Saturday, November 27, 2021
Kitchen Hacks: क्रिसमस हो या बर्थडे, सिर्फ इन 2 चीजों से घर में आसानी से बनाएं स्वादिष्ट केक

Christmas And Birthday Cake Recipe: जन्मदिन, एनीवर्सरी या फिर कोई और मौका हो केक काटने का चलन खूब बढ़ रहा है. बच्चों को केक खाना बहुत पसंद होता है. आजकल लोग घरों में आसानी केक बना लेते हैं. अगर आप भी घर में केक बनाना चाहते हैं तो कस्टर्ड केक बनाकर खा सकते हैं. ये केक खाने में बहुत स्वादिष्ट और कम कैलोरी वाला होता है. जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे आप फटाफट ये केक बना कर खा सकते हैं. कस्टर्ड केक को बनाना का बड़ा ही सिंपल हैं. इसके लिए आपको कस्टर्ड और मैदा चाहिए. जानते हैं कस्टर्ड से केक बनाने की रेसिपी.

कस्टर्ड से केक की सामग्री (Ingredients For Custard Cake)

1 कप मैदा

¼ कप कस्टर्ड पाउडर

½ कप चीनी

½ कप दूध

1.5 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर

½ कप ऑलिव ऑयल

कस्टर्ड केक की रेसिपी (Custard Cake Recipe)

कस्टर्ड से केक बनाने के लिए किसी बाउल में मैदा, वनीला कस्टर्ड पाउडर और बेकिंग सोडा को छलनी से छानकर मिक्स कर लें.

आप चाहें तो इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फिर इसे छान लें

चीनी को किसी मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीसे

चीनी में ऑलिव ऑयल या मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं

इस मिश्रण को कस्टर्ड पाउडर वाले मिश्रण में अच्छी तरह से मिला लें

आप बैटर में दूध भी मिक्स करते जाएं, जिससे बैटर ज्यादा गाढ़ा न हो पाए. बैटर को अच्छी तरह स्मूद होने तक मिलाते हैं

अब केक टिन को घी या बटर लगाकर ग्रीस कर लें. टिन में तैयार किए हुए बैटर को डालिए

अब केक बनाने के लिए कुकर में नमक डालकर 7-8 मिनट तक हाई फ्लेम पर गरम करें

अब नमक के ऊपर कोई जाली वाला स्टैंड रख कर बैटर वाले कंटेनर को कुकर में रख दें

अब कुकर की सीटी निकाल कर ढक्कन बंद कर दें और केक को मीडियम फ्लेम पर 40-50 मिनट के लिए बेक करें

करीब 40 मिनट होने के बाद एक बार केक को किसी चाकू की मदद से चेक करिए

केक जब तैयार हो जाए को इसे करीब 2 घंटे के लिए ठंडा होने रख दें

2 घंटे बाद अपनी पसंद की शेप में काट कर सर्व करे

तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट स्पंजी कस्टर्ड केक. बच्चों को ये केक बहुत पसंद आता है.

आप इसे किसी बॉक्स में बंद करके फ्रिज में भी रख सकते हैं. करीब एक हफ्ते तक ये केक खराब नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: घर पर बनाएं मार्केट के जैसी तिल और गुड़ की गजक, जानिए रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/2ZvQU72
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment