Saturday, November 27, 2021

Vitamin B Complex: मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, ये हैं प्राकृतिक स्रोत

B Complex Food Source: दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जरूरी है. विटामिन बी कुल 8 तरह के होते हैं. जिसमें Vitamin B1, Vitamin B2, Vitamin B3, Vitamin B5,Vitamin B6, Vitamin B7, Vitamin B9 और Vitamin B12 शामिल हैं. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के ये सभी प्रकार शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है. एनर्जी बढ़ानें, एजिंग को रोकने और गर्भावस्था के दौरान भी विटामिन बी की बहुत जरूरत होती है. जानते हैं विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के प्राकृतिक स्रोत कौन से हैं.

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोत और प्रकार

1- विटामिन B1 (थायमिन)- विटामिन B1 शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और फैटी एसिड बनाने में मदद करता है. इसके अलावा विटामिन बी1 आपके दिमाग को हेल्दी रखने और न्यूरोटांसमीटर को ठीक बनाए रखने में भी मदद करता है. आप विटामिन बी1 की कमी को पूरा करने के लिए दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज खा हैं.

2- विटामिन B2 (रिबोफ्लेविन)- शरीर को एनर्जेटिक बनाने और जरूरी एंजाइम के निर्माण में विटामिन B2 मदद करता है. आंखों को स्वस्थ रखने और तंत्रिका संबंधी बीमारियों को दूर करने में भी विटामिन B2 मदद करता है. विटामिन बी2 दिल की बीमारियों को भी दूर करता है. भोजन में दूध, दही, पनीर जैसी डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडा, पत्तेदार हरी सब्जियों को शामिल कर विटामिन बी2 की कमी को दूर किया जा सकता है.

3- विटामिन B3 (नायसिन)- एंटी एजिंग एजेंट के रुप में काम करता है विटामिन बी3. इसकी मदद से प्रोटीन, फैट और कार्ब्स को शरीर अच्छी तरह से ग्रहण कर पाता है. पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में भी विटामिन बी3 हेल्प करता है. इसके लिए आहार में गेहूं, मशरूम, मटर, अंडे, मछली, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो जैसी चीजें शामिल करें.

4- विटामिन B5 (पैन्टोथेनिक एसिड)- एंजाइम्स, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स को मेटाबॉलाइज़ करने में विटामिन बी5 मदद करता है. इससे शरीर मजबूत बनता है. विटामिन बी5 के प्राकृतिक स्रोत मशरूम, अंडा, शकरकंद, दालें, नट्स, मूंगफली, एवोकैडो और रेड मीट हैं.

5- विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन)- विटामिन बी6 ब्लड हेल्थ में सुधार लाता है. विटामिन बी6 से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का लेवल बढ़ता है और हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और दिमाग को एक्टिव रखने के लिए विटामिन बी6 जरूरी है. खाने में छोले,आलू, फिश अनाज, सोयाबीन जैसी चीजों से आप विटामिन बी6 प्राप्त कर सकते हैं.

6- विटामिन B7 (बायोटिन)- मोटापा कम करने में विटामिन बी7 मदद करता है. इसके सेवन से फैट को ब्रेक करने में मदद मिलती है. मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉंग बनाने और पेट को अच्छा रखने में मदद मिलती है. विटामिन बी7 के प्राकृतिक स्रोत मशरूम, अंडे की जर्दी, सैल्मन फिश, नट्स, पालक, केला, सेब, बीन्स, ब्रोकली और दूध हैं.

7- विटामिन B9 (फोलेट)- विटामिन बी9 को फोलिक एसिड के नाम से भी जानते हैं. गर्भ में पल रहे शिशु के विकास और स्वास्थ्य के लिए ये बहुत जरूरी होता है. हेयर फॉल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है. फोलिक एसिड के लिए आप अंडे, पालक, केला, पत्तेदार साग, बीन्स, ब्रोकली, अनाज, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मटर और सिट्रिक फलों का सेवन करें.

8- विटामिन B12 (कोबालामिन)- दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है. सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को अच्छा रखने में विटामिन बी12 मदद करता है. कोशिकाओं को एक्टिव करने में भी विटामिन बी12 मदद करता है. इसके लिए आप पनीर, दूध, मीट, दही, काजू, तिल, ब्रोकली, सी फूड और फिश का सेवन कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.w

ये भी पढ़ें: Vitamin: सर्दियों में खाएं विटामिन से भरपूर आहार, शरीर के लिए जरूरी हैं ये विटामिन
lifestyle https://ift.tt/3I0Pzq0

No comments:

Post a Comment