि पहले पूरे कर चुके काम दोबारा करने पड़ जाएं. ऐसे सेहत और क्षमता पर भरोसा रखें. दोनों का संतुलन आपको सफलता तक जरूर ले जाएगा. काम का बोझ बढ़ने पर खुद को मानसिक तौर पर फिट रखें. कारोबारी वर्ग के लिए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं. हेल्थ में लापरवाही न बरतें, पुरानी बीमारी है तो दवाएं-सतर्कता अनिवार्य है. संतान की पढ़ाई और करियर की ठोस प्लानिंग करें.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज कोई आपको उकसाने का प्रयास करे तो भी मन को शांत रखने का प्रयास करें. अचानक आया गुस्सा बनता काम बिगाड़ सकता है. कार्यस्थल हो या घर नकारात्मक बातों से परहेज रखना चाहिए. नौकरी से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीम के साथ तालमेल और बढ़ाने की जरूरत होगी. कारोबारी कोई भी काम क्या फैसला जल्दबाजी में आकर न करें. ग्राहकों के साथ डीलिंग के समय विनम्रता से क्लाइंट बढ़ेंगे. स्वास्थ्य में जिन लोगों को हेयर फॉल अधिक हो रहा है, वह शरीर की मालिश या कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं. घरेलू विवादों को बहारी व्यक्ति से शेयर न करें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज भूलकर भी दूसरों के विवादित मुद्दों में दखल न दें. संबंध बिगड़ने या सामाजिक नुकसान की आशंका है. मन में अकारण चिंता और परेशानी का भाव उठ रहा है तो ईष्ट देव से प्रार्थना करना मन को शांत रखेगा. कामकाज में दक्षता प्रदर्शित करने से कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा. व्यापारियों को धन के बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. कारोबार में भी पारदर्शिता बनाए रखें. पार्टनर के साथ लेन-देन में कोई लापरवाही न होने दें. दोस्तों संग समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य में व्याधियों से बचकर रहने की जरूरत है. बीपी या शुगर संबंधी दिक्कत उभर सकती है. छोटों पर बेवजह हुक्म न चलाएं.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज काम में फुर्ती और प्रदर्शन में सजगता ही सफलता और प्रसन्नता तक ले जा सकती है. कामकाज के लिए थोड़ी दौड़-भाग से न घबराएं. तत्परता से आगे बढ़ें, निकट भविष्य में लाभ दिखेगा. कामकाजी लोग सिर्फ सुख-सुविधाओं के लिए लोन न लें, क्रेडिट कार्ड बेहद जरूरी होने पर ही इस्तेमाल करें. ऑफिस के बड़े प्रोजेक्ट में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, क्षमताओं को उभारने का प्रयास करते रहें. कारोबारी वर्ग के लिए भाग्य का लाभ है. छोटे-छोटे प्रोजेक्ट में निवेश बढ़ा सकते हैं. युवाओं को गुस्से पर काबू करने की जरूरत है. अस्थमा की समस्या बढ़ने की आशंका है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज का दिन बाकी दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा. मन में अच्छे विचारों को आदान-प्रदान होगा. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आपको नई राह पर ले जाएगा. ऑफिस के कार्य पर ध्यान देना होगा, कुछ नई जिम्मेदारियां सिर पर आ सकती हैं. बैंकिंग सेक्टर में जॉब करते हैं तो प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन और तबादला संभव है. ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए पैसे के लेन देन में सावधानी रखनी होगी. स्वास्थ्य में दिनचर्या सुधारें, अन्यथा शारीरिक रोगों के साथ मानसिक अवसाद की चपेट में आ सकते हैं. घर में मां की सेवा करें, उनकी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करते रहें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन रोजमर्रा के पैटर्न में बदलाव करना लाभकारी रहेगा. दोस्तों को आपकी जरूरत है, उनके प्रति पूरे समर्पण के साथ सहयोग करें. ऑफिस में भी टीम वर्क में काम करना बहुत जरूरी होगा, वनमैन शो बनाने के बजाय टीम वर्क को बढ़ावा दें. दवा या सोने-चांदी का काम करने वालों को सरकारी कागज और मानक पूरे रखने की जरूरत है. विद्यार्थियों को नोट्स शेयर करते वक्त सावधानी रखनी होगी. खानपान में कोई मनपसंद चीज खा रहे हैं तो उसकी मात्रा पर ध्यान रखें. परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर अहम का टकराव हो सकता है.

July 2021 Calendar: कालाष्टमी से हो रही है जुलाई के पहले सप्ताह की शुरूआत, जानें इस सप्ताह के व्रत-पर्व और शुभ मुहूर्त

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज के दिन काम और घर में मिल रही चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा. आज सीनियर्स से मिली सीख फायदेमंद होगी, अहंकार भरे व्यवहार से बचने की जरूरत है. युवा करियर को लेकर फोकस बढ़ाएं. कारोबारी वर्ग जो साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने पार्टनर के प्रति व्यवहार में और सुधार करने की जरूरत है. विद्यार्थी और युवा वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर महामारी के लिए अलर्ट रहने की सलाह है, क्योंकि ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव इम्यून को कमजोर कर रहा है. परिवार में कहीं से दुखद समाचार मिलने की आशंका है. यात्रा के समय अपने सामान को सुरक्षित रखें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज के दिन आपको भ्रमित करने वाले आसपास मंडराते दिख सकते हैं, कोई भी निर्णय लेने से पहले अपना विवेक जरूर इस्तेमाल करें. दिन सामान्य तौर पर शुभ और फलदायक है. सकारात्मक सोच बनाए रखें. नौकरी कर रहे लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, तो वहीं प्रमोशन की बात चल सकती है. कारोबारी सचेत रहें, आपका किसी सरकारी अधिकारी से विवाद संभव है, ऐसी स्थिति बनती है तो आपको पहल करते हुए शांत रहना होगा. युवाओं को खुद को साबित करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. हेल्थ को लेकर बीपी और हृदय रोगी सावधान रहें. मन में उलझन है तो परिवार से साझा करें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज तनाव से बचते हुए परिवार की खुशी के लिए फोकस बनाए रखें. इस समय आपके घर के बड़े ही नहीं, छोटे भी आपसे बड़ी उम्मीद लगाए हैं. खुद को सभी के लिए सुलभ बनाने का प्रयास करें. ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर आक्रोश से काम बिगाड़ सकते हैं. कमाई के साधनों पर काम करते हुए सतर्कता बरतना चाहिए. अजनबी को सीक्रेट बिल्कुल साझा न करें. व्यापार के लिए आर्थिक मामलों में सजग रहने की जरूरत है. सेहत के लिए दिन तनावपूर्ण है. कमर-गर्दन में तकलीफ से राहत न मिले तो डॉक्टर से संपर्क करें. दवा के अधिक इस्तेमाल से बचें, व्यायाम लाभप्रद रहेगा. परिवार में सहयोग बढ़ेगा.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज सर्वप्रथम इष्टदेव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें, और घर से निकलते समय बड़ों का आर्शिवाद अवश्य लें. कामों की लिस्ट बनाने से आसानी से सभी कार्य समय पर हो जाएंगे. आक्रोश में आकर किसी से कटु शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा करीबी गुस्सा हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी अधिकारियों के साथ नोक-झोंक की स्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए. जरूरी कागज पूरे रखें. ग्राहकों के साथ भी विनम्रता बनाए रखें. स्वास्थ्य में सिर दर्द हो सकता है. कान, गले से संबंधी पुराने रोग उभर सकते हैं, सचेत रहें. वाहन बहुत दिनों से खराब है तो रिपेयर करवा लें.

यह भी पढ़ें:
Weekly Horoscope June 28 - July 04: मेष, तुला और मकर राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल
lifestyle https://ift.tt/3hlqbPw
Subscribe to:
Posts (Atom)