Monday, December 6, 2021

Health Tips: ठंड के मौसम में होने लगा अचानक पेट दर्द, इन घरेलू उपायों से पाएं तुरंत आराम

Winter Health Tips for Stomach Pain: ठंड के मौसम (Winter Season) में पेट दर्द (Stomach Ache) की शिकायत होना आम बात है. इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि लोग गर्मियों के मौसम में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखते हैं. लेकिन, सर्दियों में लोग तली भुनी चीजों का सेवन ज्यादा करते है. ऐसे में इस कारण पेट दर्द की समस्या (Stomach Pain Problem During Winter) होने लगती है. कई बार ऐसा होता है कि सर्दी की रात में अचानक पेट में दर्द होने लगता है.

कई बार घर में पेट दर्द की दवाई भी मौजूद नहीं रहती है. अगर आपके साथ भी इस तरह की परेशानी हो गई है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप घर में रखे किचन के कुछ सामान से पेट दर्द चुटकियों में खत्म कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन घरेलू इलाज (Home Remedies of Stomach Pain) के बारे में जिससे पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती हैं-

1. अगर आपको सर्दियों में पेट दर्द की शिकायत अक्सर हो जाती है तो इससे निजात पाने के लिए आप काली मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले काली मिर्च पाउडर लें और उसमें अदरक, काला नमक और हींग मिलाएं. इसे मिक्स कर इसे गुनगुने पानी से खा जाएं. आपको कुछ ही देर में दर्द से आराम मिल जाएगा.

2. पेट दर्द की शिकायत होने पर आप मेथी दाने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बार पेट के दर्द का कारण पेट में गैस बनना भा होता है. ऐसे में मेथी दाना बेहद लाभकारी माना जाता है. इसे यूज करने के लिए मेथी दाने को उबालकर उसके पानी को छानकर पी जाएं. दानों को चबाकर खा जाएं. कुछ ही देर में आपको आराम मिलेगा.

3. अजवाइन और जीरे का चूर्ण पेट दर्द में बहुत लाभकारी होता है. इसे यूज करने के लिए आप दोनों को एक-एक चम्मच लेकर पीस लें. इसके बाद इसके चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ खा लें. यह गैस, कब्ज और बदहजमी की परेशानी दूर हो जाती है.

4. पेट दर्द में दालचीनी भी बहुत लाभकारी मानी जाती है. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले पीसकर पाउडर बना लें. फिर शहद मिलाकर इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं. आप चाहें तो इसे पानी में उबालकर भी पी सकते हैं.

5. नींबू का पानी गर्मियों में खूब शौक से पिया जाता है. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है. सर्दी के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गुनगुने पानी में नींबू और नमक डालकर पिएं. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट की परेशानी को दूर करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3rFlwic Benefits: सर्दियों में अजवाइन का जरूर करें सेवन, मिलेंगे ये हेल्थ बेनिफिट्स

<a href="https://ift.tt/3pxpYwr Care Tips: ठंड के मौसम में डैंड्रफ से रहते हैं परेशान, Castor Oil से करें बालों की देखभाल
lifestyle https://ift.tt/337wB1j

No comments:

Post a Comment