Monday, May 3, 2021
Corona Virus की रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी दिख रहे हैं लक्षण तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करें ये काम

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को शरीर में कोविड-19 के हल्के लक्षणों से लेकर गंभीर लक्षण तक नजर आ रहे हैं. अगर आपको कोविड के हल्के लक्षण दिख रहे हैं तो ऐसे लोग घर पर आइसोलेशन में रहकर भी ठीक हो रहे हैं. जबकि गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है. कई लोगों को कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं और टेस्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव आ रही है. एक रिपोर्ट में भी ये कहा गया है कि कुछ लोगों को कोरोना के लक्षण होने के बावजूद भी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ रही है.

आपको बता दें आरटी-पीसीआर टेस्ट सबसे भरोसेमंद टेस्ट है. ये टेस्ट वायरस का पता लगाने में काफी प्रभावी हैं, लेकिन फिर भी इसे 100 प्रतिशत सटीक नहीं माना जा सकता. दरअसल रिपोर्ट कई बातों पर निर्भर करती है. अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव है और दूसरी बार टेस्ट कराने पर आपकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है लेकिन फिर भी आपको कोरोना के लक्षण है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है. अगर आपके शरीर में कोरोना के लक्षण हैं और रिपोर्ट निगेटिव है तो आपको सबसे पहले अपने आपको आइसोलेट करने की जरूरत है.

इन लक्षणों को मॉनिटर करें
1. सूंघने और स्वाद लेने की शक्ति का वापस नहीं आना.
2. गले की खराश और खांसी होना.
3. बुखार आना.
4. गले की सर्दी का लगातार बने रहना.
5. थकान महसूस होना.

लक्षण होने पर भी रिपोर्ट निगेटिव क्यों आती हैं?

ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट आती है. रिसर्च में कहा गया है कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में कोविड-19 के सही नतीजे आते हैं लेकिन कभी-कभी रिपोर्ट निगेटिव भी आ सकती है, जो वास्तव में खतरनाक हो सकती है. दरअसल कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित व्यक्ति दूसरे लोगों के संपर्क में आता है और वायरस को तेजी से फैलाता है. एक रिपोर्ट में कहा गया है-

1- नाक या गले से सैंपल लेते वक्त सैंपल लेने का तरीका गलत हो सकता है.
2- इसके अलावा वायरस को सक्रिय रखने के लिए जरूरी तरल की मात्रा की वजह से भी निगेटिव रिपोर्ट आ सकती है.
3- इसके अलावा शरीर में कई बार वायरल लोड बहुत कम होता है, जिसकी वजह से निगेटिव रिपोर्ट आ जाती है.

कोरोना के लक्षण होने और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ये सावधानियां बरतें

1- घर के बाकी सदस्यों से खुद को दूर रखें. लक्षण खत्म होने तक खुद को आइसोलेट रखें.
2- ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन और थर्मामीटर से लगातार बुखार चेक करते रहें.
3- नियमित रूप से भाप लें और गरारे करें.
4- फिर से टेस्ट कराना चाहते हैं तो डॉक्टर सलाह देते हैं कि पहले टेस्ट के 3-4 दिनों बाद दोबारा टेस्ट करें.

ये भी पढ़ें: क्या आप कोविड-19 को मात दे चुके हैं? जानिए ये टेस्ट आपको क्यों करवाने चाहिए
lifestyle https://ift.tt/3nGPH4v
Health Tips: शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए खुलकर हंसें, जानिए लाफिंग थेरेपी के फायदे

कोरोना से संक्रमित लोगों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है. ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं. लोगों में तनाव और डर काफी बढ़ गया है. इसी डर और तनाव की वजह से लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर हो रही है. ऐसे में अगर आपको कोरोना को मात देनी है तो इसके लिए डर निकालकर आपको हंसना और मुस्कुराना चाहिए. जी हां हंसी न सिर्फ हमारी लाइफ को हैप्पी बनाने लिए जरूरी है बल्कि हंसी के ठहाकों से हमारी सेहत भी इंप्रूव होती है.

हंसने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है. इतना ही नहीं आप खुश रहकर, हंसकर कोरोना जैसी महामारी को भी मात दे सकते हैं. हंसने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ सकती हैं. यहां तक कि तनाव को मात देने के लिए भी हंसना जरूरी है. हंसने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है. इसके अलावा कई दूसरे फायदे भी हैं आइये जानते हैं.

हंसने के फायदे

ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है- कई रिसर्च में पाया गया है कि हंसने में हमारा शरीर गहरी सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज करता है. इससे बॉडी में ऑक्सीजन का सही संचार होता है. हंसने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल ठीक रहता है और पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है- दरअसल, हंसने का संबंध हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन से भी है. कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग खुलकर हंसते हैं उनका ब्लड प्रेशर दूसरे लोगों से ज्यादा अच्छा रहता है. इसलिए हमें खुलकर हंसना चाहिए.

इम्यूनिटी बढ़ती है- कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हंसने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. जिससे शरीर को रोगो से लड़ने की ताकत मिलती है. हंसने से शरीर में एंटी-वायरल और संक्रमण को रोकने वाली कोशिकाएं बढ़ती हैं.

दर्द में आराम मिलता है- हंसने से कई तरह के दर्द में आराम पड़ता है. जैसे स्पोंडलाइटिस या कमर के दर्द में भी आराम पड़ता है. लाफिंग थेरेपी से दर्द में राहत मिलती है. इतना ही नहीं, अगर आप 10 मिनट तक ठहाके लगाते हैं तो आपको दर्द से राहत या आसानी से नींद आ सकती है.

सकारात्मक सोच रहेगी- हंसने से शरीर में इन्डोर्फिन हार्मोन बनता है जिससे पूरे शरीर को सुख, सकारात्मकता और अच्छा एहसास होता है. इस हार्मोन से मूड फ्रेश होता है.

तनाव कम होता है- लाफिंग थेरेपी से मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी बचाव होता है. हंसना आपके लिए बहुत जरूरी है. इससे डिप्रेशन भी दूर रहता है. खुलकर हंसने से सारा स्ट्रेस कम हो जाता है. इससे आप तनावमुक्त रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद हो सकता है तरबूज का साइड-इफेक्ट्स, जानिए कैसे
lifestyle https://ift.tt/2QIOJc0
सोने से पहले गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? जानिए क्या है गैस बनने की वजह और उसके उपाय

अगर आपको अक्सर रात को सोते वक्त बेचैनी महसूस होती है, ठीक से नींद नहीं आती, पेट फूलता है तो समझ जाइए कि आपको गैस की समस्या से ऐसा हो रहा है. दरअसल, गैस की समस्या आपको बहुत असहज बना देती है. जब तक ये गैस पास नहीं होती ठीक से नींद नहीं आ सकती. ज्यादा गैस बनने से पेट में दर्द भी हो सकता है. इसके अलावा आपको पेट में जलन भी महसूस हो सकती है. दिन के मुकाबले रात को खाना खाने के बाद या सोते वक्त लोगों को ज्यादा गैस बनती है. इसके पीछे कई वजह हैं. तो आइए जानते हैं रात के वक्त गैस बनने के तीन प्रमुख कारण कौन-कौन से हैं और कैसे उनसे बचाव किया जा सकता है.

रात को गैस बनने का कारण

1- वैसे तो शरीर में गैस बनना सामान्य है. पेट में खाना पचाने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया पूरे दिन हमारे पाचन तंत्र में गैस बनाने का काम करते हैं. जिसमें से कुछ गैसों को बैक्टीरिया अवशोषित कर लेते हैं. जबकि कुछ को फार्टिंग और रबिंग से शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है. खाना खाने के बाद जब उसे पचाने का काम शुरू होता है तो पेट में तेजी से गैस बनती है. ऐसे में अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है तो ज्यादा गैस बनने लगती है. अगर आप रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो भी आपको गैस बनने की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है.

2- खाने को अच्छी तरह से पचाने में स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया को करीब 6 घंटे लगते हैं. आप लंच सहित पिछले 6 घंटों में जो कुछ भी खा चुके हैं, उसकी वजह से भी आपके पेट में गैस बन सकती है. फिर चाहे आपने रात में खाना कितना भी हल्का क्यों न खाया हो. आपको रात में सोते वक्त पेट फूलने का अहसास हो सकता है.

3- रात में गैस बनने के पीछे एक और वजह है हाई-फाइबर फूड. हाई फाइबर वाला खाना पचने में समय लेता है और गैस भी बनाता है. आप रात को खाने में बीन्स, मटर, फल, सब्जियां, और साबुत अनाज न खाएं. हालांकि पाचन के लिए ये खाना अच्छा रहता है लेकिन इन्हें पचाने में काफी वक्त लगता है तो कोशिश करें इन चीजों को रात को न खाएं.

रात को गैस से बचने के लिए क्या करें?

1- रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट जरूर टहलें. खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है. अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो खाना खाने के बाद रोज टहलने की आदत बना लें.

2- खाने को पचाने में पानी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. दिन भर में आपको कम से कम 10-12 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. खाने को पचाने और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए पर्याप्त पानी पिएं. कम पानी पीने से रात को गैस की समस्या बढ़ सकती है.

3- खाने के बीच का अंतर सही होना चाहिए. दो मील के बीच ज्यादा अंतर होने से या कम अंतर होने से भी गैस की समस्या होने लगती है. खाने के बीच ज्यादा अंतर होने से भी तेजी से गैस बनने लगती है. इससे बचने के लिए अपने खाने के बीत कुछ न कुछ सुपाच्य खाते रहें.

ये भी पढ़ें: कच्चा टमाटर खाना या उसका जूस पीना करता है इम्यूनिटी को मजबूत
lifestyle https://ift.tt/33cIhwu
Health Tips: सीजनल फ्लू, बुखार या खांसी-जुकाम से कैसे बचें? अपनाएं ये खास घरेलू नुस्खे

कोरोना महामारी के बीच लोगों को सीजनल बुखार, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां भी काफी हो रही हैं. बदलते मौसम में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है. जिसकी वजह से शरीर किसी भी बीमारी के चपेट में जल्दी आ जाता है. खासतौर से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं. लेकिन थोड़ा एहतियात और डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल किया जाए तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है.

आपको बता दें कि नॉर्मल फ्लू के लक्षण भी कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं. इसलिए हमें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. अगर आपको बुखार, खांसी, जुकाम या फ्लू न हो, इसके लिए हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं. जिन्हें अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सीजनल बीमारियों और कोल्ड-कफ से बचा सकते हैं.

सीजनल फ्लू और उसके लक्षण?

सामान्य फ्लू और कोविड-19 के लक्षण काफी हद तक एक जैसे हैं. यही वजह है कि कई लोग नॉर्मल सीजनल फ्लू होने की वजह से भी काफी परेशान हो रहे हैं. अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है. आपको बता दें कि सामान्य फ्लू 5-6 दिन में ठीक हो जाता है इसलिए बेहतर है कि आप घर पर ही अपना ट्रीटमेंट लें. यहां हम आपको सामान्य फ्लू के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं.

-बुखार आना.

-पूरे शरीर में दर्द होना.

-मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना.

-बार-बार खांसी आना.

-नाक बंद हो जाना.

-नाक में चुभन या दर्द महसूस होना.

-सिर में दर्द होना.

अगर ये लक्षण आपको महसूस हो रहे हैं तो आपको सीजनल फ्लू भी हो सकता है. बेहतर होगा 2-4 दिन इंतजार करें. उसके बाद ही कोविड-19 का टेस्ट कराएं.

सीजनल फ्लू के लिए घरेलू नुस्खे

वायरल बुखार, फ्लू और वायरस से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं. ये आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जरूरी है. इसके लिए आपको अपने खानपान में थोड़े बदलाव करना होगा.

हल्दी वाला दूध पिएं

सबसे पहले आपको रोज हल्दी वाला दूध पीना है. हल्दी का दूध चूंकि गर्म होता है और हल्दी एंटीबायोटिक का काम करती है. इसलिए इसे सर्दियों में ज्यादा पीया जाता है. लेकिन इन दिनों चारों तरफ फैली बीमारियों की वजह से आप रोजाना रात में सोने से पहले एक ग्लास हल्दी वाला दूध जरूर पिएं. इसे बनाना बहुत आसान है. आप एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे पी लें. अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा हो तो आप हल्दी डालकर दूध को एक बार उबाल लें. इससे हल्दी की महक खत्म हो जाएगी. इस दूध को पीने से आप सर्दी खांसी और वायरल से बचे रहेंगे.

च्वनप्राश जरूर खाएं

वैसे तो च्वनप्राश भी लोग सर्दियों के मौसम में ही खाते हैं लेकिन बदलते मौसम में आपको च्वनप्राश जरूर खाना चाहिए. आयुर्वेद में च्वनप्राश को एक औषधि माना जाता है जो आपको कई तरह के इनफेक्शन से बचाता है. रोज रात को दूध के साथ एक चम्मच च्वनप्राश खाने की कोशिश करें.

जुकाम-खांसी के लिए भाप लें

अगर आपको जुकाम खांसी की समस्या हो गई है तो आपके लिए भाप लेने से बेहतर कोई दूसरा घरेलू उपाय नहीं है. भाप लेने से बंद नाक खुलती है और सांस नली की सूजन भी कम होती है. आप चाहें तो नॉर्मल पानी की भाप लें या फिर पानी में कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं. भाप लेने से आपकी बंद नाक खुल जाएगी और सीने में जकड़न में भी आराम पड़ेगा.

अगर आपको खांसी और गले में खराश या दर्द है तो आपको दिन में एक बार गर्म पानी में पुदीने की पत्तियां या फिर अजवाइन की पत्तियां डालकर भाप लेनी चाहिए. इसके अलावा लौंग का सेवन करें आप चाहें तो लौंग को पीसकर इसे शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खा लें. इससे खांसी में काफी आराम मिलेगा. इसके अलावा खांसी जुकाम में तुलसी अदरक की चाय पीने से भी बहुत फायदा मिलता है. आप चाहें तो इस चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ये बीमारियां गर्मी के मौसम में हैं आम, जानिए लक्षण और रोकथाम के तरीके
lifestyle https://ift.tt/3eTezSz
Priyanka Chopra जैसा टोंड फिगर चाहिए तो इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Diet Plan: बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Pryanka Chopra) अपनी एक्टिंग के साथ अपने अट्रेक्टिव फिगर के लिए भी जानी जाती हैं. आज भले ही प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हो गई हों लेकिन उनकी फिटनेस ( Fitness) के सामने 25 साल की अभिनत्री भी कहीं नहीं टिकती. प्रियंका चोपड़ा के जैसी टोंड बॉडी हर कोई चाहता है.

यही वजह है कि लाखों लोग उनकी लाइफस्टाइल से काफी प्रभावित रहते हैं. प्रियंका अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं. आज हम आपको एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का डाइट प्लान बता रहे हैं. जिसे आप भी अपना सकती हैं और पा सकती हैं प्रियंका चोपड़ा के जैसा शानदार फिगर.

अंडा- प्रियंका चोपड़ा अपने डाइट प्लान में अंडा जरूर शामिल रखती हैं. वो अपने नाश्ते में अंडा खाना पसंद करती हैं. किसी न किसी तरह अंडा उनके ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल होता है. कभी उबला अंडा तो कभी ऑमलेट के रूप में खाती हैं. आपको बता दें अंडा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. अंडे में प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है. अंडा आपको एलर्जी के साथ-साथ कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है.

दही- प्रियंका चोपड़ा को दही का स्वाद बहुत पसंद है. इसलिए वो सुबह नाश्ते के लिए जब भी बैठती हैं तो दही को वो बड़े चाव के साथ खाती हैं. दही के कई फायदे हैं. दही आपके पेट को फिट रखता है, कई गंभीर बीमारियों से बचाता है. सुबह-सुबह दही खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं. जिससे पाचन क्रिया अच्छी रहती है.

पोहा- पोहा पूरे भारत में एक हेल्दी ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है. इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है. प्रियंका चोपड़ा भी नाश्ते में पोहा खाना पसंद करती हैं. आपको बता दें कि पोहा काफी हल्का माना जाता है. ये जल्दी पच जाता है और एनर्जी भी देता है. आप भी नाश्ते में पोहा खा सकती हैं.

एवोकाडो टोस्ट- प्रियंका चोपड़ा को हर तरह के टोस्ट नाश्ते में पसंद हैं लेकिन सबसे ज्यादा वो एवोकाडो टोस्ट खाना पसंद करती हैं. प्रियंका कहती है कि इसे बनाना भी काफी आसान है. आप घर पर इसे तैयार कर सकती हैं. वहीं आपको बता दें जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं या जिन्हें वजन बढ़ाना है वो लोग भी एवोकाडो खाता है. ये काफी स्वादिष्ट होता है.

लंच- अब आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा का लंच कैसा होता है. प्रियंका लंच में रोटी खाना पसंद करती हैं. उनका मानना है कि इससे वजन कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिलती है. प्रियंका को खाने में रोटी के साथ गोभी आलू की सब्जी बहुत पसंद है. इसके अलावा दाल और सलाद भी वो लंच में शामिल रखती हैं.

डिनर में रायता और अचार- प्रियंका चोपड़ा को खाने के साथ रायता और अचार बहुत पसंद है. जब भी वो खाना खाती है तो अचार और रायता जरूर लेती हैं. इससे खाने का स्वाद और भी लजीज हो जाता है. प्रियंका डिनर कभी मिस नहीं करती हैं. डिनर में वो हल्का खाना ही लेती हैं.

इडली डोसा- प्रियंका चोपड़ा को साउथ इंडियन खाना भी बहुत पसंद है. यही वजह है कि उनके डाइट में इडली-डोसा भी खास जगह रखता है. जब भी वो भारत में होती हैं, इडली-डोसा जरूर खाती हैं. वजन कम करने के लिए भी साउथ इंडियन खाना एक अच्छा विकल्प है.

टोस्ट- प्रियंका चोपड़ा नाश्ते में टोस्ट को जरूर शामिल करती हैं. हालांकि इसके लिए वो 3 से 4 दिन का गैप भी लेती हैं क्योंकि एक जैसा खाना खाने से हेल्थ पर असर पड़ता है. वैसे आपको बता दें टोस्ट एक ऐसा ऑप्शन है जिसे ज्यादातर लोग सुबह-शाम नाश्ते में शामिल करते हैं. ये काफी लाइट और स्वादिष्ट होता है.

ये भी पढ़ें: ‘No GYM, No Problem’, Sonakshi Sinha इस तरह घर पर करती हैं वर्कआउट
lifestyle https://ift.tt/3ea59mp
Health Tips: अच्छी सेहत चाहिए तो सुबह जल्दी जगने की बनाएं आदत, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

सुबह जगने के फायदे हम सब जानते हैं. हालांकि बदलती लाइफ स्टाइल में कई बार जल्दी जगना पॉसिबल नहीं होता, लेकिन जब कभी अर्ली मोर्निंग उठते हैं तो पूरे दिन गुड फीलिंग वाला फैक्टर बना रहता है. इतना ही नहीं अगर सुबह जगने की आदत बना ली जाए तो कई ऐसी बीमारियां हैं जो दूर हो सकती हैं. इसलिए अगर अब तक आप जल्दी नहीं उठते हैं तो जल्दी जगने की आदत बना लीजिए क्योंकि ये आपको कई बड़ी बीमारियों से दूर रखेगी. तो चलिए आपको बताते हैं सुबह सवेरे जगना कितना अच्छा होता है.

सुबह जल्दी जगने से डिप्रेशन और तनाव दूर

अगर सनराइज के समय जगा जाए तो वो सेहत के लिए वरदान है. आयुर्वेद के मुताबिक टाइम पर सोना और टाइम पर जागने की आदत कई रोगों को दूर भगाती है. डॉक्टर्स भी मानते हैं कि सुबह जागना हेल्थ के लिए अच्छा है. लेट जागने की वजह से सुबह से ही हर काम लेट होने लगता है जिसका प्रेशर दिमाग में रहता है और तनाव बढ़ता है.

सूर्योदय देखने से फ्रेशनेस आती है और बॉडी के हॉर्मोन्स भी रेगुलेट रहते हैं. जिसकी वजह से डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारी दूर होती है. सुबह के वक्त नेचुरल ब्यूटी, साफ हवा आपको पूरे दिन पॉजिटिव एनर्जी देती है. जिसकी वजह से पूरा दिन अच्छा बीतता है. सुबह जल्दी जगने से रात को सोने का टाइम भी सही होता है जिससे नींद न आने जैसी बीमारियों में भी आराम मिलता है.

मोटापे से मिलेगी मुक्ति

ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करना चाहते हैं लेकिन टाइम की कमी के चलते कर नहीं पाते. अगर सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज कर ली जाए तो पूरे दिन आप वर्कआउट करने से फ्री हैं. सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी एक्टिव हो जाती है और फुल डे एनर्जी बनी रहती है. सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने से आपका खाया पिया भोजन भी अच्छे तरीके से पच जाता है और बॉडी फिजिकली और मेंटली फिट रहती है.

हार्ट की बीमारी रहेगी दूर

हार्ट की बीमारी आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का ही परिणाम है. गलत खाने-पीने की आदत और वर्कआउट ना करने से दिल की बीमारी बढ़ रही है. सुबह जल्‍दी उठकर एक्‍सरसाइज करने वाले लोगों में हार्ट से संबंधित समस्याएं पैदा होने की संभावना कम होती है क्योंकि सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में बल्ड सर्कुलेशन सही तरीके से और बेहतर हो जाता है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है.

लंग्स रहेंगे मजबूत

आपने फील किया होगा कि सुबह के वक्त हवा में ज्यादा प्योरिटी होती है. डॉक्टर्स भी मानते हैं कि सुबह वातावरण में फैली हवा बहुत अच्छी होती और ये हर एज के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है. दरअसल सुबह की हवा में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन होती है. सुबह पार्क जैसी खुली जगह में वॉक करने से फ्रेश एयर ज्यादा जाती है और लंग्स हेल्दी रहते हैं.

दिमाग से संबंधित बीमारियां रहेंगी दूर

ब्रेन स्ट्रोक का संबंध कहीं न कही दिमाग पर पड़ने वाले तनाव से भी है और इसलिए अगर सुबह जल्दी जगते हैं तो आप पूरे दिन की सही प्लानिंग कर सकते हैं. जिससे दिमाग पर दबाव कम रहता है. सुबह जल्दी उठने से आपका शरीर न केवल फिट रहता है बल्कि आपको अपने बाकी के काम निपटाने का भी समय मिल जाता है. कम समय में ज्यादा काम करने की टेंशन नहीं रहती और इस वजह से ब्रेन पर प्रेशर कम पड़ता है और ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज जैसी बीमारियां दूर रहती हैं.

ये भी पढ़ें: रात में केला, सेब समेत इन फूड्स सामग्री को क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए वजह
lifestyle https://ift.tt/3xHp83I
‘No GYM, No Problem’, Sonakshi Sinha इस तरह घर पर करती हैं वर्कआउट

Skipping Benefits: आजकल कोरोना महामारी की वजह से लोग पब्लिक प्लेस पर जाने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में घर में खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना जरूरी है. हालांक कई बार लोगों को ये समझ नहीं आता कि घर पर कैसे एक्सरसाइज की जाए. आज हम आपको वर्कआउट का एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी अपनाती हैं.

आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा का फिटनेस सीक्रेट ( Fitness Secret) बता रहे हैं. सोनाक्षी ने इसे लेकर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. आइये जानते हैं सोनाक्षी ने कैसे खुद को इतना स्लिम बनाया है. दरअसल, सोनाक्षी खुद को फिट रखने के लिए फिलहाल घर में रहकर ही स्किपिंग रोप के सहारे वर्कआउट कर रही हैं. आपको सोनाक्षी सिन्हा का रस्सी कूदते हुए का एक वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिल जाएगा. आपको बता दें रस्सी कूदने के कई फायदे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

रस्सी कूदने के फायदे-

मोटापा कम होगा- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रस्सी कूदने से काफी फायदा होगा. रस्सी कूदने से काफी तेजी से मोटापा कम होता है. आप सिर्फ एक मिनट रस्सी कूदने से 10 कैलोरजी बर्न कर सकते हैं.

हृदय और हड्डियां रहेंगी तंदुरुस्त- अगर आप नियमित रूप से रस्सी कूदते हैं तो इससे आपके हार्ट को काफी फायदा होगा. रस्सी कूदने से दिल मजबूत होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है. इसके अलावा रस्सी कूदने से हड्डियों को भी फायदा होता है. रस्सी कूदने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं.

ग्लो करेगी स्किन- ये जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि रस्सी कूदने से आपकी त्वचा भी ग्लोइंग हो जाएगी. आपको बता दे रस्सी कूदने से पसीना आता है जिससे स्किन में मौजूद रोम छिद्र खुल जाते हैं. आपके फेस पर इससे कसावट आती है और स्किन से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं.

तनाव रहेगा दूर- आजकल की जीवन शैली में हमरा फिजिकल वर्क बिल्कुल कम हो गया है. NCBI की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जो लोग शारीरिक श्रम नहीं करते उनमें डिप्रेशन के लक्षण आ सकते हैं. ऐसे में रस्सी कूदने से आप तनाव से बच सकते हैं.

फेफड़ों की क्षमता बढ़ेगी- रस्सी कूदने से फेफड़ों की क्षमता भी बेहतर होती है. सोनाक्षी सिन्हा ने अपना रस्सी कूदने का वीडियो शेयर किया है. बता दें कि रस्सी कूदने से आपकी बॉडी टोन होती है. कॉव्स टाइट होते हैं और इससे आपका स्टैमिना भी बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से जानिए स्वस्थ, चमकदार स्किन के लिए योग के आसन, वीडियो शेयर कर दिए टिप्स
lifestyle https://ift.tt/2PI2BT6
Subscribe to:
Posts (Atom)