Tuesday, June 1, 2021

Aspergillosis: लक्षण, कारण और किसे है खतरा, जानिए नए फंगल संक्रमण के बारे में सब कुछ

देश कोरोना वायरस महामारी की संक्रामक दूसरी लहर से जूझ रहा है, इस बीच कई अन्य संक्रमण लड़ाई को मुश्किल बना रहे हैं. इन संक्रमणों को 'कोविड-19 के बाद की जटिलता या लक्षण' का नाम दिया जा रहा है.  ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस के बाद एक नई मुसीबत ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है.

कोविड-19 के बाद की जटलिता में एस्परगिलोसिस

ये मामलों उन मरीजों में पाए जा रहे हैं जो कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं या अभी भी संक्रमित हैं. हालांकि, व्हाइट और येलो फंगस ने बहुत ज्यादा मरीजों को चपेट में नहीं लिया है, लेकिन ब्लैक फंगस से करीब 11 हजार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं. बीमारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित होनेवाले राज्य महाराष्ट्र और गुजरात हैं. लेकिन अब, ब्लैक फंगस की तरह एक नया फंगल संक्रमण एस्परगिलोसिस भी कोविड-19 से हाल ही में ठीक हो चुके लोगों के बीच दर्ज किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वडोदरा के डॉक्टरों ने गुरुवार को एस्परगिलोसिस के 8 नए मामलों का पता लगाया है. सेंटर फोर डिजीज एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, एक प्रकार के फफूंद की वजह से होनेवाला एस्परगिलोसिस एक संक्रमण है. ये संक्रमण आम तौर से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, लेकिन उसका लक्षण और गंभीरता अलग-अलग हो सकता है.

किन लोगों को नए फंगल संक्रमण से ज्यादा खतरा है?

कमजोर सिस्टम या लंग की बीमारी वाले लोगों को उससे स्वास्थ्य समस्याओं की ज्यादा चिंता है. जानकारों का कहना है कि एस्परगिलस के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में एलर्जी, लंग्स समेत शरीर के अंगों में संक्रमण शामिल है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग पल्मोनरी एस्परगिलोसिस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि, साइनस पल्मोनरी एस्परगिलोसिस अब तक दुर्लभ है. उसके अलावा, एस्परगिलोसिस उतना ज्यादा खतरनाक नहीं है जितना ब्लैक फंगस, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये घातक हो सकता है.

कोविड-19 मरीजों के बीच विभिन्न फंगल संक्रमणों के मामलों में वृद्धि के पीछे वजह स्ट्रेयॉड का इस्तेमाल और कमजोर इम्यूनिटी बताया जा रहा है. ऑक्सीजन आपूर्ति को हाइड्रेटिंग करने में इस्तेमाल होनेवाला गैर स्टेरील वाटर भी बीमारी के उभार का जिम्मेदार है. रिपोर्ट में बताया गया है कि एस्परगिलोसिस का सबसे गंभीर प्रकार उस वक्त होता है जब संक्रमण जल्दी लंग्स से लेकर ब्रेन, साइनस, हार्ट, किडनी या स्किन तक फैल गया हो.

शारीरिक और मानसिक रुप से टूट गईं थी Malaika Arora, बयां किया कोरोना का दर्द

<a title="Health Tips: गर्मी में ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज और मोटापा भी रहेगा दूर" href="https://ift.tt/3uMKYAh Tips: गर्मी में ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज और मोटापा भी रहेगा दूर
lifestyle https://ift.tt/3p65oTi

Monday, May 31, 2021

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल कम करेंगे ये ड्राइफ्रूट्स और हर्ब्स, आज ही अपनी डाइट में शामिल करें

आजकल लोग अपने खान-पान को लेकर बहुत केयरलेस हैं. स्वाद के चक्कर में लोग ऐसा खाना खाते हैं जो उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. लोग बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं. अगर आपको भी ऐसी आदत है तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक है. दरअसल आप जो भी खाते हैं आपके शरीर पर उसका सीधा असर पड़ता है. खाने से शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल. जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या होने लगती है. इसीलिए आपको खाने पीने का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. हालांकि आप अपने खाने पीने और दिनचर्या में कुछ बदलाव करके कई बीमारियों से बच सकते हैं. बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप कुछ ड्राइफ्रूट्स और हर्ब्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

डाइट में शामिल करें ये ड्राइफ्रूट्स

बादाम- फिट रहने के लिए रोज बादाम खाने की सलाह दी जाती है. बादाम में एमिनो एसिड होता है जिससे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है. रोज एक मुट्ठी बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है.

अखरोट- अखरोट भी फिट रहने के लिए बहुत अच्छा है. अखरोट खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोसैचुरेटेड फैट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसलिए रोज अखरोट खाने से आप कई बीमारियां नहीं होती.

पिस्ता- रोज थोड़े से पिस्ता खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी पिस्ता खाना चाहिए.

अलसी के बीज- अलसी के बीज में काफी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों को अलसी के बीज भी खाने चाहिए. अलसी के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद है.

खाने में ये हर्ब्स शामिल करें

लहसुन-  कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाने में लहसुन जरूर खाना चाहिए. लहसुन में एलिसिन होता है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है. लहसुन खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है.

अदरक- अदरक खून को पतला करती है. जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है. अदरक खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है. इसलिए रोज खाने में अदरक का इस्तेमाल करना चाहिए.

तुलसी- तुलसी खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है. आप तुलसी की पत्तियां या चाय और दूध में डालकर पी सकते हैं.

पुदीना और धनिया- खाने में पुदीना और धनिया भी बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.

ऑर्गेनो, सेज और रोजमैरी- ये सभी हर्ब्स बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं इसलिए रोज खाने में किसी न किसी रुप में इनका सेवन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: दही और चीनी खाना सिर्फ शुभ ही नहीं, पेट के लिए भी है बहुत फायदेमंद, जानिए कैसे
lifestyle https://ift.tt/3i9MZnc

Virat Kohli Diet Plan: 7 चीजों में छुपा है विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट, जानिए पूरा डाइट प्लान

क्रिकेट जगत में अगर किसी की फिटनेस का जिक्र होता है तो वो हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली. विराट कोहली ने क्रिकेट में फिटनेस का एक अलग स्तर पर पहंचाया है. विराट की फिटनेस के लाखों लोग दिवाने हैं. इतना ही नहीं विराट कोहली के प्रभाव की वजह से ही अब टीम के दूसरे क्रिकेटर्स भी खेल के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं. विराट कोहली के फैंस हमेशा उनके डाइट प्लान के बारे में जानना चाहते हैं. अब खुद विराट कोहली ने अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा करते हुए अपना डाइट प्लान शेयर किया है.

दरअसल, विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी टीम के साथ मुंबई में क्वारंटीन हैं. इस दौरन उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब दिए. विराट से उनके एक फैन ने मौका देखते ही उनसे डाइट प्लान पूछ लिया. विराट ने भी बिना देरी किए अपना सीक्रेट डाइट प्लान शेयर कर दिया. विराट ने उन 7 चीजों का जिक्र किया है, जो उन्हें इस उम्र में भी फिट और एक्टिव रखती हैं. विराट ने बताया कि उनकी डाइट में दो कप कॉफी, दाल, किनोवा, खूब सारा पालक, ढ़ेर सारी सब्जियां, अंडे और डोसा शामिल रहता है. इसके अलावा विराट कोहली बादाम, प्रोटिन बार और कभी-कभी चाइनीज खाना भी खा लेते हैं.

आपको बता दें विराट कोहली को आपने अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए देखा होगा. विराट अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर सिक्स पैक एब्स की फोटो शेयर करते रहते हैं. कई बार अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी विराट कोहली को जिम करते हुए देखा गया है. दोनों अपनी फिटनेस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
lifestyle https://ift.tt/3i5WDXT

शारीरिक और मानसिक रुप से टूट गईं थी Malaika Arora, बयां किया कोरोना का दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. मलाइका अरोड़ा को अक्सर जिम और योगा के लिए जाते हुए स्पॉट किया जाता है. मलाइका की फिटनेस आज भी बॉलीवुड का नई एक्ट्रेस पर भारी पड़ती है. हालांकि मलाइका के जीवन में भी एक वक्त ऐसा आया जब वो हिम्मत हार चुकीं थी. दरअसल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने कोविड पीरियड का दर्द बयां किया है. पिछले साल मलाइका कोरोना पॉजिटिव हुईं थी. अब करीब 8 महीने बाद मलाइका ने बताया है कि कैसे उन्होंने कोरोना को मात दी और रिकवर हुईं.

मलाइका ने बताया कि कोरोना ने न सिर्फ उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर किया बल्कि मानसिक रूप से भी तोड़ दिया था. मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर कहा है कि कोरोना के बाद वो बहुत कमजोर और निराश महसूस करती थीं. यहां तक कि उनका वजन भी काफी बढ़ गया था. मलाइका की ये तस्वीर उनके कोरोना से रिकवर होने के बाद की है. जिसमें वो मलाइका ने शॉर्ट्स के साथ एक ब्लैक कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहनी है. हालांकि थोड़ा वजन ज्यादा लग रहा है.

मलाइका ने लिखा है, "तुम बहुत लकी हो, तुम्हारे लिए चीजे आसान होंगी, ऐसी चीजे हैं जो मैं अक्सर अपने लिए सुनती हूं....सच कहूं तो लाइफ में कई चीजों को लेकर मैं खुशनसीब हूं, लेकिन आपकी जो किस्मत होती है वो बहुत छोटा रोल प्ले करती है. आराम से..बॉय...ऐसा नहीं होता."

मलाइका ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं 5 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और मेरे लिए यह बहुत मुश्किल समय था. जो इंसान ये बोलता है कोविड रिकवरी आसान होती है. मैं आपको बता दूं ये सिर्फ उन लोगों के लिए आसान होती है जिनकी इम्युनिटी अच्छी होती है और जो कोविड से जूझना जानते हैं. मैं इससे निकली हूं आसान शब्द नहीं है ये."

मलाइका ने कहा, "मुझे कोरोना ने शारीरिक रूप से पूरी तरह से तोड़ दिया है. घर में 2 कदम चलना मेरे लिए बहुत मुश्किल होता था. मैं सिर्फ अपने बिस्तर से उतरती थी और घर की खिड़की पर जाकर खड़ी हो जाती थी. ये सब करना भी मेरे लिए बहुत मुश्किल था. मेरा वजन बढ़ गया था. मैं खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रही थी. मुझमें स्टैमिना बिल्कुल नहीं बचा था. परिवार से दूर रहते हुए मेरे दिमाग में न जाने क्या-क्या चल रहा था."

मलाइका ने लिखा है कि ‘आखिरकार 26 सितंबर को मेरी कोरोना निगेटिव आई. मैं खुद को खुशनसीब समझती हूं कि मैंने कोरोना को हराया, लेकिन इसके बाद मेरे अंदर बहुत कमजोरी थी. मैं काफी निराशाजनक हो गई थी. मेरा दिमाग और बॉडी मुझे सपोर्ट नहीं कर रहे थे. मुझे ये सोचकर डर लग रहा था कि मुझे दोबारा एनर्जी मिल पाएगी या नहीं. मुझे लगता था कि क्या मैं 24 घंटों में अपनी कोई एक एक्टिविटी पूरी कर पाउंगी."

मलाइका ने लिखा है, "जब मैंने पहली बार वर्क आउट किया तो बहुत तकलीफ हुई. मैं अच्छे से नहीं कर पा रही थी. लेकिन फिर मैंने दूसरे दिन खुद को समझाया कि मैं अपनी चीजें कर सकती हूं. फिर तीसरे दिन, चौथे दिन, पांचवे दिन और हर रोज करती रही." अब 32 हफ्ते हो चुके हैं और मैं नेगेटिव हूं. अब मैं वर्कआउट कर पा रही हूं. ठीक से सांस ले पा रही हूं. मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर और मजबूत महसूस कर रही हूं.

चार लेटर के वर्ड उम्मीद (HOPE) ने मुझे पुश किया. मुझे उम्मीद थी कि सब कुछ ठीक होगा. मेरे अदर उम्मीद थी कि मै बेहतर होंगी. उन सभी लोग का शुक्रिया जो मुझे मैसेज करके मेरे हाल चाल पूछ रहे हैं. मुझे जिन्दादिल रहने के लिए कह रहे हैं.
lifestyle https://ift.tt/34yJbEg

Health Tips: दही और चीनी खाना सिर्फ शुभ ही नहीं, पेट के लिए भी है बहुत फायदेमंद, जानिए कैसे

किसी भी शुभ काम के लिए घर से निकलने पर दही-चीनी खाकर जाना अच्छा माना जाता है. जब भी किसी परीक्षा या इंटरव्यू में जाना होता है तो मां दही चीनी से मुंह मीठा कराने के बाद ही जाने देती हैं. ऐसा चलन सालों से चल रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि घर से निकलते वक्त दही चीनी ही क्यों खिलाई जाती है. दरअसल दही-चीनी खाने के पीछे कई कारण हैं. सुबह खाली पेट दही खाना शरीर को कई फायदे मिलते हैं. दही को चीनी के साथ खाएं तो ये शरीर के लिए एक कैटेलिस्ट की तरह काम करता है. इससे शरीर और दिमाग को कई फायदे मिलते हैं.

सुपरफूड दही-चीनी
दही को सुपरफूड माना गया है. दही खाने से हमारा पाचनतंत्र मजबूत होता है. रोज दही खाने से पेट की समस्याएं नहीं होती और शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं. कई लोगों को दूध पसंद नहीं होता वो दही को दूध के विकल्प के तौर पर खा सकते हैं. दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं अगर आप दही को चीनी के साथ खाते हैं तो इससे कई फायदे होते हैं. गर्मियों में दही चीनी खाने से पेट अच्छा रहता है. दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है. दही चीनी से मुंह मीठा करवाना भी शुभ माना जाता है.

दही-चीनी खाने के फायदे

1- गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं- दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं. इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है. आंतों के लिए भी ये बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं. दही चीनी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. दही के गुड बैक्टीरिया आंतों के कैंसर से भी बचाते हैं.

2- पेट में ठंडक मिलती है- सुबह दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है. पेट की जलन और अम्लता भी इससे कम होती है. दही चीनी से पित्त दोष कम होता है और इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं. खाने के बाद दही-चीनी खाने से भी शरीर को फायदा मिलता है.

3- UTI और टॉयलेट में जलन कम होती है- दही चीनी खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी परेशानी कम होती है. दही खाने से टॉयलेट में जलन की समस्या भी कम हो जाती है. कम पानी पीने वाले लोगों को दही जरूर खानी चाहिए. दही में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12  जैसे विटामिन पाए जाते हैं.

4- ग्लूकोज मिलता है- सुबह दही चीनी खाने से शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है. दही-चीनी खाने से आप दिन भर एक्टिव रहते हैं. ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. इसलिए दही चीना खाकर घर से निकलने पर आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं.

5- पचाने में आसान- दही को पचाना भी आसान होता है. दही दूध से जल्दी पच जाता है. नाश्ते में दही या उससे बने प्रोडक्ट खाने में जल्दी पच जाते हैं दही आपके पेट को भी हल्का रखता है. जिनको पाचन की दिक्कत होती है उन्हें सुबह दही या छाछ पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें: शरीर में दिखने लगें ये लक्षण, तो हो सकती है विटामिन C की कमी
lifestyle https://ift.tt/3fCP3Cy

Health Tips: शरीर में दिखने लगें ये लक्षण, तो हो सकती है विटामिन C की कमी

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन C खाना बहुत जरूरी है. स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को रोज 75 मिलीग्राम और पुरुषों को 90 मिलीग्राम विटामिन C लेना चाहिए. हमारा शरीर ना तो खुद विटामिन सी बना पाता है और ना ही स्टोर कर पाता है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में हर दिन विटामिन C से भरपूर तत्व जरूर शामिल करने चाहिए. कुछ लोग अपने आहार में विटामिन सी का सेवन बिल्कुल नहीं करते हैं. ऐसे लोगों में विटामिल सी की कमी हो जाती है. इसके अलावा ज्यादा सिगरेट-शराब पीने वाले, किडनी की बीमारी वाले लोगों में विटामिन C की कमी हो जाती है. आप इन लक्षणों से पहचान सकते हैं कि कहीं आपके शरीर में विटामिन सी की कमी तो नहीं है.

विटामिन C वाले फूड- आप विटामिन C की कमी पूरा करने के लिए डाइट में 1/2 कप कच्ची लाल शिमला मिर्च या 3/4  कप संतरे के जूस, 1/2 कप कुक ब्रोक्रोली ले सकते हैं. इसके अलावा संतरे, नींबू , पालक, कीवी, आंवला और ब्रोकली विटामिन सी के लिए अपने खाने में जरूर शामिल करें.

कमजोर इम्यूनिटी-  इम्यूनिटी कमजोर होने पर भी आपके अंदर विटामिन C की कमी हो सकती है. आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं और रिकवर होने में भी लंबा वक्त लग सकता है. विटामिन सी दिल की बीमारियों और कुछ तरह के कैंसर की आशंकाओं को भी कम कर सकता है.

वजन बढ़ना- विटामिन C की कमी होने पर पेट पर जमा चर्बी बढ़ने लगती है. कई रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि विटामिन सी की कमी और चर्बी बढ़ने के बीच एक कनेक्शन पाया गया है. शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन C मिलने पर फैट एनर्जी में बदल जाता है.

त्वचा रूखी और झुर्रियां- त्वचा के लिए भी विटामिन C बहुत जरूरी है. अगर आपकी त्वजा रूखी और बेजान हो रही है तो शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है. इसकी कमी से झुर्रियां और मुहांसे भी हो सकते हैं. शरीर में विटामिन C भरपूर होने पर स्किन मुलायम और चमकदार बनती है.

घाव धीरे भरना- विटामिन C की कमी होने पर किसी तरह की चोट का घाव भरने में काफी वक्त लगता है. दरअसल चोट लगने पर खून और ऊतकों से विटामिन C कम हो जाता है. बॉडी को कोलेजन बनाने के लिए इसकी जरूरत होती है. कोलेजन एक प्रोटीन है जो स्किन रिपेयर का काम करता है. ऐसे में घाव देरी से भरता है

मसूड़ों और नाक से खून आना- कई लोगों के मसूडों और नाक से खून आने लगता है तो समझ जाएं कि शरीर में विटामिन C की कमी हो रही है. विटामिन C रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है, जिससे दांतों और मसूड़ों मजबूत होते हैं.

थकान और चिड़चिड़ापन- अगर आपको हर वक्त थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है तो ऐसा आपके शरीर में विटामिन C की कमी से भी हो सकता है. हालांकि थकान और चिड़चिड़ेपन की दूसरी वजह भी हो सकती हैं.

आंख कमजोर होना-  विटामिन सी की कमी का असर आंखों पर भी पड़ता है. अगर आपकी आंखे कमजोर हैं तो विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सीडेंट की कमी से ये जल्द खराब हो सकती हैं. विटामिन C खाने से मोतियाबिंद का खतरा कम हो जाता है.

स्कर्वी रोग- विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग भी हो जाते है. जिससे कमजोरी, थकान, दांतों का ढीला होना, नाखून कमजोर होना, बाल झड़ना और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें:  गर्मी में ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज और मोटापा भी रहेगा दूर
lifestyle https://ift.tt/3c3Zxsq

Health Tips: गर्मी में ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज और मोटापा भी रहेगा दूर

तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से अगर आपका हाल बेहाल है तो आप सत्तू ट्राई कर सकते हैं. बिहार और उत्तरप्रदेश के कई व्यंजनों में सत्तू का इस्तेमाल किया जाता है. सत्तू के परांठे, सत्तू की कचौड़ी और लिट्टी चोखा का नाम तो आपने सुना ही होगा. सत्तू से बने ये व्यंजन स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं. वहीं गर्मियों में सत्तू पानी में डालकर पीने से लू के थपेड़ों से भी बचा जा सकता है. सत्तू का इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है. सत्तू खाने से न सिर्फ डायबिटीज जैसे रोग ठीक होते हैं बल्कि मोटापे से भी निजात मिलती है.

अब आपको बताते हैं कि सत्तू कैसे बनता है. मार्केट में आपको कई तरह के सत्तू मिल जाएंगे, लेकिन चने का सत्तू ज्यादा पसंद किया जाता है. सत्तू भुने हुए जौ और चने को पीस कर भी बनाया जाता है. सत्तू पाउडर जैसा होता है जिसे आप गर्मियों में पानी में घोलकर भी पी सकते हैं. सत्तू खाने से गैस्ट्रोइंट्रोटाइटिस नामक रोग भी कम हो जाता है. जौ और चने का सत्तू कफ, पित्त, थकावट, भूख, प्यास और आंखों से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी लाभ करता है. जानते हैं सत्तू के फायदे

मोटापा कम करता है- सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. शरीर को सम्पूर्ण आहार देने के लिए आप सत्तू का इस्तेमाल कर सकते हैं. सत्तू पीने से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है. जिससे वजन कम होता है.

सत्तू से मिलेगी एनर्जी- अगर आपको थकान लग रही है या तुरंत एनर्जी की जरूरत है तो आप चने का सत्तू पी सकते हैं. चने के सत्तू में मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है.

ठंडक देता है और लू से बचाता है- सत्तू तासीर में ठंडा होता है इसलिए गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए आप सत्तू पी सकते हैं. सत्तू पीने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है. इससे पेट संबंधी कई बीमारियां भी कम होती हैं.

एनीमिया दूर करता है- अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप सत्तू पी सकते हैं. एनीमिया से पीड़ित होने पर आप रोजाना पानी में सत्तू डालकर पी सकते हैं.

डायबिटीज कम करता है- सत्तू में बीटा-ग्लूकेन होता है जो बढ़ते ग्लूकोस को कम करता है और ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है. शुगर के मरीजों को रोजाना सत्तू का सेवन करना चाहिए. हालांकि आपको चीनी वाला सत्तू नहीं खाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: कोरोना से रिकवरी के बाद भी हो सकता है ब्लैक फंगस का खतरा, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
lifestyle https://ift.tt/3wNeV4C