Tuesday, June 1, 2021
Shani Jayanti 2021: शनि जयंती कब? जानें शनिदेव की कृपा पाने के उपाय, पूजा विधि व महत्व

Shani Jayanti 2021 Upay Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है. वे व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार कर्मफल देने वाले देवता हैं. अच्छे कर्म करने वालों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है और उनकी सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है. जबकि बुरे कर्म करने वाले को शनिदेव कठोर दंड देते है. शनि देव की कुदृष्टि से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

हिंदू धर्म में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि का वर्णन किया गया है. जब शनि जयंती परशनिदेव की विधि विधान से पूजा की जाती है तो शनिदेव की कृपा भक्त पर होती है. पंचांग के अनुसार शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाई जाती है अंगेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल शनि जयंती 10 जून को मनाई जायेगी. मान्यता है इस दिन शनिदेव की विधि पूर्वक उपासना करने से उनके कुप्रभाव को कम किया जा सकता है.

<a href="https://ift.tt/34v3nH1 Ekadashi 2021: सभी पापों से मुक्ति के लिए इस विधि से करें अपरा एकादशी का व्रत, जानें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

शनि जयंती पर बन रहें हैं दो शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबिक़, साल 2021 में शनि जयंती के दिन शूल व धृति योग बन रहे हैं. ये योग बहुत शुभ मानें गए हैं. मान्यता है कि इस शुभ योग में शुभ व मांगलिक कार्य किए जाते हैं. शूल व धृति योग जैसे शुभ योग में किये जाने वाले कार्यों में सफलता मिलती है.

शनि जयंती शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 09 जून को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी, जोकि 10 जून को शाम 04 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी.

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

शनि दोष से पीड़ित जातक को हर शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्‍चराय नम:’ का जाप करना चाहिए.

शनिवार के दिन प्रातः काल स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाना और शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

शनि दोष को शांति करने के लिए प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र या 'ॐ नमः शिवाय' का जाप और सुंदरकाण्ड का पाठ करना चाहिए. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं.

शनिदेव की कृपा पाने के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए.

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए.

<a href="https://ift.tt/3uFDtLc Vrat 2021: कब है जून का पहला प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल में भोलेनाथ की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

lifestyle https://ift.tt/3yN0QG9
Bada Mangal 2021 Puja: बड़ा मंगलवार आज, इस पूजन विधि से करें हनुमान जी को प्रसन्न, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Bada Mangal 2021 Puja: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज यानी 1 जून को ज्येष्ठ महीने का प्रथम मंगलवार है. हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्त की मनोकामना पूरी होती है. हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का बड़ा महत्त्व है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी ऐसे देव है जो अभी भी वृथ्वी पर जीवित हैं. वे अपने आराध्य भगवान श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए आज भी पृथ्वी पर ही जीवित रहते हुए अपने भक्तों का कल्याण करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं.

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमानजी की उपासना सबसे जल्दी फल देने वाली पूजा है. हनुमान जी अपने भक्तों पर बहुत जल्द ही खुश हो जाते हैं. भक्त यदि मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो वे हनुमान जी की कृपा बहुत जल्दी प्राप्त कर सकते हैं और उनकी कृपा से वे अपनी किस्मत बदल सकते हैं. ये खास उपाय आपकी हर मनोकामना को पूरी कर, सभी कष्टों को दूर भी कर सकते हैं.

<a href="https://ift.tt/3pjJZGF Tips: हवन करने से दूर होते हैं सभी वास्तु और ग्रह दोष, जानें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

बड़े मंगल को इस मंत्र का जाप करें

बड़े मंगलवार के दिन सुबह स्नानादि करके हनुमानजी को चोला चढ़ाना चाहिए. चोला चढ़ाते समय हनुमान जी के समय चमेली के तेल का दीपक जलाएं और गुलाब की माला अर्पित करें. हनुमान जी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा केवड़े का इत्र लगाएं. इसके बाद पान के पत्ते पर थोडा गुड़ और चना रखकर भीग लगाएं. उसके नीचे लिखे मंत्र का तुलसी के माले से जप करें. कम से कम 5 माला करें.

मंत्र

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

बड़ के पेड़ के पत्ते का प्रयोग

बड़े मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़कर लायें. उसे पानी में धुलकर हनुमान जी के सामने रखें. अब उस पर केसर से श्रीराम लिखें और अपने पर्स में रख लें. इससे कभी धन की कमी नहीं होगी. पत्ता सूखने पर उसे गंगा में प्रवाहित कर दें.

<a href="https://ift.tt/3uFDtLc Vrat 2021: कब है जून का पहला प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल में भोलेनाथ की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

lifestyle https://ift.tt/2R8vOav
Happy Global Parents Day 2021: जानिए, तारीख, इतिहास, महत्व और दिलचस्प कथन

ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स हर साल जून की 1 तारीख को मनाया जाता है. इस दिन का एलान संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में किया था. वैश्विक दिवस के पीछे का उद्देश्य दुनिया भर के माता-पिता को सम्मान देना रखा गया. ये दिन बच्चों और माता-पिता के लिए अनोखा बंधन मनाने का शानदार अवसर देता है.

पहली बार कब मनाया गया ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स?

80 के दशक से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 'परिवार से जुड़े मुद्दों पर फोकस करना' शुरू किया. 17 जून, 2012 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर 1 जून को वैश्विक दिवस घोषित करने का फैसला किया. प्रस्ताव में कहा गया, "महासभा सिविल सोसायटी, विशेषकर बच्चों और युवाओं के साथ पूरी साझेदारी में ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स मनाने का सदस्य देशों को निमंत्रण देती है."

कोविड-19 के बीच ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स का महत्व

खास दिन माता-पिता को अपने बच्चों के लिए महत्वपूर्ण के रूप में पहचानता है. ग्लोबल पेरेंट्स डे से परिवार के साथ बच्चों के पोषण और संरक्षण में माता-पिता की एक प्राथमिक जिम्मेदारी की अहमियत का अंदाजा होता है. माता-पिता बच्चों के लिए किसी भगवान से कम नहीं होते. खास दिन उनके बलिदान, त्याग और तपस्या की सराहना करने का एक विशेष मौका है. कोविड-19 महामारी के बीच उन्होंने मनोवैज्ञानिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह अपने बच्चों की देखभाल की, आनेवाला वक्त उनको हमेशा याद रखेगा.

अपने माता-पिता के प्रति प्यार जताने के रोचक क्वोट्स

बच्चे के लिए मां के जैसा कोई दोस्ती, कोई प्यार नहीं है. हेनरी वार्ड बीचर

प्यार वो जंजीर है जिससे एक बच्चा अपने माता-पिता से बंधता है. अब्राहम लिंकन

हम कभी नहीं एक मां के प्यार को समझ पाएंगे जब तक कि हम खुद माता-पिता न बन जाएं. हेनरी वार्ड बीचर

माता-पिता बच्चों के लिए अंतिम रोल मॉडल्स हैं. हर शब्द, हरकत और काम का प्रभाव होता है. कोई अन्य शख्स या बाहरी ताकत का मां से ज्यादा बच्चे पर असर नहीं होता. बॉब किशन

<a title="Virat Kohli Diet Plan: 7 चीजों में छुपा है विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट, जानिए पूरा डाइट प्लान" href="https://ift.tt/34x2ca5 Kohli Diet Plan: 7 चीजों में छुपा है विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट, जानिए पूरा डाइट प्लान

शारीरिक और मानसिक रुप से टूट गईं थी Malaika Arora, बयां किया कोरोना का दर्द
lifestyle https://ift.tt/3vAu8pg
आखिर क्यों उम्र में खुद से बड़ी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं पुरुष, जानिए वो 9 कारण

बी टाउन में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर से लेकर गौहर खान-जैद दरबार तक ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्होंने साबित कर दिया है पति अगर अपनी पत्नी से उम्र में कई साल छोटे भी तो भी कपल परफेक्ट साबित हो सकता है. जहां कई सेलेब्स ने समाज के इस टैबू को तोड़ दिया है तो वहीं अब ग्लैमरस से परे नॉर्मल लाइफ में भी लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं.

इसके साथ ही आपको बता दें कि ऐसे तमाम कारण होते हैं जिसके कारण पुरूष का खुद से उम्र में कई साल बड़ी महिलओं की ओर आकर्षित होने लगता हैं. आज हम आपको कुछ इन्ही कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कारण पुरुषों का आकर्षण खुद से बड़ी महिलाओं की तरफ होने लगता है. यहां जानिए इनके बारे में:

अधिक उम्र की महिलाएं ज्यादा मैच्योर और अनुभवी होती हैं, ऐसे में वो अच्छी बातें कर पाती हैं साथ ही चीजों को आसानी से समझती हैं और परेशानियों को सुलझा देती हैं जो पुरूषों का काफी पसंद आता है.

अधिक उम्र की महिलाएं हमेशा ही गॉसिप नहीं करती. क्योंकि वो अनुभवी होती हैं ऐसे में वो लोगों को अच्छे से डील करना जानती हैं. बेवहज की गॉसिप से ये महिलाएं अपने पार्टनर को फ्रस्टेट नहीं करतीं.

ये महिलाएं काफी आत्मविश्वासी होती हैं और वो अपने आत्म-सम्मान को बढ़ाती हैं. साथ ही खुद को सही साबित करने के लिए ये महिलाएं आसानी से किसी भी तर्क में शामिल नहीं होते हैं. वे जानती हैं कि कठिन समय से कैसे निपटना है.

इन सबके साथ ही सेक्सुअल मैच्योरिटी भी एक बड़ा कारण है. खुद से बड़ी महिलाओं के साथ रिलेशन में रहने वालों पुरूषों का मानना है कि उनसे बड़ी महिलओं में
सेक्सुअल मैच्योरिटी उनसे ज्यादा होती है.

उनका मैच्योरिटी लेवल उन्हें किसी रिश्ते में न उलझने में मदद करता है. वे अपने साथी को अकेले समय देने और उसका सम्मान करने में विश्वास करते हैं.

अधिक उम्र की महिलाएं इमोशनल रूप से परिपक्व होती हैं. रिश्ते में एक कमजोर पल के दौरान, वे अनावश्यक नाटक नहीं बनाती हैं जो अक्सर पुरुषों को नापसंद होता है. वे अपनी भावनाओं को परिपक्वता से संभाल सकती हैं.

बड़ी उम्र की महिलाओं को डेट करना हर दिन सीखने और नए अनुभव करने जैसा है. पुरूण अपने साथी के साथ हर पल नए अनुभव कर सकते हैं.

बड़ी उम्र की महिलाएं आर्थिक मामलों में भी काफी परिपक्व होती हैं. वे अपने पार्टनर के बोझ को कम करने के लिए पैसे से जुड़ी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले लेती हैं. यह महिलाओं की एक और खास बात है जो पुरुषों को सबसे ज्यादा पसंद आती है.

जब दोनों पार्टनर काफी परिपक्व हो जाते हैं, तो रिश्ते में एक-दूसरे के लिए आपसी समझ और सम्मान हर दिन बढ़ता जाता है.

lifestyle https://ift.tt/3vFew3W
Exercise Benefits: जब आपको डायबिटीज की बीमारी हो, तो जानिए व्यायाम के महत्व

व्यायाम डायबिटीज रोगियों और बीमारी का खतरा वाले लोगों को वजन प्रबंधित करने, ब्लड शुगर लेवल और दिल की बीमारी सुधारने में फायदा पहुंचाता है. डायबिटीज से पीड़ित एक शख्स के लिए व्यायाम उतना ही महत्वपूर्ण है जितना डाइट और दवा. वास्तव में, उनके लिए अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की तरफ से शारीरिक गतिविधि की कम से कम 30 मिनट सलाह है.

डायबिटीज रोगियों के लिए व्यायाम बेहद जरूरी

व्यायाम वजन को काबू करने, ब्लड प्रेशर, नुकसानदेह लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने, सेहतमंद हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रोल बढ़ाने, मसल्स और हड्डियों को मजबूत करने, चिंता कम करने और आम स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है. डायबिटीज रोगियों के लिए उसका फायदा और बढ़ जाता है: व्यायाम ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कम करता है और इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को बढ़ाता है. इंसुलिन संवेदनशीलता एक तरह का मापक है, जो ये बताता है कि आप इंसुलिन प्रभावों के प्रति कितने संवेदनशील हैं, यानी ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ने पर इंसुलिन कितनी जल्दी उसे कम या सामान्य बना सकता है.

कई रिसर्च व्यायाम से अन्य फायदों पर जोर देते हैं. उन नतीजों की कुछ प्रमुख बातों को जानना फायदेमंद रहेगा. डायबिटीज वाले ऐसे लोग जो सप्ताह में कम से कम दो घंटा चहलकदमी करते हैं, उनको दिल की बीमारी से मरने का खतरा सुस्त जीवनशैली के मुकाबले कम हो जाता है, और जो लोग सप्ताह में तीन से चार घंटे व्यायाम करते हैं, उनको बीमारी का खतरा और ज्यादा कम हो जाता है. डायबिटीज वाली महिलाएं सप्ताह में कम से कम चार घंटे चहलकदमी समेत मध्यम स्तर का व्यायाम कर 40 फीसद दिल की बीमारी का खतरा कम कर सकती हैं. स्मोकिंग और दिल की बीमारी के जोखिम कारकों को ठीक करने के बाद ये फायदे बरकरार रहते हैं.

सबसे अच्छा समय खाने के एक से तीन घंटे बाद

आम तौर पर, व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय खाने के एक से तीन घंटे बाद है, जब आपका ब्लड शुगर लेवल अधिक होने की संभावना होती है. अगर आप इंसुलिन का इस्तेमाल करते हैं, तो जरूरी है कि व्यायाम करने से पहले अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच कर लें. अगर ब्लड शुगर लेवल व्यायाम से पहले 100 mg/dL है, तो फल का एक टुकड़ा या छोटा स्नैक उसे बढ़ाएगा और हाइपोग्लाइसीमिया से बचने में मदद करेगा. 30 मिनट के बाद फिर जांच करने से पता चलेगा कि आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिर है या नहीं.

<a title="Aspergillosis: लक्षण, कारण और किसे है खतरा, जानिए नए फंगल संक्रमण के बारे में सब कुछ" href="https://ift.tt/3p8zK7Q लक्षण, कारण और किसे है खतरा, जानिए नए फंगल संक्रमण के बारे में सब कुछ

शारीरिक और मानसिक रुप से टूट गईं थी Malaika Arora, बयां किया कोरोना का दर्द
lifestyle https://ift.tt/2RYIZeG
Aspergillosis: लक्षण, कारण और किसे है खतरा, जानिए नए फंगल संक्रमण के बारे में सब कुछ

देश कोरोना वायरस महामारी की संक्रामक दूसरी लहर से जूझ रहा है, इस बीच कई अन्य संक्रमण लड़ाई को मुश्किल बना रहे हैं. इन संक्रमणों को 'कोविड-19 के बाद की जटिलता या लक्षण' का नाम दिया जा रहा है. ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस के बाद एक नई मुसीबत ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है.

कोविड-19 के बाद की जटलिता में एस्परगिलोसिस

ये मामलों उन मरीजों में पाए जा रहे हैं जो कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं या अभी भी संक्रमित हैं. हालांकि, व्हाइट और येलो फंगस ने बहुत ज्यादा मरीजों को चपेट में नहीं लिया है, लेकिन ब्लैक फंगस से करीब 11 हजार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं. बीमारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित होनेवाले राज्य महाराष्ट्र और गुजरात हैं. लेकिन अब, ब्लैक फंगस की तरह एक नया फंगल संक्रमण एस्परगिलोसिस भी कोविड-19 से हाल ही में ठीक हो चुके लोगों के बीच दर्ज किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वडोदरा के डॉक्टरों ने गुरुवार को एस्परगिलोसिस के 8 नए मामलों का पता लगाया है. सेंटर फोर डिजीज एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, एक प्रकार के फफूंद की वजह से होनेवाला एस्परगिलोसिस एक संक्रमण है. ये संक्रमण आम तौर से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, लेकिन उसका लक्षण और गंभीरता अलग-अलग हो सकता है.

किन लोगों को नए फंगल संक्रमण से ज्यादा खतरा है?

कमजोर सिस्टम या लंग की बीमारी वाले लोगों को उससे स्वास्थ्य समस्याओं की ज्यादा चिंता है. जानकारों का कहना है कि एस्परगिलस के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में एलर्जी, लंग्स समेत शरीर के अंगों में संक्रमण शामिल है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग पल्मोनरी एस्परगिलोसिस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि, साइनस पल्मोनरी एस्परगिलोसिस अब तक दुर्लभ है. उसके अलावा, एस्परगिलोसिस उतना ज्यादा खतरनाक नहीं है जितना ब्लैक फंगस, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये घातक हो सकता है.

कोविड-19 मरीजों के बीच विभिन्न फंगल संक्रमणों के मामलों में वृद्धि के पीछे वजह स्ट्रेयॉड का इस्तेमाल और कमजोर इम्यूनिटी बताया जा रहा है. ऑक्सीजन आपूर्ति को हाइड्रेटिंग करने में इस्तेमाल होनेवाला गैर स्टेरील वाटर भी बीमारी के उभार का जिम्मेदार है. रिपोर्ट में बताया गया है कि एस्परगिलोसिस का सबसे गंभीर प्रकार उस वक्त होता है जब संक्रमण जल्दी लंग्स से लेकर ब्रेन, साइनस, हार्ट, किडनी या स्किन तक फैल गया हो.

शारीरिक और मानसिक रुप से टूट गईं थी Malaika Arora, बयां किया कोरोना का दर्द

<a title="Health Tips: गर्मी में ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज और मोटापा भी रहेगा दूर" href="https://ift.tt/3uMKYAh Tips: गर्मी में ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज और मोटापा भी रहेगा दूर
lifestyle https://ift.tt/3p65oTi
Monday, May 31, 2021
Health Tips: कोलेस्ट्रॉल कम करेंगे ये ड्राइफ्रूट्स और हर्ब्स, आज ही अपनी डाइट में शामिल करें

आजकल लोग अपने खान-पान को लेकर बहुत केयरलेस हैं. स्वाद के चक्कर में लोग ऐसा खाना खाते हैं जो उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. लोग बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं. अगर आपको भी ऐसी आदत है तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक है. दरअसल आप जो भी खाते हैं आपके शरीर पर उसका सीधा असर पड़ता है. खाने से शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल. जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या होने लगती है. इसीलिए आपको खाने पीने का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. हालांकि आप अपने खाने पीने और दिनचर्या में कुछ बदलाव करके कई बीमारियों से बच सकते हैं. बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप कुछ ड्राइफ्रूट्स और हर्ब्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

डाइट में शामिल करें ये ड्राइफ्रूट्स

बादाम- फिट रहने के लिए रोज बादाम खाने की सलाह दी जाती है. बादाम में एमिनो एसिड होता है जिससे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है. रोज एक मुट्ठी बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है.

अखरोट- अखरोट भी फिट रहने के लिए बहुत अच्छा है. अखरोट खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोसैचुरेटेड फैट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसलिए रोज अखरोट खाने से आप कई बीमारियां नहीं होती.

पिस्ता- रोज थोड़े से पिस्ता खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी पिस्ता खाना चाहिए.

अलसी के बीज- अलसी के बीज में काफी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों को अलसी के बीज भी खाने चाहिए. अलसी के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद है.

खाने में ये हर्ब्स शामिल करें

लहसुन- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाने में लहसुन जरूर खाना चाहिए. लहसुन में एलिसिन होता है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है. लहसुन खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है.

अदरक- अदरक खून को पतला करती है. जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है. अदरक खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है. इसलिए रोज खाने में अदरक का इस्तेमाल करना चाहिए.

तुलसी- तुलसी खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है. आप तुलसी की पत्तियां या चाय और दूध में डालकर पी सकते हैं.

पुदीना और धनिया- खाने में पुदीना और धनिया भी बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.

ऑर्गेनो, सेज और रोजमैरी- ये सभी हर्ब्स बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं इसलिए रोज खाने में किसी न किसी रुप में इनका सेवन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: दही और चीनी खाना सिर्फ शुभ ही नहीं, पेट के लिए भी है बहुत फायदेमंद, जानिए कैसे
lifestyle https://ift.tt/3i9MZnc
Subscribe to:
Posts (Atom)