Friday, November 26, 2021
Minerals For Health: इन खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा मिनरल, डाइट में करें शामिल

Minerals For Body: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन के साथ मिनरल्स (Minerals) की भी जरूरत होती है. हालांकि कई बार लोग मिनरल्स को इग्नोर कर देते हैं. इसकी बड़ी वजह ये भी है कि बहुत सारे लोगों को मिनरल्स (Minerals Importance) की जरूरत और प्रोकृतिक स्रोत के बारे में पता ही नहीं है. मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं. मिनरल्स की कमी होने पर हॉर्मोंस पर भी असर पड़ता है. आप खान-पान से शरीर में खनिज तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं. जानते हैं शरीर के लिए जरूरी खनिज और उनके स्रोत.

शरीर के लिए जरूरी मिनिरल्स (Minerals For Health)

आयरन (Iron)- शरीर में आयरन की कमी होने पर खून और हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप पालक, चुकंदर, अनार, सेब, पिस्ता, आंवला, सूखे मेवा, हरी सब्जियों का सेवन करें.

कैल्शियम (Calcium)- कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप खाने में दूध से बने उत्पाद, दाले, सोयाबीन, हरी पत्तीदार सब्जियां, मटर, फलियां, मूंगफ़ली, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, और संतरा शामिल करें. कैल्शियम से दिमाग औऱ हड्डियां मजबूत बनते हैं.

जिंक (Zinc)- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप जिंक का सेवन जरूर करें. जिंक बेक्ड बीन, दूध, पनीर, दही, रेड मीट, चना, दाल, कद्दू, तिल, मूंगफली, काजू, बादाम, अंडा, गेहूं और चावल जैसी चीजों में पाया जाता है.

मैग्नीशियम (Magnesium)- मैग्नीशियम हमारी तंत्रिका तंत्र, ब्लड प्रेशर कंट्रोल और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है. मैग्नीशिय के लिए मूंगफली, सोया मिल्क, काजू, बादाम, पालक, ब्राउन राइस, सेलमन मछली, चिकन जैसे खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें.

पोटैशियम (Potassium)- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पोटैशियम भी जरूरी है. आप शकरकंद, मटर, कद्दू, आलू, केला, ऑरेंज, खीरा, मशरूम, बैंगन, किशमिश, खजूर जैसे खाद्य पदार्थों से शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

सेलेनियम (Selenium)- मांसपेशियों कमजोर होना और जोड़ों में दर्द दर्द की समस्या होने पर शरीर में सेलेनियम की कमी हो सकती है. इसके लिए सोया मिल्क, पोर्क, चिकन, फिश, अंडा, केला, ब्लूबेरी खाने में जरूर शामिल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.w

ये भी पढ़ें: Vitamin: सर्दियों में खाएं विटामिन से भरपूर आहार, शरीर के लिए जरूरी हैं ये विटामिन
lifestyle https://ift.tt/3l5cJ4X
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment