Sunday, December 5, 2021
Control Blood Sugar: मेथी और जामुन से कंट्रोल करें डायबिटीज, जानिए मधुमेह के घरेलू उपाय

Home Remedies To Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है. ज्यादा लंबे समय तक भूखे रहने से बचें. खाने में बिना स्टार्ज वाला खाना शामिल करें. मीठा तो बिल्कुल भी नहीं खाना है. अगर आपने इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो शुगर लेवल बढ़ सकता है. डायबिटीज होने के बाद मरीज को अपने वजन को भी कंट्रोल रखने की जरूरत होती है. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं, आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. आप इन घरेलू उपाय को अपना सकते हैं.

मधुमेह का आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार (Ayurvedic And Home Remedies for Diabetes)

1- मेथी- डायबिटीज में मेथी के बीजों को बहुत फायदेमंद माना गया है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. आप एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट बीज समेत पानी को पी लें. मेथी के पानी को पीने के आधे घंटे तक आपको कुछ नहीं खाना है.

2- जामुन के बीज- आयुर्वेद में कई तरह के इलाज में जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है. डायबिटीज में भी जामुन खाना और उसके बीज को चूर्ण बनाकर इस्तेमाल करने से शुगर कंट्रोल रहता है. इस पाउडर को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें.

3- जैतून का तेल- जैतून के तेल के कई फायदे हैं. इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी रखने और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल को कम करने में मदद मिलती है. जैतून के तेल से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है.

4- दालचीनी- दालचीनी का उपयोग मसालों में किया जाता है. इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल रहता है. दालचीनी में मधुमेह विरोधी गुण पाए जाते हैं. रोज आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम रहता है.

5- लहसुन- आयुर्वेद में लहसुन को बहुत गुणकारी माना जाता है. लहसुन का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है. आप रातभर लहसुन की 2-3 कलियों को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Spirulina Benefits: हार्ट और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है स्पिरुलिना, शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे
lifestyle https://ift.tt/3lDEkdP
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment