Monday, May 31, 2021

Virat Kohli Diet Plan: 7 चीजों में छुपा है विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट, जानिए पूरा डाइट प्लान

<p style="text-align: justify;">क्रिकेट जगत में अगर किसी की फिटनेस का जिक्र होता है तो वो हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली. विराट कोहली ने क्रिकेट में फिटनेस का एक अलग स्तर पर पहंचाया है. विराट की फिटनेस के लाखों लोग दिवाने हैं. इतना ही नहीं विराट कोहली के प्रभाव की वजह से ही अब टीम के दूसरे क्रिकेटर्स भी खेल के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं.&nbsp;विराट कोहली के फैंस हमेशा उनके डाइट प्लान के बारे में जानना चाहते हैं. अब खुद विराट कोहली ने अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा करते हुए अपना डाइट प्लान शेयर किया है.</p> <p style="text-align: justify;">दरअसल, विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी टीम के साथ मुंबई में क्वारंटीन हैं. इस दौरन उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब दिए. विराट से उनके एक फैन ने मौका देखते ही उनसे डाइट प्लान पूछ लिया. विराट ने भी बिना देरी किए अपना सीक्रेट डाइट प्लान शेयर कर दिया. विराट ने उन 7 चीजों का जिक्र किया है, जो उन्हें इस उम्र में भी फिट और एक्टिव रखती हैं. विराट ने बताया कि उनकी डाइट में दो कप कॉफी, दाल, किनोवा, खूब सारा पालक, ढ़ेर सारी सब्जियां, अंडे और डोसा शामिल रहता है. इसके अलावा विराट कोहली बादाम, प्रोटिन बार और कभी-कभी चाइनीज खाना भी खा लेते हैं.</p> <p style="text-align: justify;">आपको बता दें विराट कोहली को आपने अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए देखा होगा. विराट अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर सिक्स पैक एब्स की फोटो शेयर करते रहते हैं. कई बार अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी विराट कोहली को जिम करते हुए देखा गया है. दोनों अपनी फिटनेस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.</p> lifestyle https://ift.tt/3i5WDXT

No comments:

Post a Comment